देश में भोजन वाली मुख्य अनाज फसलों में धान का स्थान पहले नंबर पर आता है। आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि धान की खेती कितने बड़े पैमाने पर की जाती है। धान की खेती में धान की नर्सरी से लेकर दाना बनने तक कई तरह के कीट-बीमारियों के लगने का खतरा होता है। धान की फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों और उनकी रोकथाम के तरीकों के बारे में आप इस लेख में जानेंगे।
जानकारी के अभाव में कहीं फसल बर्बाद ना हो जाए, इसलिए धान की फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों की पहचान और बचने के उपाय जानना ज़रूरी है। इस विषय पर किसान ऑफ़ इंडिया ने उत्तर प्रदेश स्थित कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ में पौध सुरक्षा विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत डॉ. रूद्र प्रताप सिंह से ख़ास बातचीत की। धान की फसल मे लगने वाले रोगों पर चर्चा करते हुए उन्होंने रोगों की पहचान, लक्षण और इसके रोकथाम के तरीके बताए।

डॉ. रूद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि खरीफ़ में बोई गई धान की फसल जूलाई से लेकर अक्टूबर तक कई तरह के कवक और जीवाणु रोगजनकों से प्रभावित होती है। बरसात का मौसम इन रोगजनकों के लिए बेहद अनुकुल होता है।
ब्लास्ट रोग का कैसे करें नियंत्रण?
डॉ रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जुलाई से लेकर सितंबर महीने में धान में झोंका रोग यानी ब्लास्ट रोग का प्रकोप अधिक होता है। इस रोग के प्रमुख लक्षण पौधों की पत्तियों, तना, गांठों व बालियों पर दिखाई देते हैं।
इस रोग में पत्तियों पर आंख की आकृति अथवा सर्पिलाकार (Spiral) धब्बे दिखाई देते हैं, जो बीच में राख के रंग के और किनारों पर गहरे भूरे रंग के होते हैं। तने की गांठो तथा पेनिफल का भाग आंशिक और पूरा काला पड़ जाता है। तना सिकुड़ कर गिर जाता है, जिससे फसल को ज़्यादा नुकसान होता है।
इस रोग के नियंत्रण के लिए सबसे पहले नर्सरी डालते समय ट्राईसाइक्लेजोल 2 ग्राम दवा को प्रति किलोग्राम बीज दर से उपचारित कर के लगाएं। इस रोग के लक्षण दिखाई देने पर बाली निकलने के दौरान आवश्यकतानुसार 10–12 दिन के अन्तराल पर कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत की 2 ग्राम दवा को एक लीटर पानी के अनुपात में घोल बना कर छिडकाव करें। रोग के शुरूआती अवस्था में हेक्साकोनोजोल दवा का प्रयोग अच्छे परिणाम देते हैं।

शीथ ब्लाईट रोग के लक्षण और बचाव उपाय
पौध सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धान में फंगस से फैलने वाले शीथ ब्लाईट रोग से धान की फसल को बहुत ज़्यादा नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि धान की फसल के 40 से 80 दिन तक शीत ब्लाईट व रोग होने का खतरा होता है। उन्होंने कहा कि यह शीत ब्लाईट रोग मुख्य रूप से फसल के आसपास मेड़ पर होने वाली धूब घास से फसल में आता है। इस रोग में कचुंल (शीथ) पर अनियमित आकार के धब्बे दिखने लगते हैं। रोग का पहला प्रकोप धान के पौधे के तने पर होता है। लंबे काले धब्बे दिखाई देते हैं जो पौधे की एक-एक पत्ती को सुखा देते हैं, जिससे पौधा मर जाता है।
जिन क्षेत्रों में लगातार बाढ़ और पानी ज़्यादा रहता है, वहाँ शीथ ब्लाइट रोग का खतरा अधिक होता है। इसके रोकथाम के लिए फसल के आसपास हो रही दूब घास को नष्ट कर दें। नियंत्रण के लिए किसान कार्बेडाजिम दवा 2 से 2.5 प्रति ग्राम को प्रति लीटर अनुपात में घोलकर फसलों पर छिडकाव करें।

