खेती के साथ पशुपालन एक पुरानी परंपरा रही है। अब बदलते दौर के साथ पशुपालन एक व्यवसाय का रूप ले चुका है। सही प्रबंधन किया जाए तो डेयरी व्यवसाय से अच्छा मुनाफ़ा किसान कमा सकते हैं। उन्नत तकनीकों की मदद से लेबर खर्च और मेहनत को कम कर के आज किसान अपनी कमाई को कई गुना बढ़ा रहे हैं। मेहनत और लगन से कई किसान कामयाबी की कहानी लिख रहे हैं। तेलंगाना की रहने वाली अब्बोजू ज्योति एक ऐसी ही महिला किसान हैं, जो आज अपने क्षेत्र में सफल ‘डेयरी वुमन’ कहलाती हैं।
10 साल की मेहनत का नतीजा
तेलंगाना के वारंगल ज़िले की रहने वाली अब्बोजू ज्योति के पास 2 एकड़ ज़मीन हैं। ज्योति ने 10 साल पहले सिर्फ़ एक भैंस के साथ डेयरी फ़ार्म की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और सही प्रबंधन की बदौलत आज वह एक सफल डेयरी वुमन बन गई हैं। आज वह सालाना 6 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं।

तकनीकों का इस्तेमाल
ज्योति ने महिला संगम संस्था से 50 हज़ार रुपये का लोन लेकर एक भैंस खरीदा था। ये भैंस हर दिन 6 लीटर दूध देती थी। इसके बाद उन्होंने 2 और भैंसों के साथ ही 7 गायें भी खरीदीं। पशुओं को रहने के लिए शेड का निर्माण करवाया। साथ ही पशु के हरे चारे के लिए ज्वार का उत्पादन शुरू किया। उन्होंने चारा काटने वाली मशीन और ग्रेडिंग मिल मशीन भी खरीदी। जिसकी कीमत करीबन 20 हज़ार रुपये पड़ी। डेयरी फ़ार्म के साथ ही वह मछली पालन और मुर्गी पालन भी कर रही हैं।पशुपालन से एकत्र होने वाले कचरे से वह गोबर गैस भी बनाती हैं।
कितना होता है मुनाफ़ा?
पशुपालन, मुर्गीपालन और मछली पालन के कार्य में उनकी सालाना लागत करीबन ढाई लाख रुपये आती है। उन्होंने पशुओं की देखभाल के लिए फ़ार्म में एक आदमी भी रखा है। उन्हें सालाना करीबन साढ़े चार लाख का मुनाफ़ा होता है।

ज्योति की उपलब्धियां
ऑल इंडिया रेडियो और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation, NSDC) की ओर से उन्हें बेस्ट प्रोगेसिव फ़ार्मर के सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। साथ ही दिल्ली डीडी किसान अवॉर्ड भी मिल चुका है। पशुपालन के क्षेत्र में उनकी सफलता देखकर आसपास के अन्य किसान भी उनसे प्रेरित हुए हैं।
डेयरी फ़ार्मिंग की शुरुआत करते समय ध्यान रखें ये बातें
- अच्छी नस्ल के पशुओं का चुनाव करें, जो दूध अधिक देती हो। दूध जितना अधिक होगा आपका मुनाफ़ा भी उतना ही ज़्यादा होगा।
- पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए और उनके रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना ज़रूरी है।
- चारे का भी सही प्रबंधन करना चाहिए। दूध की मात्रा और गुणवता चारे की पौष्टिकता पर भी निर्भर करती है। हरा चारा ज़्यादा देने की ज़रूरत है।
- पशुओं को टीके लगवाना ज़रूरी है और बीमार पड़ने पर सही देखभाल करें।
- दूध बेचने के साथ ही आप दूध से कई उत्पाद बनाकर उसकी भी मार्केटिंग कर सकते हैं, जैसे दही, घी, पनीर, मिठाइयां आदि।
अगर किसान डेयरी फ़ार्मिंग को व्यवसाय के रूप में देखे तो इसे वो अच्छी आमदनी अर्जित कर सकता है। सरकार भी देशभर में पशुपालन को बढ़ावा देती आई है। कई सब्सिडी स्कीम डेयरी फ़ार्मिंग को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। अपने नज़दीकी नाबार्ड कार्यालय में जाकर स्कीमों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करके किसान इन स्कीमों का लाभ उठा सकते हैं।
डेयरी फ़ार्मिंग मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है अगर किसान इसे पूरी तरह से परंपरागत तरीके से करने की बजाय थोड़ी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके करे। और इसे एक बिज़नेस की तरह चलाए।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।





















