इन दिनों हर कोई मिलेट्स प्रॉडक्ट्स को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। मिलेट्स प्रॉडक्ट्स को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। मिलेट्स प्रोडक्ट बनाने वाली एक ऐसी ही कंपनी है GEGGLE.
देश के हर कोने में मिलेट्स अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री के मिलेट्स को बढ़ावा देने की अपील के बाद सब इसी कोशिश में जुटे हैं कि कैसे मिलेट्स उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों की सेहत दुरुस्त रहे और किसान खुशहाल रहें। पिछले एक साल में कई कंपनियां सामने आई हैं जो मिलेट्स प्रॉडक्ट्स बना रही हैं और उनके उत्पाद लोकप्रिय भी हो रहे हैं।
ऐसी ही एक कंपनी है उत्तराखंड की GEGGLE, जिसे खड़ा किया है गुरप्रीत कौर ने। इस कंपनी की शुरुआत कैसे हुई और कंपनी क्या-क्या प्रॉडक्ट्स बनाती हैं इस बारे में गुरप्रीत ने विस्तार से बात की किसान ऑफ इंडिया के संवाददाता सर्वेश बुन्देली से।
बेटी की बीमारी ने दिखाई राह
GEGGLE कंपनी की संस्थापक गुरप्रीत इसकी शुरुआत के बारे में बताते हुए कहती हैं, उनकी बेटी को सीलिएक नाम की बीमारी है, जिसमें पीड़ित को ग्लूटेन से एलर्जी होती है। इसलिए पिछले 12-13 सालों से वो बेटी को ग्लूटेन फ़्री डाइट (Gluten-Free Diet) दे रही हैं। उनका कहना है कि ऐसी चीज़ें आसानी से मिलती नहीं है और मिलती भी हैं तो बहुत महंगी होती हैं और स्वाद भी अच्छा नहीं होता। इसलिए उन्होंने सोचा क्यों न अपनी बेटी की तरह ही और दूसरे बच्चों के लिए कुछ हेल्दी बनाया जाए।
ऐसे बच्चे जिन्हें गेहूं या दूसरे तरह के अनाज से एलर्जी है, उनके लिए मिलेट्स प्रोडक्ट बनाने का आइडिया आया। सितंबर 2022 में उन्होंने GEGGLE की शुरुआत की।

GEGGLE नाम के पीछे की कहानी
गुरप्रीत ने अपनी कंपनी का नाम GEGGLE ही क्यों रखा। इस बारे में उनका कहना है कि उनका और उनके पति दोनों का नाम G से शुरू होता है और उनकी एक बेटी का नाम भी G से शुरू होता है, जबकि दूसरे बेटी के नाम में EE और L है, तो इस तरह से सबके नाम के इनिशियल लेटर से मिलकर बना है GEGGLE।
कौन-कौन से उत्पाद बनाती है कंपनी और क्या है ख़ासियत?
गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी कंपनी कई तरह के प्रॉडक्ट्स बनाती है। इसमें चपाती आटा काफ़ी मशहूर है। इसे उन्होंने भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के साथ मिलकर बनाया है। इस आटे की ख़ासियत ये है कि इसकी रोटी गेहूं के आटे की तरह ही बनती है। इसके साथ ही कंपनी इडली मिक्स, मिसी रोटी आटा, सूजी रिप्लेसर जो सोरगम से बना है, जैसे उत्पाद भी बेच रही हैं। इनकी ख़ासियत ये है कि ये सभी उत्पाद ग्लूटेन फ़्री हैं।

विदेशियों को भी भाया ब्रेड का स्वाद
गुरप्रीत बताती हैं कि वो मल्टीग्रेन आटे के साथ ही कई तरह की कुकीज़, केक, ब्रेड आदि भी बनाती हैं। उनका ब्रेड ख़ासतौर पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यहां तक कि विदेशियों को भी इसका स्वाद बहुत भा रहा है। यही नहीं गुरप्रीत का कहना है कि उनकी कंपनी डायटिशियन के साथ मिलकर कस्टमाइज़्ड आटे बनाती हैं।
यानी किसी को अगर किसी ख़ास तरह के अनाज से एलर्जी है तो उस अनाज की जगह दूसरे अनाज का आटा बनाकर दिया जाता है। अपने बिज़नेस को बढ़ाने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक मिलेट्स को पहुंचाने के लिए वो ऑर्डर पर कुल्चा, समोसा, जलेबी, मोमोज़, सेलिब्रेशन केक जैसी चीज़ें भी बनाती हैं।

क्वालिटी से समझौता नहीं
गुरप्रीत का कहना है कि उनके बेकरी प्रोडक्ट्स 100% ग्लूटेन फ़्री हैं। इसमें गेहूं, मैदा, सूजी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है। इसकी जगह ज्वार, रागी, चने का आटा, रेड राइस, व्हाइट राइस, इस्बगोल आदि का इस्तेमाल करते हैं। इससे उत्पाद की कीमत थोड़ी बढ़ जाती हैं। उनका कहना है कि उनके प्रॉडक्ट्स थोड़े महंगे ज़रूर है, मगर वो क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करती हैं।
साथ ही वो बताती हैं कि ग्लूटने फ़्री (Gluten Free) होने की वजह से प्रॉडक्ट की सेल्फ लाइफ थोड़ी कम हो जाती है। ब्रेड 5 दिन तक और केक की 10 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं वो अपने प्रॉडक्ट्स को और हेल्दी बनाने के लिए चीनी की बजाय ऑर्गेनिक खांड का इस्तेमाल करती हैं।

