कृषि के क्षेत्र में हर दिन नए आविष्कार हो रहे हैं, जिससे किसानों की ज़िंदगी आसान होती जा रही है और मुनाफा बढ़ता जा रहा है, लेकिन हर किसान नए आविष्कारों का फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसकी वजह है जानकारी और जागरुकता की कमी। वरना 1 हेक्टेयर से कम ज़मीन के मालिक भी लाखों की कमाई कर सकते हैं। कर्नाटक के तुमकुर जिले के किसान मंजन्ना टी.के. बिल्कुल ऐसा ही कर रहे हैं। सिर्फ 0.8 हेक्टेयर ज़मीन से उन्हें सालाना 2,81,000 रुपये का मुनाफा हो रहा है। आइए, जानते हैं मंजन्ना टी.के. ने कैसे खेती को फायदे का सौदा बना दिया।
अनाज से लेकर बागवानी फसल तक
कृषि विज्ञान केंद्र, कोनेहल्ली, तुमकुर के संपर्क में आने से पहले मंजन्ना टी.के. 0.8 हेक्टेयर ज़मीन में रागी और लाल चना जैसी फसलें उगाते थे। साथ ही वो केला, आम और नारियल जैसी बागवानी फसलों की भी खेती करते थे। उनके पास एक दूध देने वाली गाय और नर्सरी भी है जहां वो मधुमक्खी पालन करते हैं। मंजन्ना एक प्रगतिशील किसान हैं जो नई तकनीक अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। नई तकनीक की बदौलत ही उन्होंने खेती को लाभदायक व्यवसाय में बदल दिया।

एकीकृत कृषि प्रणाली
कृषि विज्ञान केंद्र, कोनेहल्ली, तुमकुर के संपर्क में आने के बाद उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाया और खेती में वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल करने लगे। वो संतुलित उर्वरकों का उपयोग, खरपतवार नियंत्रण और जल प्रबंधन के साथ एकीकृत कीट व रोग प्रबंधन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे फसलों की उत्पादकता बढ़ी।
अंतर फसलों का उत्पादन
पहले मंजन्ना नारियल को एकल फसल के रूप में उगाते थे, लेकिन ज़मीन का अधिक कुशलता से उपयोग करने के लिए नारियल के पेड़ के बीच 20 गुंठा में चमेली और गुलदाउदी उगाने लगे। इससे उनकी आमदनी में इज़ाफा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आम के पेड़ के बीज में हरी मिर्च और लाल चना उगाना शुरू कर दिया। दरअसल, मंजन्ना हर एक इंच ज़मीन का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए नारियल के बागान में उन्होंने अंतर फसल के रूप में केले की खेती शुरू कर दी। इसके अलावा अपने बाग में भरपूर फूलों को देखकर उन्होंने मधुमक्खी पालन भी शुरू कर दिया जिससे पौधों में पराग कण बनने में भी मदद मिलने लगी़। नारियल के पेड़ को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उन्होंने फेरोमोन ट्रैप लगाए और पौधों के अच्छे विकास के लिए खाद के साथ ही ट्राइकोड्रमा का भी इस्तेमाल किया।

मशीनों का इस्तेमाल
इलाके में श्रम की कमी को देखते हुए मंजन्ना ने खेती के काम के लिए कई मशीनें भी लगाई जिसमें वीडर और पेड़ से नारियल का फल तोड़ने वाली मशीन शामिल हैं।
कितनी हो रही है आमदनी
अलग-अलग फसलों की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी। सिर्फ केले की खेती से 50,000 रुपये का सालाना मुनाफा हो रहा है। गुलदाउदी से 91,000 रुपये, नारियल से 14,000 रुपये, चमेली से 74,000 रुपये, आम से 10,500 रुपये, डेयरी से 42,000 रुपये का मुनाफा हो रहा है। इस तरह वह सालाना 2,81,500 का मुनाफा कमा रहे हैं।
उनकी सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है जो कम मुनाफे के कारण खेती छोड़ रहे हैं। मंजन्ना ने साबित कर दिया है कि खेती को भी फायदे का सौदा बनाया जा सकता है, बस ज़रूरत है कड़ी मेहनत और नई तकनीक को अपनाने की।
ये भी पढ़ें- Vermicompost: कृष्ण कुमार ने तैयार किया वर्मीकम्पोस्ट बनाने का सस्ता फ़ॉर्मूला, फ़्री में देते हैं ट्रेनिंग
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।





















