जिरेनियम का वैज्ञानिक नाम ‘पिलारगोनियम ग्रेवियोलेन्स’ है। ये मूलरूप से अफ्रीका का पौधा है। इसका तेल इतना गुणकारी है कि इसका उपयोग पूरी दुनिया में असंख्य हर्बल उत्पादों, जैविक दवाईयों और एरोमा-थेरेपी में किया जाता है। जिरेनियम के तेल की पूरी दुनिया में माँग रहती है। जिरेनियम की खेती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के सम्भल, बदायूँ, कासगंज जैसे कई ज़िलों में CSIR-CIMAP की ओर से विकसित नयी विधि से जिरेनियम की सफल खेती की जा रही है।
35 रुपये से 2 रुपये हुई पौधा तैयार करने की लागत
CSIR-CIMAP, लखनऊ ने 8-9 साल की मेहनत के बाद 2018 में जिरेनियम की खेती के लिए ऐसी तकनीकी विकसित की, जिससे इसकी लागत में भारी गिरावट आ गयी। आमतौर पर जिरेनियम के पौधों से ही उसकी नयी पौध तैयार की जाती है। बारिश में पौधों के खराब हो जाने की वजह से किसानों को जिरेनियम के पौधे काफ़ी महँगे पड़ते थे। लेकिन नयी तकनीक की बदौलत अब सिर्फ़ दो रुपये में जिरेनियम का नया पौधा तैयार किया जा सकता है, जबकि पहले इसकी लागत करीब 35 रुपये बैठती थी।
प्रति एकड़ करीब 16 हज़ार पौधों की ज़रूरत
पहले जिरेनियम की पौधों को सुरक्षित रखने के लिए एयर कंडीशंड (वातानुकूललित) ग्लास हाउस की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब पॉलीहाउस की ‘सुरक्षात्मक शेड तकनीक’ विकसित हो जाने से किसान अपने खेतों पर ही ख़ासी कम लागत में इसे तैयार कर सकते हैं। जिरेनियम की खेती के लिए प्रति एकड़ करीब 16 हज़ार पौधों की ज़रूरत पड़ती है। इसके लिए 50-60 वर्ग मीटर का पॉलीहाउस बनाना होता है। इसमें करीब 8-10 हज़ार रुपये का खर्च आता है।
CSIR-CIMAP भी मुहैया करवाता है पौधे
पॉलीहाउस या पॉलीथीन से बनाये गये ‘सेमी प्रोटेक्टिव शेड’ के ज़रिये जिरेनियम की खेती को बढ़ावा देने के लिए CSIR-CIMAP अपने ‘अरोमा मिशन’ के तहत किसानों को पौधे भी उपलब्ध करवा रहा है, जिससे नये पौधों की नर्सरी यानी ‘प्लांटिंग मैटेरियल’ तैयार होता है। ‘सेमी प्रोटेक्टिव शेड’ ऐसा सुरक्षित आशियाना है, जहाँ बरसात का पानी न तो भर सके और ना ही बारिश की बौछारें सीधे जिरेनियम के पौधों पर पड़े।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की वो पांच बड़ी कृषि योजनाएं (Agriculture Schemes) जिनसे आप उठा सकते हैं फ़ायदा
जानिए क्या है ‘सेमी प्रोटेक्टिव शेड’
‘सेमी प्रोटेक्टिव शेड’ को किसान के पास मौजूद बाँस-बल्ली की मदद से 200 माइक्रोन की पारदर्शी पॉलीथीन से तैयार करते हैं। इसके ऊपर का एक मीटर का हिस्सा खुला रखते हैं ताकि बारिश के पानी से बचाव के साथ ही पौधों के लिए हवा का आवागमन होता रहे। इसे ऊँचे खेत में बनाया जाता है या फिर ज़मीन पर मिट्टी भरकर और ऊँचा चबूतरा बनाकर उस पर बनाते हैं। जिरेनियम के पौधों को खेत में डेढ़ से दो फ़ीट के फ़ासले पर रोपते हैं।

जिरेनियम के लिए मिट्टी और मौसम
दोमट और बलुई दोमट मिट्टी में जिरेनियम की फसल बढ़िया होती है। जिरेनियम को सिंचाई की कम ज़रूरत पड़ती है। इसकी खेती का सबसे उपयुक्त समय नवम्बर से जून माना जाता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौदान सिंह के मुताबिक, CSIR-CIMAP में सुगन्धित फसलों के तहत मेंथाल के विकल्प के रूप में जिरेनियम को भी बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।
