डेयरी व्यवसाय: तेलंगाना की ज्योति कहलाती हैं ‘डेयरी वुमन’, एक भैंस से की डेयरी की शुरुआत और बनाया मुकाम
डेयरी व्यवसाय क्यों बन रहा पसंदीदा व्यवसाय?
तेलंगाना के वारंगल ज़िले की रहने वाली अब्बोजू ज्योति 2 एकड़ ज़मीन में पशुपालन करती हैं। डेयरी व्यवसाय ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। कई यंत्रों और उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल भी वो करती हैं।
खेती के साथ पशुपालन एक पुरानी परंपरा रही है। अब बदलते दौर के साथ पशुपालन एक व्यवसाय का रूप ले चुका है। सही प्रबंधन किया जाए तो डेयरी व्यवसाय से अच्छा मुनाफ़ा किसान कमा सकते हैं। उन्नत तकनीकों की मदद से लेबर खर्च और मेहनत को कम कर के आज किसान अपनी कमाई को कई गुना बढ़ा रहे हैं। मेहनत और लगन से कई किसान कामयाबी की कहानी लिख रहे हैं। तेलंगाना की रहने वाली अब्बोजू ज्योति एक ऐसी ही महिला किसान हैं, जो आज अपने क्षेत्र में सफल ‘डेयरी वुमन’ कहलाती हैं।
10 साल की मेहनत का नतीजा
तेलंगाना के वारंगल ज़िले की रहने वाली अब्बोजू ज्योति के पास 2 एकड़ ज़मीन हैं। ज्योति ने 10 साल पहले सिर्फ़ एक भैंस के साथ डेयरी फ़ार्म की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और सही प्रबंधन की बदौलत आज वह एक सफल डेयरी वुमन बन गई हैं। आज वह सालाना 6 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं।

तकनीकों का इस्तेमाल
ज्योति ने महिला संगम संस्था से 50 हज़ार रुपये का लोन लेकर एक भैंस खरीदा था। ये भैंस हर दिन 6 लीटर दूध देती थी। इसके बाद उन्होंने 2 और भैंसों के साथ ही 7 गायें भी खरीदीं। पशुओं को रहने के लिए शेड का निर्माण करवाया। साथ ही पशु के हरे चारे के लिए ज्वार का उत्पादन शुरू किया। उन्होंने चारा काटने वाली मशीन और ग्रेडिंग मिल मशीन भी खरीदी। जिसकी कीमत करीबन 20 हज़ार रुपये पड़ी। डेयरी फ़ार्म के साथ ही वह मछली पालन और मुर्गी पालन भी कर रही हैं।पशुपालन से एकत्र होने वाले कचरे से वह गोबर गैस भी बनाती हैं।
कितना होता है मुनाफ़ा?
पशुपालन, मुर्गीपालन और मछली पालन के कार्य में उनकी सालाना लागत करीबन ढाई लाख रुपये आती है। उन्होंने पशुओं की देखभाल के लिए फ़ार्म में एक आदमी भी रखा है। उन्हें सालाना करीबन साढ़े चार लाख का मुनाफ़ा होता है।

ज्योति की उपलब्धियां
ऑल इंडिया रेडियो और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation, NSDC) की ओर से उन्हें बेस्ट प्रोगेसिव फ़ार्मर के सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। साथ ही दिल्ली डीडी किसान अवॉर्ड भी मिल चुका है। पशुपालन के क्षेत्र में उनकी सफलता देखकर आसपास के अन्य किसान भी उनसे प्रेरित हुए हैं।
डेयरी फ़ार्मिंग की शुरुआत करते समय ध्यान रखें ये बातें
- अच्छी नस्ल के पशुओं का चुनाव करें, जो दूध अधिक देती हो। दूध जितना अधिक होगा आपका मुनाफ़ा भी उतना ही ज़्यादा होगा।
- पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए और उनके रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना ज़रूरी है।
- चारे का भी सही प्रबंधन करना चाहिए। दूध की मात्रा और गुणवता चारे की पौष्टिकता पर भी निर्भर करती है। हरा चारा ज़्यादा देने की ज़रूरत है।
- पशुओं को टीके लगवाना ज़रूरी है और बीमार पड़ने पर सही देखभाल करें।
- दूध बेचने के साथ ही आप दूध से कई उत्पाद बनाकर उसकी भी मार्केटिंग कर सकते हैं, जैसे दही, घी, पनीर, मिठाइयां आदि।
अगर किसान डेयरी फ़ार्मिंग को व्यवसाय के रूप में देखे तो इसे वो अच्छी आमदनी अर्जित कर सकता है। सरकार भी देशभर में पशुपालन को बढ़ावा देती आई है। कई सब्सिडी स्कीम डेयरी फ़ार्मिंग को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। अपने नज़दीकी नाबार्ड कार्यालय में जाकर स्कीमों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करके किसान इन स्कीमों का लाभ उठा सकते हैं।
