आम की खेती के साथ मुर्गीपालन यानी 12 महीने कमाई, आम के आम साथ में मुर्गियों के भी दाम!
कम लागत में ज़्यादा मुनाफ़ा है आम आधारित मुर्गीपालन
फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना के अंतर्गत आम आधारित मुर्गीपालन तकनीक की शुरुआत की गई। आज आम की खेती के साथ मुर्गीपालन करने की इस तकनीक को अपनाकर मलिहाबाद के कई किसान साल के 12 महीने अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
जी हां, आम के आम साथ में मुर्गियों के भी दाम! उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद क्षेत्र के किसान आम की खेती और मुर्गीपालन एक साथ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का मलिहाबाद क्षेत्र अपने दशहरी आमों के लिए मशहूर है, लेकिन 28 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती वाले मलिहाबाद में पिछले कुछ समय से जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को ज़्यादा फ़ायदा नहीं मिल पाता। साथ ही बदलते वक़्त के साथ आम के उत्पादन की लागत में इज़ाफ़ा और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने छोटे और सीमांत किसानों की आय को सीमित कर दिया है।
आम का कारोबार साल में तीन से चार महीने का होता है, बाकी के महीनों में किसानों के पास कोई काम नहीं रहता। जानकारी के अभाव में किसान आय के अन्य स्रोतों को अपना नहीं पाते। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार की फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना के तहत केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), लखनऊ के वैज्ञानिकों ने किसानों की आमदनी में इज़ाफ़ा करने के उद्देश्य से इस दिशा में कदम उठाया।
आम आधारित मुर्गीपालन के प्रशिक्षण ने रखी बुनियाद
किसानों को अपनी उपज से अधिक आमदनी हासिल हो, इस उद्देश्य से किसानों को आम आधारित मुर्गीपालन यानी आम की खेती के साथ मुर्गीपालन अपनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। यही वो बुनियाद है, जिसका नतीजा ये है कि मलिहाबाद क्षेत्र के कई किसान मुर्गीपालन कर साल के 12 महीने आय अर्जित कर रहे हैं। इस लेख में आगे आप जानेंगे कि कैसे आम की खेती के साथ मुर्गीपालन करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना के तहत हुई शुरुआत
लखनऊ स्थित केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनीष मिश्रा ने किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में बताया कि 2017 में किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना चलाई गई। फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना पूरे देश में लगभग 52 जगहों में चल रही है। इसमें से एक क्षेत्र मलिहाबाद भी है। मलिहाबाद में इस परियोजना को इसलिए लाया गया क्योंकि ये एक फल उत्पादक क्षेत्र है। यहां का दशहरी आम पूरी दुनिया में मशहूर है। 2017 में फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना को मलिहाबाद के तीन गांवों में एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया।
डॉ. मनीष मिश्रा ने आगे बताया कि बरेली स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) की सहभागिता के साथ मलिहाबाद के गांवों में आम की खेती के अनुकूल मुर्गियों की जो उपयुक्त नस्ल होती हैं, वो CARI से लाई गईं। कड़कनाथ, कैरी निर्भीक, कैरी देबेंद्र जैसी कई देसी नस्ल की मुर्गियों को आम की बागवानी करने वाले किसानों को दिया गया और इनके रखरखाव को लेकर पूरी ट्रेनिंग दी गई।
फ़ार्मर फ़र्स्ट परियोजना में छोटे किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
इन तीन गांवों के लगभग 2 हज़ार किसानों को बागवानी की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इन्हीं तकनीकों में से एक है आम आधारित मुर्गीपालन। इसकी हर बारीकी किसानों को बताई गई। शुरुआत में आम आधारित मुर्गीपालन को 10 किसानों ने अपनाया। कई किसानों में इस तकनीक को लेकर शंका थी क्योंकि ये उनके लिए नया था।
