Author name: Kanchan Singh

Kanchan Singh
साप्ताहिक बाज़ार
सक्सेस स्टोरीज, न्यूज़, सफल महिला किसान

इन महिला किसानों के बीच हिट हुआ साप्ताहिक बाज़ार, मिल रहा अच्छा दाम और समय-धन की हो रही बचत

कर्नाटक की गरीब महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, उनके लिए कर्नाटक सरकार की संजीवनी योजना उम्मीद की एक किरण है। इस योजना का मकसद महिलाओं को प्रशिक्षण और मार्केटिंग की सुविधा प्रदान करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कैसे कर्नाटक की महिलाओं के लिए साप्ताहिक बाज़ार एक वरदान साबित हो रहे हैं, जानिए इस लेख में।

सोलर एनर्जी विलेज सौर ऊर्जा solar energy village
न्यूज़

Solar Energy Village: सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गुजरात के मोढेरा गांव के लोग नहीं भरते बिजली बिल

सौर ऊर्जा (solar energy) बिजली का बेहतरीन विकल्प है। ख़ासतौर पर ग्रामीण इलाकों के लिए, जहां बिजली हमेशा नहीं रहती और जहां गरीब किसान बिजली बिल का भुगतान करने में असमर्थ, सोलर एनर्जी विलेज एक वरदान से कम नहीं। सोलर एनर्जी से बिजली की किल्लत की समस्या से निपटा जा सकता है। गुजरात का मोढेरा गांव इसी की मिसाल है।
Story Courtesy: UN News

टसर सिल्क उत्पादन
सक्सेस स्टोरीज, न्यूज़, सफल पुरुष किसान

टसर सिल्क उत्पादन: रेशम कीट पालन के ज़रिए अपनी आजीविका बुन रहे झारखंड के आदिवासी इलाके के किसानों के लिए बना वरदान

झारखंड के आदिवासी इलाकों के किसान न सिर्फ़ टसर सिल्क का उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि इसके ज़रिए उन्होंने एक ब्रांड भी खड़ा कर दिया है। इस सिल्क से साड़ियां, टेबल क्लॉथ, कवर और अन्य कई तरह के कपड़े बनाए जा रहे हैं। पलाश ब्रांड आज चारों तरफ अपनी धूम मचा रहा है।

तेंदूपत्ते का बिज़नेस
न्यूज़

तेंदूपत्ते के बिज़नेस से किसानों को होगी अतिरिक्त कमाई

ग्रामीण इलाकों में आज भी बहुत से परिवार आजीविका के लिए बीड़ी बनाने का काम करते हैं और बीड़ी बनाने के लिए सबसे ज़्यादा जिस पत्ते का इस्तेमाल होता है, वो है तेंदूपत्ता। तो इसकी खेती करके किसान अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

मूंग की खेती moong cultivation
कृषि उपज, दाल, न्यूज़

Moong Cultivation: गर्मियों में मूंग की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

मूंग एक प्रमुख दलहनी फसल है, जिसकी खेती रबी, खरीफ और जायद तीनों मौसम में की जा सकती है, लेकिन जायद यानी गर्मियों में मूंग की खेती करना किसानों के लिए अधिक फायदेमंद है। इससे खेती की लागत कम और आमदनी अधिक होती है।

मटर की खेती
न्यूज़, फल-फूल और सब्जी, सब्जियों की खेती

मटर की खेती (Peas Farming): किसान सहभागी बीज उत्पादन कार्यक्रम के ज़रिए नैनीताल में हो रहा मटर की उन्नत किस्मों का बीज उत्पादन

मटर हमारे देश की प्रमुख सब्ज़ी है और सर्दियों के मौसम में बाज़ार में हरी मटर खूब बिकती है। उत्तराखंड में मटर की खेती तो होती है मगर उन्नत किस्म के बीजों का अभाव है। इसे किसान सहभागी बीज उत्पादन कार्यक्रम के ज़रिए दूर करने की कोशिश की जा रही है।

लाख कीट पालन
कृषि उपज, न्यूज़

लाख कीट पालन: अरहर पर लाख कीट पालन है मुनाफ़े का सौदा, जानिए इसका तरीका

लाख एक कीट है जिसकी खेती आमतौर पर पालस, कुसुम और बेर के पेड़ों पर की जाती है। अरहर पर लाख कीट पालन अन्य पेड़ों की अपेक्षा आसान है और बिना अधिक मेहनत के किसान इससे अतिरिक्त मुनाफ़ा प्राप्त कर सकते हैं।

