डेयरी उद्योग (Dairy Farming): क्यों दूध उत्पादन क्षेत्र में फ़ार्म रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है?
डेयरी बिज़नेस में रिकॉर्ड रखने के हैं कई फ़ायदे
जिस तरह से ऑफ़िस या घर में काम या डॉक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है, वैसे ही डेयरी उद्योग में पशुओं का रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी है।
किसी भी बिज़नेस या काम में रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी होता है। डेयरी उद्योग (Dairy farming, Dairy industry, Milk Production) में भी ये महत्वपूर्ण है। डेटा को अगर लिखित रूप में या कंप्यूटर पर सेव करके रखा जाए तो इससे भविष्य में योजना बनाने में मदद मिलती है। डेटा का मतलब है कि डेयरी में मौजूद पशुओं को पहचान संख्या देना, उनकी नस्ल, प्रजनन की तारीख, उत्पादकता आदि का रिकॉर्ड रखना।
डेयरी फ़ार्म का रिकॉर्ड रखना है ज़रूरी
किसानों को डेटा रिकॉर्ड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वो अपने पशुओं का सही से रिकॉर्ड रख सकें। सरकारी निकाय में पुशओं के बीमा के लिए, पशुओं की खरीद पर सब्सिडी के लिए और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए डेटा की रिकॉर्डिंग ज़रूरी बना दी गई है। ये काम थोड़ा चुनौतीपूर्ण है और इसे मैन्युअल रूप से या कंप्यूटर पर किया जा सकता है।
किसानों को जो भी तरीका सही लगे, उसका इस्तेमाल रिकॉर्ड रखने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, कंप्यूटर का इस्तेमाल फ़ायदेमंद होता है क्योंकि इससे रिपोर्ट और ग्राफ तैयार करने, विश्लेषण, लागत-लाभ विश्लेषण, संतुलित पशु आहार तैयार करने में मदद मिलती है।
सफल डेयरी फ़ार्म के लिए ज़रूरी रिकॉर्ड
- पहचान संख्या (जन्म/खरीदने की तारीख), सायर (सांड) संख्या (डेम) गाय (संख्या) बछड़ा और उसका लिंग (ब्याने की तारीख), दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, बिक्री/निलाम/मृत्यु की तारीख।
- बछड़े का रिकॉर्ड (बछड़ा संख्या), जन्म तिथि, बछड़े का लिंग (सायर संख्या), डेम संख्या, जन्म के समय वज़न, नियमित अंतराल पर वज़न आदि।
- हर पशु के दैनिक दूध उत्पादन का रिकॉर्ड।
- पशु को रोज़ाना दी जाने वाली आहार की मात्रा (सूखा चारा), हरा चारा आदि का रिकॉर्ड रखना।
- बीमार पशुओं के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड, रोग के लक्षण, निदान, उपचार और इलाज करने वाले पशु चिकित्सक का नाम।
- प्रजनन से जुड़ी तारीख जैसे पशु संख्या (ब्याने की तारीख), हीट (मद) में आने की तारीख
- डेयरी उपकरणों का रिकॉर्ड।
- कर्मचारियों और वाहन आदि का रिकॉर्ड।
डेयरी फ़ार्म रिकॉर्ड रखने के फ़ायदे
- डेयरी फ़ार्म की कुशलता और उत्पादकता में सुधार के लिए कई फैसले लेने होते हैं, इन रिकॉर्ड के आधार पर किसान सही फैसला कर पाते हैं।
- रिकॉर्ड की मदद से आप अच्छा प्रदर्शन करने वाली गायों के बारे में जान सकते हैं।
- अंतः प्रजनन को रोकने के लिए बेहतर प्रजनन योजना तैयार करना।
- सांडों का लगातार परीक्षण।
- आहार लागत निवेश आदि के आधार पर लागत और लाभ का विश्लेषण।
- हर पशु की पोषण ज़रूरत की निगरानी।
- हर पशु के स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण की निगरानी करना।
- बछड़ों के टीकाकरण की निगरानी।
छोटे किसानों के लिए फ़ायदेमंद है क्लाउड कंप्यूटिंग तकनीक
इस तकनीक में क्लाउड पर सर्वर को स्मार्ट फोन/मोबाइल के ज़रिए आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। ये तकनीक अब देश के दूरदराज के इलाकों में भी उपलब्ध है। पशु प्रबंधन के लिए कंपनियों ने क्लाउडर कंप्यूटिंग पर आधारिक कई सॉफ्टवेयर भी बनाए हैं जिनमें से अधिकांश के इस्तेमाल के लिए फ़ीस देनी होती है, फ़्री वाले सॉफ्टवेयर भी हैं, मगर उसमें सीमित सुविधाएं हैं।
