फसलों में बढ़ते केमिकल के इस्तेमाल ने खेतों को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि मानव शरीर को भी बीमार किया है। साथ ही पालतु और दुधारु पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ा है। खेती को इन सबसे मुक्त करने का प्राकृतिक उपहार है अजोला। ऐसा वरदान जो पशु आहार, मानव आहार और जैव उर्वरक सब के रूप में उपयोग किया जाता है। किसान ऑफ़ इंडिया से ख़ास बातचीत में कृषि विज्ञान केंद्र पीपीगंज गोरखपुर के पशु विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. विवेक प्रताप कुमार सिंह ने अजोला की खेती को लेकर कई अहम बाते बताईं। साथ ही जयपुर के प्रगतिशील किसान गजानन्द अग्रवाल ने भी अजोला की खेती की तकनीकों के बारे में बताया।
पोषक तत्वों से भरपूर है अजोला
डॉ. विवेक प्रताप कुमार सिंह का कहना है ये एक ऐसा हरा पौष्टिक तेज़ी से बढ़ने वाला जलीय फ़र्न है, जो नम ज़मीन पर भी ज़िंदा रहता है। इसके अच्छे विकास के लिए भूमि की सतह पर 5 से 10 सेंटीमीटर ऊंचे जलस्तर की ज़रूरत होती है। 25 से 30 डिग्री टेम्परेचर इसकी वृद्धि के लिए उपयुक्त है।
पशुओं के लिए अजोला ड्राई फ्रूट की तरह है। इसको हरे चारे के रूप में काम में लिया जाता है। अजोला में 25 से 30 फ़ीसदी प्रोट्रीन की मात्रा पाई जाती है, जो अन्य किस भी चारे की तुलना में काफ़ी ज़्यादा है। अजोला को गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी, सभी तरह के मवेशियों को खिला सकते हैं। अजोला दुधारू पशुओं का दूध बढाने का काम करता है। इसके अलावा, अन्य पशुओं के विकास में सहायक होता है।

50 फ़ीसदी कम होती लागत
डॉ. विवेक ने बताया कि अधिकतर दुधारू पशुओं को वर्ष भर हरा चारा नहीं मिल पाता। पौष्टिक चारा और कच्चा चारा बाज़ार में 25 रूपये प्रति किलो मिलता है। अजोला जिसे आप हरा सोना कह सकते हैं, इसके उत्पादन में लागत बेहद कम आती है। अगर किसान अजोला का उत्पादन करता है तो प्रति किलो लागत का खर्च 2 से 3 रूपये आता है। वहीं दुसरी तरफ़ अजोला का उत्पादन करने में पानी की कम जरूरत पड़ती है। किसान अपनी बंजर ज़मीन या खाली जगह में आसानी से इस तरह के बेड में अजोला का उत्पादन कर पशुपालन के आहार पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं।
डॉ. विवेक प्रताप कुमार सिंह कहते हैं कि किसान पिट मेथड, टैंक मेथड और तीसरी सबसे आधुनिक अजोला ग्रोईंग बेड तकनीक यानि एचडीपीई तकनीक से अजोला का उत्पादन कर सकते हैं। शहरी क्षेत्रो में जहां लोग छोटी-छोटी डेयरी से पशुपालन का कार्य कर रहे है, वहां पर ज़मीन की कमी होने के चलते मकानों की छत पर एचडीपीई बेड लगा सकते हैं।

अजोला की उत्पादन तकनीक
इन तकनीकों को अपनाने वाले किसान आमतौर पर 12 फीट लंबा, 6 फीट चौड़ा और 1 फ़ीट ऊंचा बेड बनाते हैं। किसान अपनी ज़रूरत के अनुसार पिट, टैंक और एचडीपीई बेड की लम्बाई और चौड़ाई घटा-बढ़ा सकते हैं। इस आकार के पिट, टैंक और बेड से प्रतिदिन लगभग 2 किलो ताजे अजोला का उत्पादन किया जा सकता है। बात करें एचडीपीई बेड की तो ये हरे रंग के होते है और यह पॉलिथीन शीट से बने तालाबों की तुलना में लम्बे समय तक चलते हैं।
डॉ. सिंह के अनुसार, किसान जिस किसी भी तकनीक का इस्तेमाल करें, ज़रूरी है कि उपजाऊ मिट्टी के साथ गोबर और पानी को एक मात्रा में मिला लें। इसे पिट,टैंक या फिर बेड में समान रूप से डाल दें। पानी की गहराई 4 से 6 इंच होनी चाहिए। बेड की सतह भी समतल होनी चाहिए, जिससे पूरे एरिया में पानी की गहराई समान रहे। फिर गोबर-पानी का छाना हुआ घोल डालें और 1 किलो अजोला कल्चर प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से डाल दें। सप्ताह भर में अजोला का उत्पादन होने लगेगा।
उपज में तेज वृद्धि के लिए आपको कुछ फर्टिलाइज़र की आवश्यकता होगी, ताकी आप नियमित अंतराल पर इससे चारा ले सकें। इस तरह के पिट, टैंक और बेड से एक महीने में तकरीबन 60 किलो अजोला का उत्पादन होता है।

