पेड़ों को जीवनदाता कहना गलत नहीं होगा, मगर इस जीवनदाता को भी इंसानों की तरह सर्जरी की ज़रूरत पड़ती है। दीमक तो कभी किसी संक्रमण की वजह से पेड़ों के तने अंदर ही अंदर खोखले हो जाते हैं, जिससे पेड़ कमज़ोर पड़ जाता है। इस समस्या को सर्जरी के ज़रिए ठीक किया जा सकता है और कई शहरों में ट्री एंबुलेंस की मदद से ये काम चल भी रहा है। आज के दौर में जहां ग्लोबल वार्मिंग का असर धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है, पेड़ों को बचाना बहुत ज़रूरी है।
क्यों खोखले हो जाते हैं पेड़?
कीट, रोग, दीमक या पोषक तत्वों की कमी की वजह से विशालकाय पेड़ों की शाखाएं भी खोखली हो जाती हैं। इस वजह से पानी और पोषक तत्व जड़ से ऊपर तक नहीं पहुंच पाते, नतीजतन पेड़ उम्र से पहले ही सूखने लगते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए ही पेड़ों की सर्जरी की जा रही है ताकि वो जीवित रह सकें।

कैसे की जाती है पेड़ों की सर्जरी?
जिस तरह बीमार लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा होती है वैसे ही बीमार पेड़ो के लिए ट्री एंबुलेंस होता है, जो पेड़ों में ज़रूरी कटाई-छंटाई करने के साथ ही उसकी सर्जरी भी करता है। दिल्ली, जयपुर, चेन्नई, इंदौर समेत कई शहरों में ऐसी ट्री एम्बुलेंस हैं, जो संक्रमित पेड़ों के पास जाकर ऑन-द-स्पॉट उसकी सर्जरी का काम करते हैं। दीमक, कीड़े या किसी इंफेक्शन की वजह से जिन पेड़ों की छाल अंदर से खोखली हो जाती है, उन्हें सर्जरी की मदद से ठीक किया जाता है।
इसके लिए सबसे पहले पेड़ पर अतिरिक्त भार डालने वाली शाखाओं को काटा जाता है। उसके बाद कीड़े लगी शाखा/तना को ब्रश से साफ किया जाता है। फिर पेड़ के आसपास जमा कचरे को भी हटाया जाता है, क्योंकि यहां की़ड़े पनपते हैं। फिर पेड़ों को धोकर प्रभावित जगह पर कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है। इसके अलावा, कीटों को हटाने के लिए आग का भी प्रयोग किया जाता है। एक लोहे के सरिया पर कपड़ा लपेटकर उसमें आग लगाकर पेड़ों के कीड़े या दीमक लगे हिस्से को जलाया जाता है ताकि वहां मौजूद सारे फंगस और कीड़ों के अंडे खत्म हो जाएं।
पेड़ों की सफाई के बाद खोखली शाखाओं में थर्माकोल और मुर्गा जाली भरकर उसे कील से सुरक्षित किया जाता है। फिर उसमें प्लास्टर ऑफ पेरिस की एक परत लगाकर ऊपर से व्हाइट सीमेंट से ढंक दिया जाता है ताकि प्लास्टर ऑफ पेरिस बारिश में बहे न।

ट्री-एंबुलेंस की शुरुआत किसने की?
भारत के ‘ग्रीन मैन ऑफ़ इंडिया’ के नाम से मशहूर डॉक्टर अब्दुल गनी ने पर्यावरण को बचाने की अनोखी पहल के तहत पेड़ों के लिए खास ग्रीन एंबुलेंस की शुरुआत की। डॉ अब्दुल चेन्नई के लोकप्रिय पर्यारणविद् हैं। एंबुलेंस लॉन्च करने के पीछे मकसद पेड़ों की देखभाल करना है।
दरअसल, पर्यावरण बचाने के लिए नए पेड़ लगाने के साथ ही मौजूदा पेड़ों का सरंक्षण बेहद ज़रूरी है और ट्री एंबुलेंस पेड़ों के सरंक्षक के रूप में काम कर रही हैं। आज भारत के कई शहरों में ट्री एंबुलेंस पेड़ों की सर्जरी से लेकर, दूसरे उपचार, पानी आदि उपलब्ध कराकर उन्हें जीवनदान दे रही है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।





















