खेती की कमाई बढ़ाने के लिए किसानों को कीटनाशकों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। विज्ञान की प्रगति के साथ अनेक रासायनिक कीटनाशक भी विकसित हुए। लेकिन कालान्तर में ये साबित हुआ कि जहरीले रासायनिक कीटनाशकों से फ़सल को जितनी राहत मिली, उससे कहीं ज़्यादा दुष्प्रभाव खेत की मिट्टी, उपज की गुणवत्ता, वातावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ा। इसकी मुख्य वजह ये थी कि किसानों ने रासायनिक कीटनाशकों का सन्तुलित नहीं बल्कि अन्धाधुन्ध इस्तेमाल किया।
जहरीले रसायनों से मुक्ति तभी सम्भव है जबकि किसानों के पास इसका व्यावहारिक विकल्प आसानी से उपलब्ध हो। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के वैज्ञानिकों ने अनेक जैविक कीटनाशक विकसित किये हैं। इनमें ‘एक साधे सब सधे’ वाली ख़ूबियाँ होती हैं। जैविक कीटनाशकों का मनुष्य, मिट्टी, पैदावार और पर्यावरण पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है और फ़सल के दुश्मन कीटों तथा बीमारियों से भी क़ारगर रोकथाम हो जाती है।
दरअसल, जैविक कीटनाशकों की उत्पत्ति प्रकृति के अद्भुत ‘भोजन-चक्र’ यानी food chain की प्रेरणा से होती है। प्रकृति के भोजन चक्र में मनुष्य के अलावा जंगल का राजा यानी शेर, बाघ, चीता वग़ैरह सबसे ऊपर हैं। ये ऐसे प्राणी हैं जो किसी अन्य प्राणी का भोजन नहीं बनते हैं। बाक़ी बचे लाखों-करोड़ों किस्म के प्राणी किसी ना किसी का भोजन बनते हैं। इसी सिद्धान्त को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक जैविक कीटनाशक के रूप में ऐसे प्राणियों की पहचान करते हैं जो फ़सलों पर हमला करने वाले कीटों और बीमारियों के असली तत्व को अपना भोजन बनाते हैं। प्रस्तुत लेख में 6 प्रमुख जैविक कीटनाशकों के बारे में संक्षिप्त और उपयोगी जानकारियाँ हैं। उम्मीद है कि किसानों की ओर से ज़्यादा से ज़्यादा जैविक कीटनाशकों को अपनाने की कोशिश ज़रूर की जाएगी।
1. ट्राइकोडर्मा
ट्राइकोडर्मा एक फफूँदीनाशक है और बाज़ार में 1 प्रतिशत WP तथा 2 प्रतिशत WP के फ़ॉर्मूलेशन में आसानी से उपलब्ध रहता है। ट्राइकोडर्मा के कवक तन्तुओं की ये विशेषता है कि ये फ़सलों को नुकसान पहुँचाने वाले हानिकारक कवकों के तन्तुओं के अन्दर जाकर अथवा उसके ऊपर रहकर उसी का रस चूसने लगते हैं। इसके अलावा ये एक विशिष्ट प्रकार का रसायन भी छोड़ते हैं जो बीजों के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाकर उनकी हानिकारक फफूँदों से रक्षा करते हैं। ट्राइकोडर्मा, बीजों के अच्छे अंकुरण के लिए भी उत्तरदायी होते हैं। इसीलिए इसके इस्तेमाल से पहले अथवा बाद रासायनिक उत्पादों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह विभिन्न प्रकार की फ़सलों, फलों तथा सब्जियों जैसे- धान, कपास, गेहूँ, गन्ना, पपीता, आलू आदि में जड़-सड़न, तना-सड़न, झुलसा जैसे रोगों में बहुत प्रभावीशाली साबित होता है।