निजी कंपनियां भी किसानों के लिए पशु डेटा रिकॉर्डिंग ट्रैकिंग और विश्लेषण के लिए कमर्शियली उपलब्ध क्लाउड कंप्यूटिंग आधारित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है। किसान पशु प्रबंधन के ज़्यादतर पहलुओं के लिए इस तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे किसान बिना ज़्यादा लागत के सिर्फ़ ऐसे सॉफ्टवेयर की मेंबरशिप लेकर पशुओं की संख्या के आधार पर डेटा रिकॉर्डिंग, विश्लेषण और सलाह ले सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि हर डेयरी किसान को किसी भी उपयुक्त विधि का इस्तेमाल कर अपने पशुओं का विश्वसनीय रिकॉर्ड रखना चाहिए। इससे डेयरी फ़ार्मिंग में सुधार को लेकर मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: Heat Stress In Dairy Animals: गर्मी से वैश्विक दुग्ध उत्पादन में गिरावट, बचाव के लिए अपनाएं 10 घरेलू नुस्ख़े
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- सब्जियों की खेती: छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली इन भाजियों के बारे में जानते हैं आप?छत्तीसगढ़ में 36 तरह की अलग-अलग भाजियां पाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी हैं। इन सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। राज्य में बस्तर के जंगलों, दुर्ग की बाड़ियों, रायपुर के फ़ार्म्स, कवर्धा की घाटियां, अलग-अलग ज़िलों में अनेक किस्म की भाजियां उगाई जाती हैं।
- पॉलीहाउस में फूलों की खेती कर सालाना करीब 35 लाख का टर्नओवर, ये हैं हिमाचल के रवि शर्मारवि शर्मा ने अपने गांव आने के बाद फूलों की खेती को चुना। इसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया हुआ है। वो पॉलीहाउस में फूलों की खेती करते हैं।
- Bio-Fertilizers: जीवाणु या जैविक खाद बनाने का घरेलू नुस्खाजैविक खाद के कुटीर उत्पादन की तकनीक बेहद आसान और फ़ायदेमन्द है। इससे हरेक किस्म की जैविक खाद का उत्पादन हो सकता है। इसे अपनाकर किसान ख़ुद भी जैविक खाद के कुटीर और व्यावसायिक उत्पादन से जुड़ सकते हैं।
- Saffron Farming: नोएडा के एक छोटे कमरे में केसर की खेती, किसानों को दे रहे हैं ट्रेनिंगरमेश गेरा ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 1980 में NIT कुरुक्षेत्र से की। इसके साथ ही रमेश ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब भी की। नौकरी के दौरान बाहर के देशों में उन्हें कृषि के नए-नए तरीके देखने को मिले। वहां से तकनीक देखकर भारत में केसर की खेती चालू की।
- Goat Farming: बकरी पालन से जुड़ी क्या हैं उन्नत तकनीकें और मार्केटिंग का तरीका? कैसे किसानों ने पाई सफलता?भारत में बकरी पालन में नवाचारों का उद्देश्य किसानों की आजीविका को बढ़ाना, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
- पाले की समस्या से कैसे पाएं निजात? सर्दियों की शुरुआत भारत में खेती को कैसे प्रभावित करती है?किसान सर्दियों की इन चुनौतियों से पार पाने के लिए रणनीतियां अपनाते हैं, और सरकार टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सहायता देती है।
- कैसे Startup India के तहत शुरू की मिलेट बेकरी? छत्तीसगढ़ की हेमलता ने Millets के दम पर खड़ा किया स्टार्टअपमिलेट से बने व्यंजनों की वैरायटी लिस्ट काफ़ी लंबी है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली हेमलता ने Startup India के तहत मिलेट बेकरी (Millet Bakery) की शुरुआत की।
- Makhana Farming: मखाने की खेती में छत्तीसगढ़ के किसान गजेंद्र चंद्राकर ने अपनाई उन्नत तकनीकइस विधि द्वारा मखाने की खेती 1 फ़ीट तक पानी से भरी कृषि भूमि में की जाती है। किसान अब मखाने की खेती कर, धान से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के किसान इस सुपर फ़ूड मखाने की खेती को लेकर काफ़ी जागरूक हो गए हैं।
- Pearl Farming: मोती की खेती के साथ मछली पालन, ‘पर्ल क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं पूजा विश्वकर्मापूजा विश्वकर्मा ने 6 साल पहले 40 हज़ार रुपये की लागत से मोती की खेती का व्यवसाय शुरु किया। लगातार 2 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली।
- कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती): बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ, क्या है तरीका?ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा सबसे अच्छा विकल्प है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईज़ाद की है, जिसमें बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ होगा। इस तकनीक का नाम है कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती)।