दूध उत्पादन में 15 से 20 फ़ीसदी तक वृद्धि
पशु विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सिहं का कहना है कि गाय-भैंस ही नहीं, मुर्गी, खरगोश और दूसरे पालतू जानवरों के आहार के रूप में भी अजोला का कोई जोड़ नहीं। दुधारू पशुओं को अजोला खिलाकर न सिर्फ़ उनके शारीरिक विकास को तेज़ किया जा सकता है, बल्कि इससे दूध उत्पादन में भी 15-20 फ़ीसदी तक वृद्धि की जा सकती है। उनका कहना है कि दुधारू पशुओं को दिए जाने वाले सांद्र आहार (दाना, खली) की जगह अजोला इस्तेमाल कर पशुओं के लगने वाले आहार के खर्च को 40 से 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। उनके अनुसार, दुधारू पशुओं को राशन में अजोला 1:1 के अनुपात में मिलाकर खिलाया जा सकता है।
एचडीपीई तकनीक से अजोला का उत्पादन
जयपुर ज़िले के धनोता गाँव के अजोला उत्पादक किसान गजानन्द अग्रवाल बताते हैं कि अजोला ईकाई लगाने के लिए कोई ख़ास ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं होती। वो एचडीपीई तकनीक से अजोला का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने इसके उत्पादन के लिए 70 बेड बनवाएं। किसान गजानन्द के अनुसार, 12 फीट लंबे, 6 फीट चौड़े और 1 फ़ीट ऊंचे बेड की कीमत करीबन 6 हजार रूपये पड़ती है। ये बाज़ार में मिल जाता है। 3 महीने के उत्पादन से एचडीपीई बेड में खर्च हुई लागत को आसानी से कमा कर निकाला जा सकता हैं।

अच्छी आय का ज़रिया बन सकता अजोला उत्पादन
गजानन्द अग्रवाल बताते हैं कि मौसम के हिसाब से अजोला इकाई को सर्दियों में ढकने की ज़रूरत होती है। गर्मी में पानी का वाष्पीकरण ज़्यादा होता है, इसलिए इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अजोला के बेड में पानी का लेवल हमेशा 3 से 4 इंच बना रहे। अजोला की खेती को अपना कर व्यापर भी शुरू किया जा सकता है। अन्य किसानों की मांग की आपूर्ती कर सकते हैं। गजानन्द व्यवसायिक स्तर पर अजोला का उत्पादन कर रहे हैं। अजोला की खेती से उन्हें प्रति महीने 30 हज़ार रूपये से लेकर 50 हज़ार रूपये तक की आमदनी हो जाती है।

आमदनी में हुआ इज़ाफ़ा
गजानन्द बताते हैं कि अजोला को अगर आप खेतों में डालते हैं तो इससे फर्टिलाइज़र डालने की ज़रूरत आधी रह जाती है। ख़ास कर धान के खेतों के लिए तो ये बेहद आसान है, क्योंकि इसके लिए अलग से अजोला उपजा कर खेत में डालने की ज़रूरत नहीं। धान के खेतों में पानी होता ही है, बस आपको अजोला कल्चर डालने की देर है, किसानों का फर्टिलाइज़र का 50 फ़ीसदी खर्चा बचेगा।

ये भी पढ़ें- दीनानाथ घास (Dinanath Grass): एक बार बोएँ और बार-बार काटें पौष्टिक हरा चारा, पशुओं का शानदार सन्तुलित आहार
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।






















अजोला कहाँ से खरीदे?