कर्नाटक के इस किसान ने सूअर पालन से खेती की लागत को किया कम, उन्नत तकनीकों का किया इस्तेमाल
तीन साल के अंदर ही 20 से 200 पहुंची सूअरों की संख्या
कर्नाटक के अलमेल गाँव के रहने वाले सोमन्ना सिद्दप्पा भसागी पहले सिर्फ़ गन्ने की ही किया करते थे। सूअर पालन (Pig Farming) का रूख उन्होंने 2014 में किया। कैसे हुआ इससे लाभ, जानिए इस लेख में।
सूअर पालन (Pig Farming) | बीजापुर, कर्नाटक के अलमेल गाँव के रहने वाले सोमन्ना सिद्दप्पा भसागी ने 2009 में खेती का रूख किया। खेती में आने से पहले वो एक कबाड़ व्यापारी थे। उन्होंने ढाई एकड़ ज़मीन खरीदी। इससे उन्हें प्रति एकड़ 40 से 45 टन गन्ने की उपज होती थी। 2010-11 में उन्होंने 6 एकड़ ज़मीन लीज़ पर ली और पारंपरिक तरीके से ही खेती करना ज़ारी रखा। सोमन्ना मिलने वाले बाज़ार मूल्य से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने नियमित फसल उगाने के बजाय खेती के नवीन तरीकों को आज़माने का फैसला किया।
जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने सूअर पालन (Pig Farming) करने की सोची। उन्होंने बाकायदा बेंगलुरु के हेसरघट्टा स्थित पिगरी ब्रीडिंग सेंटर से ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग लेने के बाद 2014 में उन्होंने पिगरी ब्रीडिंग सेंटर से ही सूअर के 20 बच्चे खरीदे और अपने गाँव में सूअर पालन शुरू कर दिया।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
उन्होंने सूअर के बच्चों के लिए 60″x100″ आकार का शेड बनवाया। बिजली की समस्या से निपटने के लिए जनरेटर लगवाया। सोमन्ना बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान देते हैं। शेड को दिन में दो बार साफ करते हैं।
सूअर पालन से खेती के खर्च को भी किया कम
उन्होंने सूअर पालन के ज़रिए अपने खेती के खर्च को भी कम किया है। सूअरों के अवशेष को 8 से 10 लीटर के टैंक में इकट्ठा करते हैं। इसका इस्तेमाल खाद के रूप में किया जाता है। इससे उनके रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है।
खुद तैयार है करते हैं पशु आहार
पशु आहार की लागत को कम करने के लिए वो खुद घर पर ही सूअरों का आहार तैयार करते हैं। आसानी से उपलब्ध अनाज जैसे मक्का, चावल, गेहूं, मूंगफली, खनिज मिश्रण और नमक को उचित अनुपात में मिलाकर पशु आहार बनाते हैं। इसके अलावा, पास ही के रेस्टोरेंट्स से सेमी-सॉलिड वेस्ट उपलब्ध हो जाता है।

20 से 200 पहुंची सूअरों की संख्या
सोमन्ना करीबन 3,500 रुपये में एक सूअर बेचते हैं। शुरुआत के तीन साल के अंदर ही उनके सूअरों की संख्या 20 से 200 पहुंच गई। सुअर पालन के अलावा, सोमन्ना ने 2015 में करीबन साढ़े 4 एकड़ ज़मीन खरीदी और मिश्रित फसल (Mixed Cropping) और अंतर-फसल (Intercropping Farming) का अभ्यास करना शुरू कर दिया। दो फसलों के बीच उन्होंने कद्दू की खेती भी शुरू कर दी। इससे उन्हें एक ही सीज़न में 2 लाख रुपये की कमाई हुई।
कई फसलों की करते हैं खेती
सोमन्ना, गन्ना और कपास जैसी व्यावसायिक फसलों की भी खेती करते हैं। सालभर आमदनी का स्रोत बना रहे इसके लिए उन्होंने आम, अमरूद और नींबू जैसी बागवानी फसलों की खेती भी की हुई है। उन्होंने खेत के चारों ओर नारियल के पेड़ भी लगाए हुए हैं। इससे प्रति पेड़ औसतन 80 से 100 फल प्राप्त होते हैं।
प्रगतिशील किसान पुरस्कार से सम्मानित
उन्हें खेती से 4.5 से 5 लाख रुपये का सीधा मुनाफ़ा होता है, जिसमें सूअर पालन भी शामिल है। आज वो अपने क्षेत्र के अन्य साथी किसानों के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं। उन्हें धारवाड़ स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय से प्रगतिशील किसान पुरस्कार भी मिल चुका है।