सजावटी झींगा पालन
मछली पालन तकनीक, न्यूज़

सजावटी झींगा पालन (Ornamental Prawn Cultivation) से आत्मनिर्भर बन रहीं लक्षद्वीप (Lakshadweep) की महिलाएं

बिखरे हुए द्वीपों वाले लक्षद्वीप में मछली पालन के अलावा, ख़ास तौर पर महिलाओं के लिए, वैकल्पिक आय का कोई स्रोत नहीं था। अब ICAR-NBFGR ने सजावटी झींगा पालन के रूप में उन्हें आजीविका का नया साधन दिया है।

Liquid Nanoclay Technology
टेक्नोलॉजी, न्यूज़, फसल प्रबंधन

Liquid Nanoclay Technology: कैसे लिक्विड नैनोक्ले तकनीक रेतिली ज़मीन को बना रही उपजाऊ?

कृषि के क्षेत्र में हर दिन नए प्रयोग हो रहे हैं। इन्हीं प्रयोगों में से एक है नैनोक्ले तकनीक, जिसकी बदौलत रेगिस्तान में भी रसीले फल व सब्ज़ियां उगाई जा सकती हैं। इस तकनीक का सफल प्रयोग यूएई में हो चुका है।

सरोगेसी यानी भ्रूण स्थानांतरण तकनीक मारवाड़ी घोड़ा
न्यूज़, पशुपालन, पशुपालन न्यूज़

सरोगेसी यानी भ्रूण स्थानांतरण तकनीक (Embryo transfer technology) से हुआ देश के पहले मारवाड़ी घोड़े का जन्म

देश में घोड़ों की संख्या में पिछले कुछ सालों में बहुत कमी आई है। इसीलिए वैज्ञानिक घोड़ों, खासकर देसी नस्ल के घोड़ों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्हें भ्रूण स्थानांतरण तकनीक से एक बड़ी सफ़लता मिली है।

रोटरी डिस्क ड्रिल Rotary Disc Drill
कृषि उपकरण, न्यूज़

रोटरी डिस्क ड्रिल (Rotary Disc Drill) – फ़सल कटाई के बाद पराली और अवशेष प्रबंधन का कारगर और दमदार उपकरण

उत्तर भारत में फ़सल अवशेषों या पराली जलाना एक गंभीर समस्या है, जिससे मिट्टी और पर्यावरण दोनों को नुकसान होता है। इस समस्या से निपटने के लिए ICAR ने रोटरी डिस्क ड्रिल (RDD) मशीन बनाई है। इसकी मदद से बिना पराली जलाए, फ़सलों की सीधी बुवाई की जा सकती है।

महिला किसान maharashtra lady plant doctor
न्यूज़, सक्सेस स्टोरीज, सफल महिला किसान

जानिए क्यों महाराष्ट्र की इस महिला किसान को लोगों ने दिया ‘लेडी प्लांट डॉक्टर’ का ख़िताब!

महाराष्ट्र के अहमद नगर ज़िले की रहने वाली कविता प्रवीण जाधव का शुरू से ही खेती के प्रति लगाव था। उन्होंने किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए कई अहम कदम उठाए। आज उनके साथ कई महिला किसान जुड़ी हुई हैं।

कपास की खेती
न्यूज़

कपास की खेती में फायदेमंद है स्पॉट फर्टिलाइज़र एप्लीकेटर का इस्तेमाल

कपास एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक फसल है, जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कपड़ा उद्योग के लिए तो कपास कच्चा माल प्रदान करता ही है, साथ ही इसके बीज से तेल भी बनाया जाता है। कपास की मांग हमेशा बाज़ार में बनी रही है, ऐसे में किसान स्पॉट फर्टिलाइज़र एप्लीकेटर का इस्तेमाल करके इसका उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

सब्ज़ी नर्सरी (Vegetable Nursery)
सक्सेस स्टोरीज, न्यूज़, सफल पुरुष किसान

सब्ज़ी नर्सरी (Vegetable Nursery): असम के किसान जयंती मेधी ने मिट्टी रहित सब्ज़ियों की पौध तैयार कर खड़ा किया सफल नर्सरी उद्योग

यदि रोपण सामग्री उच्च गुणवत्ता वाली हो तो सब्ज़ी नर्सरी में सब्ज़ियों की फसल भी अच्छी होती है। अपने इलाके में लोगों को बेहतरीन रोपण सामग्री मुहैया कराने के लिए जयंती मेधी ने एक अनोखा प्रयोग किया और बिना मिट्टी के ही विभिन्न सब्ज़ियों की पौध तैयार कर सफल उद्यम स्थापित कर लिया।