जिरेनियम के पौधों को बरसात से बचाना बहुत ज़रूरी है क्योंकि बरसात से बचाये गये पौधों से ही अक्टूबर से नर्सरी तैयार करना शुरू करते हैं। जिरेनियम की खेती के लिए नर्सरी में विकसित पौधों की रोपाई नवम्बर से फरवरी के दौरान की जा सकती है। लेकिन वैज्ञानिक फसल चक्र के हिसाब से फरवरी को ही मुफ़ीद वक़्त मानते हैं। पुरानी विधि में लागत इसलिए भी बहुत थी क्योंकि पहले नर्सरी में जहाँ 85 फ़ीसदी पौधे ही पनप पाते थे, वहीं नयी विधि में यही अनुपात 95 फ़ीसदी तक का होने लगा है।इस लेख के दूसरे भाग में हम आपको देश में जिरेनियम की खेती की वर्तमान स्थिति और संभावनाओं के बारे में बताएंगे।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- रजीना देवी की सफलता की कहानी प्राकृतिक खेती से मिली नई राहरजीना देवी की प्रेरणादायक सफलता कहानी, जहां प्राकृतिक खेती ने कम लागत और अधिक लाभ से उन्हें नई पहचान दिलाई।
- European Union ने भारतीय मत्स्य निर्यात के लिए खोले नए द्वार, 102 और फर्मों को मिली मंज़ूरीयूरोपीय संघ (European Union) दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सख्त मानकों वाले आयात बाजारों में से एक है। उसके खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के मानक (Food safety and quality standards) काफी हाई हैं। ऐसे में, 102 नई यूनिट्स का मंजूरी पाना इस बात का प्रमाण है कि India’s export control mechanism (एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन काउंसिल – EIC) कितना मजबूत और भरोसेमंद है।
- Mushroom Production Training से सहरसा की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी, दे रहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूतीबिहार के सहरसा ज़िले (Saharsa district of Bihar) अगवानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में आयोजित चार दिवसीय मशरूम प्रोडक्शन ट्रेनिंग (Mushroom production training) ने न सिर्फ महिलाओं को एक नई राह दिखाई है, बल्कि उन्हें ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए विकसित की गेहूं की नई क़िस्म WH 1309गेहूं की नई क़िस्म WH 1309 पछेती बिजाई के लिए वरदान है, अधिक पैदावार और रोगरोधी गुणों के साथ किसानों को देगा स्थिर लाभ।
- Role of Technology in Agriculture: कृषि में प्रौद्योगिकी की भूमिका से बदल रहा है भारतीय खेती का भविष्यकृषि में प्रौद्योगिकी की भूमिका किसानों की आय, पैदावार और आत्मनिर्भरता बढ़ा रही है। जिससे भारत में खेती-किसानी की तस्वीर बदल रही है।
- Rangeen Machhli App: ICAR का ‘रंगीन मछली’ ऐप जो दे रहा सजावटी मत्स्य पालन और आजीविका के अवसरों को बढ़ावाRangeen Machhli App सिर्फ एक साधारण जानकारी देने वाला टूल नहीं है, बल्कि ये मछली पालन के शौकीनों (hobbyists), किसानों और बिजनेसमैन के लिए एक पूरी गाइड है। आइए जानते हैं इसकी ख़ास बातें।
- सफ़ेद चादर-सा काशी फूल: झारखंड की संस्कृति और जीवन से जुड़ी अनोखी पहचानझारखंड की संस्कृति और जीवन से जुड़ा काशी फूल शरद ऋतु का प्रतीक है। यह फूल आजीविका और धार्मिक महत्व दोनों में अहम भूमिका निभाता है।
- National Gopal Ratna Award 2025: देश के डेयरी किसानों और तकनीशियनों का सर्वोच्च सम्मान, जानिए कैसे करें अप्लाईराष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 (National Gopal Ratna Award 2025) देश के डेयरी किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों (Dairy farmers, co-operatives and technicians) के लिए एक शानदार अवसर है। ये न केवल एक Prestigious honors और Financial Aid प्रदान करता है, बल्कि देश के Dairy Sector में वैज्ञानिक और टिकाऊ तरीकों को अपनाने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन भी है।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के 5 साल, क्या कहते हैं मछली पालन से जुड़े ताज़ा आंकड़े?प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: ब्लू इकोनॉमी की ताकत, तकनीक और रोजगार से बदल रहा है भारत का मत्स्य क्षेत्र।
