खेती-किसानी में अपनी किस्मत चमकाने की चाहत रखने वाले किसानों के लिए मल्टीलेयर फ़ार्मिंग (Multilayer Farming) या सह-फसली खेती (Co-cropped farming) या मिश्रित खेती (Mixed farming) की तकनीक सबसे बेहतरीन है। छोटी और मझोली जोत वाले किसान यदि मल्टीलेयर फ़ार्मिंग के गुर सीखकर इसमें महारथ हासिल कर लें तो उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति का चमत्कारिक कायाकल्प हो सकता है।
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग के रास्ते पर आगे बढ़ने के इच्छुक किसानों की इसकी बारीकियों को सीखने के लिए प्रशिक्षण ज़रूर लेना चाहिए। ये प्रशिक्षण किसी अनुभवी किसान या कृषि विशेषज्ञ से ही लेना चाहिए, क्योंकि सिर्फ़ ऐसे व्यक्ति ही ये तय कर सकते हैं कि अलग-अलग इलाकों और विभिन्न जलवायु वाले हमारे देश में अलग-अलग किसानों के लिए मल्टीलेयर फार्मिंग के लिहाज़ से क्या, कैसे और कितना सही और उपयुक्त होगा?
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग की तकनीक असिंचित इलाकों के लिए भी बहुत कारगर हो सकती है, क्योंकि इसमें कम पानी और खाद की ज़रूरत पड़ती है। इसकी वजह से फसलों की लागत कम रहती है, जबकि मल्टीलेयर फ़ार्मिंग करने वाले किसानों को बाज़ार में उनकी उपज का वैसा ही दाम मिलता है, जैसा अधिक लागत वाले किसान पाते हैं। मल्टीलेयर फ़ार्मिंग को अपनाने से किसानों के खेत की उर्वरा शक्ति में लगातार बेहतर होती चली जाती है।

क्या है मल्टीलेयर फ़ार्मिंग?
ये खेती की ऐसी तकनीक या विधि है जिसके तहत एक ही खेत से एक ही सीज़न में एक साथ कई फसलें पायी जाती हैं। लेकिन इसे सूझबूझ के साथ ही करना चाहिए, ताकि ऐसा न हो कि कोई एक फसल दूसरे पर ग़लत प्रभाव पैदा कर सके। इसीलिए मल्टीलेयर फार्मिंग की बारीकियों को समझने के लिए समुचित ट्रेनिंग की बहुत अहमियत है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ़ जैविक खेती में ही है कृषि का सुनहरा भविष्य, कैसे पाएँ सरकारी मदद?
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग को और आसानी से समझाने के लिए इसकी तुलना किसी ज़मीन पर बने बहुमंज़िला इमारत से कर सकते हैं। जिस तरह यदि ज़मीन पर सिर्फ़ भूतल बनाया जाएगा तो इस्तेमाल के लिए जितनी जगह उपलब्ध होगी, वो उसके ऊपर बनायी जाने वाली हरेक मंज़िल के साथ उतनी ही गुना बढ़ती जाती है। इसी तरह यदि किसी खेत में एक वक़्त में एक फसल की खेती होगी तो जितनी आमदनी होगी, वो उसी ज़मीन पर एक साथ कई फसले उपजाने पर उसी अनुपात में बढ़ जाएगी जिस अनुपात में फसलों की संख्या होगी।
कैसे लाभदायक है मल्टीलेयर फ़ार्मिंग?
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग के फ़ायदे को उदाहरण से समझें तो यदि एक खेत में सिर्फ़ अदरक या हल्दी पैदा किया जाएगा तो वहाँ सिर्फ़ अदरक या हल्दी वाली ही आमदनी होगी, लेकिन यदि इसी खेत में अदरक या हल्दी के साथ ही दो-तीन अन्य फसलें भी उपजायें तो आमदनी का बढ़ना स्वाभाविक है। यही खूबी है मल्टीलेयर फ़ार्मिंग की। इसमें ज़मीन के नीचे पैदा होने वाले पहली लेयर या परत होगी हल्दी या अदरक की, क्योंकि ये कन्द हैं और इनकी प्रमुख विकास ज़मीन के नीचे ही होता है।
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग की दूसरी लेयर के रूप में ऐसी फसलों का चुनाव किया जाता है जिनका मुख्य विकास ज़मीन की सतह के ऊपर होता है। जैसे साग-सब्ज़ी वग़ैरह। तीसरी लेयर के लिए इसी ज़मीन पर सूझबूझ के साथ फलदार या इमारती लकड़ियाँ देने वाले पेड़ों को लगाया जाता है। इस क्षेणी में पपीता बेहद लोकप्रिय है क्योंकि इसका पेड़ बहुत बड़ा नहीं होता, ज़्यादा धूप भी नहीं रोकता, इसमें फल भी जल्दी लगते हैं और बाज़ार में दाम भी आसानी से मिल जाता है।

