कृषि विज्ञान केंद्र देशभर में ग्रामीण इलाकों में किसानों को प्रशिक्षण देकर कौशल सुधार का काम कर रहे हैं ताकि किसान स्थायी आजीविका प्राप्त कर सकें। किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए सेमीनार, ट्रेनिंग और फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन का सहारा लिया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र, बैतूल की मदद से मध्य प्रदेश का एक स्वयं सहायता समूह सफलतापूर्वक मशरूम उत्पादन करके कईयों के लिए प्रेरणा बना है। इस स्वयं सहायता समूह का नाम है जय मां दुर्गा। इसमें शामिल सभी महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
16 महिलाओं का समूह
जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की स्थापना मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले के गजपुर गांव की 16 महिलाओं ने 2018 में की। इन महिलाओं के पास बहुत कम ज़मीन थी और वह मज़दूरी करके आजीविका चलाती थीं। इस समूह के गठन का श्रेय BAIF डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन को जाता है। जब ये संस्था एक महिला मजदूर कृष्णा साहू के संपर्क में आई तो उन्होंने आजीवीका में सुधार के लिए महिलाओं का एक समूह बनाने की सलाह दी।
प्रशिक्षण से मिली मदद
महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए ट्रेनिंग देने के लिए BAIF इंस्टीट्यूट ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक से संपर्क किया। उनके मार्गदर्शन में महिला किसानों को ट्रेनिंग दी गई। एक हफ़्ते की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिलाओं ने गांव में ही मशरूम उत्पादन इकाई शुरू करने का फैसला लिया।
एक किसान ने दिए बीज
मशरूम की खेती के लिए शुरुआत में स्वयं सहायता समूह को सिलपटी गांव के किसान राम किशोर कहार ने कम कीमत पर मशरूम के स्पॉन (बीज) मुहैया कराए। राम किशोर कहार खुद मशरूम उत्पादक किसान हैं और अब उनकी मशरूम उत्पादन इकाई बहुत सफल बन चुकी है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को मशरूम उत्पादन की प्रैक्टिकल जानकारी मिली, जिससे वह आत्मनिर्भर बनीं।
समूह की ख़ासियत
जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की ख़ासियत यह है कि समूह की महिलाएं समूह के लिए बनाए फंड के ज़रिए एक दूसरे की आर्थिक मदद भी करती हैं। इस समूह को HDFC बैंक से आर्थिक सहयोग मिला। BAIF ग्रुप ने लोन लेने व मशरूम उत्पादन के लिए सामग्री प्रदान करने में मदद की। अब यह समूह सफलतापूर्वक मशरूम का उत्पादन कर रहा है।
मशरूम की खेती
पिछले कुछ सालों में बहुत से किसान मशरूम की खेती करके अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। भारत में व्हाइट बटन मशरूम और ऑयस्टर मशरूम बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसकी खेती बंद कमरे में की जाती है। इसे उगाने के लिए चावल की भूसी, भूसा तथा अन्य फसलों की आवश्यकता होती है। भूसे को काटकर उबाला जाता है। इसे बहुत अधिक उबाला जाता है, फिर ठंडा करके इसे बोरो में भर दिया जाता है। उसमें बीज डालकर बोरे के मुंह को बंद कर देते हैं। बोरे में नमी बनाए रखना ज़रूरी है तभी मशरूम उगते हैं। मशरूम उगाने के लिए ठंडे तापमान की ज़रूरत होती है। मशरूम लगाने के करीब 30-40 दिन बाद तोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।
मशरूम से बनें उत्पाद
