Table of Contents
हम सब ने बचपन में नाक-मुंह सिकोड़कर दूध पिया होगा, और ये बात सभी जानते हैं कि दूध शुद्ध वेजिटेरियन होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध भी ‘नॉन-वेज’ (‘NON-VEG’ MILK)हो सकता है? जी हां..ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में गायों को मांस मिला हुआ चारा खिलाया जाता है, जिससे उनका दूध “नॉन-वेज मिल्क” कहलाता है। भारत में ये मुद्दा तब चर्चा में आया जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील (Indo-US Trade Deal) में इस पर बहस हुई।
तो क्या वाकई गाय का दूध मांसाहारी (Non Veg Cow milk ) हो सकता है? क्या ये सेहत के लिए सुरक्षित है? और भारतीय दूध से ये कैसे अलग है? आइए, जानते हैं पूरी डिटेल्स-
क्या होता है नॉन-वेज मिल्क? (What Is Non-Veg Milk?)
आमतौर पर दूध को प्योर वेजिटेरियन (Pure Vegetarian) माना जाता है, लेकिन अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में गायों को एनिमल-बेस्ड फीड (मांस, खून, हड्डियों का पाउडर) दिया जाता है। इसमें सुअर, चिकन, मछली और यहां तक कि कुत्ते-बिल्लियों के मांस से बना चारा शामिल होता है। इस तरह के आहार से गायों का वजन तेजी से बढ़ता है और दूध का प्रोडक्शन भी ज्यादा होता है।
जब गायें ऐसा चारा खाती हैं, तो उनका दूध “नॉन-वेज मिल्क” कहलाता है। भारत में जहां गाय को पवित्र और शाकाहारी माना जाता है, वहीं विदेशों में ये प्रैक्टिस आम है।
क्यों बना ये मुद्दा? भारत-अमेरिका ट्रेड डील में विवाद (Why Did This Issue Arise? Dispute In India-US Trade Deal)
हाल ही में भारत सरकार ने अमेरिका से आयात होने वाले डेयरी उत्पादों पर सख्त नियम लगाए थे। भारत का कहना था कि अमेरिकी गायों को मांस मिलाकर खिलाया जाता है, जो भारतीय मानकों के अनुसार शुद्ध शाकाहारी नहीं है। इसलिए, अगर अमेरिका से दूध या दही आयात किया जाता है, तो उस पर ‘नॉन-वेज’ लेबल लगाना होगा।
ये मुद्दा इसलिए भी गरमाया क्योंकि भारत में शाकाहारी लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसके साथ ही जो मांसाहर खाते हैं उनके लिए भी सही नहीं है क्योंकि इसमें सूअर , खून, कुत्ते-बिल्ली का भी मीट से बना चारा गायों को खिलाया जाता है।
किन देशों में गायों को खिलाया जाता है नॉन-वेज खाना? (In Which Countries Cows Are Fed Non-Vegetarian Food?)
- अमेरिका – यहां गायों को मीट मील, फिश मील और एनिमल फैट मिलाकर खिलाया जाता है।
- यूरोप – कई देशों में पोल्ट्री वेस्ट और एनिमल बायप्रोडक्ट्स चारे में मिलाए जाते हैं।
- ब्राजील, मेक्सिको, थाईलैंड – यहां भी गायों को प्रोटीन बढ़ाने के लिए मांसाहारी चारा दिया जाता है।
वहीं, भारत में गायों को शुद्ध शाकाहारी आहार जैसे हरा चारा, भूसा, दाना और चोकर ही दिया जाता है। इसलिए भारतीय दूध को 100 फीसदी शाकाहारी माना जाता है।
क्या नॉन-वेज मिल्क सेहत के लिए हानिकारक है? (Is Non-Veg Milk Harmful For Health?)
वैज्ञानिक शोध के अनुसार, नॉन-वेज मिल्क पीने के लिए सुरक्षित है और इसमें पोषण की मात्रा भी सामान्य दूध जैसी ही होती है। हालांकि, कुछ लोगों को एलर्जी या धार्मिक आस्था के कारण ये पसंद नहीं आता।
नॉन-वेज मिल्क के बारे में कुछ फैक्ट्स (Some Facts About Non-Veg Milk)
स्वाद में अंतर? – ज्यादातर मामलों में नॉन-वेज और वेज मिल्क का स्वाद एक जैसा होता है।
प्रोटीन और फैट – दोनों में पोषण लगभग समान होता है, लेकिन नॉन-वेज मिल्क में कुछ अतिरिक्त हार्मोन्स हो सकते हैं।
भारत में क्यों नहीं? – भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और उन्हें कभी भी मांस नहीं खिलाया जाता।
कैसे पहचानें शुद्ध शाकाहारी दूध? (How To Identify Pure Vegetarian Milk?)
अगर आप 100 फीसदी शाकाहारी दूध पीना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
1.ऑर्गेनिक या देसी गाय का दूध चुनें।
2.ब्रांडेड दूध पर ‘शुद्ध शाकाहारी’ लेबल देखें।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Pangasius Fish Cluster : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में डेवलप हो रहा उत्तर भारत का ‘पंगेसियस क्लस्टर’