Global Organic Expo 2022: ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 में बड़ी तादाद पहुंच रहे किसान, जानिए क्या है मिशन

देश में बड़े स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री खुद कई बार राष्ट्रीय मंचों पर जैविक खेती को अपनाने की अपील कर चुके हैं। देश में ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 के तीसरा संस्करण का आयोजन हो रहा है। जानिए इसके बारे में।

Global Organic Expo 2022: ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022

दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में तीन दिवसीय ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 का आयोजन हो रहा है। ‘ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022’ के तीसरे संस्करण की थीम ‘Profitability for Humanity’ रखी गई है। 26 अप्रैल से शुरू हो चुका ये आयोजन 28 अप्रैल तक चलेगा। 

इस कार्यक्रम को ICONEX इवेंट्स के सहयोग से सोसाइटी ऑफ़ हेल्थ, एनवायरनमेंट, सेफ़्टी एंड सस्टेनेबिलिटी प्रोफ़ेशनल्स (ShesPro) द्वारा आयोजित किया गया है। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग इस आयोजन के गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहे। कार्यक्रम के पहले दिन उन्हें ‘ट्रू फ़ादर ऑफ़ ऑर्गेनिक स्टेट ऑफ़ सिक्किम’ से सम्मानित किया गया।

ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 के उद्घाटन समारोह के दौरान, पवन चामलिंग ने सिक्किम के पूर्ण जैविक कृषि राज्य बनने के सफर के बारे में बात की। साथ ही जैविक एजेंडा को आगे बढ़ाने और इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया।

Global Organic Expo 2022: ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग (तस्वीर साभार: 3rd Global Organic Expo 2022, Twitter)

ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 में आए लोगों को संबोधित करते हुए पवन चामलिंग ने कहा कि भारत 2040 तक 100 फ़ीसदी जैविक खेती वाला राष्ट्र बनने में सक्षम है। राजनीतिक इच्छाशक्ति और सामूहिक कदमों के साथ, भारत को एक जैविक देश में बदलना वास्तव में संभव होगा। 18 जनवरी 2016 को सिक्किम दुनिया का पहला 100 फ़ीसदी जैविक राज्य बना’, जिसे भारत के प्रधानमंत्री ने भी खुद सराहा और इसकी घोषणा भी की। उनकी सरकार ने 24 फरवरी 2003 में राज्य विधानसभा में सिक्किम को जैविक खेती वाला राज्य बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। 12 साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद 31 दिसंबर 2015 को सिक्किम को पूरी तरह से जैविक राज्य में तब्दील कर दिखाया।

समारोह में मौजूद अथितियों में राजस्थान के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिनचेन ल्हामो, भाजपा राजस्थान के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी और अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख आदित्य कृष्ण गिरी भी शामिल रहें। 

ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 का उद्देश्य जैविक खेती के महत्व को उजागर करना है। इस लिहाज़ से दिल्ली में यह पहली बार है जब बिज़नेस कम्यूनिटी, व्यापारी, सरकारी निकाय, मार्केटिंग से जुड़े कई लोग ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो-2022 एक साथ एक मंच पर आए हैं। 

Global Organic Expo 2022: ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022
तस्वीर साभार: 3rd Global Organic Expo 2022 (Twitter)

Global Organic Expo 2022: ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 में बड़ी तादाद पहुंच रहे किसान, जानिए क्या है मिशन

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो एक महत्वपूर्ण मंच है। ये दुनियाभर के देशों को अपने-अपने जैविक उत्पादों के बारे में बताने और उन्हें सामने रखने का अवसर देता है। 

Global Organic Expo 2022: ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (तस्वीर साभार: 3rd Global Organic Expo 2022, Twitter)

इस ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो-2022 में दुनियाभर के 10 से ज़्यादा देशों की ऑर्गेनिक कंपनियां हिस्सा लेने पहुंची हैं। कार्यक्रम में पहुंचे विशेष अतिथियों ने एक्सपो में लगे स्टॉलस देखने पहुंचे और विभिन्न जैविक कंपनियों और एक्सपो में आने वाले किसानों के साथ बातचीत की।

ये भी पढ़ें: जैविक खेती के बलबूते पर खड़ा किया एग्री-बिज़नेस मॉडल, रानीखेत के मनोज भट्ट से जानिए कैसी है ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स की मार्केट

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top