Paired Row System: फूलगोभी की खेती में युग्मित पंक्ति प्रणाली का किया इस्तेमाल, मिली अच्छी उपज और बेहतर मुनाफ़ा

फूलगोभी की खेती पंक्तियों में की जाए और पंक्तियों के बीच उचित दूरी का ध्यान रखा जाए, तो अच्छी फसल और ज़्यादा आमदनी की गारंटी है।

फूलगोभी की खेती

यूँ तो फूलगोभी पूरे साल बाज़ार में मिलती है, लेकिन ये सर्दियों में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्ज़ी है। इसका इस्तेमाल सब्ज़ी के अलावा, पुलाव, परांठा, अचार, सूप, सलाद आदि में किया जाता है। भारत पूरी दुनिया में फूलगोभी का सबसे बड़ा उत्पादक है। यहां 4,60,000 हेक्टेयर भूमि में फूलगोभी का उत्पादन किया जाता है। फूलगोभी में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। फूलगोभी की मांग हमेशा बनी रहती है, इसलिए फूलगोभी की खेती किसानों के लिए फ़ायदेमंद है। फूलगोभी की ज़्यादा उपज के लिए किसान युग्मित पंक्ति प्रणाली से इसकी खेती कर सकते हैं।

फूलगोभी की खेती cauliflower cultivation
तस्वीर साभार: ICAR

युग्मित पंक्ति प्रणाली से फूलगोभी की खेती

पंक्तियों में कई अंतराल पर फूलगोभी के पौधों की खेती से उत्पादन में कितना फ़र्क पड़ता है यह देखने के लिए 2015-16 और 2016-17 में कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचमहल, गोधरा, गुजरात के विशेषज्ञों ने एक परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने 40 किसानों का चुनाव करके उनके खेतों में फूलगोभी की हाइब्रिड किस्म पूसा कातकी की खेती शुरू की। इन किसानों को फूलगोभी की खेती के विभिन्न पहलुओं को लेकर परीक्षण दिया गया।

किसानों को पंक्तियों के बीच 60X60  सेंटीमीटर की दूरी (जिसमें प्रति हेक्टेयर 27,777 पौधों की रोपाई की गई), 60X45 सेंटीमीटर (जिसमें प्रति हेक्टेयर 37,037 पौधों की रोपाई की गई) और युग्मित प्रणाली (इसमें दो पंक्तियों के बीच 60X60 सें.मी. और दो पौधों के बीच 30X30 सें.मी. की दूरी) से खेती करने को कहा गया। युग्मित प्रणाली में प्रति हेक्टेयर 74,074 पौधे लगाए गएं। यानी इस विधि में सबसे अधिक पौधों की रोपाई की गई।

Paired Row System: फूलगोभी की खेती में युग्मित पंक्ति प्रणाली का किया इस्तेमाल, मिली अच्छी उपज और बेहतर मुनाफ़ा
तस्वीर साभार-agric

 

Kisan of india facebook

युग्मित पंक्ति प्रणाली के फ़ायदे

इस तरह से खेती करने पर प्रति इकाई क्षेत्र में अधिक पौधे लगाए गए। खाद, पानी आदि का उचित इस्तेमाल हो पाया और फसल भी ज़्यादा हुई। फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ जिससे किसानों की आय में बढ़ी। कृषि विज्ञान केंद्र ने परीक्षण के आधार पर पाया कि तीनों तरीकों में सबसे ज़्यादा उपज युग्मित पंक्ति प्रणाली से हुई। इससे प्रति हेक्टेयर 230.91 क्विंटल की औसत उपज हुई और मुनाफा भी सबसे ज़्यादा 99,093 रुपए का हुआ, जबकि 60X60 सें.मी. की दूरी पर रोपाई करने पर 50,174 रुपए और 60X45 सें.मी. की दूरी पर रोपाई करने पर 65,940 रुपए का मुनाफा प्राप्त हुआ। इससे निष्कर्ष निकलता है कि युग्मित पंक्ति प्रणाली से किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है।

जलवायु और मिट्टी

फूलगोभी की खेती के लिए ठंडी व नम जलवायु की ज़रूरत होती है। इसकी खेती 15 से 25 डिग्री सेंटीग्रेट में अच्छी तरह से होती है। इसके लिए बलुई, दोमट मिट्टी अच्छी होती है और मिट्टी का pH 7 से कम होना चाहिए। खेत में जल निकासी की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

Paired Row System: फूलगोभी की खेती में युग्मित पंक्ति प्रणाली का किया इस्तेमाल, मिली अच्छी उपज और बेहतर मुनाफ़ा
तस्वीर साभार- gardenerspath

 

kisan of india instagram

खेती के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • फूलगोभी के पौधें पहले नर्सरी में तैयार किए जाते हैं, फिर खेत में रोपाई से पहले खेत की 2 से 3 बार अच्छी तरह से जुताई करें।
  • फिर 1 एकड़ खेत में 10 टन गली हुई रूड़ी की खाद और 10 किलोग्राम कार्बोफुरान का इस्तेमाल करें। फिर जुताई करें।
  • पौधों की रोपाई के समय 1 एकड़ खेत में 50 किलोग्राम डी ऐ पी, 50 किलोग्राम पोटाश, 25 किलोग्राम यूरिया, 10 किलोग्राम कार्बोफिउरॉन, 5 किलोग्राम जायम का इस्तेमाल करें।
  • 3 साल में 1 बार मिट्टी की जांच जरूर करवाएं और उसके हिसाब से उर्वरक का इस्तेमाल करें।
फूलगोभी की खेती cauliflower cultivation
तस्वीर साभार: ICAR

ये भी पढ़ें: रंगीन फूलगोभी की खेती की तरफ़ क्यों बढ़ रहा किसानों का रुझान? जानिए Coloured Cauliflower की खेती के बारे में

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

मंडी भाव की जानकारी

ये भी पढ़ें:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top