ज़बरदस्त संकट का सामना कर रहे कश्मीर के बादाम किसानों के लिए अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। नब्बे के दशक से यहां घट रहे बादाम बागानों के रकबे को बढ़ाने के लिए कवायद तेज़ हो गई है। अब कश्मीर में बादाम की ऐसी पौध विकसित की जा रही है, जो किसानों में बादाम को लेकर घटे रुझान में यु टर्न लाने की क्षमता रखती है। ये हाई डेंसिटी वाली बादाम की किस्म है, जिसे किसानों तक पहुँचने में अभी दो साल तो लग ही सकते हैं।
भारत में बादाम की कुल पैदावार 10 हज़ार टन का तकरीबन 90 प्रतिशत हिस्सा मुख्य तौर पर कश्मीर के पुलवामा और बडगाम में ही होता है, लेकिन तीन दशकों से यहां के किसानों ने बादाम में दिलचस्पी लेनी कम कर दी है। बीते तीन चार साल में तो यहां के किसान अपने पुश्तैनी बादाम बागों को उजाड़कर उनमे सेब लगाना पसंद कर रहे हैं। उनके ऐसा करने के पीछे सबसा बड़ा कारण बादाम उगाने में लगातार कम होता मुनाफ़ा है। उनके पास सेब के तौर पर आमदनी का एक अच्छा विकल्प मौजूद है। इसलिए भी वे बादाम को अपनी प्राथमिकता वाली सूची से हटा चुके हैं। अब तक जम्मू कश्मीर का पूरा सिस्टम बादाम की अपेक्षा सेब के उत्पादन को तरजीह और तरह तरह से मजबूती देता रहा है इसलिए भी किसानों का बादाम से मोहभंग और सेब से जुड़ाव हुआ।

लगातार बढ़ रही बादाम की खपत
कश्मीर में उगाए जाने वाले बादाम के पेड़ों में वंशानुगत बीमारी और ग्लोबल वार्मिंग से मौसम में आए बदलाव के कारण फसल कम हो रही है। सबसे बड़ी परेशानी ये है कि जिस मौसम में बादाम के पेड़ पर फूल आता है, उन दिनों में ही बरसात और तापमान में गिरावट आती है। लिहाज़ा काफ़ी फूल झड़ जाते हैं या मुरझा जाते हैं। जब फूल ही झड जाएगा तो फसल की पैदावार में कमी आना लाज़मी है। पिछले कुछ साल से ये ट्रेंड लगातार देखा जा रहा है। यही नहीं किसानों की एक समस्या ये भी है एक सीज़न में अच्छी पैदावार होती है तो उसके अगले साल बेहद कम बादाम लगते हैं। कभी कभी अच्छी फसल के बीच दो साल का फासला आ जाता है। पुलवामा के मुख्य बागवानी अधिकारी जावेद अहमद बताते हैं कि यहां बादाम के 90 प्रतिशत पुराने पेड़ परम्परगत तरीके से बीज बोकर तैयार की गई पौध से बने हैं। धीरे-धीरे इनमें वंशानुगत कमी आती गई, लिहाज़ा इनके फसल देने की क्षमता में भी कमी आई। केमिकलयुक्त कीटनाशक और खाद के ज़्यादा इस्तेमाल ने भी मिटटी को उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुँचाया। उस पर मौसम की मार और बाज़ार में विदेशी बादाम से कम्पीटीशन ने बादाम किसानों की आमदनी को प्रभावित किया।

हाई डेंसिटी बादाम की खेती पर दिया जा रहा है ज़ोर
बागवानी करने वाले किसानों को अब पौध बनाने, लगाने से लेकर फसल की देखभाल के आधुनिक तौर तरीके अपनाने के लिए जागरूक किए जाने की ज़रुरत है। इसकी कवायद की जा रही है लेकिन इसे और प्रभावी करने की ज़रुरत है। खुद अधिकारी भी ऐसा मानते हैं और इस दिशा में नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। वहीं अब घरेलू बादाम के बीज से उगे पौधे में दूसरी किस्म के बादाम के पेड़ की कलम ग्राफ्ट करके ऐसे पौधे बनाए जा रहे हैं जिनमें देशी-विदेशी दोनों बादाम के गुण हैं। इससे वंशानुगत बीमारियों से बचाव होगा। इस काम में लगे अधिकारी मोहम्मद शफ़ी डार ने बताया कि ग्राफ्टिंग के लिए किसानों को बागवानी विभाग प्रशिक्षण भी देता है। साथ ही इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जा रहा है। बादाम की नई पौध लगाने के लिए निजी नर्सरी वालों से भी तालमेल किया जाता है और किसानों को समझाया जाता है कि उनसे पौध खरीदें। राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी पहले इस दिशा में आड़े आती रही है, लेकिन 2016 में इस दिशा में कुछ पहल की गई। उसी को आधार बनाकर हाल के वर्षों में फिर से काम शुरु हुआ है, जिसने अब तेज़ी पकड़नी शुरू की है। सरकार ने भी इस काम में निवेश को बढ़ावा दिया है।