सोमन्ना युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय मुर्गी पालन, सूअर पालन, बकरी और भेड़ पालन, मधुमक्खी पालन, बागवानी, मत्स्य पालन और बाजरा में मूल्यवर्धन (Value Addition) जैसी कृषि और संबंधित गतिविधियों को करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सोमन्ना का मानना है कि खेती प्रकृति के करीब है। खेती से जो खुशी और शांति मिलती है, उसकी तुलना दुनिया के किसी अन्य व्यवसाय से नहीं की जा सकती।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- जैविक तरीके से मोटे अनाज सांवा की खेती असिंचित इलाकों के लिए कैसे है फ़ायदेमंद?सांवा भी मोटे अनाजों में से एक है जो कभी गरीबों का मुख्य भोजन हुआ करता था, लेकिन अब आम लोगों की थाली से दूर हो चुका है। सरकार बाकी अनाजों की तरह ही सांवा की खेती को भी बढ़ावा दे रही है, क्योंकि ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और बिना सिंचाई वाले इलाकों में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
- Certified Seed Production: प्रमाणित बीज उत्पादन से गुणवत्ता भी अच्छी और उत्पादन भी बेहतरआपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ‘जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे।’ खेती के संदर्भ में ये बाद बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि आप जैसा बीज बोएंगे वैसी ही फसल प्राप्त होगी, इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का होना बहुत ज़रूरी है। बीज उत्पादन बेहतर होगा तो फसल अच्छी होगी।
- ग्वार गम के निर्यात से कैसे किसानों को हो सकता है लाभ, जानिए ग्वार की खेती की तकनीकबाज़ार में बाकी सब्ज़ियों के साथ ही आपने ग्वार फली भी देखी होगी। इसका स्वाद हल्का सा कसैला या कड़वा होता है, जिसकी वजह से बहुत से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। दलहनी फसल ग्वार की खेती, चारा, सब्ज़ी के साथ ही ग्वार गम बनाने के लिए भी की जाती है।
- खेसारी की फसल को क्यों कहा जाता है किसानों की ‘बीमा फसल?’ जानिए ख़ासियतखेसारी दलहनी फसल है। उतेरा विधि द्वारा खेसारी की खेती किसानों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकती है और इससे खेत में नाइट्रोजन स्थिरिकरण में भी मदद मिलेगी।
- किसान से बातें करती हैं फसलें… क्या आपने सुना है?फसल न सिर्फ़ बातें करती हैं बल्कि वो आपकी बातों का जवाब भी देती हैं। वो बात अलग है कि हमें उनकी आवाज़ सुनाई नहीं देती। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, पौधों की आवाज़ हमारी सुनने की शक्ति से कहीं ज़्यादा तेज़ होती है। इसलिए हम उनकी आवाज़ सुन नहीं पाते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम पौधों की बातों को नज़रअंदाज़ कर दें।
- पॉलीहाउस फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं जड़-गांठ सूत्रकृमि, जानिए बचाव के तरीकेसूत्रकृमि कई तरह के होते हैं और ये बहुत सी फसलों को रोगग्रस्त करके नुकसान पहुंचाते हैं। पॉलीहाउस की फसलें भी इससे अछूती नहीं है। सूत्रकृमि के साथ समस्या ये है कि किसान जल्दी इसकी पहचान नहीं कर पाते जिससे जड़-गांठ सूत्रकृमि की रोकथाम मुश्किल हो जाती है।
- मूंगफली की फसल के अच्छे उत्पादन के लिए ज़रूरी है समेकित कीट प्रबंधनभारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक देश है, लेकिन हर साल कीटों की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है और किसानों का मुनाफ़ा कम हो जाता है। ऐसे में समेकित कीट प्रबंधन से फसलों के नुकसान को रोका जा सकता है।
- Sheep Rearing: भेड़ पालन से अच्छी आमदनी के लिए भेड़ों को दें पौष्टिक आहारशुष्क, पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में जहां लोगों के पास खेती योग्य ज़मीन नहीं है या बहुत कम है, वो भेड़ पालन से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन भेड़ पालन से मुनाफ़ा कमाने के लिए भेड़ों के आहार पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
- ट्री सर्जरी से पेड़ों को मिल रहा जीवनदान, जानिए कैसे की जाती है शल्य चिकित्सा यानि सर्जरी?सर्जरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन क्या कभी ट्री सर्जरी यानी पेड़ों की सर्जरी के बारे में सुना है? जी हां, इंसानों की तरह ही पेड़ों की भी सर्जरी करके उसे जीवनदान दिया जा सकता है।
