जानिए, क्यों अनुपम है बायोचार (Biochar) यानी मिट्टी को उपजाऊ बनाने की घरेलू और वैज्ञानिक विधि?
मिट्टी की सेहत सँवारने वाला, सबसे सस्ता और आसानी से बनने वाला टॉनिक है बायोचार
बायोचार के इस्तेमाल से मिट्टी के गुणों में सुधार का सीधा असर फसल और उपज में नज़र आता है। इससे किसानों की रासायनिक खाद पर निर्भरता और खेती की लागत घटती है। लिहाज़ा, बायोचार को किसानों की आमदनी बढ़ाने का आसान और अहम ज़रिया माना गया है।
Table of Contents
हरित क्रान्ति में भले ही रासायनिक खाद और कीटनाशकों की अहम भूमिका रही हो, लेकिन ये निर्विवाद है कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति का पतन और पर्यावरण प्रदूषित हुआ। इसीलिए विकसित देशों में रासायनिक उपायों को अपनाकर उपजायी गयी फसलों से सख़्त परहेज़ करना शुरू कर दिया। दरअसल, रासायनिक उपायों ने मिट्टी की उत्पादकता को टिकाऊ नहीं बनाया। तभी तो इसकी ज़रूरत हमेशा पड़ने लगी।
रसायनों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जहाँ एक ओर परम्परागत, प्राकृतिक या जैविक खेती की ओर लौटने पर ज़ोर दिया जाने लगा, वहीं ऐसे प्राकृतिक उपायों को पहचानने की ज़रूरत थी जो किसान और पर्यावरण, सभी के अनुकूल हो।
इन्हीं उद्देश्यों की तलाश में वैज्ञानिकों ने बीती सदी के सातवें दशक में ये साबित किया कि मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की प्रचुरता से ही उसकी उर्वरा शक्ति क़ायम रह सकती है, क्योंकि इन्हीं कार्बनिक पदार्थों से मिट्टी में उसे उपजाऊ बनाने वाले उन सूक्ष्म जीवों की मात्रा बढ़ती है जो अन्ततः फसल को पोषक तत्व मुहैया करवाते हैं। इन्हीं चुनौतियों से उबरने के लिए वैज्ञानिकों ने ‘बायोचार’ विकसित किया जो सही मायने में ‘हींग लगे न फिटकरी, रंग भी चोखा होय’ जैसा उपाय है।
बायोचार बनाने से धरती पर मौजूद अथाह बायोमास का भी बेहतरीन इस्तेमाल हो जाता है और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। क्योंकि बायोमास के अपघटन या सड़ने से भारी मात्रा में जहरीली ग्रीनहाउस गैसें वायुमंडल में घुलती हैं और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ का सबब बनती हैं।

क्या है बायोचार?
बायोचार यानी ‘जैविक चारकोल’ का नाता ‘बायो फ़र्टिलाइज़र’ और ‘चारकोल’ से है। बायोचार, एक बेहद सस्ती, घरेलू और वैज्ञानिक तकनीक है जिससे किसी भी तरह की मिट्टी के उपजाऊपन को दशकों और यहाँ तक कि सदियों के लिए बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, मिट्टी प्राकृतिक रूप से लगातार पोषक तत्व प्रदान करने वाले सूक्ष्म जीवों को ‘बायोफ़र्टिलाइज़र’ कहते हैं और कार्बन की अत्यधिक मात्रा वाले पदार्थ या लकड़ी के कोयले को ‘चारकोल’ कहते हैं। दोनों शब्दों के शुरुआती अक्षरों ‘बायो’ और ‘चार’ को जोड़ने से ‘बायोचार’ (बायो+चार) शब्द बना है।
बायोचार एक उच्च कार्बन युक्त पदार्थ है। इसे किसी भी तरह के बायोमास या जैविक पदार्थ जैसे लकड़ी, हड्डी, फसल का कचरा आदि को जलाकर बनाते हैं। लेकिन जलाने की ये प्रक्रिया ऑक्सीजन की लगभग ग़ैरमौजूदगी में होनी चाहिए। जलाने की इस प्रक्रिया को ‘उष्माविघटन’ या पायरोलिसिस (Pyrolysis) कहते हैं।
पायरोलिसिस का मक़सद बायोमास के ऐसे जलाना है जिससे उसमें मौजूद नमी या अन्य वाष्पशील पदार्थ बाहर निकल जाएँ और आग की तपिश से बाक़ी बचे तत्व ठोस कंकड़ या दानेदार क्रिस्टल जैसे बन जाएँ। ठंडा होने पर 50 प्रतिशत से ज़्यादा कार्बन वाले इस कोयले या बायोचार और इसकी राख को खेतों में डालने से मिट्टी से चमत्कारिक नतीज़े मिलते हैं।

क्यों चमत्कारिक है बायोचार?