चौलाई की खेती Amaranth Cultivation
न्यूज़

चौलाई की खेती (Amaranth Cultivation): चौलाई की ये 10 उन्नत किस्में देती हैं अच्छी पैदावार, कई पोषक तत्वों से भरपूर

चौलाई को औषधीय पौधा भी माना जाता है। ये इकलौता ऐसा पौधा है जिसमें सोने (gold) का अंश पाया जाता है। इसका जड़, तना, पत्ती और फल सभी उपयोगी हैं। चौलाई की खेती कर रहे किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने इसकी कई किस्में ईज़ाद की हैं। आइए आपको बताते हैं उन किस्मों के बारे में।

सब्जियों की नर्सरी vegetable nursery
टेक्नोलॉजी, न्यूज़, फसल प्रबंधन, सक्सेस स्टोरीज, सफल पुरुष किसान

Vegetable Nursery: सब्जियों की नर्सरी में इनोवेटिव तकनीक का इस्तेमाल, मणिपुर के इस युवा ने ईज़ाद किया तरीका

सब्जियों के बीज बहुत नाज़ुक होते हैं और उन्हें अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है। इसलिए अधिकांश सब्जियों की पौध पहले नर्सरी में तैयार की जाती है, फिर खेत में उन्हें लगाया जाता है। मणिपुर के एक किसान ने नर्सरी में गुणवत्तापूर्ण सब्जियोंकी पौध तैयार करने के लिए एक नई तकनीक ईज़ाद की है, जिससे उनका मुनाफा बढ़ गया। सब्जियों की नर्सरी में कैसे ये तकनीक कारगर हो सकती है, जानिए इस लेख में।

Azolla Cultivation अजोला की खेती
न्यूज़, कृषि उपज

Azolla Cultivation: अजोला की खेती पशुओं के साथ ही धान की फसल के लिए भी है फ़ायदेमंद

अजोला पशुओं के लिए बेहतरीन हरा चारा है, जिसे किसान आसानी से उगा सकते हैं। अजोला को उगाना बहुत आसान है। बस इसके लिए पानी की ज़रूरत होती है। इसके अलावा किसी तरह के खाद या उर्वरक की कोई ज़रुरत नहीं होती है। ये अपने आप दोगुना होता रहता है। अजोला की खेती कैसे किसानों के लिए फ़ायदेमंद हो सकती है, देखिए प्लांट प्रोटेक्शन की सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट हिना कौशर से खास बातचीत।

अतिथि पोपली
जैविक/प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, न्यूज़

Kitchen Garden: अतिथि पोपली 25 सालों से किचन गार्डन में उगा रहीं सब्ज़ियां और जड़ी-बूटियां

शहर में जगह की कमी के चलते जो लोग अपने बागवानी का शौक पूरा नहीं कर पातें, वो अतिथि पोपली से सीख ले सकते हैं। जो पिछले 25 सालों से गमले और घर के सामने की छोटी सी जगह में सब्ज़ियां और जड़ी-बूटियां उगा रही हैं।

तिल की खेती Sesame Cultivation
कृषि उपज, न्यूज़

Sesame Cultivation: गर्मियों में तिल की खेती करना किसानों के लिए क्यों फ़ायदेमंद?

आमतौर पर तिल की खेती को मुनाफ़े का सौदा नहीं माना जाता है, क्योंकि इसमें पैदावार कम होती है, लेकिन तिल की खेती यदि उन्नत तरीके से की जाए तो यह किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उन्नत किस्म के बीजों के साथ गर्मियों के मौसम में तिल की खेती करना अच्छा रहेगा, क्योंकि यह मौसम तिल के लिए उपयुक्त होता है।

फूट ककड़ी की खेती
न्यूज़, फसल न्यूज़

सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए फूट ककड़ी की खेती क्यों है फ़ायदेमंद? 45-48 डिग्री में भी उग जाए

पिछले कुछ साल में फूट ककड़ी की उन्नत किस्मों के विकास और नई तकनीक के प्रयोग से फूट ककड़ी की खेती में इज़ाफा हुआ है। अगर व्यावसायिक तौर पर किसान इसकी खेती कर उत्पाद तैयार करते हैं तो ये अतिरिक्त आमदनी का अच्छा स्रोत बन सकती है।

Scroll to Top