चिकोरी की खेती: पशुओं के साथ ही मानव स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद, जानिए कैसे करें इसकी खेती
पशुओं के लिए सस्ता और टिकाऊ चारा है चिकोरी
आमतौर पर सड़क किनारे जंगली पौधे के रूप में उगने वाला चिकोरी या कासनी पशुओं के लिए सस्ता और पूरे साल उपलब्ध होने वाला बेहतरीन चारा है। पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए इसकी खेती बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
चिकोरी की खेती (Chicory Farming) : चिकोरी जिसे कासनी भी कहा जाता है का वैज्ञानिक नाम सिकोरियम इंटीबस है और ये एक औषधीय गुणों वाला पौधा है। मूल रूप से चिकोरी की खेती उत्तर-पश्चिमी यूरोप में की जाती है। चिकोरी की जड़ों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
चिकोरी (कासनी) का पौधा कई तरह से उपयोगी है। पहला तो ये पशुओं के लिए बेहतरीन चारा है, दूसरा इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इस्तेमाल एक इंसुलिन के तौर पर किया जा सकता है और कैंसर जैसी बीमारी के लिए भी इसे उपयोगी माना जाता है।
इतना ही नहीं, इसकी जड़ों को भूनकर कॉफ़ी में डालकर पिया जाता है। चिकोरी (कासनी) की जड़ें मूली की तरह दिखती हैं, जबकि इसके फूल नीले रंग के होते हैं जिनसे बीज तैयार किया जाता है। चिकोरी की खेती कंद और दाने दोनों के लिए की जाती है। भारत में मुख्य रूप से उत्तराखण्ड, पंजाब, कश्मीर और उत्तर प्रदेश में की जाती है। अगर आप भी चिकोरी की खेती से मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं, तो आपको इसकी खेती से जुड़ी ज़रूरी बातें पता होनी चाहिए। ICAR की ओर से सुझाए गए चिकोरी की खेती के मुख्य तरीके कुछ इस तरह है।
चिकोरी की खेती- मिट्टी और जलवायु
चिकोरी की खेती वैसे तो किसी भी उपजाऊ मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन आप अगर इसकी खेती व्यापारिक तौर पर करना चाहते हैं, तो इसके लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी माना जाती है, क्योंकि इसमें उत्पादन ज़्यादा होता है। कासनी की अच्छी फसल के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था होना ज़रूरी है और भूमि का पी.एच. मान सामान्य होना चाहिए। चिकोरी की खेती ठंडी जलवायु में अच्छी तरह से की जा सकती है।
चिकोरी के पौधे अधिक गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते, इसलिए ज़्यादा तापमान में इनका विकास अच्छी तरह नहीं होता है। जबकि ठंड में इनका अच्छा विकास होता है, यहां तक कि ये पाले को भी सहन कर सकते हैं। चिकोरी की खेती के लिए ज़्यादा बारिश की भी ज़रूरत नहीं होती। पौधों को अंकुरण के लिए 25 डिग्री तापमान और अच्छे विकास के लिए 10 डिग्री तापमान की ज़रूरत होती है।

चिकोरी की प्रजातियां
आमतौर पर चिकोरी (कासनी) की दो प्रजातियां उगाई जाती हैं। एक जंगली और दूसरी व्यापारिक। जंगली प्रजाति आमतौर पर चारे के लिए उगाई जाती है। इसकी पत्तियां थोड़ी कड़वी होती है और कंद भी ज़्यादा मोटा नहीं होता। जबकि व्यापारिक प्रजाति में के1 और के13 किस्म को उगाया जाता है, इनकी जड़ें स्वाद में मीठी होती हैं।
कैसे करें बुवाई?
चिकोरी की खेती के लिए खेत की अच्छी तरह से जुताई ज़रूरी है क्योंकि इसकी खेती के लिए मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए। अच्छी फसल के लिए खेत तैयार करते समय गोबर की खाद ज़रूर मिलाएं। जहां तक रोपाई का सवाल है तो बीज की रोपाई छिड़काव विधि से ही की जाती है। सघन रोपाई में बीजों को जहां सीधा खेत में छिड़क दिया जाता है, वहीं व्यापारिक तौर पर इसकी खेती करने के लिए बीजों को मिट्टी में मिलाकर छिड़कना होता है।
चिकोरी के दानों को खेत में छिड़कने के बाद उन्हें हल्के हाथों से मिट्टी में कुछ गहराई तक दबा दिया जाता है। बीज आसानी से अंकुरित हो सके इसके लिए खेत में उचित दूरी पर मेड़ तैयार की जा सकती है। बीज लगाने का सही समय अगस्त है। वैसे जुलाई में भी इसकी बुवाई की जा सकती है।
सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण
इसको ज़्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती। शुरुआत में अंकुरण के लिए नमी की ज़रूरत होती है। इसलिए बुवाई के तुरंत बाद सिंचाई करें। अंकुरण तक खेत में नमी बनाए रखें। उसके बाद अगर आप चारे के रूप में फसल उगा रहे हैं, तो 5 से 7 दिन के अंतराल पर सिंचाई कर सकते हैं। अगर व्यापारिक रूप से इसकी खेती कर रहे हैं, तो पौधों के विकास के दौरान 20 दिन के अंतराल पर सिंचाई कर सकते हैं। निराई-गुड़ाई भी ज़रूरी है। पहली निराई-गुड़ाई बीज लगाने के 25 दिन बाद करें उसके 20 दिन बाद दूसरी निराई-गुड़ाई करें।
कब करें कटाई?
