फलों की बागवानी में केला रचा-बसा है, ऐसे में केले की बागवानी में आधुनिक तकनीकी जानकारी बेहद ज़रूरी है। केले की बागवानी अगर टिश्यू कल्चर से तैयार केले के पौधों से की जाए तो किसानों को भरपूर उपज तो मिलेगी ही, साथ ही अच्छे फल मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। देश के अधिकतर हिस्सों में व्यावसायिक दृष्टिकोण से केले की जी-9 किस्म सबसे मशहूर है। किसान ऑफ़ इंडिया ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ़ हॉर्टिकल्चर के प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह से विस्तार से जानकारी ली।
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने केले के टिश्यू कल्चर पौध के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आजकल केले की ‘जी-9’ किस्म किसानों के बीच ख़ासी लोकप्रिय हो रही है। दरअसल, केले की पौध को टिश्यू कल्चर से तैयार किया गया है। केले की टिश्यू कल्चर तकनीक में विशेषता है कि एक पौधे के टिश्यू को बायो लैब में मल्टीप्लाई करके एक बार में कम समय में पाँच सौ से हज़ार पौधे तैयार किए जाते हैं। इसे करने के लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद 2-2 इंच के पौधे तैयार होने के बाद पौधों को पॉलीथीन में रखकर नर्सरी में बढ़ाया जाता है। उसके बाद इसे किसानों को दिया जाता है।

टिश्यू कल्चर केले पौध के फ़ायदे
डॉ. अजीत सिंह ने केले के टिश्यू कल्चर पौधों की ख़ासियत बताते हुए कहा कि इसके टिश्यू कल्चर केले जी-9 के पौध खेतों में रोपाई के महज 9 से 10 महीने के बाद ही फल देने लगते हैं। जबकि दूसरे पौध 12 से 14 महीने तक का समय ले लेते हैं। इतना ही नहीं, इन केलों के फल बीज रहित, आकार में बड़े और काफ़ी मीठे होते हैं। साथ ही पकने के बाद सामान्य तापक्रम पर 12 से 15 दिन तक और उपचार के बाद एक महीने तक इनके फलों को संरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही टिश्यू कल्चर से तैयार पौधों का उत्पादन भी अन्य किस्मों की तुलना में अधिक होता है।
उन्होंन आगे कहा कि आज टिश्यू कल्चर से केले की पौध तैयार करने की तकनीक कई लोगों के लिए रोज़गार का हिस्सा बन चुकी है। यही वजह है कि यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद भी बहुत से लोग अब खेती को नई तकनीकों के साथ अपनाने की चाहत रख रहे हैं।

टिश्यू कल्चर- केले की खेती की उन्नत तकनीक
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह बताते हैं कि समान्य केले की खेती की तरह टिश्यू कल्चर जी-9 के पौधे की खेती की जाती है। अच्छी बारिश वाले इलाकों में केले की खेती सफल रहती है। खेत की उपजाऊ ताकत यानी उस खेत में जीवाश्म की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। खेत की पानी को सोखने की क्षमता भी ज़्यादा होनी चाहिए, जिससे बारिश का पानी ज़्यादा समय तक खेत में जमा न रह सके। अगर हम पीएच की बात करें तो 6-7 पीएच मान वाली मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे बेहतर होती है, लेकिन 5.5-8 पीएच मान वाली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है।
डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि खेत की तैयारी के समय 50 सेंटीमीटर गहरा, 50 सेंटीमीटर लंबा और 50 सेंटीमीटर चौड़ा गड्ढा खोदा जाता है। खोदे गए गड्ढों में 8 किलो कंपोस्ट खाद, 150-200 ग्राम नीम की खली, 250-300 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट वगैरह डाल कर मिट्टी भरी जाती है। अगस्त के महीने में इन गड्ढों में केले के पौधों को लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि आजकल एक नई टेक्नोलॉजी आई है। पहले हम गड्ढों में इसके पौधे लगाते हैं, लेकिन अब बेड के ऊपर केले के पौधे लगाते हैं, जिसका परिणाम बेहतर हैं।

