कुपोषण का शिकार सिर्फ़ ग़रीब ही नहीं, बल्कि दुनिया के सम्पन्न देशों के ऐसे लोग भी हैं जिनके भोजन में पौष्टिक तत्वों का सन्तुलन नहीं है। यही वजह है कि पौष्टिक भोजन की कमी से पैदा होने वाली बीमारियों का सामना ग़रीब और विकासशील देशों के अलावा विकसित देशों के लोगों को भी करना पड़ रहा है। इसीलिए अब सारी दुनिया का ध्यान एक बार फिर से उन भूले-बिसरे मोटे अनाजों यानी मिलेट्स (Millets) को थाली तक पहुँचाने पर है जो हरित क्रान्ति के बाद पनमी सामाजिक धारणाओं की वजह से हमारे भोजन से दूर होते चले गये।
बाजरा, ज्वार, सांवा, कुटकी, रागी, कोदो, चेना और कंगनी जैसे बेहद पौष्टिक अनाजों यानी मिलेट्स का वजूद पाषाण युग से माना जाता है। इसकी अनेक किस्में मोहन-जोदाड़ो और हड़प्पा कालीन पुरातात्विक स्थानों से भी पायी गयी हैं। भारतीय, चीनी और कोरियाई आहार संस्कृति में मिटेल्स को चावल से भी पुराना अनाज माना गया है। विश्व में मिटेल्स की क़रीब 6,000 किस्में पायी जाती हैं। लेकिन हरित क्रान्ति की वजह से गेहूँ, चावल और मक्का वग़ैरह की पैदावार में क्रान्तिकारी बदलाव होने लगा और देखते ही देखते समाज में मिलेट्स के सेवन को लोगों की आर्थिक हैसियत से जोड़ने की धारणा पनपने लगी और पौष्टिक अनाजों को ‘मोटा अनाज’ कहा जाने लगा।
मोटे अनाज का प्रचलन क्यों घटा?
हरित क्रान्ति से पहले देश के ग्रामीण परिवारों के दैनिक आहार में मोटे अनाजों से तैयार पारम्परिक व्यंजन ख़ूब प्रचलित थे। गेहूँ, चावल और मक्का वग़ैरह के मुक़ाबले परम्परागत मोटे अनाजों यानी मिटेल्स की खेती आसान और कम लागत में होती है। इसके लिए ज़्यादा उपजाऊ मिट्टी और सिंचाई के लिए अधिक पानी की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। लेकिन हरित क्रान्ति के फलस्वरूप जैसे-जैसे गेहूँ-चावल की उपलब्धता बढ़ती गयी वैसे-वैसे इसे आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के अनाज के रूप में देखा जाने लगा। इसकी वजह से इससे साल दर साल मोटे अनाज की माँग और पैदावार गिरती चली गयी।

ये भी पढ़ें – मोटे अनाज की खेती के ज़रिये करें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुक़ाबला
ज़्यादातर मोटे अनाजों में सूखारोधी होने का गुण भी पाया जाता है। इसीलिए असिंचित इलाकों में बसे करोड़ों लोगों के लिए मिटेल्स ही ऊर्जा और प्रोटीन के प्रमुख स्रोत की भूमिका निभाते रहे हैं। मोटे अनाज का दाम भी गेहूँ-चावल के मुक़ाबले कम होता है। इसीलिए मोटे अनाजों का सेवन ग़रीबों तक सीमित होता चला गया और सन्तुलित आहार की अनदेखी की वजह से खाते-पीते लोगों की सेहत पर पौष्टिक अनाज के सेवन की कमी का असर व्यापक तौर पर दिखने लगा।
आसान है मोटे अनाज की खेती और लागत भी है कम
गेहूँ-चावल जैसे नये ज़माने के अनाज की तुलना में मिलेट्स या कदन्न की खेती आसानी से और कम लागत में होती है। फिर भी पारम्परिक मिलेट्स उपेक्षित होते रहे। गेहूँ, चावल और मक्का आदि के मुक़ाबले मिलेट्स कहीं ज़्यादा पौष्टिक और सुपाच्य हैं। इसीलिए बीते दशकों में जो मिलेट्स हमारी रोज़मर्रा की थाली से ग़ायब हो गये, उन्हें ही भारत में उपवास के दौरान फलाहार के रूप में सबसे ज़्यादा पकाया और खाया जाता है। ऐसा किसी अभिजात्य शौक़ की वजह से नहीं बल्कि मिलेट्स में पाये जाने वाली पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता की वजह से है।
ये भी पढ़ें – Coarse Grains Farming: मोटे अनाज की खेती है किसानों के लिए लाभकारी, परम्परागत अनाज से कुपोषण की समस्या होगी दूर
