कृषि उपज

नागफनी की खेती - nagfani cactus
कृषि उपज, न्यूज़

नागफनी की खेती: जानिए कैसे किसानों के लिए हरा सोना बन रही नागफनी, एक फसल के कई फ़ायदे

राजस्थान जैसे राज्य में जहां पानी की कमी के कारण खेती बहुत अधिक नहीं हो पाती और गर्मियो के मौसम में हरे चारे की समस्या हो जाती है, वहां नागफनी की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

काबुली चने की खेती chickpea farming
सक्सेस स्टोरीज, कृषि उपज, दाल, न्यूज़, सफल पुरुष किसान

काबुली चने की खेती के लिए चुनी उन्नत किस्म, किसान सोलंकी खुमान सिंह ने शुरू किया बीज उत्पादन

बीज अच्छी गुणवत्ता का हो तो फसल भी अच्छी होती है और बीज उत्पादन के व्यवसाय से किसानों की अच्छी कमाई भी हो जाती है। गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले के करमाड गांव के किसान यही कर हैं। काबुली चने की खेती में उन्नत किस्म का चयन कर कैसे आमदनी और कमाई में इज़ाफ़ा हुआ, जानिए इस लेख में।

मोटे अनाज millets farming
कृषि उपज, न्यूज़

Millets Farming: ‘पौष्टिक अनाज वर्ष 2023’ के ज़रिये भोजन में मिलेट्स या मोटे अनाज का सेवन बढ़ाने पर ज़ोर

हरित क्रान्ति से पहले देश के ग्रामीण परिवारों के दैनिक आहार में मोटे अनाजों से तैयार पारम्परिक व्यंजन ख़ूब प्रचलित थे। गेहूँ, चावल और मक्का वग़ैरह के मुक़ाबले परम्परागत मोटे अनाजों यानी मिटेल्स की खेती आसान और कम लागत में होती है। लेकिन जैसे-जैसे गेहूँ-चावल की उपलब्धता बढ़ती गयी वैसे-वैसे इसे आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के अनाज के रूप में देखा जाने लगा। इसकी वजह से इससे साल दर साल मोटे अनाज की माँग और पैदावार गिरती चली गयी।

गन्ने की खेती
कृषि उपज, गन्ना, टेक्नोलॉजी, न्यूज़, फसल न्यूज़, फसल प्रबंधन

गन्ने की खेती में करें प्राकृतिक हार्मोन्स का इस्तेमाल, पाएँ दो से तीन गुना ज़्यादा पैदावार और कमाई

इथ्रेल और जिबरैलिक एसिड जैसे पादप वृद्धि हार्मोन्स के इस्तेमाल से सिंचाई और अन्य पोषक तत्वों की ज़रूरत भी कम पड़ती है। हालाँकि, यदि सिंचाई और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिले तो पैदावार अवश्य ज़्यादा होता है, लेकिन इससे खेती की लागत बेहद बढ़ जाती है। गन्ने की पैदावार कम होने का दूसरा प्रमुख कारण कल्लों का अलग-अलग समय पर बनना भी है। यदि कल्लों का विकास एक साथ हो तो वो परिपक्व भी एक साथ होंगे तथा उनका वजन भी ज़्यादा होगा, उसमें रस की मात्रा और मिठास भी अधिर होगी। लिहाज़ा, गन्ने की खेती में यदि कल्ले बेमौत मरने से बचा जाएँ तभी किसान को फ़ायदा होगा।

करण वंदना गेहूं की किस्म (karan vandana DBW 187 wheat variety)
कृषि उपज, गेहूं, न्यूज़

करण वंदना- जानिए इस गेहूं की किस्म की ख़ासियत, बंपर कमाई, पढ़िए कहां की महिला किसानों ने कायम की मिसाल

भारत में धान के बाद गेहूं ही लोगों का मुख्य भोजन है, इसलिए इसका अधिक उत्पादन किया जाता है। पूरे विश्व में गेहूं उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है। देश के कृषि वैज्ञानिक गेहूं की उन्नत किस्मों पर काम करते रहते हैं। इन्हीं में से एक किस्म करण वंदना के बारे में हम आपको बताएंगे।

Black Gram Cultivation उड़द दाल की खेती
कृषि उपज, दाल, न्यूज़, सक्सेस स्टोरीज, सफल महिला किसान

Black Gram Cultivation: इस महिला ने उड़द दाल की खेती में अपनाई नई तकनीक, हासिल की उन्नत पैदावार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले की रहने वाली तापसी पात्रा जिस क्षेत्र से आती हैं, वहां ज़्यादातार किसानों में खेती की उन्नत तकनीकों के में जानकारी का अभाव था। आज इसी क्षेत्र के कई किसान उड़द दाल की खेती में अच्छी पैदावार ले रहे हैं।