कार्बन की महिमा से किसान सदियों से परिचित हैं। इसीलिए वो बायोमास को जलाकर इसकी राख का अपने खेतों और फसल पर छिड़काव करते रहे हैं। लेकिन जब बमुश्किल दो-चार फ़ीसदी कार्बन वाली बायोमास की राख को गुणकारी पाया गया, तब ज़रा सोचिए कि 50 फ़ीसदी से ज़्यादा कार्बन वाले बायोचार से होने वाला लाभ कितना व्यापक और गुणकारी होगा! दरअसल, किसी भी मिट्टी के उपजाऊपन का मूल मंत्र बायोचार में ही निहित है। ये कार्बन के अलावा हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम, पोटाश, सल्फर, ताम्बा और राख वगैरह के साथ धात्विक पोषक तत्वों का जटिल मिश्रण है।
बायोचार का सीधा सम्बन्ध मिट्टी में मौजूद ‘मायकोराइजल’ फंगस (कवक) जैसे लाभदायक सूक्ष्म जीवों की तादाद बढ़ाने से है। सभी तत्व मिलकर मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं जबकि कार्बन के अणुओं की मुख्या भूमिका नमी को सोखने और ऑक्सीजन के आवागमन का ज़रिया बनने की है। मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ने से उसकी अम्लीयता घटती है। बायोचार को मिट्टी का टॉनिक या soil conditioner या ‘कार्बन सिंक’ या ‘कार्बन पात्र’ भी कहते हैं। ये पर्यावरण का बेजोड़ दोस्त भी है। इससे पृथ्वी के ‘ग्रीन हाउस इफेक्ट’ को सन्तुलित रखने में मदद मिलती है।
बायोचार में मौजूद कार्बन तत्व का विघटन इतनी धीमी गति से होता है कि इसमें सौ से लेकर हज़ारों वर्ष लग जाते हैं। इस तरह ये मिट्टी में कार्बन संचयन को निरन्तर बनाये रखता है। वायुमंडल में घुलनशील कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी धरती पर गर्मी और प्रदूषण बढ़ाने वाली अनेक कार्बनिक गैसों में मौजूद कार्बन तत्व को लम्बे अरसे तक सहजने का भी बायोचार आसान उपाय है। बायोचार बनाने से बायोमास में मौजूद मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी जहरीली ग्रीनहाउस गैसें भी सीधे हवा में नहीं जाती।
मिट्टी का पोषणदायी सूक्ष्म गोदाम है बायोचार
बायोचार की अधिकता से मिट्टी और फसल में लगने वाले बीमारियों से भी बचाव होता है। इसकी अत्यन्त रन्ध्रयुक्त प्रकृति (Extremely Porous Nature) में जहाँ एक ओर नमी को सोखने की ज़्यादा क्षमता होती है, वहीं इसके सूक्ष्म रोम छिद्रों या सुरंगों में ‘मायकोराइजल’ फंगस जैसे लाभदायक सूक्ष्म जीवों का विशाल समुदाय अपना बसेरा बनाते हैं। अपने सूक्ष्म रोम छिद्रों की वजह से बायोचार एक ख़ूब पसीजने वाला यानी Porous पदार्थ है। इसकी यही आकृति मिट्टी को नमी और पोषण तत्व देने वाले सूक्ष्म गोदामों की भूमिका निभाती है।
बारिश या सिंचाई के वक़्त बायोचार की सुरंगें अपने विशाल सतही क्षेत्रफल (Surface Area) में पानी और पोषक तत्वों के ज़्यादा अणुओं को सहेजकर रखती हैं और फसल के पोषण के वक़्त इसकी सप्लाई करती रहती हैं। बायोचार मिट्टी में मौजूद नाइट्रोजन को स्थिरता देकर उसके भूजल में होने वाले रिसाव (leaching) को रोकता है। बायोचार से मिट्टी के गुणों में सुधार का सीधा असर फसल और उपज में नज़र आता है। इससे किसानों की रासायनिक खाद पर निर्भरता और खेती की लागत घटती है। लिहाज़ा, बायोचार को किसानों की आमदनी बढ़ाने का आसान और अहम ज़रिया माना गया है।
ये भी पढ़ें: Soil Health Card Scheme: मिट्टी की जाँच (Soil Testing) करवाकर खेती करने से 5-6 फ़ीसदी बढ़ी पैदावार
बायोचार बनाने की विधि