डेयरी फ़ार्मिंग मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है अगर किसान इसे पूरी तरह से परंपरागत तरीके से करने की बजाय थोड़ी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके करे। और इसे एक बिज़नेस की तरह चलाए।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- सब्जियों की खेती: छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली इन भाजियों के बारे में जानते हैं आप?छत्तीसगढ़ में 36 तरह की अलग-अलग भाजियां पाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी हैं। इन सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। राज्य में बस्तर के जंगलों, दुर्ग की बाड़ियों, रायपुर के फ़ार्म्स, कवर्धा की घाटियां, अलग-अलग ज़िलों में अनेक किस्म की भाजियां उगाई जाती हैं।
- पॉलीहाउस में फूलों की खेती कर सालाना करीब 35 लाख का टर्नओवर, ये हैं हिमाचल के रवि शर्मारवि शर्मा ने अपने गांव आने के बाद फूलों की खेती को चुना। इसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया हुआ है। वो पॉलीहाउस में फूलों की खेती करते हैं।
- Bio-Fertilizers: जीवाणु या जैविक खाद बनाने का घरेलू नुस्खाजैविक खाद के कुटीर उत्पादन की तकनीक बेहद आसान और फ़ायदेमन्द है। इससे हरेक किस्म की जैविक खाद का उत्पादन हो सकता है। इसे अपनाकर किसान ख़ुद भी जैविक खाद के कुटीर और व्यावसायिक उत्पादन से जुड़ सकते हैं।
- Saffron Farming: नोएडा के एक छोटे कमरे में केसर की खेती, किसानों को दे रहे हैं ट्रेनिंगरमेश गेरा ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 1980 में NIT कुरुक्षेत्र से की। इसके साथ ही रमेश ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब भी की। नौकरी के दौरान बाहर के देशों में उन्हें कृषि के नए-नए तरीके देखने को मिले। वहां से तकनीक देखकर भारत में केसर की खेती चालू की।
- Goat Farming: बकरी पालन से जुड़ी क्या हैं उन्नत तकनीकें और मार्केटिंग का तरीका? कैसे किसानों ने पाई सफलता?भारत में बकरी पालन में नवाचारों का उद्देश्य किसानों की आजीविका को बढ़ाना, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
- पाले की समस्या से कैसे पाएं निजात? सर्दियों की शुरुआत भारत में खेती को कैसे प्रभावित करती है?किसान सर्दियों की इन चुनौतियों से पार पाने के लिए रणनीतियां अपनाते हैं, और सरकार टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सहायता देती है।
- कैसे Startup India के तहत शुरू की मिलेट बेकरी? छत्तीसगढ़ की हेमलता ने Millets के दम पर खड़ा किया स्टार्टअपमिलेट से बने व्यंजनों की वैरायटी लिस्ट काफ़ी लंबी है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली हेमलता ने Startup India के तहत मिलेट बेकरी (Millet Bakery) की शुरुआत की।
- Makhana Farming: मखाने की खेती में छत्तीसगढ़ के किसान गजेंद्र चंद्राकर ने अपनाई उन्नत तकनीकइस विधि द्वारा मखाने की खेती 1 फ़ीट तक पानी से भरी कृषि भूमि में की जाती है। किसान अब मखाने की खेती कर, धान से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के किसान इस सुपर फ़ूड मखाने की खेती को लेकर काफ़ी जागरूक हो गए हैं।
- Pearl Farming: मोती की खेती के साथ मछली पालन, ‘पर्ल क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं पूजा विश्वकर्मापूजा विश्वकर्मा ने 6 साल पहले 40 हज़ार रुपये की लागत से मोती की खेती का व्यवसाय शुरु किया। लगातार 2 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली।
- कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती): बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ, क्या है तरीका?ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा सबसे अच्छा विकल्प है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईज़ाद की है, जिसमें बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ होगा। इस तकनीक का नाम है कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती)।
