महाराष्ट्र की भावना ने अपनाया Biodiversity Model, जानिए कैसे करती हैं खेती की उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल

महाराष्ट्र के गांव दाभाड़ी की रहने वालीं भावना निकम उन्नत सब्जियों से लेकर उन्नत फसलों की खेती कर रही हैं। उनके फ़ार्म में कई किसान, उन्नत बीजों और पौधों की खरीद के लिए आते हैं। जल सरंक्षण पर भी वो काम कर रही हैं। जानिए उनके Biodiversity Model के बारे में।

खेती की उन्नत तकनीक biodiversity model

महाराष्ट्र के नाशिक ज़िले की रहने वाली भावना निकम एक प्रगतिशील किसान हैं। ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने नौकरी के पीछे न जाते हुए कृषि क्षेत्र को चुना। उन्होंने खेती की कई उन्नत तकनीकों को अपनाया हुआ है। उन्होंने अपने गांव दाभाड़ी में दो हज़ार स्क्वायर में पॉलीहाउस बना रखा है। इसमें वो शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर और कई तरह की सब्जियों की खेती करती हैं। साथ ही शेडनेट हाउस, मल्चिंग, ग्रेडिंग, पैकिंग, ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित खेती की कई उन्नत तकनीकों और कृषि उपकरणों का उपयोग करती हैं।

खेती की उन्नत तकनीक biodiversity model
तस्वीर साभार: agricoop

फ़ार्म पॉन्ड्स में मछली पालन के साथ मुर्गी पालन भी

भावना निकम का फ़ार्म जैव विविधता मॉडल (Biodiversity Model) का केंद्र बन चुका है। नयी और दुर्लभ किस्मों की सब्जियां और अन्य फसलों की खेती उनकी ख़ासियत है। उनके फ़ार्म में कई किसान, उन्नत बीजों और पौधों की खरीद के लिए आते हैं। जल सरंक्षण पर भी वो काम कर रही हैं। पानी की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने फ़ार्म में वर्षा जल संचयन प्रणाली (Rain Water Harvesting System) तकनीक अपनाई हुई है। साथ ही फ़ार्म पॉन्ड्स भी बनवा रखे हैं। इन पॉन्ड्स में वो मछली पालन के साथ-साथ मुर्गी पालन भी करती हैं। यानी कि पॉन्ड्स के ऊपर एक ढांचा बनाकर उसमें मुर्गी पालन कर रही हैं। 

खेती की उन्नत तकनीक biodiversity model
तस्वीर साभार: ICAR (सांकेतिक तस्वीर)

महाराष्ट्र की भावना ने अपनाया Biodiversity Model, जानिए कैसे करती हैं खेती की उन्नत तकनीकों का इस्तेमालएग्री-छात्रों और किसानों को देती हैं सलाह

भावना निकम ने विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि विज्ञान केंद्र और राज्य कृषि विभाग से एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) और खेती से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर ट्रेनिंग ली हुई है। आज उनके फ़ार्म पर एग्री-छात्रों, किसानों और युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। खेती-किसानी की उन्नत तकनीकों के गुर सीखने आते हैं। भावना दाभाड़ी गाँव की महिला किसानों के लिए एक रोल मॉडल बन गईं हैं। 

खेती की उन्नत तकनीक biodiversity model
तस्वीर साभार: ICAR (सांकेतिक तस्वीर)

कई अवॉर्डस से सम्मानित 

भावना निकम को 2019 में ‘शिवाजी महाराज कृषि सम्मान पुरस्कार’, ‘सर्वश्रेष्ठ महिला किसान पुरस्कार’ और 2021 में इनोवेटिव वुमन फ़ार्मर का अवॉर्ड मिला। साथ ही खेती में उनकी उपलब्धियों को सराहते हुए आत्मा द्वारा आयोजित महिला किसान दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें: मछली पालन में इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं होगा नुकसान, रामचन्द्र से जानिए कैसे कम लागत में करें व्यवसाय

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

मंडी भाव की जानकारी

ये भी पढ़ें:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top