फसल की कटाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप चारे के लिए इसकी खेती कर रहे हैं, या कंद के लिए। अगर हरे चारे के रूप में इसे उगा रहे हैं, तो कटाई बुवाई के 25 से 30 दिन बाद करें। आप एक बार लगाई फसल से 10-12 कटाई कर सकते हैं। पहली कटाई के बाद 12-15 दिन में पौधें दूसरी कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
अगर आप कंद के लिए फसल उगा रहे हैं, तो इसकी खुदाई बुवाई के 120 दिनों बाद करें। कंद से बीज प्राप्त करने के लिए खुदाई की गई जड़ों से मशीन की मदद से बीजों को अलग किया जाता है। प्रति हेक्टेयर चिकोरी की खेती से 20 टन तक कंद, 5 क्विंटल बीज प्राप्त हो जाता है। कंद बाज़ार में 400 रुपए प्रति किलो और बीज 8 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकते हैं। इस तरह से अगर आप कंद के लिए खेती कर रहे हैं तो 80 हज़ार रुपए और बीज के रूप में खेती करने पर 40 हज़ार तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
सस्ता चारा
चिकोरी की खेती जुगाली करने वाले पशुओं के लिए चारे के रूप में की जाती है। इससे पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहता है और दूध की गुणवत्ता भी अच्छी होती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज और फाइटोबायोएक्टिव जैसे तत्व होते हैं, जो पशुओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। साथ ही किसानों की चारे की लागत कम आती है जिससे उनका मुनाफ़ा बढ़ता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- पॉलीहाउस में फूलों की खेती कर सालाना करीब 35 लाख का टर्नओवर, ये हैं हिमाचल के रवि शर्मारवि शर्मा ने अपने गांव आने के बाद फूलों की खेती को चुना। इसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया हुआ है। वो पॉलीहाउस में फूलों की खेती करते हैं।
- Bio-Fertilizers: जीवाणु या जैविक खाद बनाने का घरेलू नुस्खाजैविक खाद के कुटीर उत्पादन की तकनीक बेहद आसान और फ़ायदेमन्द है। इससे हरेक किस्म की जैविक खाद का उत्पादन हो सकता है। इसे अपनाकर किसान ख़ुद भी जैविक खाद के कुटीर और व्यावसायिक उत्पादन से जुड़ सकते हैं।
- Saffron Farming: नोएडा के एक छोटे कमरे में केसर की खेती, किसानों को दे रहे हैं ट्रेनिंगरमेश गेरा ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 1980 में NIT कुरुक्षेत्र से की। इसके साथ ही रमेश ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब भी की। नौकरी के दौरान बाहर के देशों में उन्हें कृषि के नए-नए तरीके देखने को मिले। वहां से तकनीक देखकर भारत में केसर की खेती चालू की।
- Goat Farming: बकरी पालन से जुड़ी क्या हैं उन्नत तकनीकें और मार्केटिंग का तरीका? कैसे किसानों ने पाई सफलता?भारत में बकरी पालन में नवाचारों का उद्देश्य किसानों की आजीविका को बढ़ाना, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
- पाले की समस्या से कैसे पाएं निजात? सर्दियों की शुरुआत भारत में खेती को कैसे प्रभावित करती है?किसान सर्दियों की इन चुनौतियों से पार पाने के लिए रणनीतियां अपनाते हैं, और सरकार टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सहायता देती है।
- कैसे Startup India के तहत शुरू की मिलेट बेकरी? छत्तीसगढ़ की हेमलता ने Millets के दम पर खड़ा किया स्टार्टअपमिलेट से बने व्यंजनों की वैरायटी लिस्ट काफ़ी लंबी है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली हेमलता ने Startup India के तहत मिलेट बेकरी (Millet Bakery) की शुरुआत की।
- Makhana Farming: मखाने की खेती में छत्तीसगढ़ के किसान गजेंद्र चंद्राकर ने अपनाई उन्नत तकनीकइस विधि द्वारा मखाने की खेती 1 फ़ीट तक पानी से भरी कृषि भूमि में की जाती है। किसान अब मखाने की खेती कर, धान से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के किसान इस सुपर फ़ूड मखाने की खेती को लेकर काफ़ी जागरूक हो गए हैं।
- Pearl Farming: मोती की खेती के साथ मछली पालन, ‘पर्ल क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं पूजा विश्वकर्मापूजा विश्वकर्मा ने 6 साल पहले 40 हज़ार रुपये की लागत से मोती की खेती का व्यवसाय शुरु किया। लगातार 2 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली।
- कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती): बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ, क्या है तरीका?ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा सबसे अच्छा विकल्प है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईज़ाद की है, जिसमें बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ होगा। इस तकनीक का नाम है कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती)।