- Biofertilizer Rhizobium: जैव उर्वरक राइज़ोबियम कल्चर दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का जैविक तरीकादलहन भारत की प्रमुख फसलों में से एक है और पूरी दुनिया में दलहन का सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही होता है। किसानों के लिए भी इसकी खेती फ़ायदेमंद है। इसलिए दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसान दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो राइज़ोबियम कल्चर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
- Seed Production: कैसे बीज उत्पादन व्यवसाय इन किसानों की आय का अच्छा स्रोत बन रहा है?बीज खेती का आधार है, तभी तो कहते हैं कि हर बीज एक अनाज है, लेकिन हर अनाज एक बीज नहीं हो सकता क्योंकि सभी अनाज में एक समान अंकुरण क्षमता नहीं होती। बीज उत्पादन के लिए किसानों को बीज के प्रकार और उत्पादन का सही तरीका पता होना चाहिए।
- Berseem Farming: बरसीम की खेती से जुड़ी अहम बातें, जानिए कीट-रोगों से कैसे बचाएं बरसीम की फसलबरसीम एक महत्वपूर्ण दलहनी चारा फसल है जो न सिर्फ़ पशुओं के लिए बेहतरीन है, बल्कि ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल हरी खाद के रूप में किया जा सकता है। पशुओं के लिए ये चारा बहुत पौष्टिक होता है, वैसे तो बरसीम की फसल पर रोगों का बहुत गंभीर परिणाम नहीं होता है, लेकिन कुछ रोग व कीट है जिनसे बचाव करना ज़रूरी है।
- डेयरी उद्योग (Dairy Farming): क्यों दूध उत्पादन क्षेत्र में फ़ार्म रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है?जिस तरह से ऑफ़िस या घर में काम या डॉक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है, वैसे ही डेयरी उद्योग में पशुओं का रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी है।
- Green Manure Crops: हरी खाद वाली फसलें कौन सी हैं और कितने प्रकार की होती हैं?खेती में हरी खाद का मतलब उन सहायक फसलों से है, जिन्हें खेत के पोषक तत्वों को बढ़ाने के मकसद से उगाया जाता है। ये मिट्टी की साथ-साथ फसलों को भी कई लाभ देती हैं।
- जैविक विधि से खरपतवार नियंत्रण: पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए फ़ायदेमंदबढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ते हानिकारक प्रभाव को देखते हुए खेती में जैविक विधि के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अब बहुत से किसान खरपतवार नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Crop Residue Management: क्यों ज़रूरी है फसल अवशेष प्रबंधन? इससे जुड़े ये आंकड़ें जानते हैं आप?फसल अवशेष जलाने से हमारी ज़मीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को हानि होती है। धीरे-धीरे ज़मीन की उर्वरक शक्ति कम होती चली जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने जैसी कई घटनाएं हम देख भी चुके हैं।
- जानिए कैसे कंद वर्गीय फसल अरारोट की खेती से किसान ले सकते हैं लाभ, क्या हैं इसके फ़ायदे?अरारोट की खेती के लिए रेतिली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। पौधों के विकास के लिए तापमान 25-30 डिग्री सेंटीग्रेट होना चाहिए।
- Red Rice: विलुप्त होते लाल चावल को मिल रहा जीवनदान, दोबारा शुरु हुई खेतीसेहत और किसानों के लिए फ़ायदेमंद लाल चावल की खेती हिमाचल में फिर से बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानिए लाल चावल से जुड़ी अहम बातों के बारे में।
- Carp Fish: नर्सरी तालाब में कार्प मछली उत्पादन कैसे करें? किन बातों का रखें ध्यान?मछली पालन में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। पहले स्थान पर चीन है। हमारे देश में मछली उत्पादन में सबसे अधिक हिस्सेदारी कार्प मछलियों की है। कार्प मछली उत्पादन में मछली पालकों को इसके बीजों की गुणवत्ता पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है।