Live Updates : ‘भारत बंद’ को लेकर केन्द्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, राज्यों को दी ये सलाह

किसान संगठनों के 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर गुजरात और गोवा सरकार ने कहा, जबरन बंद कराने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई।

किसान farmers protest agriculture bill

6.10 PM : भारत बंद को लेकर केन्द्र सरकार ने राज्य तथा केन्द्रशासित प्रदेश सरकारों को एडवाइजरी जारी की। साथ ही देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का आग्रह किया।

5.45 PM : किसानों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, साथ देने के लिए भारत बंद के दिन मौन व्रत रखेंगे।

5.15 PM : गुजरात और गोवा सरकार ने कहा, भारत बंद को नहीं देंगे समर्थन, जबरन बंद कराने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई।

4.40 PM : RJD ने भी किया भारत बंद का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गांव बंद करवाने का निर्देश।

3.25 PM : किसानों के समर्थन में अवार्ड लौटाने पर अड़े 30 खिलाड़ी, राष्‍ट्रपति भवन जाने से पुलिस ने रोका।

1.40 PM : किसान यात्रा रवाना होने से रोके गए सपा नेता अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी दी। पुलिस द्वारा गाड़ियां रोकने पर प्रदर्शनकारी मार्च के लिए पैदल ही रवाना हो गए।

12.10 PM : TMC सांसद सौगत राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती है परन्तु हम भारत बंद के पक्ष में नहीं है अत: हम पश्चिम बंगाल में भारत बंद का सपोर्ट नहीं करेंगे।

10.57 AM : केजरीवाल ने केबिनेट संग सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात की। केजरीवाल ने किसानों से बात कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है।

10.25 AM : किसान यात्रा के पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किए गए नजरबंद। अखिलेश यादव के घर के आसपास लगाई गईं बैरीकेडिंग, कार्यकर्ताओं को रोका गया।

10.05 AM : अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिलने जाएंगे।

कृषि विधेयकों को लेकर किसान आंदोलन आज 12वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान संगठनों के 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस पार्टी सहित देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही इस संबंध में घोषणा कर चुके हैं।

इनके साथ ही तमिलनाडु में द्रमुक तथा उसके नौ सहयोगी संगठन, राजस्थान में भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सहित कई अन्य दलों ने भी किसानों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। पंजाब के कांग्रेसी सांसदों ने सरकार से संसद में शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ ने खुद को विरोध प्रदर्शन से अलग कर लिया है। संघ का कहना है कि जब 9 दिसंबर को फिर से वार्ता करने के लिए दोनों पक्ष सहमत हो चुके हैं तो उससे एक दिन पहले 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा अनुचित है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top