सोयाबीन का उत्पादन
कृषि उपज, न्यूज़, फल-फूल और सब्जी, सब्जियों की खेती

Soybean Farming: जानिए कैसे सोयाबीन की खेती में किया सल्फर का इस्तेमाल, चंद्रकला यादव को हुआ दोगुना फ़ायदा

सोयाबीन की उन्नत किस्मों के साथ ही अगर मिट्टी की जांच के बाद ऊर्वरकों का इस्तेमाल किय जाए तो सोयाबीन की फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। सोयाबीन की फसल में सल्फर के उपयोग के बाद न सिर्फ़ उत्पादन में बढ़ोतरी हुई, बल्कि बीजों में तेल की मात्रा भी बढ़ी।

कुट्टू की उन्नत खेती
कृषि उपज, न्यूज़

कुट्टू की उन्नत खेती (Kuttu Farming): पहाड़ी इलाकों के लिए बेहद उपयोगी फसल

धान, गेहूँ और अन्य मोटे अनाजों की तुलना में कुट्टू में पोषक तत्वों की मात्रा ख़ासी ज़्यादा होती है। लेकिन कुट्टू की देश में पैदावार ज़्यादा नहीं है। इसीलिए इसका आटा, गेहूँ के मुकाबले दो-तीन गुना महँगा बिकता है। इसीलिए कुट्टू की खेती में किसानों के लिए कमाई की काफ़ी सम्भावनाएँ मौजूद हैं।

तितली मटर की खेती titli matar ki kheti
कृषि उपज, न्यूज़

जानिए तितली मटर की खेती कैसे किसानों को दे सकती है दोहरा लाभ, साथ ही मिट्टी भी बने उपजाऊ

बंजर भूमि जहां कोई फसल नहीं उग सकती, वहां तितली मटर की खेती करना फ़ायदेमंद है। इसकी खेती न सिर्फ़ बंजर भूमि को उपजाऊ बनाती है, बल्कि ये पशुओं के लिए पौष्टिक चारा भी प्रदान करती है।

जैतून की खेती olive trees farming jaitun ki kheti
कृषि उपज, न्यूज़, फसल न्यूज़

Olive Trees Farming: जैतून की खेती में कितना है फ़ायदा? जानिए उत्पादन तकनीक और मौजूदा बाज़ार

राजस्थान की मरूस्थलीय भूमि जहां की बंजर भूमि और पानी की कमी के कारण किसानों के लिए पारंपरिक फसलों की खेती मुश्किल है, वहां के किसानों के लिए जैतून की खेती वरदान साबित हो रही है, क्योंकि बंजर भूमि में भी इसकी अच्छी पैदावार हो रही है, जिससे किसानों को फ़ायदा हुआ है।

क्विनोआ की खेती
उर्वरक, न्यूज़

क्विनोआ की खेती (Quinoa Farming): जानिए क्यों अद्भुत है क्विनोआ? क्यों और कैसे करें इसकी खेती से बढ़िया कमाई?

क्विनोआ के छिलकों हल्का कड़वा होता है। इसी वजह से इसे पक्षी नुकसान नहीं पहुँचाते। यह पाले और सूखे की मार भी आसानी से झेल लेता है। क्विनोआ में रोगों और कीटों से लड़ने ज़बरदस्त क्षमता है। ये इसे जैविक खेती के लिए सरल विकल्प बनाती है। देश के शहरों में क्विनोआ की माँग तेज़ी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के लिए क्विनोआ की खेती में अपार सम्भावनाएँ हैं।

स्वीट कॉर्न की खेती
कृषि उपज, न्यूज़, मक्का

स्वीट कॉर्न की खेती में उन्नत किस्म और तकनीक का इस्तेमाल, पढ़िए मिज़ोरम के इन किसानों की कहानी

मिजोरम के जनजातीय किसान पहले कम उपज देने वाली मक्का की खेती करते थे, जिससे उनका लाभ सीमित रहता था, मगर स्वीट कॉर्न की खेती शुरू करने के बाद उनका मुनाफ़ा कई गुना बढ़ गया और किसानों के जीवनस्तर में सुधार हुआ।

सुबबूल की खेती subabul ki kheti
कृषि उपज, अन्य खेती, न्यूज़, विविध

सुबबूल की खेती: पशुओं के बेहतरीन चारे से लेकर ईंधन बनाने में उपयुक्त सुबबूल की फसल, जानिए अन्य फ़ायदे