किसानों से खरीदती हैं
गुरप्रीत का कहना है कि दूसरे स्रोतों के साथ ही वो किसानों से भी अनाज खरीदती हैं और उनके यहां ही उसे साफ़ करके धोया और पीसा जाता है। गुरप्रीत कहती हैं कि कोई भी व्यक्ति जब पूरे जी-जान से मेहनत करके कोई काम करता है तो उसे सफलता ज़रूर मिलती है।
ये भी पढ़ें- Millets Products: कैसे मिलेट्स प्रॉडक्ट्स की ट्रेनिंग दे रहा कृषि विज्ञान केन्द्र? डॉ. रश्मि लिंबू से बातचीत
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- गेहूं के भूसे से इको-प्लास्टिक तैयार करके अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं किसानगेहूं का भूसा प्लास्टिक का बेहतरीन और इको फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है। इससे पराली को जलाने की समस्या का समाधान तो होगा ही, साथ ही पर्यावरण के लिहाज़ से भी ये कदम अच्छा होगा।
- न्यूट्रास्यूटिकल के रूप में जल ब्राह्मी का इस्तेमाल, किसानों के लिए फ़ायदेमंद हो सकती है इसकी खेतीजल ब्राह्मी औषधीय गुणों वाला पौधा है, जो महत्वपूर्ण हर्बल न्यूट्रास्यूटिकल भी है। ब्राह्मी की फसल रोपाई के 5-6 महीने बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है। एक साल में 2-3 कटाई की जा सकती है। ये एक हर्बल न्यूट्रास्यूटिक है, जो न सिर्फ़ शरीर को पोषण देता है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम और मानसिक रोगों के इलाज में भी मददगार है।
- क्या है पादप हॉर्मोन और पशु हॉर्मोन के बीच अंतर, एक तुलनात्मक विश्लेषणपादप हॉर्मोन और पशु हॉर्मोन कई मायनों में समान हैं। दोनों प्रकार रासायनिक संदेशवाहक हैं जो अपने संबंधित जीवों के भीतर विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।
- जैविक तरीके से मोटे अनाज सांवा की खेती असिंचित इलाकों के लिए कैसे है फ़ायदेमंद?सांवा भी मोटे अनाजों में से एक है जो कभी गरीबों का मुख्य भोजन हुआ करता था, लेकिन अब आम लोगों की थाली से दूर हो चुका है। सरकार बाकी अनाजों की तरह ही सांवा की खेती को भी बढ़ावा दे रही है, क्योंकि ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और बिना सिंचाई वाले इलाकों में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
- Certified Seed Production: प्रमाणित बीज उत्पादन से गुणवत्ता भी अच्छी और उत्पादन भी बेहतरआपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ‘जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे।’ खेती के संदर्भ में ये बाद बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि आप जैसा बीज बोएंगे वैसी ही फसल प्राप्त होगी, इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का होना बहुत ज़रूरी है। बीज उत्पादन बेहतर होगा तो फसल अच्छी होगी।
- ग्वार गम के निर्यात से कैसे किसानों को हो सकता है लाभ, जानिए ग्वार की खेती की तकनीकबाज़ार में बाकी सब्ज़ियों के साथ ही आपने ग्वार फली भी देखी होगी। इसका स्वाद हल्का सा कसैला या कड़वा होता है, जिसकी वजह से बहुत से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। दलहनी फसल ग्वार की खेती, चारा, सब्ज़ी के साथ ही ग्वार गम बनाने के लिए भी की जाती है।
- खेसारी की फसल को क्यों कहा जाता है किसानों की ‘बीमा फसल?’ जानिए ख़ासियतखेसारी दलहनी फसल है। उतेरा विधि द्वारा खेसारी की खेती किसानों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकती है और इससे खेत में नाइट्रोजन स्थिरिकरण में भी मदद मिलेगी।
- किसान से बातें करती हैं फसलें… क्या आपने सुना है?फसल न सिर्फ़ बातें करती हैं बल्कि वो आपकी बातों का जवाब भी देती हैं। वो बात अलग है कि हमें उनकी आवाज़ सुनाई नहीं देती। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, पौधों की आवाज़ हमारी सुनने की शक्ति से कहीं ज़्यादा तेज़ होती है। इसलिए हम उनकी आवाज़ सुन नहीं पाते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम पौधों की बातों को नज़रअंदाज़ कर दें।