बायोचार बनाने के तरीके को पायरोलिसिस (Pyrolysis) कहते हैं। इसके कई तरीके हैं जो घरेलू से लेकर औद्योगिक उत्पादन करते हैं। केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (CIAE) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली ने भी छोटे स्तर पर बायोचार बनाने के यंत्र बनाये हैं। इनसे खेत-खलिहान में भी बायोचार बना सकते हैं।
हैदराबाद स्थित केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसन्धान संस्थान ने छोटे और सीमान्त किसानों के लिए बायोचार बनाने वाली सचल भट्टी विकसित की है, जो बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है। इसे 212 लीटर वाले लोहे के ड्रम के पेंदे में 2 सेमी आकार के 40 छेद करके बनाया गया है। ड्रम के ऊपरी भाग में जैविक उत्पादों को भरने के लिए 16 गुना 16 सेमी का ढक्कनदार गेट होता है। इससे फसल अवशेष या बायोमास भरते हैं।

बायोमास भरे इस ड्रम को एक बड़े गोलाकार चूल्हे पर रखकर 10-15 मिनट तक जलाया जाता है। इससे निकलने वाला धुआँ शुरुआत में सफ़ेद होता है, लेकिन जल्द ही धुआँ काला होने लगता है। इसी वक़्त ड्रम को चूल्हे से उतारकर उसका ढक्कन बन्द करके इसे गीली मिट्टी से सील कर देते हैं। 3-4 घंटे में जब ड्रम ठंडा हो जाता है, तब इसके जले-अधजले पदार्थ निकलकर उसे मोटी चलनी से छान लेते हैं। यही बायोचार बनाने की सरलतम विधि है। इसे खेतों में फ़ौरन डाल सकते हैं या किसी अन्य बर्तन या बोरी में भरकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
खेत-खलिहान के स्तर पर तो जैविक पदार्थों को मिट्टी में दबाकर उसमें आग लगाने से भी बायोचार तैयार की जा सकती है। इस आग का न्यूनतम ऑक्सीजन में जलना ही बायोचार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है क्योंकि यदि यही आग खुले में लगायी जाएगी तो धुआँ प्रदूषण फैलाएगा, आग की लपटें गर्मी पैदा करेंगी और आख़िर में बचने वाली राख में जो अधजले कार्बन का अंश होगा वो बमुश्किल 5 फ़ीसदी ही होगा, जबकि बायोचार में कार्बन का अंश कम से कम 50 फ़ीसदी होता है।

बायोचार की क्वालिटी
बायोचार बनाने की प्रक्रिया में अत्यधिक बढ़िया छिद्रपूर्ण चारकोल बनता है। इसके लिए बायोमास यानी कार्बनिक पदार्थों को जितनी कम ऑक्सीजन में जलाया जाएगा, उसमें उतना ही ज़्यादा कार्बन का अंश पैदा होगा। इसीलिए बायोचार की क्वालिटी उसे बनाने में इस्तेमाल हुए बायोमास की किस्म और उसे जलाये जाने वाले तापमान पर निर्भर करती है।
ये तापमान 300 से लेकर 1000 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। जानवरों की हड्डी से बने बायोचार में कार्बन का अंश सबसे ज़्यादा होता है। इससे मिट्टी की उर्वरता को हज़ारों साल तक स्थिर रख सकते हैं, क्योंकि बायोचार एक हल्के स्तर का रेडियो एक्टिव पदार्थ है और इसकी अर्ध आयु 100 से 10,000 साल तक हो सकती है।

बायोचार का 80 प्रतिशत कार्बन, मिट्टी में ऐसे हठीले काबर्निक संसाधन के रूप में रहता है जिसे सूक्ष्मजीव विघटित नहीं कर पाते। इसीलिए सभी तरह की मिट्टी के उपयोगी सुधारक के रूप में बायोचार का इस्तेमाल हो सकता है। कम वर्षा और पोषक तत्वों वाले शुष्क तथा अर्धशुष्क इलाकों की मिट्टी में बायोचार के इस्तेमाल से शानदार फ़ायदा नज़र आता है।
बायोचार में जीवाश्म ईंधन (fossil fuel) का विकल्प बनने के भी गुण हैं, लेकिन फ़िलहाल सारी दुनिया में इसे मिट्टी के कार्बन संचयक के रूप में अपनाने पर ज़ोर है। ये मिट्टी में एल्यूमिनियम जैसे धातुओं की विषाक्तता (toxicity) को घटाता है और रोगजनक सूक्ष्म जीवों (microbes) को दूर रखता है।
खेतों में बायोचार का उपयोग कैसे करें?
