Table of Contents
गांव हो या शहर, आज डिजिटल तकनीक ने हर किसी की ज़िंदगी आसान बना दी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अपनी पंचायत से जुड़ी हर जानकारी स्मार्टफोन से ही पा सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से लॉन्च किया गया ‘मेरी पंचायत’ App (Meri Panchayat App) ग्रामीण भारत को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ये ऐप न सिर्फ पंचायत से जुड़ी सभी योजनाओं, फंड और विकास के कामों की जानकारी देता है, बल्कि अब इसमें 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान (5 day weather forecast) भी शामिल किया गया है।
क्या है ‘मेरी पंचायत’ ऐप?
‘मेरी पंचायत’ ऐप (Meri Panchayat App) पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित एक Digital Platform है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण निवासियों को उनकी पंचायत से जुड़ी सभी जानकारियां सीधे मोबाइल पर उपलब्ध कराना है। ये ऐप Google Play Store और Apple App Store पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप के मुख्य फीचर्स:
पंचायत फंड की जानकारी :– जानें कि आपके गांव के विकास के लिए कितना बजट आवंटित किया गया है।
सोशल ऑडिट :– पंचायत की योजनाओं की पारदर्शिता जांच सकते हैं।
ग्राम प्रधान व सचिव का कॉन्टैक्ट :– सीधे पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।
पंचायत बैठकों की जानकारी :– गांव की बैठकों का शेड्यूल और मिनट्स जान सकते हैं।
अब नया फीचर :– मौसम पूर्वानुमान- अपने गांव का 5 दिन का सटीक मौसम अपडेट पा सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें और यूज़ करें?
-
ऐप डाउनलोड करें:
-
Android यूजर्स: Google Play Store पर जाकर ‘Meri Panchayat’ सर्च करें और इंस्टॉल करें।
-
iPhone यूजर्स: Apple App Store से ऐप डाउनलोड करें।
-
-
लॉगइन करें:
-
मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करके अकाउंट बनाएं।
-
-
अपनी पंचायत सेलेक्ट करें:
-
राज्य, जिला और ग्राम पंचायत चुनकर अपना प्रोफाइल सेटअप करें।
-
-
जानकारी पाएं:
-
अब आप फंड अलोकेशन, सोशल ऑडिट, मौसम अपडेट वगैरह सभी जानकारियां एक्सेस कर सकते हैं।
-
अब पंचायत स्तर पर मौसम की जानकारी
किसानों के लिए यह ऐप एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है। अब 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के निवासी अपने क्षेत्र का 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान देख सकते हैं। ये सुविधा कृषि कार्यों को और भी आसान बना देगी।
मौसम जानकारी के फायदे:
- फसल प्रबंधन: बुवाई, सिंचाई और कटाई का सही समय जानें।
- बारिश का पूर्वानुमान: खेती और सिंचाई की योजना बनाएं।
- तापमान की जानकारी: फसलों को गर्मी या ठंड से बचाने के उपाय करें।
डिजिटल पंचायत
‘मेरी पंचायत’ ऐप ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये न सिर्फ पारदर्शिता लाएगा, बल्कि किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। अगर आपने अभी तक इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया है, तो आज ही इंस्टॉल करें और अपने गांव की हर जानकारी पलभर में पा सकते है।
डाउनलोड लिंक:
-
Android: Google Play Store
-
iOS: Apple App Store
इसे भी पढ़िए: समुद्र का रंग-बिरंगा जादूगर Clownfish: CMFRI ने क्लाउनफिश के Captive Breeding में सफलता पाई
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।