Bio-Fertilizer vs Biostimulant : बायो फर्टिलाइजर और बायोस्टिमुलेंट में किसानों के लिए कौन सा है बेस्ट? जानिए डीटेल

बायोफर्टिलाइजर और बायोस्टिमुलेंट (Bio-Fertilizers and Biostimulants) के बीच कंफ्यूज हैं? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि ये दोनों चीजें कैसे काम करती हैं

Bio-Fertilizer vs Biostimulant : बायो फर्टिलाइजर और बायोस्टिमुलेंट में किसानों के लिए कौन सा है बेस्ट? जानिए डीटेल

क्या आप भी बायोफर्टिलाइजर और बायोस्टिमुलेंट (Bio-Fertilizers and Biostimulants) के बीच कंफ्यूज हैं? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि ये दोनों चीजें कैसे काम करती हैं और आपकी फसलों के लिए क्यों ज़रूरी है। कृभको (KRIBHCO) के विशेषज्ञों ने इन दोनों में बड़ा अंतर बताया है, जिसे जानकर आप अपनी फसलों की पैदावार बढ़ा सकते हैं।

1. बायोफर्टिलाइजर क्या है?  (What is Bio-Fertilizer?)

बायोफर्टिलाइजर (Bio Fertilizers) एक ऐसा जैविक उत्पाद है जिसमें लाभकारी सूक्ष्मजीव (Microorganisms) होते हैं। ये जीवाणु मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं, ख़ासकर नाइट्रोजन और फास्फोरस। यानी, अगर आपकी मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी है, तो बायोफर्टिलाइजर (Bio Fertilizers) उसे पूरा कर देगा।

kisan of india youtube

बायोफर्टिलाइजर के फायदे (Benefits of Bio-Fertilizer)

 मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है: रासायनिक खादों से मिट्टी खराब होती है, लेकिन बायो फर्टिलाइजर (Bio-Fertilizers) मिट्टी को स्वस्थ बनाता है।
पोषक तत्वों की कमी दूर करता है : नाइट्रोजन, फास्फोरस जैसे तत्व पौधों को आसानी से मिलते हैं।
कीटनाशकों पर निर्भरता कम करता है : स्वस्थ मिट्टी में पौधे खुद ही रोगों से लड़ने लगते हैं।
पर्यावरण के लिए सुरक्षित : केमिकल फर्टिलाइजर से जमीन और पानी दूषित होता है, लेकिन बायोफर्टिलाइजर पूरी तरह प्राकृतिक है।

कब इस्तेमाल करें?
अगर आपकी मिट्टी कमजोर है, पोषक तत्वों की कमी है या फसलों का विकास ठीक से नहीं हो रहा, तो बायो फर्टिलाइजर जरूर डालें।

 2. बायोस्टिमुलेंट क्या है? (What is a Biostimulant?)

जहां बायोफर्टिलाइजर ((Bio Fertilizers) ) मिट्टी को पोषण देता है, वहीं बायोस्टिमुलेंट (Biostimulant) सीधे पौधों की ग्रोथ और इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह पौधों को सूखा, गर्मी, ठंड और कीटों से लड़ने की ताकत देता है।

kisan of india instagram

बायोस्टिमुलेंट के फायदे (Benefits of Biostimulants)

 पौधों की जड़ें मजबूत करता है: जिससे पानी और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।
 फसलों को तनाव सहने की क्षमता देता है:  सूखा, अधिक गर्मी या बारिश का असर कम होता है।
फल-फूलों की गुणवत्ता बढ़ाता है : फसल का आकार, रंग और स्वाद बेहतर होता है।
रासायनिक उर्वरकों की जरूरत कम करता है : प्राकृतिक तरीके से पौधे तेजी से बढ़ते हैं।

Bio-Fertilizer vs Biostimulant : बायो फर्टिलाइजर और बायोस्टिमुलेंट में किसानों के लिए कौन सा है बेस्ट? जानिए डीटेल

कब इस्तेमाल करें?
अगर आपके इलाके में अनियमित बारिश, सूखा या ज्यादा गर्मी है, तो बायोस्टिमुलेंट (Biostimulant) का इस्तेमाल ज़रूर करें। ये फसलों को मौसम के झटकों से बचाता है।

  • मिट्टी खराब है? – बायोफर्टिलाइजर (Bio Fertilizer) डालें।
  • फसलें कमजोर हैं? – बायोस्टिमुलेंट (Biostimulants) डालें।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: India’s Largest Frozen Potato Processing Plant : आलू किसानों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी रोज़गार की संभावनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top