किसानों के लिए जारी की जाती कृषि से संबंधित पुस्तकें
कश्मीर में बागवानी विभाग किसानों के लिए हर साल एक पुस्तक जारी करता है जिसमें किसानों को उस साल होने वाले मौसम में सम्भावित परिवर्तन और उसके प्रभाव से अपने पौधों व फसल को बचाने के तरीके बताए जाते हैं। बागवानी सुचना एवं प्रकाशन शाखा की तरफ से हॉर्टिकल्चर प्लांट प्रोटेक्शन एडवाइजरी (Plant Protection Advisory) अंग्रेज़ी और उर्दू भाषा में छापी जाती है। इसमें किसानों को ये तक बताया जाता है कि किस किस्म की फसल को कब खाद पानी देना है। कब-कब, किन-किन कीटनाशकों का कितनी मात्रा में छिडकाव करना है और इनकी खरीद कहां से की जा सकती है, ये तमाम जानकारियां इस छोटी सी पुस्तिका में हैं। इस पुस्तिका को किसान अपनी फसल के रिकॉर्ड या रिपोर्ट कार्ड की तरह इस्तेमाल करते हैं। कृषि वैज्ञानिक के पास जब किसान अपनी फसल से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आता है तो विज्ञानी इस पुस्तिका पर समस्या का ब्यौरा दर्ज करता है साथ ही उसमें समाधान भी लिख कर देता है। मोहम्मद शफ़ी डार ने बताया कि इस पुस्तक की उपयोगिता के कारण इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस साल तीन लाख प्लांट प्रोटेक्शन एडवाइजरी पुस्तक छपी थीं।

कश्मीर में होने वाले बादाम में सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी पुलवामा के किसानों की है। भारत में होने वाले कुल 10 हज़ार टन बादाम में से 60 प्रतिशत से ज़्यादा तो यही ज़िला पैदा करता है। खराब हालात और बादाम के पेड़ों की कटाई के रुझान के बावजूद पुलवामा में वित्त वर्ष 2021-22 में 6468 टन बादाम की पैदावार हुई है। यहां के मुख्य बागवानी अधिकारी जावेद अहमद ने बताया कि बादाम की नस्ल सुधारने में अब तेज़ी से काम किया जा रहा है। हाई डेंसिटी सेब की तरह हाई डेंसिटी बादाम की एक किस्म भी तैयार की जा रही है, जो कश्मीर की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से उपयुक्त है। यहां की घरेलू किस्म से विदेशी किस्म को मिलाकर बादाम की एक ऐसी किस्म तैयार की गई है, जिसमें फूल खिलने की प्रक्रिया (Flower Blooming) पहले के मुकाबले थोड़ी देर से शुरू होगी, यानी जब फूल खिलेगा तब तक मौसम उसके कायम रखने के अनुकूल होगा। मतलब कि खराब मौसम निकलने के बाद ही बादाम के पेड़ पर फूल आएंगे। इससे उस पेड़ पर बादाम की पैदावार ज़्यादा होगी। अहमद का कहना है कि इस किस्म का वैज्ञानिक ट्रायल काफ़ी हद तक कामयाब हुआ है और इस पर श्रीनगर के रंगरेट स्थित सेन्ट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेम्परेट हॉर्टिकल्चर ( ICAR- Central Institute of Temperate Horticulture) में काम चल रहा है। नई किस्म की इस पौध को कश्मीर के किसानों तक पहुंचाने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। उम्मीद है कि दो साल में इसे किसान पा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: मशरूम की खेती (Mushroom Farming) से कश्मीरी किसान की बढ़ी आमदनी, जानें कैसे?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