खेतों की जुताई के वक़्त ज़मीन की ऊपरी सतह यानी 10-15 सेमी की गहराई तक बायोचार को मिलाना चाहिए। बायोचार को क्यारियों में छिड़का भी जा सकता है। इसे बुआई से पहले या खड़ी फसल के दौरान भी छिड़का जा सकता है। हालाँकि, इसका तात्कालिक असर अलग-अलग होगा।
इसे एक साथ बड़ी मात्रा में या कई बार छोटी-छोटी मात्रा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बायोचार, किसी भी तरह जैविक या रासायनिक खाद का विकल्प नहीं है। लेकिन उर्वरक की कुछ मात्रा को घटाकर और उसकी जगह पर बायोचार का हिस्सा जोड़कर इस्तेमाल करने से भी पैदावार को बढ़ाया जा सकता है।
National Initiative on Climate Resilient Agriculture (NICRA) के तहत Central Research Institute for Dryland Agriculture, Hyderabad के वैज्ञानिकों ने बायोचार को लेकर विस्तृत शोध रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, मौजूदा खेतों की उर्वरता बढ़ाने के लिए प्रति हेक्टेयर 10 टन (10,000 किग्रा) बायोचार का उपयोग कर सकते हैं। जबकि 50 टन प्रति हेक्टेयर बायोचार का उपयोग करके बंजर या अनुपादक ज़मीन का कायाकल्प किया जा सकता है।
बायोचार का संक्षिप्त इतिहास
बायोमास को जलाने की प्राचीनतम प्रथाओं की वजह से बायोचार दुनिया भर की मिट्टी में मिलता है। लेकिन कार्बन संचय में बायोचार की अनुपम भूमिका को इंसान ने हाल ही में जाना है। मिट्टी की उर्वरा बढ़ाने के लिए करीब 2,000 साल पहले अमेजॉन वर्षा वन क्षेत्र (बेसिन) में बायोचार का उपयोग हुआ। इसी से वहाँ के द्वीपों की उपजाऊ मिट्टी ‘टेरा प्रेटा’ या ‘काली धरती’ कहलायी। इसे विम सोम्ब्रोक नामक वैज्ञानिक ने 1950 के दशक में पहचाना। इस मिट्टी के गहन अध्ययन से पता चला कि उसे हज़ारों साल पहले स्थानीय आदिवासियों ने बायोचार से बनाया था।
ये आज भी अमेजॉन बेसिन के 10 प्रतिशत इलाके में फैला हुआ है और कार्बन तथा पोषक तत्वों से भरपूर है। ऐसी ही मिट्टी पश्चिम अफ्रीका में इक्वाडोर, पेरु, बेनिन और लाइबेरिया में भी देखी गयी है।
मिट्टी के कार्बन चक्र को मज़बूत करने के लिए झूम खेती बायोमास रिसायकिलिंग और क्रॉप रोटेशन जैसे जैविक उपायों को किसान सदियों से अपनाते रहे हैं। लेकिन 1970 के दशक से मिट्टी के वैज्ञानिकों ने बायोचार को मिट्टी में सबसे बड़े और टिकाऊ सुधारक के रूप में देखना शुरू किया और 1990 के दशक तक बायोचार की ये आधुनिक और वैज्ञानिक महिमा स्थापित हो गयी कि इससे मिट्टी के गुणों को बहुत लम्बे काल के लिए निखारा जा सकता है।
क्योंकि बायोचार का अपघटन (decomposition) इतना धीमा होता है कि मिट्टी में इसका प्रवास क़रीब 2000 साल तक रहेगा। बायोचार से कार्बन के अपघटन की रफ़्तार भी इस पर निर्भर करेगी कि वह किस जैविक पदार्थ या बायोमास से बना है।
ये भी पढ़ें: खेती में होना है मालामाल तो अपनाएँ टिशू कल्चर का कमाल
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- गेहूं के भूसे से इको-प्लास्टिक तैयार करके अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं किसानगेहूं का भूसा प्लास्टिक का बेहतरीन और इको फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है। इससे पराली को जलाने की समस्या का समाधान तो होगा ही, साथ ही पर्यावरण के लिहाज़ से भी ये कदम अच्छा होगा।
- न्यूट्रास्यूटिकल के रूप में जल ब्राह्मी का इस्तेमाल, किसानों के लिए फ़ायदेमंद हो सकती है इसकी खेतीजल ब्राह्मी औषधीय गुणों वाला पौधा है, जो महत्वपूर्ण हर्बल न्यूट्रास्यूटिकल भी है। ब्राह्मी की फसल रोपाई के 5-6 महीने बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है। एक साल में 2-3 कटाई की जा सकती है। ये एक हर्बल न्यूट्रास्यूटिक है, जो न सिर्फ़ शरीर को पोषण देता है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम और मानसिक रोगों के इलाज में भी मददगार है।