केले के पौध कैसे लगाएं, क्या और कब दें उर्वरक?
हार्टिकल्चर के प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आमतौर पर जी-9 किस्म की रोपाई 1.6 बाई 1.6 मीटर की दूरी पर की जाती है। यानी लाइन से लाइन के बीच की दूरी 1.6 मीटर और 1.6 मीटर पौधे से पौधे की दूरी रखते हैं। इस तरह लगभग 1500 पौधे एक एकड़ में लगते हैं। अगर हाई डेंसिटी तकनीक यानी संघन रोपाई में 1.2 बाय 1.2 बाय 2 मीटर की दूरी पर पौधों को लगाया जाता है, तो 2000 पौधे एक एकड़ में लगते हैं।
केले की खेती में भूमि की ऊर्वरता के अनुसार प्रति पौधा 300 ग्राम नाइट्रोजन, 100 ग्राम फॉस्फोरस तथा 300 ग्राम पोटाश की आवश्यकता पड़ती है। फॉस्फोरस की आधी मात्रा पौधरोपण के समय और बाकी आधी मात्रा रोपाई के बाद देनी चाहिए। नाइट्रोजन की पूरी मात्रा पांच भागों में बांटकर अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और फरवरी-अप्रैल में देनी चाहिए।

केले की जी-9 किस्म की खेती से लाखों की कमाई
महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले के गांव अटोला के रहने वाले नितिन अग्रवाल 20 एकड़ में केले की जी-9 किस्म की खेती कर रहे हैं। एक एकड़ में करीब 1350 पौधे लगते हैं। एक पौधे से औसतन 30 से 35 किलो फल मिलते हैं। इस तरह उनको केले की एक एकड़ की फसल से 350 -400 क्विंटल तक उपज मिल जाती है। नितिन बताते हैं कि एक एकड़ क्षेत्र में केले की खेती में सवा लाख का खर्चा आता है। इससे कुल आमदनी में से अगर घटा दिया जाए तो उन्हें डेढ़ से दो लाख का शुद्ध मुनाफ़ा हो जाता है।

नितिन का कहना है कि ऑटो ड्रिप, फर्टिगेशन और मल्चिंग जैसी सही तकनीकों का इस्तेमाल, उनकी अच्छी उपज का कारण है। इसी तरह केले की खेती में टिश्यू कल्चर तकनीक सहित कुछ आधुनिक तकनीकों का अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन करके अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- National Zoological Park में 750 से ज़्यादा पक्षियों की हुई पहचान, Wildlife Week 2026 जल्दNational Zoological Park में 47 पक्षी, 8 तितली और 15 ड्रैगनफ्लाई प्रजातियां दर्ज हुईं, Wildlife Week 2026 की तैयारी भी शुरू।
- National Agriculture Conference-Rabi Campaign 2026: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘जल बजट’ को सबसे अहम पैरामीटर बतायाशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धान के बाद खाली रहने वाले क्षेत्रों में दलहन और तिलहन की बुवाई को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि इन फसलों को पानी कम लगता है।
- Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।
- बिहार में मछली पालन का नया दौर: नाबार्ड ने दिया 195 करोड़ रुपये का लोन, बदलेगी किसानों की किस्मतमछली पालन बढ़ने से सिर्फ तालाबों में मछली ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि चारा, परिवहन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और भंडारण जैसे कामों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Holstein Friesian Cow: दुनिया की सबसे ज़्यादा दूध देने वाली नस्ल, जानिए पहचान, वजन और भारत में कीमतहोल्स्टीन गाय की सबसे आसान पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है। एक वयस्क मादा गाय का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम तक होता है, जबकि इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं
- भूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के नए मूल्यांकन चक्र का किया शुभारंभभूपेन्द्र यादव ने 58 Tiger Reserves के 6th Cycle of MEE-TR की शुरुआत की और वैज्ञानिक संरक्षण पर ज़ोर दिया।
- ICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर उपभोक्ताओं को दी ज़रूरी सलाहICAR-CMFRI ने Tuna मछली को लेकर कहा कि एक क्षेत्र में मिले परजीवी के आधार पर भारतीय मछलियों से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है।
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।





















