चनामित्र ऐप (Chanamitra): क्षेत्र विशेष के अनुसार चने की उन्नत फसल से जुड़ी हर जानकारी आपके मोबाइल (Mobile) पर

चना उत्पादकों का सच्चा साथी है चनामित्र ऐप (Chanamitra) जो उन्न्त बीज से लेकर कीट प्रबंधन से जुड़ी हर जानकारी प्रदान करके किसानों को अधिक पैदावर में मदद करता है।

चनामित्र ऐप (Chanamitra)

इंटरनेट और स्मार्टफोन न सिर्फ शहरी लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, बल्कि इन्होंने  किसानों की ज़िंदगी भी बहुत आसान बना दी है। हर दिन खेती-किसानी से जुड़े नए ऐप आ रहे हैं, जो किसानों को अपनी फसल में सुधार करके अधिक मुनाफा कमाने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक ऐप है चनामित्र ऐप (Chanamitra)। ये ऐप खासतौर पर चना उत्पादकों के लिए बनाया गया है। चना भारत की प्रमुख दलहन फसल है जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में उगाई जाती है। चना न सिर्फ बहुत पौष्टिक होता है, बल्कि बहुउपयोगी भी है। चना तैयार होने से पहले उसके पत्तों का साग बनाया जाता है, जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। भारतीय किचन में चने की कई वैरायटी मौजूद रहती हैं जैसे हरा चना, काला चना, काबुल चना आदि। चने का उत्पादन बढ़ाकर किसानों को कमाई बढ़ाने में मदद करने के लिए चनामित्र ऐप (Chanamitra) बहुत ही कारगर है।

चनामित्र ऐप (Chanamitra)
तस्वीर साभार: harvesttotable

चनामित्र ऐप (Chanamitra): क्षेत्र विशेष के अनुसार चने की उन्नत फसल से जुड़ी हर जानकारी आपके मोबाइल (Mobile) परचनामित्र ऐप (Chanamitra) कैसे करें डाउनलोड?

चनामित्र ऐप (Chanamitra) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR) कानपुर ने मिलकर बनाया है। यह एक एंड्रॉएड ऐप है जिसे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर में जाकर Chanamitra सर्च करें और इंस्टॉल का बटन दबाएं। ऐप इस्तेमाल करने के लिए आपको रजिस्टर करने की कोई ज़रूरत नहीं है। चनामित्र ऐप (Chanamitra) हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी, तेलगु, कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है। आप अपनी सुविधानुसार भाषा का चुनाव कर सकते हैं।

क्या है चनामित्र ऐप (Chanamitra) की ख़ासियत?

  • चने की खेती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी इस ऐप में मौजूद है।
  • काबुली चना और देसी चने की अलग-अलग और उन्न्त प्रजातियों के साथ ही उनकी बुवाई कब करनी चाहिए, इस बारे में भी यहां बताया गया है।
  • चने की फसल और भंडारण के दौरान  दीमक, सेमीलूपर, कटुआ और घुन जैसे कीटों से बचाने संबंधी अहम जानकारी भी है, जो किसानों को नुकसान से बचा सकती है। यह ऐप चने में होने वाले रोगों के बारे में भी बताता है।
  • चने की बुवाई के लिए भूमि या मिट्टी का चुनाव, बीज, सिंचाई आदि के बारे में सटीक जानकारी यहां आपको मिलेगी।
  • राज्य और जिले का चुनाव करके आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपके इलाके के लिए चने की कौन सी प्रजाति  ज़्यादा उपयुक्त है।
  • उपलब्ध जमीन के हिसाब से किस चने के लिए  कितने बीजों की ज़रूरत होगी, इसके लिए ऐप में बीज कैलकुलेटर की भी सुविधा है।
  • यदि आपको किसी प्रकार की विशेषज्ञ सलाह चाहिए तो आप अपना फोन नंबर डालकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ई-बाज़ार की मदद से किसान ऑनलाइन चने की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं। इसके अलावा और भी बहुत कुछ है इस ऐप में।
चनामित्र ऐप (Chanamitra)
तस्वीर साभार: ICAR-Indian Institute of Pulses Research

यदि आप भी अपने चने की पैदावार बढ़ाकर बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज ही चनामित्र (Chanamitra) ऐप डाउनलोड करके खेती से जुड़ी अपनी हर समस्या का हल प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें: अगर आपने सरसों की फसल लगा रखी है तो इस तरह से करें अपनी फसल का बचाव

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

मंडी भाव की जानकारी
 

ये भी पढ़ें:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top