जीवन में रंगों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसका असर हमारे जीवन से जुड़े पहलुओं पर भी होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते है कि इन रंगों का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। ऐसा ही एक उदाहरण है रंगीन फूलगोभी। इसकी खेती फूलगोभी की तरह ही होती है। इसकी खेती करके किसान भाई अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। रंगीन फूलगोभी की खेती के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र समस्तीपुर, बिहार के प्रमुख और सब्ज़ी फसल विशेषज्ञ डॉ. अभिषक प्रताप सिंह ने रंगीन फूलगोभी की खेती की तकनीक और इसके फ़ायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेहतमंद सब्जी है रंगीन फूलगोभी
सब्जी फसल विशेषज्ञ डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि रंगीन फूलगोभी स्वाद में ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी है। इस फूलगोभी में कैरोटीनॉइड, फ्लेविनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, पोटैशियम, एन्टी-ऑक्सीडेन्ट, विटामिन ‘पी’ और जरुरी खनिज पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दैनिक आहार में पीली गोभी को शामिल करने से न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि त्वचा भी चमकदार बनती है। जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर है उसके लिए ऐसी फूलगोभी का सेवन करना लाभकारी है।

रंगीन फूलगोभी की किस्म, बीज की मात्रा तथा बुवाई का समय
सब्जी विशेषज्ञ डॉ सिंह ने बताया कि रंगीन फूलगोभी में कैरोटीन (पीला रंग) एवं बैलीटीना (बैंगनी रंग) मुख्य संकर किस्में है। इसकी खेती के लिए सितम्बर -अक्टूबर महीने में नर्सरी तैयार कर लेनी चाहिए। इसके लिए 100-125 ग्राम बीज प्रति एकड़ खेत के लिए पर्याप्त है।डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे सामान्य फूल गोभी होती है उसी तरह इसकी खेती के लिए ठंडी एवं आर्द्र जलवायु की जरूरत होती है। रंगीन फूलगोभी की खेती सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है। जहां जीवाश्म पदार्थ की मात्रा ज़्यादा हो, जल निकासी की व्यवस्था हो, वहाँ पर इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है। इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मृदा का pH मान 5.5 से 6.6 हो तो खेती के लिए बेहतर होता है । खेत की तैयारी के लिए 3-4 बार जुताई करने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल कर लेना चाहिए।

रंगीन फूलगोभी की रोपाई का तरीका
रंगीन फूलगोभी की खेती के लिए जब पौधे 4-5 सप्ताह के हो जाएं तब खेत में 60X 60 से.मी. और 60X45 से.मी. की दूरी पर रोपाई करनी चाहिए। रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करने की जरूरत होती है।
कब और कितना करें खाद एवं उर्वरक का इस्तेमाल
डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि सब्जी की खेती के लिए गोबर की सड़ी हुई खाद उपलब्ध हो तो 100 क्विंटल खेत में गोबर की खाद और कम्पोस्ट की पूरी मात्रा रोपाई के 15 दिन पहले ही मिला देनी चाहिए। 45 से 50 किलोग्राम नाइट्रोजन, 25 किलोग्राम फॉस्फोरस और 15-16 किलोग्राम पोटाश प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फॉस्फोरस और पोटाश की पूरी मात्रा एंव नाइट्रोजन की आधी मात्रा पौध रोपण के 3 दिन पहले खेत में डालकर अच्छी तरह से मिला लेते हैं। बाकी बची हुई नाइट्रोजन की मात्रा को दो बराबर भागों में बांटकर रोपाई के 30-35 दिन और 45 से 50 दिनों के अन्तराल पर टॉप ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा अमोनियम मोलिबेट 600 ग्राम और बोरॉन की 5 किलोग्राम मात्रा को प्रति एकड़ की दर से मिट्टी में निराई- गुड़ाई एवं मिट्टी चढाने के समय देना चाहिए।

सिचांई और खरपतवार नियंत्रण
सब्जी विशेषज्ञ डॉ सिंह ने बताया कि इसकी सफल खेती के लिए पौधा रोपने़ के बाद जरूरत के हिसाब से 10 से 15 दिनों के अन्तराल पर सिंचाई करते रहना चाहिए। रंगीन फूलगोभी की रोपाई के तीन सप्ताह बाद निराई-गुड़ाई कर मिट्टी चढ़ाने का काम करना चाहिए और ज़रूरत के हिसाब से निकाई-गुड़ाई करते रहना चाहिए।

रंगीन फूलगोभी लगने वाले कीटों और रोग का प्रबंधन
सब्जी विशेषज्ञ ने बताया कि, रंगीन फूलगोभी में लगने वाले प्रमुख कीट डायमंड बैक मॉथ और सरसों की मक्खी की रोकथाम के लिए जैविक दवा बैसिलस धूरिंजिएंसिस के घोल का छिड़काव करना चाहिए। व्यस्क कीट को पकड़ने के लिए फेरोमेान ट्रैप का इस्तेमाल करें।
रंगीन फूलगोभी में अर्धगलन के लिए बीज को ट्राइकोडर्मा 5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित और भूमि में 20 ग्राम प्रति वर्गमीटर की दर से उपयोग कम्पोस्ट में मिलाकर करें। इस रोग के लगने की दशा में पौधशाला में सिंचाई नहीं करनी चाहिए । वहीं दूसरे प्रमुख रोग काला विगलन का जब अटैक हो तो रोग ग्रसित पौधों को इकट्ठा करके नष्ट कर देना चाहिए। इस रोग के रोकथाम के लिए कॉपर ऑक्सीक्लोराइड और स्ट्रैप्टोसाइक्लीन 200 पी0 पी0 एम0 का घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।

लाभ की खेती है रंगीन फूलगोभी
सब्जी फसल विशेषज्ञ अभिषेक ने बताया कि पौध रोपण के 100-110 दिनों बाद रंगीन फूलगोभी की फसल कटाई योग्य तैयार हो जाती है… इससे लगभग 100 से 125 क्विंटल प्रति एकड़ औसत उपज मिलती है। रंगीन फूलगोभी की खेती में आय और खर्च के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसान एक एकड़ में फूल गोभी की खेती करता है तो लगभग 50 हजार का खर्च आएगा। ये 25 रुपये किलो के हिसाब से आसानी से बाज़ार में बिक जाता है । इस तरह 100 क्विंटल से लगभग 2.5 लाख रूपये कुल आमदनी होगी। लागत खर्च घटा दिया जाए तो किसान को दो लाख शुद्ध मुनाफ़ा होगा।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।





