प्रयोग विधि: ट्राइकोडर्मा से बीजशोधन के लिए इसकी 4 ग्राम मात्रा लेकर प्रति किलोग्राम बीज दर से बीज उपचार कर बुआई करनी चाहिए। पौधे तैयार करते समय इसकी 5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर, पौधे की जड़ उसमें डुबोकर शोधित या उपचारित करने के बाद प्रयोग करना चाहिए। ट्राइकोडर्मा से मिट्टी उपचारित करने के लिए इसकी 2.5 किलोग्राम मात्रा को प्रति हेक्टेयर की दर से क़रीब 70 से 80 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर पर्याप्त नमी के साथ क़रीब 10 दिनों तक छाया में सुखाकर, बुआई से पहले अन्तिम जुताई पर इस्तेमाल करना चाहिए। फ़सल में फफूँदजनित रोगों के नियंत्रण के लिए 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से क़रीब 500 लीटर पानी में घोल का आवश्यकता अनुसार 15 दिनों के अन्तराल पर छिड़काव करना चाहिए।

2. स्यूडोमोनास
स्यूडोमोनास, एक जीवाणु आधारित फफूँद और जीवाणुनाशक है। ये बाज़ार में मुख्यतः 0.5 WP फ़ॉर्मूलेशन में मिलता है। इसके इस्तेमाल के 15 दिनों बाद फ़सल पर किसी भी रासायनिक जीवाणुनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। विभिन्न प्रकार की फ़सलों के जड़ तथा तना सड़न, उकठा, गन्ने का लाल सड़न, जीवाणु झुलसा आदि जीवाणु तथा फफूँदीजनित रोगों के नियंत्रण के लिए बहुत प्रभावी है। इसका प्रयोग प्रमुखता से बीजशोधन तथा पौधे के विभिन्न रोगों के नियंत्रण में होता है।
प्रयोग विधि: स्यूडोमोनास से बीज उपचारित करने के लिए इसकी 10 ग्राम मात्रा को 15 से 20 मिलीमीटर पानी में मिलाकर प्रयोग में लाते हैं। तैयार घोल की ये मात्रा एक किलोग्राम बीज को उपचारित करने के लिए पर्याप्त होता है। उपचारित बीज को छाया में सुखाकर प्रयोग करना चाहिए। पौधों को स्यूडोमोनास से उपचारित करने के लिए इसकी 50 ग्राम मात्रा को एक लीटर पानी में मिलाकर प्रयोग करना चाहिए। इस घोल का इस्तेमाल छिड़काव के लिए भी किया जा सकता है, ताकि मिट्टी से सम्बन्धित रोगों से भी बचाव किया जा सके।

ये भी पढ़ें: नीम का पेड़ क्यों है सर्वश्रेष्ठ जैविक कीटनाशक (Organic Pesticide), किसान ख़ुद इससे कैसे बनाएँ घरेलू दवाईयाँ?
3. ब्यूबेरिया बैसियाना
ब्यूबेरिया बैसियाना एक प्रकार का फफूँद आधारित जैविक कीटनाशक है। ये विभिन्न फ़सलों में लगने वाले फलबेधक, चूषक कीट, दीमक, सफ़ेद गिडार तथा पत्ती-लपेटक आदि कीटों से रोकथाम करता है। वातावरण में ज़्यादा नमी और गर्मी होने पर ब्यूबेरिया बैसियाना अत्यधिक प्रभावकारी साबित होता है। यह बाज़ार में 1 प्रतिशत WP तथा 1.15 प्रतिशत WP के फ़ॉर्मूलेशन में उपलब्ध है।
प्रयोग विधि: ब्यूबेरिया बैसियाना से मिट्टी को उपचारित करने के लिए इसकी 2.5 किलोग्राम मात्रा को 70 से 80 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त खड़ी फ़सल में कीटों से बचाव के लिए इसकी 2.5 किलोग्राम मात्रा को क़रीब 400 से 500 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर एक हेक्टेयर की दर से छिड़काव कर सकते हैं।

4. मेटाराइजियम ऐनीसोप्ली
मेटाराइजियम ऐनीसोप्ली भी एक फफूँद आधारित जैविक कीटनाशक है। ये 1.15 प्रतिशत तथा 1.5 प्रतिशत WP फ़ॉर्मूलेशन के साथ बाज़ार में मिलता है। यह फल-लपेटक, सफ़ेद गिडार, फलीबेधक, रस चूषक कीट तथा मिट्टी में रहने वाले अनेक कीटों से सुरक्षा देने में बेहद प्रभावशाली होता है। इसके इस्तेमाल से 15 दिनों पहले तथा बाद किसी भी तरह के रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