- क्या है पादप हॉर्मोन और पशु हॉर्मोन के बीच अंतर, एक तुलनात्मक विश्लेषणपादप हॉर्मोन और पशु हॉर्मोन कई मायनों में समान हैं। दोनों प्रकार रासायनिक संदेशवाहक हैं जो अपने संबंधित जीवों के भीतर विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।
- जैविक तरीके से मोटे अनाज सांवा की खेती असिंचित इलाकों के लिए कैसे है फ़ायदेमंद?सांवा भी मोटे अनाजों में से एक है जो कभी गरीबों का मुख्य भोजन हुआ करता था, लेकिन अब आम लोगों की थाली से दूर हो चुका है। सरकार बाकी अनाजों की तरह ही सांवा की खेती को भी बढ़ावा दे रही है, क्योंकि ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और बिना सिंचाई वाले इलाकों में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
- Certified Seed Production: प्रमाणित बीज उत्पादन से गुणवत्ता भी अच्छी और उत्पादन भी बेहतरआपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ‘जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे।’ खेती के संदर्भ में ये बाद बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि आप जैसा बीज बोएंगे वैसी ही फसल प्राप्त होगी, इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का होना बहुत ज़रूरी है। बीज उत्पादन बेहतर होगा तो फसल अच्छी होगी।
- ग्वार गम के निर्यात से कैसे किसानों को हो सकता है लाभ, जानिए ग्वार की खेती की तकनीकबाज़ार में बाकी सब्ज़ियों के साथ ही आपने ग्वार फली भी देखी होगी। इसका स्वाद हल्का सा कसैला या कड़वा होता है, जिसकी वजह से बहुत से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। दलहनी फसल ग्वार की खेती, चारा, सब्ज़ी के साथ ही ग्वार गम बनाने के लिए भी की जाती है।
- खेसारी की फसल को क्यों कहा जाता है किसानों की ‘बीमा फसल?’ जानिए ख़ासियतखेसारी दलहनी फसल है। उतेरा विधि द्वारा खेसारी की खेती किसानों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकती है और इससे खेत में नाइट्रोजन स्थिरिकरण में भी मदद मिलेगी।
- किसान से बातें करती हैं फसलें… क्या आपने सुना है?फसल न सिर्फ़ बातें करती हैं बल्कि वो आपकी बातों का जवाब भी देती हैं। वो बात अलग है कि हमें उनकी आवाज़ सुनाई नहीं देती। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, पौधों की आवाज़ हमारी सुनने की शक्ति से कहीं ज़्यादा तेज़ होती है। इसलिए हम उनकी आवाज़ सुन नहीं पाते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम पौधों की बातों को नज़रअंदाज़ कर दें।
- पॉलीहाउस फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं जड़-गांठ सूत्रकृमि, जानिए बचाव के तरीकेसूत्रकृमि कई तरह के होते हैं और ये बहुत सी फसलों को रोगग्रस्त करके नुकसान पहुंचाते हैं। पॉलीहाउस की फसलें भी इससे अछूती नहीं है। सूत्रकृमि के साथ समस्या ये है कि किसान जल्दी इसकी पहचान नहीं कर पाते जिससे जड़-गांठ सूत्रकृमि की रोकथाम मुश्किल हो जाती है।
- मूंगफली की फसल के अच्छे उत्पादन के लिए ज़रूरी है समेकित कीट प्रबंधनभारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक देश है, लेकिन हर साल कीटों की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है और किसानों का मुनाफ़ा कम हो जाता है। ऐसे में समेकित कीट प्रबंधन से फसलों के नुकसान को रोका जा सकता है।