बैक्टीरियल लीफ ब्लाईट रोग से फसल को कैसे बचाएं
डॉ. सिंह ने आगे बताते हैं कि बैक्टीरियल लीफ ब्लाईट धान का बहुत घातक रोग है। अगर समय रहते इसका रोकथाम नहीं किया जाए तो धान की फसल को काफी नुकसान होता है। जीवाणु द्वारा फैलने वाले इस रोग में सबसे पहले पत्तियों के ऊपरी भाग में हरे, पीले एवं भूरे रंग के धब्बे बनने लगते हैं। धीरे-धीरे यह धब्बे धारियों में बदल जाते हैं। रोग बढ़ने पर धारियों का रंग पीला या कत्थई हो जाता है। प्रभावित पत्तियां सूखने व मुरझाने लगती हैं। देखते ही देखते पूरी की पूरी फसल चौपट हो जाती है।
इसके रोकथाम के लिए नाइट्रोजन युक्त उर्वरक का आवश्यकता से अधिक प्रयोग ना करें। प्रति एकड़ खेत में 10 किलोग्राम पोटाश का छिड़काव करें। इससे पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोग के लक्षण दिखने पर खेत से पानी निकाल दें। पोटाश के छिड़काव के 3-4 दिनों बाद तक खेत में पानी नहीं भरना चाहिए। बुवाई से पहले स्ट्रेप्टोसाईक्लिन से बीज को उपचारित करें। फसल में रोग लगने पर प्रति एकड़ जमीन में 20 ग्राम स्ट्रेप्टोसाईक्लिन और 600 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

ये भी पढ़ें:
Paddy Cultivation: धान की खेती में रोपाई, खरपतवार नियंत्रण और सिंचाई प्रबंधन के उन्नत तरीके, जानिए डॉ. राजीव कुमार सिंह से
जिंक की कमी से होता है धान का खैरा रोग
पौध सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रूद्र प्रताप सिंह के अनुसार, खैरा रोग मिट्टी में जिंक की कमी के कारण होता है। इस रोग में पत्तियों पर हल्के पीले रंग धब्बे बनते हैं, जो बाद में कत्थई रंग के हो जाते हैं, जिससे फुटाव रुक जाता है। इससे पौधों की जड़ों का विकास रुक जाता है। धीरे-धीरे पत्ते भूरे से लाल रंग के होकर सूख जाते हैं। यह रोग बार-बार उन्हीं खेतों में होता है, जहां जिंक की कमी होती है।
खैरा रोग नियंत्रण के उपचार को लेकर डॉ. रूद्र प्रताप सिंह सुझाते हैं कि 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट 21 प्रतिशत प्रति एकड़ या 500 ग्राम जिंक सल्फेट ढ़ाई किलोग्राम यूरिया के साथ 100 लीटर पानी में अलग-अलग घोल बनाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें। आवश्यकतानुसार 7 से 10 दिन बाद दोबारा छिड़काव करें।