चौथी लेयर के रूप में ऐसी फ़सलें चुनी जाती हैं तो खेत से पोषण तो लें लेकिन जिनका विस्तार बेल या लतर के रूप में उन ढाँचों या मचान वग़ैरह पर फैले जिसे बाँस वग़ैरह से बनाया जाता है। कोई न कोई लतर वाली फ़सल हर मौसम में होती है। किसानों को बस मौसम के अनुकूल फ़सल का चयन करके उसे मेड़ों के आसपास या ऐसी जगह पर लगाना पड़ता है, जहाँ से अन्य फ़सलों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।
इस तरह किसान जब मल्टीलेयर फ़ार्मिंग के लिए अपना खेत तैयार करते हैं, तभी उसमें बाक़ी फ़सलों के अनुरूप खाद वग़ैरह का इन्तज़ाम करते हैं। किसी एक फ़सल के लिए की जाने वाली सिंचाई से ही अन्य फ़सलों की भी पानी की ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं। यही विशेषताएँ किसानों को मल्टीलेयर फ़ार्मिंग की ओर आकर्षित करती हैं।
जैविक खेती में आदर्श है मल्टीलेयर फ़ार्मिंग
यदि जैविक खेती की विधियों के साथ मल्टीलेयर फ़ार्मिंग की जाए तो नतीज़े ‘सोने पर सुहागा’ जैसे मिलते हैं। दोनों तकनीक को मिलाकर मल्टीलेयर फ़ार्मिंग करने वाले देश के अनेक किसान ढाई एकड़ की छोटी जोत से भी सालाना 15 लाख रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं।
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग का एक फ़सल चक्र चार माह का होता है। इसमें मौसमी सब्ज़ियों जैसे अदरक, हल्दी, लहसुन, प्याज, मूली वग़ैरह के साथ पालक, मेथी, धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियाँ उगाई जाती हैं। तीसरी परत के तहत शेड बनाकर लतर वाली फ़सलें जैसे लौकी, तरोई, करेला, खीरा वग़ैरह लगाते हैं। पॉलीहाउस में खेती करने वालों के लिए तो मल्टीलेयर फ़ार्मिंग का फ़ायदा और बढ़ जाता है।
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग और जैविक खेती को यदि गाय-भैंस पालन और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम से भी जोड़ लिया जाए तो किसान की कमाई और बेहतर हो सकती है, क्योंकि पशुपालन की बदौलत आसानी से जैविक खाद बना जाएगी और ड्रिप सिस्टम से पानी और ईंधन की बचत होगी। विशेषज्ञों ने हिसाब लगाया है कि यदि किसान इन आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके खेती करें तो परम्परागत खेती की तुलना में उनकी कुल लागत जहाँ चार गुना तक कम हो सकती है, वहीं आमदनी 6 से 8 गुना तक बढ़ जाएगी।

मल्टीलेयर फ़ार्मिंग की ट्रेनिंग
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग के इच्छुक किसानों को अपने ज़िले के कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों से मशविरा लेकर सबसे पहले तो ये समझना चाहिए कि उनके इलाके में इस तकनीक को अपनाने की कितनी गुंज़ाइश है? इसके बाद ये तय करना चाहिए कि उन्हें उचित प्रशिक्षण कैसे और कहाँ से मिलेगा? सारी जानकारियाँ जुटाकर ही किसानों को मल्टीलेयर फ़ार्मिंग को अपनाना चाहिए और फिर पूरी निष्ठा से अपने काम को करना चाहिए। आधे-अधूरे मन से या लापरवाही से या औरों के भरोसे खेती करने वालों के लिए मल्टीलेयर फ़ार्मिंग ज़्यादा फ़ायदेमन्द नहीं हो सकता। इस तकनीक की सफलता इसके उम्दा तरीके से लागू करने में ही है। मल्टीलेयर फ़ार्मिंग, कोई जादू-टोना या मंत्र-ओझा का काम नहीं है।
मल्टीलेयर फ़ार्मिंग के क्षेत्र में बड़ा नाम कमा चुके मध्य प्रदेश के सागर ज़िले के युवा किसान आकाश चौरसिया बताते हैं कि अदरक की कोपलें फूटने में दो महीने लगते हैं। इस दौरान चौलाई का साग तैयार हो जाता है। बारिश में अदरक का बढ़िया दाम मिलता है। इसी तरह गर्मी के जाते ही कुंदरू से बारिश में उपज मिलती रहती है। पाँच फीट की दूसरी पर लगे पपीते फलों से लदे हैं। अदरक के बाद इसी खेत में आलू, बैंगन, करेला और पपीता की लेयर तैयार हो जाएगी। यही सिलसिला साल भर चलेगा, बस फसलें बदलती जाएँगी।
ये भी पढ़ें- Aquaponics Farming: जानिए क्या है एक्वापोनिक्स खेती, ऊपर सब्जी की खेती और नीचे मछली पालन
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।





