- सरस आजीविका मेला 2025: Vocal for Local और ग्रामीण आजीविका का संगम 22 सितंबर तक22 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित सरस आजीविका मेला 2025, लखपति दीदियों और ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद, संस्कृति, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का उत्सव है।
- गोबर से कागज़ और राखियां बनाकर जयपुर के भीमराज शर्मा ने शुरू किया अनोखा एग्री बिज़नेसगोबर से कागज़ और राखियां बनाकर एग्री बिज़नेस में जयपुर के भीमराज शर्मा ने पर्यावरण हितैषी नवाचार से नई पहचान बनाई।
- जामताड़ा ज़िले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से पशुपालकों को आत्मनिर्भरता की राहमुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जामताड़ा के किसानों को मिला चूज़ा वितरण का लाभ, पशुपालन से आत्मनिर्भरता की नई राह।
- अडबंधा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम से किसानों की आमदनी बढ़ी, मछली पालन बना आजीविका का नया साधनमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम से अडबंधा में बने कृषि तालाब से सिंचाई और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ी।
- कुलवंत राज की प्राकृतिक खेती की राह ने उन्हें बना दिया कृषि कर्मण पुरस्कार विजेताकुलवंत राज और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने प्राकृतिक खेती से आय बढ़ाई, स्वस्थ फ़सलें उगाईं और कई किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
- Agri Equipments Subsidy: रबी फसल की बुवाई से पहले किसानों को कृषि यंत्र अनुदानरबी फसल की बुवाई से पहले इस राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान मिल रहा है। इसमें हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, बेलर और कई अन्य यंत्र शामिल हैं।
- Pantnagar University के वैज्ञानिकों ने बनाया जीवाणुरोधी प्लास्टिक, अनाज और सब्ज़ियों की पैकिंग अब होगी और सुरक्षितGB Pant University Research: 10 साल की मेहनत से वैज्ञानिकों ने एंटीबैक्टीरियल प्लास्टिक विकसित किया, जो स्वास्थ्य व खाद्य क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
- Natural Farming: प्राकृतिक खेती से मिली रेणू बाला को पहचान बनी क्षेत्र की मिसालमहिला किसान रेणू बाला ने प्राकृतिक खेती से कम लागत और अधिक मुनाफ़ा पाया उनकी कहानी किसानों के लिए प्रेरणा बनी।
- विदेशी सब्ज़ियों की खेती से कैसे हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए सोनीपत के प्रगतिशील किसान राजेश सेविदेशी सब्ज़ियों की खेती कर हरियाणा के किसान राजेश ने वैज्ञानिक तरीके से लाखों की कमाई की, जो किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
- श्री विधि तकनीक से साहिबगंज में धानखेती को मिला नया आयाम, किसानों की आमदनी में हो रही बढ़ोतरीसाहिबगंज के किसान श्री विधि तकनीक से धानखेती कर रहे हैं। इस विधि से कम लागत, अधिक उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फ़सल मिल रही है।
- एटा में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से खेती में नया बदलाव, कृषि सखी कर रहीं किसानों को प्रशिक्षितएटा में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से खेती में नया बदलाव, कृषि सखी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का प्रशिक्षण दे रहीं।