प्रयोग विधि: ब्यूबेरिया बैसियाना की तरह मेटाराइजियम ऐनीसोप्ली की भी 2.5 किलोग्राम मात्रा लेकर 70 से 80 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए। खड़ी फ़सल में 2.5 किलोग्राम मात्रा को 400 से 500 लीटर पानी में घोलकर आवश्यकतानुसार 15 दिनों के अन्तराल पर शाम के वक़्त मेटाराइजियम ऐनीसोप्ली का छिड़काव करना भी बेहद प्रभावशाली साबित होता है।

5. बैसिलस थुरिजेसिस
बैसिलस थुरिजेसिस, एक कीटाणु आधारित जैविक कीटनाशक है। ये सब्ज़ियों, फ़सलों तथा फलों में लगने वाले लेपिडॉप्टेरा परिवार के कीटों जैसे- फलीबेधक, पत्ती खाने वाले कीट तथा पत्ती लपेटक कीटों की रोकथाम में बेहद लाभकारी साबित होती हैं। इस जैविक कीटनाशक के इस्तेमाल के पहले या बाद के 15 दिनों तक किसी भी रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग कतई नहीं करना चाहिए। बैसिलस थुरिजेसिस की शेल्फ लाइफ एक साल तक होती है यानी ये उत्पादन के समय से लेकर साल भर तक असरदायक बना रहता है।
प्रयोग विधि: 400 से 500 लीटर पानी में जैविक कीटनाशक बैसिलस थुरिजेसिस की 0.5 ग्राम से 1.0 किलोग्राम मात्रा का घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से आवश्यकतानुसार 15 दिनों के अन्तराल पर शाम के वक़्त में छिड़काव करना चाहिए
6. न्यूक्लियर पॉली हाइड्रोसिस (NPV)
न्यूक्लियर पॉली हाइड्रोसिस यानी NPV, एक वायरस आधारित जैविक कीटनाशक है। इसका इस्तेमाल ख़ासतौर पर विभिन्न प्रकार की सूंडियों पर काबू पाने के लिए किया जाता है। चने तथा तम्बाकू की फ़सल में सूंडी नियंत्रण में NPV, एक बहुत ज़बरदस्त जैविक कीटनाशक साबित होता है। लेकिन इसकी एक सीमा ये है कि चने की सूंडी से बना हुआ NPV ही चने पर हमलावर सूंडियों पर क़ारगर है जबकि तम्बाकू वाली सूंडियों से बना NPV भी उसी की सूंडी पर नियंत्रण के लिए प्रभावी साबित होती है। अपनी ही सूंडी से बनने वाले NPV हानिकारक पत्तियों और फली को खाने लगती है तथा कुछ समय बाद पीली पड़कर अन्त में काली हो जाती है। इसके अन्दर एक ख़ास प्रकार का रसायनिक द्रव होता है, जिससे NPV को फिर से बनाया जा सकता है। NPV से प्रभावित सूंडियाँ पौधे की ऊपरी पत्तियों अथवा टहनियों से लटकती हुई नज़र आती हैं।
प्रयोग विधि: सूडियों के नियंत्रण के लिए 250 से 300 लार्वा समतुल्यांक (Larva Equivalent) को 400 से 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से खड़ी फ़सल में आवश्यकतानुसार 15 दिनों के अन्तराल पर छिड़काव करना चाहिए।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान से हिमाचल के किसानों को घर बैठे मिलेगी फसल बीमा की पॉलिसी, जानिए प्रोसेसआंकड़ों पर नजर डालें तो ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान काफी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिले में कृषि लोन लेने वाले कुल 13,241 किसानों ने अपनी मक्का और धान की फसलों का बीमा कराया है।
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।





















