MSP पर हुई 369 लाख टन धान की खरीद, अकेले पंजाब से खरीदा 55 फीसदी धान

सरकारी एजेंसियों ने चालू सीजन में पंजाब में 202.77 लाख टन धान खरीदा है, जोकि कुल खरीद का 54.99 फीसदी है। बाकी धान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में खरीदा गया है।

dhan kharid

सरकारी एजेंसियां चालू खरीफ सीजन में किसानों से MSP पर 369 लाख टन धान खरीद चुकी हैं, जोकि सीजन के लक्ष्य का 50 फीसदी है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) और राज्यों की एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में 738 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालू खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में 10 दिसंबर तक सरकारी एजेंसियों ने किसानों से 368.70 लाख टन धान खरीदा है, जोकि पिछले साल की इसी अवधि में हुई कुल खरीद 300.97 लाख टन से 22.50 फीसदी ज्यादा है।

सरकारी एजेंसियों ने चालू सीजन में पंजाब में 202.77 लाख टन धान खरीदा है, जोकि कुल खरीद का 54.99 फीसदी है। बाकी धान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में खरीदा गया है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, धान की अब तक हुई कुल खरीद में से 15.2 फीसदी धान हरियाणा में खरीदा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश का योगदान 8.5 फीसदी है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top