पशुओं से अधिक मात्रा में दूध प्राप्त करने के लिए हरा चारा बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इसमें भरपूर प्रोटीन होता है, लेकिन पशुपालकों को गर्मियों के मौसम में अक्सर हरे चारे की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सुबबूल की खेती से इस समस्या से निज़ात मिल सकती है।

soil health fertile land बंजर भूमि
कृषि उपज, न्यूज़, मिट्टी की सेहत

Soil Health: बंजर भूमि की विकराल होती चुनौती और इसका मुक़ाबला करने के उपाय

बंजर भूमि या मरुस्थलीकरण की समस्या भारत में भी तेज़ी से बढ़ रही है। देश की मरुस्थलीय भूमि अब बढ़ते-बढ़ते 30 फ़ीसदी हो चुकी है। देश की कुल अनुपजाऊ भूमि का 82 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड, ओडीशा, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में पाया जाता है। लिहाज़ा, इन्हीं राज्यों में मिट्टी को बंजर से उपजाऊ बनाने का काम सबसे ज़्यादा करने की ज़रूरत है।

Flaxseed Farming: अलसी की खेती
कृषि उपज, न्यूज़

Flaxseed Farming: अलसी की खेती में इन उन्नत तकनीकों को अपनाकर बढ़ा सकते हैं पैदावार

अलसी की जैविक खेती भी की जा सकती है। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के वैज्ञानिकों ने देश के अलग-अलग इलाकों के लिए अलसी की अनेक उन्नत किस्मों की सिफ़ारिशें की हैं। इसीलिए अलसी की खेती से अच्छी कमाई के लिए किसानों को उपयुक्त बीजों का ही चयन करना चाहिए।

Soil Health Card
न्यूज़, फसल न्यूज़, मिट्टी की सेहत

Soil Health Card Scheme: मिट्टी की जाँच (Soil Testing) करवाकर खेती करने से 5-6 फ़ीसदी बढ़ी पैदावार

सरकारी लैब में मिट्टी की जाँच मुफ़्त होती है और Soil Health Card दिया जाता है। इसे फ़सल बुआई के वक़्त ही करवाना ज़रूरी नहीं है, बल्कि किसी भी वक़्त करवा सकते हैं। आमतौर पर तीन-चार साल के अन्तराल पर मिट्टी की जाँच करवाकर विशेषज्ञों की राय के मुताबिक़ मिट्टी का उपचार ज़रूर करना चाहिए।

लवणीय मिट्टी
न्यूज़, मिट्टी की सेहत

World Soil Day: जानिए कैसे करें लवणीय मिट्टी या रेह मिट्टी का सुधार और प्रबन्धन?

लवणीय मिट्टी में सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम या उनके क्लोराइड और सल्फ़ेट ज़्यादा मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व पानी में घुलनशील होते हैं। इन्हीं घुलनशील लवणीय तत्वों की सफ़ेद पपड़ी खेत की मिट्टी की ऊपरी सतह पर बन जाती है। लवणीय मिट्टी का प्रकोप अक्सर ऐसी ज़मीन पर नज़र आता है जहाँ जलभराव की समस्या होती है।

super seeder सुपर सीडर
कृषि उपकरण, अन्य, गेहूं, टेक्नोलॉजी, फसल न्यूज़

Super Seeder: कैसे सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई फ़ायदेमंद? पराली से छुटकारा और लागत भी कम

कृषि उपकरणों ने यकीनन खेती के कामों को आसान बनाया है। पहले जहां खेत को तैयार करने में, फिर उसकी जुताई करने और फिर बीज डालने और फसल की कटाई करने में कई घंटों का समय लग जाता था, जिससे लागत भी ज़्यादा पड़ती थी, अब समय की बचत के साथ-साथ पैसों की भी बचत हुई है। एक ऐसा ही कृषि उपकरण है सुपर सीडर (Super Seeder)।

गेहूं की नई किस्म
कृषि उपज, गेहूं

Wheat Variety: कृषि वैज्ञानिकों ने ईज़ाद की गेहूं की नई किस्म, जानिए कैसे किसानों के लिए है फ़ायदेमंद

छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिखाया है। वैज्ञानिकों ने गेहूं की नई किस्म विकसित की है। ये किस्म पोष्टिक तत्वों से भरपूर है। इस किस्म से बनी रोटी 12 घंटे तक मुलायम बनी रहेगी। इसके साथ में अन्य कई खूबियां हैं।

काले चावल की खेती black rice farming uttar pradesh farmer
धान, कृषि उपज, न्यूज़

Black Rice: 2019 में शुरू की काले चावल की खेती, किसान विपिन कुमार को पहले की साल मिला अच्छा दाम

एमबीए फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होल्डर विपिन कुमार आज की तारीख में अपने क्षेत्र के किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। विपिन कुमार ने काले चावल की खेती को अपनी अतिरिक्त आमदनी का ज़रिया बनाया है।

Scroll to Top