- Biofertilizer Rhizobium: जैव उर्वरक राइज़ोबियम कल्चर दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का जैविक तरीकादलहन भारत की प्रमुख फसलों में से एक है और पूरी दुनिया में दलहन का सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही होता है। किसानों के लिए भी इसकी खेती फ़ायदेमंद है। इसलिए दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसान दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो राइज़ोबियम कल्चर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
- Seed Production: कैसे बीज उत्पादन व्यवसाय इन किसानों की आय का अच्छा स्रोत बन रहा है?बीज खेती का आधार है, तभी तो कहते हैं कि हर बीज एक अनाज है, लेकिन हर अनाज एक बीज नहीं हो सकता क्योंकि सभी अनाज में एक समान अंकुरण क्षमता नहीं होती। बीज उत्पादन के लिए किसानों को बीज के प्रकार और उत्पादन का सही तरीका पता होना चाहिए।
- Berseem Farming: बरसीम की खेती से जुड़ी अहम बातें, जानिए कीट-रोगों से कैसे बचाएं बरसीम की फसलबरसीम एक महत्वपूर्ण दलहनी चारा फसल है जो न सिर्फ़ पशुओं के लिए बेहतरीन है, बल्कि ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल हरी खाद के रूप में किया जा सकता है। पशुओं के लिए ये चारा बहुत पौष्टिक होता है, वैसे तो बरसीम की फसल पर रोगों का बहुत गंभीर परिणाम नहीं होता है, लेकिन कुछ रोग व कीट है जिनसे बचाव करना ज़रूरी है।
- डेयरी उद्योग (Dairy Farming): क्यों दूध उत्पादन क्षेत्र में फ़ार्म रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है?जिस तरह से ऑफ़िस या घर में काम या डॉक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है, वैसे ही डेयरी उद्योग में पशुओं का रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी है।
- Green Manure Crops: हरी खाद वाली फसलें कौन सी हैं और कितने प्रकार की होती हैं?खेती में हरी खाद का मतलब उन सहायक फसलों से है, जिन्हें खेत के पोषक तत्वों को बढ़ाने के मकसद से उगाया जाता है। ये मिट्टी की साथ-साथ फसलों को भी कई लाभ देती हैं।
- जैविक विधि से खरपतवार नियंत्रण: पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए फ़ायदेमंदबढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ते हानिकारक प्रभाव को देखते हुए खेती में जैविक विधि के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अब बहुत से किसान खरपतवार नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Crop Residue Management: क्यों ज़रूरी है फसल अवशेष प्रबंधन? इससे जुड़े ये आंकड़ें जानते हैं आप?फसल अवशेष जलाने से हमारी ज़मीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को हानि होती है। धीरे-धीरे ज़मीन की उर्वरक शक्ति कम होती चली जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने जैसी कई घटनाएं हम देख भी चुके हैं।
- जानिए कैसे कंद वर्गीय फसल अरारोट की खेती से किसान ले सकते हैं लाभ, क्या हैं इसके फ़ायदे?अरारोट की खेती के लिए रेतिली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। पौधों के विकास के लिए तापमान 25-30 डिग्री सेंटीग्रेट होना चाहिए।
- Red Rice: विलुप्त होते लाल चावल को मिल रहा जीवनदान, दोबारा शुरु हुई खेतीसेहत और किसानों के लिए फ़ायदेमंद लाल चावल की खेती हिमाचल में फिर से बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानिए लाल चावल से जुड़ी अहम बातों के बारे में।
- Carp Fish: नर्सरी तालाब में कार्प मछली उत्पादन कैसे करें? किन बातों का रखें ध्यान?मछली पालन में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। पहले स्थान पर चीन है। हमारे देश में मछली उत्पादन में सबसे अधिक हिस्सेदारी कार्प मछलियों की है। कार्प मछली उत्पादन में मछली पालकों को इसके बीजों की गुणवत्ता पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है।
- पशु उपचार में कारगर औषधीय पौधे? किन रोगों से मवेशियों को मिल सकता है आराम?खेती के साथ ही ज़्यादातर किसान पशुपालन भी करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें कई फ़ायदे होते हैं। दूध, दही, घी के साथ ही खेती के लिए जैविक खाद मिलती है। लेकिन पशुओं के बीमार होने पर पशुपालकों को दवाओं पर काफ़ी खर्च करना पड़ जाता है, जिससे लाभ कम हो जाता है। ऐसे में औषधीय पौधे बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।