सूअर पालन कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने वाला व्यवसाय है। अगर ठीक तरह से इसे चलाया जाए तो इसके फ़ायदे अनेक हैं। पहले लोग गाय, भैंस, बकरी पालन पर ही ज़्यादा ज़ोर देते थे। कुछ लोग ही सूअर पालते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सूअर पालन से होने वाले मुनाफे को देखते हुए बहुत से किसान अब इस व्यवसाय का रुख कर रहे हैं। मेघालय के युवा किसान एम्ब्रोसियस लापांग भी उन्हीं किसानों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए सूअर पालन शुरू किया और अब इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कैसे पाई एम्ब्रोसियस लापांग ने सफलता, आइए, जानते हैं।
प्रशिक्षण से मिली मदद
एम्ब्रोसियस लापांग मेघालाय के 36 साल के युवा किसान हैं, जिनके पास खेती के लिए सिर्फ आधा एकड़ ज़मीन ही है और परिवार का खर्च चलाने के लिए वो बैंगन, भिंडी, गोभी, मटर, गाजर, आलू, प्याज और ककड़ी जैसी बागवानी फसलों की खेती करते हैं। मगर इससे उन्हें पर्याप्त आमदनी नहीं होती थी। इसलिए वो आमदनी के दूसरे स्रोतों की तलाश में थें। फिर उन्होंने मेघालय कृषि प्रबंधन और विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (Meghalaya Agriculture & Management Extension Training Institute, MAMETI) के समन्वय से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (Agricultural Technology Management Agency, ATMA), नोंगपोह द्वारा 2 से 7 फरवरी 2020 को आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसे ग्रामीण युवाओं के कौशल प्रशिक्षण (Skill Training of Rural Youth,STRY) के तहत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का विषय था ‘आय सृजन के लिए पशुधन खेती’। इस कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एम्ब्रोसियस को सूअर पालन के लिए ज़रूरी जानकारी और कौशल हासिल करने में मदद मिली।

कार्यक्रम ने सूअर को बनाया आकर्षक
आमतौर पर सूअर पालन के प्रति लोगों का रुझान कम ही होता है, लेकिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगों को इस तरह से जानकारी दी गई, कि लोगों को सूअर पालन आकर्षक व्यवसाय लगे। एम्ब्रोसियस लापांग भी इससे प्रभावित हुए। कार्यक्रम ने उन्हें सूअरों के लिए असरदार आवास प्रबंधन, आहार प्रबंधन और जन्म के बाद बच्चों (piglets) की देखभाल आदि के बारे में सही जानकारी मिली। उऩ्होंने सूअरों के आवास के सीमेंटेड फ्लोर को इस तरह बेहतर बनाया कि वो फिसलन वाला न हो। इसके अलावा फर्श को ढलान वाला बनाया गया ताकि पानी निकल जाए और फर्श सूखा रहे। सूअरों के रहने की जगह को साफ और हाइजीनिक बनाए रखना भी बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा उन्होंने सूअरों के आवास के आसापास की दीवार को भी प्लास्टर करवाकर चिकना किया जिससे कि जब सूअर दीवार से पीठ रगड़ें तो उनकी त्वचा में चोट न लगे। छत बनाने में अच्छी क्वालिटी की Gl शीट का इस्तेमाल किया गया ताकि बरसात और गर्मी से पूरी तरह से बचाव हो सके। सूअर पालन से एम्ब्रोसियस सालाना 3.75 लाख की कमाई कर रहे हैं।

गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा
एम्ब्रोसियस लापांग की सफलता को देखकर जिले के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग ने उनके फार्म को अन्य किसानों/युवाओं के लिए एक प्रदर्शन इकाई के रूप में चुना है। इससे दूसरे किसान भी प्रेरणा ले सकेंगे। पिगलेट की मांग भी बढ़ी है। पशु चिकित्सा, वैक्सीन आदि तक अब किसानों की पहुंच आसान हो गई। दूसरे किसानों द्वारा सूअर के खाद की मांग बढ़ने से आमदनी भी बढ़ी है।

कार्यक्रम में इन विषयों पर दी गई जानकारी
सूअर पालन में आवास प्रबंधन की वैज्ञानिक और उन्नत तकनीक, चारा प्रबंधन की वैज्ञानिक और उन्नत तकनीक, स्वास्थ्य प्रबंधन की वैज्ञानिक और उन्नत तकनीक (टीकाकरण, डीवॉर्मिंग और विटामिन), प्रजनन स्टॉक के लिए सूअरों का चुनाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यहाँ आप ये भी जान लें कि सूअर के मांस के अलावा उसके बाल की बिक्री से भी किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।





