इस तरह से धान की फसल में रोगों की रोकथाम कर धान से अच्छी उपज ले सकते हैं और धान की खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Greenhouse And Shade-net House Subsidy: राजस्थान सरकार किसानों को दे रही 70 फीसदी सब्सिडी, जल्द करें अप्लाईराजस्थान सरकार ने ग्रीन हाउस और शेडनेट हाउस लगाने पर किसानों को 70 फीसदी तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है।
- इंदौर में जुटने लगे BRICS देशों के प्रतिनिधि, 12-13 जून को होगा 16th BRICS Agriculture Ministers’ Meeting16th BRICS Agriculture Ministers’ Meeting 12-13 जून को इंदौर में होगी। कृषि सहयोग, खाद्य सुरक्षा और सतत विकास पर चर्चा होगी।
- केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: पश्चिम बंगाल को 1700 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाएं, किसानों और ग्रामीणों को होगा फायदाकेंद्रीय मंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में कृषि और ग्रामीण विकास की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर कृषि रोडमैप तैयार करेगी।
- आंध्र प्रदेश का बड़ा ऐलान: अब बनेगा देश का सबसे बड़ा Aqua Hub, छह शहरों को जोड़ेगा स्पेशल कॉरिडोरसीएम नायडू ने इस मौके पर एक और बड़ी घोषणा की है। ‘आंध्र श्रिम्प, इंडिया सीफूड’ (‘Andhra Shrimp, India Seafood’) ब्रांड को बढ़ावा दिया जाएगा। यानी अब भारतीय समुद्री उत्पादों की ग्लोबल मार्केट में एक अलग पहचान होगी।
- विशाखापट्टनम में आयोजित हुआ National Workshop on Seafood Exports, भारत को वैश्विक सीफूड निर्यात केंद्र बनाने पर ज़ोरNational Workshop on Seafood Exports में सीफूड निर्यात, ट्रेसबिलिटी, वैल्यू एडिशन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- हरियाणा में अब पंचायती ज़मीन पर होगी प्राकृतिक खेती, सरकार लेकर आई ‘स्मार्ट एग्रीकल्चर’ योजनाएपीडा से प्रमाणित प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को अब 5 साल तक हर साल प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।
- खाद्य तेल खरीदते समय अब नहीं होगा भ्रम! सरकार ने लागू किए नए नियम, हर Cooking Oil पैकेजिंग पर होगी ये जानकारीसरकार ने Cooking oil की पैकेजिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनियां मनमाने आकार के पैक नहीं बेच सकेंगी।
- उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए खुशख़बरी: जून में तीन बड़े कार्यक्रम, बदलते मौसम में भी होगी किसानों की आमदनी दोगुनीउत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 14, 15 और 16 जून को भव्य कृषि मेला और आरोग्य मेला (Agriculture Fair and Health Fair) आयोजित किया जाएगा। यह मेला किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
- इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी, प्राकृतिक खेती से बनाई प्रेमपाल ने अपनी पहचानप्राकृतिक खेती अपनाकर प्रेमपाल ने नौकरी छोड़ खेती को चुना, लागत घटाई और फ़सलों से बेहतर कमाई हासिल की।
- UPCAR ने मौसम की चुनौतियों को देखते हुए किसानों के हित में दिये दूरदर्शी सुझाव, Toll-Free हेल्पलाइन नंबर भी जारीUPCAR ने मौसम की चुनौतियों को देखते हुए किसानों के हित में दूरदर्शी सुझाव दिए हैं। बारिश कम होने पर घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सही फसल और सही तकनीक अपनाकर भरपूर पैदावार ली जा सकती है।
- MoFAH&D ने विशाखापट्टनम में जलीय कृषि परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर ज़ोरMoFAH&D ने विशाखापट्टनम में जलीय कृषि परियोजनाओं की समीक्षा की। गुणवत्ता ब्रूडस्टॉक, सीड उत्पादन और निर्यात बढ़ाने पर फ़ोकस रहा।
- 10 जून को मुंबई में होगा देश का सबसे बड़ा Blueberry Event, संजीव कपूर लॉन्च करेंगे Special Cookbook‘Blueberries Go Big India 2026’ का आयोजन अमेरिका की संस्था US Highbush Blueberry Council (USHBC) कर रही है
- अनाज का एक-एक दाना कीमती: FCI ने लॉन्च किया ‘Mission Silo’, एडवांस टेक्नोलॉजी से नहीं होगी फसल बर्बादहां एक तरफ सरकार किसानों से अनाज खरीदती है, वहीं कटाई के बाद सही सुविधाएं न होने से यह अनाज बेकार हो जाता था। लेकिन अब भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने इस बड़ी चुनौती से निपटने का अनोखा तरीका ढूंढ लिया है। स्टील के ‘साइलो’ (Mission Silo)।
- असम के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगा पूरा सहयोग, शिवराज सिंह चौहान ने दिए बड़े भरोसेशिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बैठक में कृषि विकास पर अहम चर्चा हुई।
- जवानों की थाली अब और भी Nutritious : NCDFI और Assam Rifles के बीच MoA पर हस्ताक्षरनई दिल्ली में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीडीएफआई) और असम राइफल्स ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए।
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: Kharif Marketing Season 2025-26 के लिए मक्का ख़रीद नीति हुई मंजूरKharif Marketing Season 2025-26-सरकार के अनुसार, मक्का खरीद 15 जून 2026 से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस दौरान 25,000 मीट्रिक टन मक्का खरीदने का टारगेट रखा गया है।
- El Niño की आशंका पर केंद्र सरकार का अलर्ट, शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों के हितों की हर हाल में होगी रक्षाशिवराज सिंह चौहान ने El Niño और कमज़ोर मानसून की आशंका को लेकर समीक्षा की। किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए राज्यों को निर्देश दिए।
- महाराष्ट्र सरकार की 56 लाख किसानों के कर्ज़ माफी की घोषणा, क्या है बड़ी राहत, किन्हें होगा फायदा?राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में लगभग 57.3 फीसदी कृषि परिवार कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। राज्य में करीब 40.7 लाख परिवारों पर कर्ज है, और देशभर में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से ज़्यादा है।
- भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच पशुपालन क्षेत्र पर उच्च स्तरीय संवाद, तकनीक और फीड सिस्टम पर हुआ मंथनBRICS देशों के उच्च स्तरीय संवाद में पशुपालन तकनीक, फीड सिस्टम, नवाचार और खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने पर चर्चा हुई।
- छत पर लगाएं Free Solar Power System Plant : मुफ्त पाएं बिजली, Madhya Pradesh सरकार दे रही भारी सब्सिडीFree Solar Power System Plant: योजना के तहत, सरकार आपके घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने पर भारी सब्सिडी दे रही है। सोलर पैनल लगते ही आप धूप से बिजली बनाने वाले ‘Energy Producer’ बन जाएंगे। इससे आपका बिजली बिल ज़ीरो तक जा सकता है।





