किसानों के बीच मुर्गी की देसी किस्मों जैसे निरभिक, कड़कनाथ, श्यामा और देवेन्द्र को पालने को लेकर जानकारी दी गई। इनके पोषक तत्वों की मांग को बेहद सस्ते उपलब्ध साधनों से पूरा किया गया। मुर्गियों को आम के कीट और कम मात्रा में दाने दिए गए।
मुर्गियां खा जाती हैं कीट, फसल को होता नहीं नुकसान
आम आधारित मुर्गीपालन में मुर्गियों को बतौर कीट नियंत्रक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये मुर्गियां आम के पेड़ के नीचे की मिट्टी में छिपे कीटों के अंडे, मैगट, प्यूपा को खा जाती हैं। इस तरह से इन मुर्गियों के पोषण का खर्च 70 से 80 प्रतिशत तक कम हो जाता है। आम आधारित मुर्गीपालन में गुजिया, तना भेदक और जाला कीट की संख्या में भी कमी आती है। ये मुर्गियां इन कीटों को खाकर अपना पोषण ले लेती हैं, साथ ही आम के पेड़ों को नुकसान होने से बचाती हैं।
लागत कम, मुनाफ़ा ज़्यादा
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पहले जहां उपज के रखरखाव के लिए बाग में स्प्रे के छिड़काव पर प्रति एकड़ 15 से 16 हज़ार रुपये का खर्च आता था, वो अब तीन से चार हज़ार रुपये हो गया है। कुल मिलाकर मुर्गियां आम के बाग को एक अच्छा वातावरण देती है। दिन के वक़्त इन मुर्गियों को बागों में चरने के लिए छोड़ दिया जाता है और रात में फिर से दड़बों में बंद कर दिया जाता है। लगभग 300 मुर्गियों के लिए 8 फुट ऊंचे, 15 फ़ीट चौड़े और 20 फ़ीट लंबे दड़बे की ज़रूरत होती है। इस दड़बे को तैयार करने में 8 से 10 हज़ार का खर्चा आता है।
सालभर होती रहती है आय
एक बार में एक एकड़ में 250 मुर्गी के चूजे पाले जा सकते हैं। ये चूजे तीन से चार महीनों में डेढ़ किलो तक वजनी हो जाते हैं, जिन्हें फिर किसान बेच देते हैं। मुर्गा तैयार होने के बाद 1000 से 1200 रुपये में बिक जाता है। किसान कहते हैं कि आम के साथ मुर्गीपालन उनके लिए एटीएम की तरह है। आम आधारित मुर्गीपालन तकनीक द्वारा किसानों को सालभर अंडों, मुर्गों और आम के फलों से आय प्राप्त होती है।
15 हज़ार से डेढ़ लाख पहुंची आमदनी
आम आधारित मुर्गीपालन से हो रहे लाभ को देखते हुए अब कई किसान इससे जुड़ गए हैं। पहले बाग से आमदनी 15 से 20 हज़ार रुपये प्रति एकड़ हुआ करती थी, लेकिन जब से किसानों ने मुर्गीपालन की भी शुरुआत की है तब से लगभग आमों के उत्पादन, अंडों और मुर्गियों से कुल मिलाकर लगभग डेढ़ लाख तक आमदनी हो जाती है।
वहीं इन प्रयासों से उत्साहित होकर कुछ किसान मुर्गी की देसी नस्लों का प्रजनन भी कर रहे हैं। डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि वहां के किसानों ने स्वंय सहायता समूह बनाया हुआ है, जिसका नाम सहभागिता है। किसान बार-बार बरेली से मुर्गी नहीं ला सकते, इसलिए किसानों ने खुद अपने पैसों से क्षेत्र में 3-3 हज़ार अंडों की दो हैचरी लगाई हैं। CARI द्वारा दी गई देसी नस्लों की मुर्गियों के बच्चों का उत्पादन इन हैचरी में किया जाता है। अब ये किसान मास्टर ट्रेनर हो गए हैं और अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं।
संस्थान के वैज्ञानिक करते हैं किसानों की समस्या का हल
डॉ. मनीष मिश्रा ने आगे बताया कि समाज का किन्नर वर्ग भी मुर्गीपालन से जुड़ा है। वो भी अपना पेशा छोड़ मुर्गीपालन कर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। वहीं आम आधारित मुर्गीपालन में मुर्गियों को कोई बड़ी बीमारी का खतरा नहीं रहता। मुर्गी पालन में अगर कोई समस्या आती है तो क्षेत्र के किसानों को व्हाट्सऐप ग्रुप ‘फ़ार्मर फ़र्स्ट लखनऊ’ ग्रुप से जोड़ा गया है। इस ग्रुप में संस्थान के कई वैज्ञानिक और खुद निदेशक जुड़े हुए हैं जो किसानों की समस्याओं को जानकर उन्हें हल करते हैं।
ये भी पढ़ें: आम की खेती इस तरह दे सकती है किसानों को मुनाफ़ा, इस महिला ने अपने परिवार की आमदनी को तकरीबन 15 गुना बढ़ाया
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Groundnut Cultivation: इस महिला ने उन्नत तरीकों से की मूंगफली की खेती, इस किस्म से मिली अच्छी पैदावारउड़ीसा के गंजाम ज़िले की महिला किसान रश्मिता साहू उन्नत तरीके से मूंगफली की खेती कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने मूंगफली की उन्नत किस्म का चुनाव किया है। ये किस्म कई रोगों से रहित है और इसे रबी और खरीफ़ दोनों की सीज़न में लगाया जा सकता है।