- पॉलीहाउस फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं जड़-गांठ सूत्रकृमि, जानिए बचाव के तरीकेसूत्रकृमि कई तरह के होते हैं और ये बहुत सी फसलों को रोगग्रस्त करके नुकसान पहुंचाते हैं। पॉलीहाउस की फसलें भी इससे अछूती नहीं है। सूत्रकृमि के साथ समस्या ये है कि किसान जल्दी इसकी पहचान नहीं कर पाते जिससे जड़-गांठ सूत्रकृमि की रोकथाम मुश्किल हो जाती है।
- मूंगफली की फसल के अच्छे उत्पादन के लिए ज़रूरी है समेकित कीट प्रबंधनभारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक देश है, लेकिन हर साल कीटों की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है और किसानों का मुनाफ़ा कम हो जाता है। ऐसे में समेकित कीट प्रबंधन से फसलों के नुकसान को रोका जा सकता है।
- Sheep Rearing: भेड़ पालन से अच्छी आमदनी के लिए भेड़ों को दें पौष्टिक आहारशुष्क, पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में जहां लोगों के पास खेती योग्य ज़मीन नहीं है या बहुत कम है, वो भेड़ पालन से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन भेड़ पालन से मुनाफ़ा कमाने के लिए भेड़ों के आहार पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
- ट्री सर्जरी से पेड़ों को मिल रहा जीवनदान, जानिए कैसे की जाती है शल्य चिकित्सा यानि सर्जरी?सर्जरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन क्या कभी ट्री सर्जरी यानी पेड़ों की सर्जरी के बारे में सुना है? जी हां, इंसानों की तरह ही पेड़ों की भी सर्जरी करके उसे जीवनदान दिया जा सकता है।
- Canola Oil: कनोला सरसों की किस्म की खेती में क्या है ख़ास? जानिए इसकी पोषक गुणवत्तासरसों या राई की कई किस्में होती हैं, इसी में से एक किस्म है कनोला सरसों जो सेहत के लिहाज़ से बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसका तेल अन्य तेलों के मुकाबले कहीं ज़्यादा हेल्दी होता है।
- क्यों बाकला की खेती है किसानों के लिए अच्छा विकल्प? जानिए इसके बारे में सब कुछबाकला प्रमुख दलहनी सब्ज़ी है। बाकला की खेती आमतौर पर रबी के मौसम में की जाती है। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसकी खेती किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का अच्छा विकल्प हो सकती है।
- क्या हैं लघु धान्य फसलें? कैसे ग्लोबल वार्मिंग के खेती पर पड़ते असर को कम कर सकती हैं ये फसलें?लघु धान्य फसले मोटे अनाज को कहते हैं जिसमें ज्वारा, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी जैसी फसलें आती हैं। ये अनाज न सिर्फ़ पौष्टिक होते हैं, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है।
- लखनवी सौंफ की खेती से जुड़ी अहम बातें, स्वाद और सेहत का खज़ाना है ये सौंफलखनवी कबाब और चिकनकारी के बारे में तो सुना ही होगा, जो बहुत लोकप्रिय है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन सबकी तरह ही लखनवी सौंफ भी बहुत मशहूर है अपने स्वाद और सुगंध के लिए।
- Brown Rice: कैसे सेहत का खज़ाना है भूरा चावल? क्यों भूरे चावल के उत्पादन पर दिया जा रहा है ज़ोर?भूरा चावल जिसे ब्राउन राइस भी कहा जाता है कि खेती भारत, थाइलैंड और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों में की जाती है। पिछले कुछ सालों में सेहत के प्रति सचेत लोगों के बीच इसकी मांग बहुत बढ़ी है, क्योंकि इसे सफेद चावल की बजाय हेल्दी माना जाता है।
- Papaya Products: पपीते से जैम और चेरी बनाकर किसान कर सकते हैं अच्छी कमाईभारत में ढेर सारी बागवानी फसलों की खेती की जाती है, इसमें से एक महत्वपूर्ण फसल है पपीता। पपीते की खेती से किसानों को अधिक आमदनी हो इसके लिए विशेषज्ञ पीपते के मूल्य संवर्धन उत्पादन बनाने की सलाह देते हैं।
- संतुलित आहार से बढ़ेगी दूध की गुणवत्ता, इसके लिए ICAR ने विकसित किया फ़ीड पूरकडेयरी उद्योग में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही उनके आहार का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि ये न सिर्फ़ दूध की मात्रा, बल्कि दूध की गुणवत्ता भी निर्धारित करता है।
- Carp Fish: पूरक आहार से बढ़ेगा कार्प मछलियों का उत्पादन, जानिए इसे खिलाने का सही तरीकाकार्प मछलियां दूसरी मछलियों की तुलना में तेज़ी से बढ़ती हैं। ऐसे में अगर उन्हें पूरक आहार यानी सप्लीमेंट्री फ़ूड दिया जाए तो और तेज़ी से वृद्धि कर सकती हैं और जिससे किसानों की लागत कम और मुनाफ़ा अधिक होगा।