सब्ज़ी के अलावा मशरूम से कई मूल्य संवर्धन उत्पाद (Value Added Products) भी तैयार किए जाते हैं जैसे जैम (अंजीर मशरूम), ब्रेड, खीर, कुकीज, सेव, बिस्किट, चिप्स, सप्लीमेन्ट्री पाउडर, सूप, पापड़, सॉस, टोस्ट, चकली जैसे कई उत्पाद बनाए जाते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- Food Processing से वंदना ने बनाया सफल बिज़नेस: दिल्ली की प्रेरणादायक कहानीदिल्ली की वंदना जी ने खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) से पारंपरिक भारतीय स्वादों को नया रूप दिया और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं।
- देवाराम के पास 525+ बकरियां, बकरी पालन में आधुनिक तकनीक अपनाईदेवाराम ने डेयरी फार्मिंग की शुरुआत एक छोटे स्तर से की थी, लेकिन वैज्ञानिक और आधुनिक तरीकों को अपनाने के बाद उनकी डेयरी यूनिट का विस्तार हुआ।
- मीना कुशवाहा ने ऑयस्टर मशरूम की खेती से बनाई अपनी पहचान: मशरूम मैडम की सफलता की कहानीबिहार की मीना कुशवाहा ने ऑयस्टर मशरूम की खेती से बनाई एक नई पहचान। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया, पढ़ें उनकी प्रेरणादायक कहानी।
- वैदिक खेती के तरीके: इस किसान ने कैसे बढ़ाई फसल और मिट्टी की सेहत?सांबमूर्ति, वैदिक खेती के तरीके अपनाते हुए लगभग 15,000 किसानों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। इसमें बीज संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया गया।
- जैविक कृषि उत्पाद: शकरकंद की उन्नत क़िस्म के जनक रावलचंद हैं किसानों के लिए मिसालअपने खेत पर जैविक कृषि उत्पाद का उत्पादन करने से लेकर शकरकंद की नई किस्म विकसित करने तक, रावलचंद खेती के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।
- गाजर की खेती कर रहे, सफल किसान मोहनदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी पढ़ें मोहनदीप सिंह, जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर गाजर की खेती में नई पहचान बनाई। उनकी कहानी मेहनत और जुनून की मिसाल है, जो सपनों को सच करने की प्रेरणा देती है।
- प्राकृतिक खेती कर रहे योगेश कुमार ने गन्ने की प्रोसेसिंग से खड़ा किया एग्री-बिज़नेसयोगेश कुमार मुख्य रूप से गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने की प्रोसेसिंग कर वो गुड़, खांड, सिरका, कुल्फी, कोल्ड कॉफी जैसे कई उत्पाद तैयार करते हैं।
- प्राकृतिक खेती के लाभ और नवाचार: जल संरक्षण से सोलर ऊर्जा तक की कहानीयोगेश जैन का फार्म प्राकृतिक खेती का एक सफल मॉडल है। उन्होंने रसायन मुक्त खेती को अपनाया है, जिससे प्राकृतिक खेती के लाभ के रूप में फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
- विदेश की नौकरी छोड़ अपनाई आधुनिक खेती: पढ़ें नवीन मोहन राजवंशी की सफलता की कहानीनवीन मोहन राजवंशी की प्रेरक कहानी बताती है कि कैसे उन्होंने आधुनिक खेती अपनाकर उत्तर प्रदेश के गांव में बदलाव लाया है। उनका अनुभव किसानों के लिए प्रेरणा है।
- अभिलाष पांडे ने मछली पालन में नए तरीके और केले का इस्तेमाल कर किया कमालप्रस्तावना गांव से आने वाले युवा किसानों का अब खेती-बाड़ी की पारंपरिक विधियों से आगे बढ़कर नवाचारों की ओर रुख करना न केवल उनकी आय को बढ़ा रहा है, बल्कि देश के कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति का संचार भी कर रहा है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है अभिलाष पांडे की, जो मछली पालन… Read more: अभिलाष पांडे ने मछली पालन में नए तरीके और केले का इस्तेमाल कर किया कमाल
- पॉलीहाउस की खेती में जयपुर के मांगीलाल ने अपनाई खेती की उन्नत तकनीकेंजयपुर के गोविन्दपुर में मांगीलाल ने जोखिमों को पार कर पॉलीहाउस की खेती से नई राह बनाई, जहां परंपरागत किसानों से अलग जाकर उन्होंने सफलता का नया आयाम छू लिया।