- Biofertilizer Rhizobium: जैव उर्वरक राइज़ोबियम कल्चर दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का जैविक तरीकादलहन भारत की प्रमुख फसलों में से एक है और पूरी दुनिया में दलहन का सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही होता है। किसानों के लिए भी इसकी खेती फ़ायदेमंद है। इसलिए दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसान दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो राइज़ोबियम कल्चर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
- Seed Production: कैसे बीज उत्पादन व्यवसाय इन किसानों की आय का अच्छा स्रोत बन रहा है?बीज खेती का आधार है, तभी तो कहते हैं कि हर बीज एक अनाज है, लेकिन हर अनाज एक बीज नहीं हो सकता क्योंकि सभी अनाज में एक समान अंकुरण क्षमता नहीं होती। बीज उत्पादन के लिए किसानों को बीज के प्रकार और उत्पादन का सही तरीका पता होना चाहिए।
- Berseem Farming: बरसीम की खेती से जुड़ी अहम बातें, जानिए कीट-रोगों से कैसे बचाएं बरसीम की फसलबरसीम एक महत्वपूर्ण दलहनी चारा फसल है जो न सिर्फ़ पशुओं के लिए बेहतरीन है, बल्कि ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल हरी खाद के रूप में किया जा सकता है। पशुओं के लिए ये चारा बहुत पौष्टिक होता है, वैसे तो बरसीम की फसल पर रोगों का बहुत गंभीर परिणाम नहीं होता है, लेकिन कुछ रोग व कीट है जिनसे बचाव करना ज़रूरी है।
- डेयरी उद्योग (Dairy Farming): क्यों दूध उत्पादन क्षेत्र में फ़ार्म रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है?जिस तरह से ऑफ़िस या घर में काम या डॉक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है, वैसे ही डेयरी उद्योग में पशुओं का रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी है।
- Green Manure Crops: हरी खाद वाली फसलें कौन सी हैं और कितने प्रकार की होती हैं?खेती में हरी खाद का मतलब उन सहायक फसलों से है, जिन्हें खेत के पोषक तत्वों को बढ़ाने के मकसद से उगाया जाता है। ये मिट्टी की साथ-साथ फसलों को भी कई लाभ देती हैं।
- जैविक विधि से खरपतवार नियंत्रण: पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए फ़ायदेमंदबढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ते हानिकारक प्रभाव को देखते हुए खेती में जैविक विधि के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अब बहुत से किसान खरपतवार नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Crop Residue Management: क्यों ज़रूरी है फसल अवशेष प्रबंधन? इससे जुड़े ये आंकड़ें जानते हैं आप?फसल अवशेष जलाने से हमारी ज़मीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को हानि होती है। धीरे-धीरे ज़मीन की उर्वरक शक्ति कम होती चली जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने जैसी कई घटनाएं हम देख भी चुके हैं।
- जानिए कैसे कंद वर्गीय फसल अरारोट की खेती से किसान ले सकते हैं लाभ, क्या हैं इसके फ़ायदे?अरारोट की खेती के लिए रेतिली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। पौधों के विकास के लिए तापमान 25-30 डिग्री सेंटीग्रेट होना चाहिए।
- Red Rice: विलुप्त होते लाल चावल को मिल रहा जीवनदान, दोबारा शुरु हुई खेतीसेहत और किसानों के लिए फ़ायदेमंद लाल चावल की खेती हिमाचल में फिर से बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानिए लाल चावल से जुड़ी अहम बातों के बारे में।
- Carp Fish: नर्सरी तालाब में कार्प मछली उत्पादन कैसे करें? किन बातों का रखें ध्यान?मछली पालन में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। पहले स्थान पर चीन है। हमारे देश में मछली उत्पादन में सबसे अधिक हिस्सेदारी कार्प मछलियों की है। कार्प मछली उत्पादन में मछली पालकों को इसके बीजों की गुणवत्ता पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है।