मोटे अनाज को पौष्टिक अनाज भी कहते हैं क्योंकि इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ‘बी’ सहित तमाम स्वास्थ्यवर्द्धक और आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा गेहूँ-चावल जैसे अनाज की तुलना में कहीं ज़्यादा पायी जाती है। इसीलिए भोजन में मिलेट्स के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को ‘अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष’ घोषित किया है। इसके लिए भारत के प्रस्ताव का 72 देशों ने समर्थन किया था।
सरकारी प्रोत्साहन से बढ़ा मोटे अनाज का उत्पादन
‘अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष’ के तहत होने वाले आयोजनों के ज़रिये आम लोगों में मिलेट्स के गुणों का प्रचार करके उपभोक्ताओं में इसकी माँग बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। हाल के वर्षों में भारत सरकार के प्रोत्साहन की वजह से किसानों में एक बार फिर से मिलेट्स की खेती के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इसीलिए मिलेट्स की पैदावार में भी वृद्धि हो रही है। इससे बढ़कर शहरी आबादी में भी मिलेट्स से तैयार उत्पादों के प्रति रुझान बढ़ा है।
भारतीय कदन्न अनुसन्धान संस्थान, हैदराबाद (ICAR-Indian Institute of Millets Research) ने ज्वार और बाजरा पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसन्धान परियोजनाओं के ज़रिये मिलेट्स की अनेक ऐसी उन्नत किस्में विकसित की हैं जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के अलावा पैदावार भी ज़्यादा देती हैं। इसी सिलसिले में मिलेट्स से तैयार होने वाले परम्परागत और स्वादिष्ट व्यंजनों तथा अनेक प्रसंस्करित खाद्य उत्पादों जैसे बिस्किट, नमकीन वग़ैरह को भी लोकप्रिय बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। मिलेट्स की बेजोड़ ख़ूबियों को देखते हुए किसान ऑफ़ इंडिया की ओर से भी समय-समय पर उपयोगी जानकारियाँ मुहैया करवायी जाती रही हैं, ताकि मिलेट्स एक बार फिर से हमारे मुख्य अनाजों में अपनी जगह बना सकें।

ये भी पढ़ें – क्या है ‘मिलेट स्टार्टअप इनोवेशन चैलेंज’ जिसके विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ मिलेंगे कई लाभ
इन्सान और खेत दोनों के लिए बेजोड़ हैं मोटे अनाज
मिलेट्स की ख़ूबियाँ बताती हैं कि जो अनाज हमारी सेहत के लिए उत्तम हैं वो खेत की सेहत के लिए भी उम्दा हैं। इसीलिए कई किसान मिश्रित खेती में मिलेट्स की फ़सल को ज़रूर अपनाते हैं क्योंकि इससे खेत में जैव विविधता और पोषक तत्वों की स्थिरता बढ़ती है। मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है तो उत्पादकता के अलावा कीटों तथा बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
मिलेट्ल पर्यावरण के अनुकूल हैं। इसीलिए टिकाऊ खेती का समर्थन करते हुए इन्हें शुष्क और अर्ध शुष्क इलाके में उपयुक्त फ़सल की तरह अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। दरअसल, प्राचीन भारत में भी मुख्य भोजन चावल नहीं बल्कि मिलेट्स यानी कदन्न हुआ करता था, क्योंकि ये फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन और खनिजों से भरपूर, ग्लूटेन मुक्त, क्षारीय, ग़ैर-एलर्जिक और सुपाच्य होते हैं।
मिलेट्स का निम्न ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ भी उसे चावल का आदर्श विकल्प बनाता है। मिलेट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और वजन घटाने में भी बहुत उपयोगी है। बता दें कि ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ एक ऐसा पैमाना है जो बताता है कि विभिन्न अनाजों का कार्बोहाइड्रेट, शरीर में रक्त शर्करा (blood sugar) के स्तर को कितना बढ़ाता है? ये पैमाना कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता पर आधारित होता है।
मिलेट्स के पौष्टिक तत्व
- बाजरा (Pearl Millet): बाजरा को प्राचीन काल से अफ्रीकी और भारतीय उपमहाद्वीप में बड़े पैमाने पर उगाया और खाया जाता है। सर्दियों में बाजरा के सेवन से शरीर में गर्माहट और ऊर्जा बढ़ती है। ये फास्फोरस से भरपूर होता है जो कोशिकाओं को ऊर्जा और कई अन्य महत्वपूर्ण खनिजों को संचित करने में मदद करता है।