- सम्मान 2024 : जैविक खेती के लाभ: मनोज कुमार सिंह की सफल जैविक खेती का अनुभवउत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले के हैदरगढ़ गांव के किसान मनोज कुमार सिंह ने जैविक खेती के लाभों को देखते हुए 2019 में जैविक खेती की शुरुआत की।
- सम्मान 2024 : आशीष कुमार राय के जैविक दृष्टिकोण से रासायनिक खेती के जाल से मिली मुक्ति, खेतों में आई हरियालीआशीष कुमार राय धान, गेहूं, चना, मटर, अरहर, तिल, और अलसी जैसी विविध फसलें उगाते हैं। वो अपनी फसलों के पोषण के लिए वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की खाद और धैचा (हरी खाद) का उपयोग करते हैं।
- बरेली के युवा किसान आयुष गंगवार बने जैविक खेती में नई सोच: सफ़लता की कहानी और जानकारीबरेली के आयुष गंगवार ने अपनी पारंपरिक खेती छोड़कर जैविक खेती की शुरुआत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाया।
- Carrot Seeds: गाजर के साथ ही गाजर के बीज उत्पादन से होगा किसानों को डबल फ़ायदा?जसपाल हर साल गाजर की खेती करते हैं और आखिर में गाजर के बीज का उत्पादन भी कर लेते हैं जिससे लगभग 100 किलोग्राम बीज तैयार होता है।
- अक्टूबर माह में कब और कहां हो रहा है Kisan Mela और कहां मिलेगा रबी फसलों के उन्नत किस्मों का बीजदेश के अलग-अलग कृषि संस्थाओं ने अपने आस पास के कृषि मौसम के मिज़ाज को देखते हुए किसान मेले (Kisan Mela) की डेट जारी कर दी हैं। संचार के अलग अलग माध्यमों से किसानों तक किसान मेले का निमंत्रण पहुंचा रहा है, ये इसलिए भी किया जा रहा है ताकी ज्यादा से ज्यादा किसान अपने… Read more: अक्टूबर माह में कब और कहां हो रहा है Kisan Mela और कहां मिलेगा रबी फसलों के उन्नत किस्मों का बीज
- Ginger processing: अदरक प्रसंस्करण की स्वदेशी तकनीक अपनाकर किसान कर रहे लाखों की कमाईहिमालय की तलहटी में बसा है कलसी ब्लॉक जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौजूद है। ये पूरा इलाका लगभग 270 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पर होने वाले अदरक प्रसंस्करण ने कलसी ब्लॉक दूसरे इलाकों से काफी आगे बढ़ा दिया है। जिससे यहां की अर्थव्यवस्था मज़बूत हुई है। अदरक प्रसंस्करण की स्वदेशी… Read more: Ginger processing: अदरक प्रसंस्करण की स्वदेशी तकनीक अपनाकर किसान कर रहे लाखों की कमाई
- जानिए कैसे बनी पप्पामल अम्मा जैविक खेती की महागुरु,109 साल की उम्र में निधनपद्मश्री से सम्मानित तमिलनाडु की किसान पप्पामल (रंगम्मल) का 109 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
- गहत की खेती: उत्तराखंड में गहत की फसल बनी ब्रांड, भारत समेत वैश्विक रूप से बढ़ी मांगभारत में एक बहुमूल्य फसल का उत्पादन होता है जो अपनी परम्परागत तरीके के लिए भी जानी जाती है। इसका नाम गहत (Horse gram Farming) है जो देव भूमि उत्तराखंड में उगाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण फसल है। भारत में गहत की फसल का इतिहास काफी पुराना है। दुनियाभर में कुल 240 प्रजातियों में से… Read more: गहत की खेती: उत्तराखंड में गहत की फसल बनी ब्रांड, भारत समेत वैश्विक रूप से बढ़ी मांग
- मिर्च की जैविक खेती: सिक्किम के लेप्चा समुदाय ने पारंपरिक खेती से लिखी सफलता की कहानीहिमालय के दिल में बसा है सिक्किम और यहां के द्ज़ोंगू क्षेत्र के देसी लेप्चा समुदाय जो काफी लंबे वक्त से पारंपरिक जैविक खेती (Organic Farming) करता आ रहा है। ये लोग केमिकल फ्री, बारिश पर आधारित मिश्रित खेती को करते हैं जो उनकी सांस्कृतिक विरासत को गहराई से दिखाता है। लेप्चा समुदाय इस क्षेत्र… Read more: मिर्च की जैविक खेती: सिक्किम के लेप्चा समुदाय ने पारंपरिक खेती से लिखी सफलता की कहानी