- Plum Cultivation: बेर की खेती से अधिक मुनाफ़ा कमाने में कारगर है कलिकायन तकनीकबेर भारत का प्राचीन फल है। इसकी खासियत यह है कि इसे बंजर और उपजाऊ दोनों तरह की ज़मीन पर उगाया जा सकता है। बेर की खेती से यदि आप अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो कलिकायन तकनीक अपनाएं।
- Pumpkin Varieties: कद्दू की उन्नत किस्में उगाकर किसान बढ़ा सकते हैं पैदावार, जानिए कितनी है उपज क्षमतासब्ज़ियों की खेती करने वाले किसान कद्दू को प्रमुखता से उगाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह जल्दी तैयार हो जाती है, जिससे जल्दी मुनाफ़ा मिलने लगता है। जानिए कौन सी हैं कद्दू की उन्नत किस्में।
- जिमीकंद की खेती: जिमीकंद की कौन सी हैं उन्नत किस्में, जानिए क्या है उन्नत तरीकाजिमीकंद कंद वर्गीय सब्ज़ी है, जिसका इस्तेमाल सब्ज़ी, अचार, चटनी बनाने से लेकर आयुर्वेदिक दवा बनाने में किया जाता है। इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, जिमीकंद की खेती करके किसान अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
- Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती से कैसे कमायें सालाना प्रति एकड़ 6 से 7 लाख रुपये?ड्रैगन फ्रूट की खेती में बढ़िया मुनाफ़ा होता है। फिर भी बहुत कम किसान ही ड्रैगन फ्रूट की पैदावार करते हैं। ड्रैगन फ्रूट को कम सिंचाई की ज़रूरत पड़ती है। पशुओं द्वारा चरे जाने और फसल में कीड़े लगने का जोख़िम भी ड्रैगन फ्रूट की खेती में नहीं है।
- Union Budget 2023: बजट में किसानों के लिए क्या है ख़ास? जानिए बड़े ऐलानUnion Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक आम बजट में किसानों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने प्राकृतिक खेती कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए करने का ऐलान किया है।
- Pig Farming: सूअर पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन से मेघालय के इस युवा किसान ने पाई सफलता, साथी किसानों के लिए बने मिसालअतिरिक्त आमदनी के लिए सूअर पालन एक अच्छा ज़रिया है, लेकिन इस व्यवसाय से मुनाफ़ा कमाने के लिए सूअरों का वैज्ञानिक प्रबंधन ज़रूरी है। जैसा कि मेघालय के युवा किसान एम्ब्रोसियस लापांग ने किया।
- कैर की खेती: बंजर भूमि में भी उग जाए, जानिए कैर की खेती के बारे में सब कुछराजस्थान के अधिकांश शुष्क इलाके जहां सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है और ज़मीन बंजर है, ऐसी जगहों के लिए कैर की खेती किसी वरदान से कम नहीं है। कैर की सब्ज़ी, अचार बनाने से लेकर औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
- Lettuce Farming: सलाद पत्ते की खेती में अपनाएंगे उन्नत तकनीक तो होगा फ़ायदा, जानिए ज़रूरी बातेंआजकल कई विदेशी फल और सब्ज़ियां भारत में लोकप्रिय हो रही हैं और इनकी मांग बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए किसान इसे उगाने लगे हैं। ऐसी ही एक सब्ज़ी है Lettuce। जानिए सलाद पत्ते की खेती के बारे में ज़रूरी बातें।
- Drumstick Cultivation: साल में दो बार फल देने वाले सहजन की वैज्ञानिक खेती से होगी अच्छी कमाईसहजन औषधीय गुणों वाल पौधा है। इसके फल, फूल से लेकर पत्तियों और छाल तक का उपयोग खाने से लेकर दवाई बनाने तक में किया जाता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सहजन की मांग बाज़ार में बढ़ने लगी है। ऐसे में इसकी वैज्ञानिक खेती करके किसान अच्छी आमदनी पा सकते हैं।
- काबुली चने की खेती के लिए चुनी उन्नत किस्म, किसान सोलंकी खुमान सिंह ने शुरू किया बीज उत्पादनबीज अच्छी गुणवत्ता का हो तो फसल भी अच्छी होती है और बीज उत्पादन के व्यवसाय से किसानों की अच्छी कमाई भी हो जाती है। गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले के करमाड गांव के किसान यही कर हैं। काबुली चने की खेती में उन्नत किस्म का चयन कर कैसे आमदनी और कमाई में इज़ाफ़ा हुआ, जानिए इस लेख में।