- रागी, नाचनी, मंडुआ, मंडिका, मारवाह (Finger Millet): रागी ऐसा मोटा अनाज है जिसमें सबसे ज़्यादा कैल्शियम पाया जाता है। ये शुष्क इलाकों में भी आसानी से बढ़ते हैं। रागी को मधुमेह विरोधी अनाज के रूप में भी जाना जाता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री भी क़ब्ज, कोलेस्ट्रॉल और आँतों के कैंसर की रोकथाम करती है।
बाजरा और रागी दोनों में गोइट्रोजेन (Goitrogen) नामक पदार्थ भी पाया जाता है, जो थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन को बाधित करते हैं। इसीलिए इनका सेवन एक दिन में कई बार करने से थायरॉयड ग्रन्थि बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें – Millets Farming: बाजरे की खेती में रिज फेरो तकनीक का इस्तेमाल किया, उत्पादन भी बढ़ा और आमदनी भी
- 3. कंगनी, कुकुम, राला (Foxtail Millet): कंगनी को सबसे पुराना मोटा अनाज माना जाता है। उत्तरी चीन इसका उद्गम स्थल है। वहाँ इसे प्रसव के बाद और पाचन सुधारने वाले अनाज का दर्जा हासिल है। कंगनी में आयरन तथा अन्य खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। भारत में ये उपवास और फलाहार के भोजन के रूप में ख़ूब प्रचलित है।
- कोदो, कोदेन, कोदरा, अराका (Kodo Millet): मिलेट्स की तमाम किस्मों की तरह कोदो का सेवन भी कई हज़ार साल से हो रहा है। इसमें लेसिथिन की उच्च मात्रा होती है जो तंत्रिका तंत्र की मज़बूती के लिए उत्कृष्ट है। कोदो में विटामिन बी, बी 6, नियासिन, फोलिक एसिड के अलावा कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- कुटकी, समाई, शावन (Little Millet): मिलेट्स परिवार में सबसे छोटे दाने वाला अनाज कुटकी है। ये पूरे भारत में उगायी जाने वाली फ़सल है। इसे चावल की तरह पकाते और खाते हैं। आयरन से भरपूर कुटकी को यदि चावल की जगह खायें तो एनीमिया के मरीज़ों को बहुत फ़ायदा होता है।
- झुंगोरा, सांवा, सोवों (Barnyard Millet): सोवों ऐसा मिलेट है जिसमें फाइबर और आयरन तत्व सबसे ज़्यादा पाया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है। ये विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स का भी अच्छा स्रोत है।
- ज्वार, जोवार (Sorghum): भारत के कई राज्यों में व्यापक रूप से ज्वार की खेती और खपत होती है। इसकी रोटियाँ पचाने में बहुत आसान होती हैं। यह पोटेशियम, फ़ॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और ज़िंक से भरपूर होता है।
- बरगु या वारागु (Proso Millet): बरगु या वारागु (Baragu or Varagu) में गेहूँ जितना उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है। ये आवश्यक अमीनो एसिड (ल्यूसीन, आइसोल्यूसिन और मेथिओनाइन) से भरपूर और ग्लूटेन-मुक्त भी है। इसे भी कंगनी जितना पुराना और स्वादिष्ट अनाज माना गया है।
मिलेट्स का सेवन कैसे बढ़ाएँ?
भोजन में मिलेट्स की भागीदारी बढ़ाने के लिए किसी को अपने मनपसन्द व्यंजन से समझौता करने या उसका परित्याग करने की कोई ज़रूरत नहीं है। सिर्फ़ अपने एक या दो अनाज को यदि हम मिलेट्स से बदल दें तो ज़्यादा स्वादिष्ट, सन्तुलित और पौष्टिक आहार हमें मिलने लगेगा। मसलन, अपने एक बार के भोजन में चावल की जगह मिलेट्स का सेवन करें और फ़र्क महसूस करें। इसकी शुरुआत मिलेट्स और चावल को आधा-आधा मिलाकर भी की जा सकती है। पुलाव में चावल की जगह मिलेट्स और ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल करें। चीनी या गुड़ के साथ मिलेट्स के व्यंजन बनाएँ। नाश्ते में जई या ओट्स (Oats) की जगह मिलेट्स को आज़मा सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।





