- Canola Oil: कनोला सरसों की किस्म की खेती में क्या है ख़ास? जानिए इसकी पोषक गुणवत्तासरसों या राई की कई किस्में होती हैं, इसी में से एक किस्म है कनोला सरसों जो सेहत के लिहाज़ से बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसका तेल अन्य तेलों के मुकाबले कहीं ज़्यादा हेल्दी होता है।
- क्यों बाकला की खेती है किसानों के लिए अच्छा विकल्प? जानिए इसके बारे में सब कुछबाकला प्रमुख दलहनी सब्ज़ी है। बाकला की खेती आमतौर पर रबी के मौसम में की जाती है। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसकी खेती किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का अच्छा विकल्प हो सकती है।
- क्या हैं लघु धान्य फसलें? कैसे ग्लोबल वार्मिंग के खेती पर पड़ते असर को कम कर सकती हैं ये फसलें?लघु धान्य फसले मोटे अनाज को कहते हैं जिसमें ज्वारा, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी जैसी फसलें आती हैं। ये अनाज न सिर्फ़ पौष्टिक होते हैं, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है।
- लखनवी सौंफ की खेती से जुड़ी अहम बातें, स्वाद और सेहत का खज़ाना है ये सौंफलखनवी कबाब और चिकनकारी के बारे में तो सुना ही होगा, जो बहुत लोकप्रिय है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन सबकी तरह ही लखनवी सौंफ भी बहुत मशहूर है अपने स्वाद और सुगंध के लिए।
- Brown Rice: कैसे सेहत का खज़ाना है भूरा चावल? क्यों भूरे चावल के उत्पादन पर दिया जा रहा है ज़ोर?भूरा चावल जिसे ब्राउन राइस भी कहा जाता है कि खेती भारत, थाइलैंड और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों में की जाती है। पिछले कुछ सालों में सेहत के प्रति सचेत लोगों के बीच इसकी मांग बहुत बढ़ी है, क्योंकि इसे सफेद चावल की बजाय हेल्दी माना जाता है।
- Papaya Products: पपीते से जैम और चेरी बनाकर किसान कर सकते हैं अच्छी कमाईभारत में ढेर सारी बागवानी फसलों की खेती की जाती है, इसमें से एक महत्वपूर्ण फसल है पपीता। पपीते की खेती से किसानों को अधिक आमदनी हो इसके लिए विशेषज्ञ पीपते के मूल्य संवर्धन उत्पादन बनाने की सलाह देते हैं।
- संतुलित आहार से बढ़ेगी दूध की गुणवत्ता, इसके लिए ICAR ने विकसित किया फ़ीड पूरकडेयरी उद्योग में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही उनके आहार का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि ये न सिर्फ़ दूध की मात्रा, बल्कि दूध की गुणवत्ता भी निर्धारित करता है।
- Carp Fish: पूरक आहार से बढ़ेगा कार्प मछलियों का उत्पादन, जानिए इसे खिलाने का सही तरीकाकार्प मछलियां दूसरी मछलियों की तुलना में तेज़ी से बढ़ती हैं। ऐसे में अगर उन्हें पूरक आहार यानी सप्लीमेंट्री फ़ूड दिया जाए तो और तेज़ी से वृद्धि कर सकती हैं और जिससे किसानों की लागत कम और मुनाफ़ा अधिक होगा।
- कैसे करें औषधीय गुणों से भरपूर कासनी की खेती? क्यों कहा जाता है इसे प्रकृति का वरदान?हमारे देश में औषधीय गुणों से भरपूर वनस्पतियों की भरमार है, इन्हीं में से एक वनस्पति है कासनी, जो हरे चारे के साथ ही औषधि बनाने में भी इस्तेमाल की जाती है। किसानों के लिए कासनी की खेती फ़ायदेमंद साबित हो सकती है।
- Millets Products: कैसे बेटी की बीमारी ने मिलेट्स प्रॉडक्ट्स बनाने में दिखाई राह? GEGGLE की कहानी एक मां की ज़ुबानीइन दिनों हर कोई मिलेट्स प्रॉडक्ट्स को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। मिलेट्स प्रॉडक्ट्स को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। मिलेट्स प्रोडक्ट बनाने वाली एक ऐसी ही कंपनी है GEGGLE.
- Millets Products: कैसे मिलेट्स प्रॉडक्ट्स की ट्रेनिंग दे रहा कृषि विज्ञान केन्द्र? डॉ. रश्मि लिंबू से बातचीतमिलेट्स यानी तरह-तरह के मोटे अनाजों की पौष्टिकता के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। साथ ही मिलेट्स प्रॉडक्ट्स से जुड़ी Millets Products Processing की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। इसके बारे में हमने जाना डॉक्टर रश्मि लिंबू से।