- जैविक खेती: 7 वीं पास इस महिला ने बंजर पड़ी ज़मीन में फूंक दी जान, पशुपालन का अहम योगदानकर्नाटक के मंडया ज़िले की रहने वाली चिक्का महादेवम्मा ने कम उम्र में ही खेती करनी शुरू कर दी थी। वह प्रगतिशील विचारों की महिला है और खेती में लगातार आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करती हैं। जानिए उनकी खेती की तकनीकों के बारे में।
- Menthol Mint Cultivation: जानिए कैसे जापानी पुदीने की खेती किसानों के लिए हो सकती है फ़ायदेमंदमेंथा को पुदीना, मिंट, मेंथॉल मिंट आदि नामों से भी जाना जाता है। यह एक सुगंधित जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल कई चीज़ों में होता है, मगर इसका उत्पादन खासतौर पर सुगंधित तेल बनाने के लिए किया जाता है। जापानी पुदीने की खेती से जुड़ी अहम बातें जानिए इस लेख में।
- सब्जियों की खेती में किया अर्का वेजिटेबल स्पेशल का इस्तेमाल, कीट-रोगों का प्रकोप कम और बढ़ी पैदावारICAR-IIHR द्वारा बनाए अर्का वेजिटेबल स्पेशल के इस्तेमाल से उडुपी के एक किसान की न सिर्फ़ आमदनी में इज़ाफा हुआ, बल्कि उन्हें कीट व रोग मुक्त, उच्च गुणवत्ता वाली बैंगन की फसल भी प्राप्त हो रही है।
- Millets Farming: ‘पौष्टिक अनाज वर्ष 2023’ के ज़रिये भोजन में मिलेट्स या मोटे अनाज का सेवन बढ़ाने पर ज़ोरहरित क्रान्ति से पहले देश के ग्रामीण परिवारों के दैनिक आहार में मोटे अनाजों से तैयार पारम्परिक व्यंजन ख़ूब प्रचलित थे। गेहूँ, चावल और मक्का वग़ैरह के मुक़ाबले परम्परागत मोटे अनाजों यानी मिटेल्स की खेती आसान और कम लागत में होती है। लेकिन जैसे-जैसे गेहूँ-चावल की उपलब्धता बढ़ती गयी वैसे-वैसे इसे आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के अनाज के रूप में देखा जाने लगा। इसकी वजह से इससे साल दर साल मोटे अनाज की माँग और पैदावार गिरती चली गयी।
- रंगीन फूलगोभी की खेती की तरफ़ क्यों बढ़ रहा किसानों का रुझान? जानिए Coloured Cauliflower की खेती के बारे मेंफूलगोभी सर्दियों की मुख्य सब्ज़ी फसल है, वैसे तो आजकल सालभर यह बाज़ार में मिलती है, लेकिन इसे उगाने का सही समय ठंड का मौसम ही है। आजकल कई राज्यों में किसान सफेद फूलगोभी की बजाय रंगीन फूलगोभी की खेती करना पसंद कर रहे हैं।
- Integrated Farming: एकीकृत कृषि प्रणाली से अपने खेत को बनाया मॉडल फार्म, चार गुना कमा रहीं मुनाफ़ाकेरल की स्वप्ना जेम्स ने एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) अपनाकर न सिर्फ़ अपने इलाके में मिसाल पेश की है, बल्कि कृषि विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला किसान का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
- आलू के बीज उत्पादन में टिश्यू कल्चर तकनीक क्यों कारगर? जानिए तकनीक और नेट हाउस के फ़ायदेआलू की खेती में अधिक उत्पादन प्राप्त करना चाहते हैं, तो स्वस्थ बीजों का होना बहुत ज़रूरी है। पारंपरिक रूप से खेती में फसल के रोगग्रस्त होने की आशंका रहती है। ऐसे में नेट हाउस में आलू के बीज उत्पादन से किसानों को क्या होगा, जानिए इस लेख में।
- जीरे की खेती: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जीरे की ये नयी किस्म साबित हो सकती है गेम चेंजरजीरे की खेती में पुराने किस्मों के इस्तेमाल से किसानों को अधिक लागत और कीट लगने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नयी किस्म CZC-94, 30 से 40 दिन पहले ही तैयार हो जाती है। जानिए इस किस्म के बारे में और ज़रूरी जानकारियां।
- औषधीय पौधे गिलोय की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का बड़ा ज़रिया, ले सकते हैं ट्रेनिंग और सब्सिडीगिलोय बेल की तरह फैलने वाला एक पौधा है। गिलोय की खेती में ज़्यादा मेहनत और खर्च नहीं है। आयुर्वेदिक औधषि बनाने वाली कंपनियों में इसकी बहुत मांग है। सेहत के लिए बेहद गुणकारी गिलोय को आप आसानी से अपने घर के बाहर भी उगा सकते हैं। खेत में मेड़ बनाकर या दूसरे पेड़ों के आसपास भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।