- Sheep Rearing: भेड़ पालन से अच्छी आमदनी के लिए भेड़ों को दें पौष्टिक आहारशुष्क, पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में जहां लोगों के पास खेती योग्य ज़मीन नहीं है या बहुत कम है, वो भेड़ पालन से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन भेड़ पालन से मुनाफ़ा कमाने के लिए भेड़ों के आहार पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
- ट्री सर्जरी से पेड़ों को मिल रहा जीवनदान, जानिए कैसे की जाती है शल्य चिकित्सा यानि सर्जरी?सर्जरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन क्या कभी ट्री सर्जरी यानी पेड़ों की सर्जरी के बारे में सुना है? जी हां, इंसानों की तरह ही पेड़ों की भी सर्जरी करके उसे जीवनदान दिया जा सकता है।
- Canola Oil: कनोला सरसों की किस्म की खेती में क्या है ख़ास? जानिए इसकी पोषक गुणवत्तासरसों या राई की कई किस्में होती हैं, इसी में से एक किस्म है कनोला सरसों जो सेहत के लिहाज़ से बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसका तेल अन्य तेलों के मुकाबले कहीं ज़्यादा हेल्दी होता है।
- क्यों बाकला की खेती है किसानों के लिए अच्छा विकल्प? जानिए इसके बारे में सब कुछबाकला प्रमुख दलहनी सब्ज़ी है। बाकला की खेती आमतौर पर रबी के मौसम में की जाती है। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसकी खेती किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का अच्छा विकल्प हो सकती है।
- क्या हैं लघु धान्य फसलें? कैसे ग्लोबल वार्मिंग के खेती पर पड़ते असर को कम कर सकती हैं ये फसलें?लघु धान्य फसले मोटे अनाज को कहते हैं जिसमें ज्वारा, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी जैसी फसलें आती हैं। ये अनाज न सिर्फ़ पौष्टिक होते हैं, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है।
- लखनवी सौंफ की खेती से जुड़ी अहम बातें, स्वाद और सेहत का खज़ाना है ये सौंफलखनवी कबाब और चिकनकारी के बारे में तो सुना ही होगा, जो बहुत लोकप्रिय है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन सबकी तरह ही लखनवी सौंफ भी बहुत मशहूर है अपने स्वाद और सुगंध के लिए।
- Brown Rice: कैसे सेहत का खज़ाना है भूरा चावल? क्यों भूरे चावल के उत्पादन पर दिया जा रहा है ज़ोर?भूरा चावल जिसे ब्राउन राइस भी कहा जाता है कि खेती भारत, थाइलैंड और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों में की जाती है। पिछले कुछ सालों में सेहत के प्रति सचेत लोगों के बीच इसकी मांग बहुत बढ़ी है, क्योंकि इसे सफेद चावल की बजाय हेल्दी माना जाता है।
- Papaya Products: पपीते से जैम और चेरी बनाकर किसान कर सकते हैं अच्छी कमाईभारत में ढेर सारी बागवानी फसलों की खेती की जाती है, इसमें से एक महत्वपूर्ण फसल है पपीता। पपीते की खेती से किसानों को अधिक आमदनी हो इसके लिए विशेषज्ञ पीपते के मूल्य संवर्धन उत्पादन बनाने की सलाह देते हैं।
- संतुलित आहार से बढ़ेगी दूध की गुणवत्ता, इसके लिए ICAR ने विकसित किया फ़ीड पूरकडेयरी उद्योग में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही उनके आहार का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि ये न सिर्फ़ दूध की मात्रा, बल्कि दूध की गुणवत्ता भी निर्धारित करता है।
- Carp Fish: पूरक आहार से बढ़ेगा कार्प मछलियों का उत्पादन, जानिए इसे खिलाने का सही तरीकाकार्प मछलियां दूसरी मछलियों की तुलना में तेज़ी से बढ़ती हैं। ऐसे में अगर उन्हें पूरक आहार यानी सप्लीमेंट्री फ़ूड दिया जाए तो और तेज़ी से वृद्धि कर सकती हैं और जिससे किसानों की लागत कम और मुनाफ़ा अधिक होगा।