पूरी लगन से यदि कोई काम किया जाए तो सफलता ज़रूर मिलती है। इस बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के प्रगतिशील किसान यूसुफ़ ख़ान ने। पहाड़ी क्षेत्रों के कई किसान बेहतर अवसर की तलाश में अक्सर शहरों का रूख करते हैं। उन्हें मजबूरन पलायन करना पड़ता है। इन चुनौती भरी परिस्थियों में ऊना ज़िले के नंगल सालंगरी गाँव के यूसुफ़ ख़ान ने अपने किसान साथियों के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने मशरूम की खेती में न सिर्फ़ सफलता हासिल की, बल्कि दूसरे किसानों को इसमें आगे बढ़ाने के लिए वह उन्हें ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।

ख़ान मशरूम फ़ार्म एंड ट्रेनिंग सेंटर खोला
यूसुफ़ ख़ान को बचपन से ही खेती और इससे जुड़ी गतिविशियों से लगाव था और कृषि विश्वविद्यालय में जाने के बाद यह दिलचस्पी और बढ़ गई। उन्होंने 2000 में अपने गाँव नांगल सालंगरी में खुद की मशरूम उत्पादन यूनिट लगाई। इसमें सफल होने के बाद उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की। उनकी इस ट्रेनिंग सेंटर का नाम ख़ान मशरूम फ़ार्म एंड ट्रेनिंग सेंटर है।

हज़ार से ऊपर किसानों को दे चुके हैं मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग
ये ट्रेनिंग सेंटर हिमाचल प्रदेश के साथ ही पूरे देश में मशरूम के उत्पादन को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इसके अलावा, उन्होंने संरक्षित सब्ज़ी की खेती, स्ट्रॉबेरी की खेती और एरोपोनिक्स तकनीक से टमाटर और ककड़ी की खेती भी की हुई है। अब तक वह देश के हज़ार से अधिक किसानों को ट्रेनिंग दे चुके हैं।
बड़ी मात्रा में होता है बटन मशरूम का उत्पादन
उनकी मशरूम उत्पादन इकाई में स्पॉन लैब, कंपोस्टिंग इकाई, ग्रोइंग इकाई और ट्रेनिंग सेंटर बना हुआ है। वह मिल्की और बटन मशरूम का उत्पादन करते हैं। वह करीब 1.36 हेक्टेयर में मशरूम का उत्पादन करते हैं, जिसके लिए हर महीने 20,000 बैग कम्पोस्ट तैयार करते हैं।

ऐसी बनती है खाद
कच्चे माल के रूप में गेहूं के भूसे के साथ पोल्ट्री खाद और सप्लीमेंट (सूरजमुखी केक और कपास के बीज) का इस्तेमाल किया जाता है। ये नाइट्रोजन और जिप्सम जैसे पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं। 1 किलो गेहूं के भूसे को बनाने के लिए 5 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। पानी को कम से कम 12 दिनों के लिए गेहूं के भूसे के ऊपर छिड़का जाता है। इसके लिए 75-800 सेल्सियस तापमान की ज़रूरत होती है। 12 दिनों के बाद इसे कंपोस्टिंग तापमान में ट्रांसफर किया जाता है और फिर एक पॉश्चराइजेशन चेंबर में ले जाया जाता है। 58-600 सेल्सियस पर 8 से 10 घंटे के लिए पॉश्चराइजेशन किया जाता है। इस दौरान सारा नाइट्रोजन अमोनिया में बदल जाता है, जो मशरूम के लिए पोषक तत्व का काम करता है। जब खाद स्पॉनिंग के लिए तैयार हो जाती है, तो 220 सेल्सियस तापमान की ज़रूरत होती है। 10 किलो खाद के लिए 50-80 ग्राम स्पॉन की ज़रूरत होती है।

पॉलीहाउस में उगाते हैं सब्ज़ियां
यूसुफ़ ख़ान मशरूम की खेती के साथ ही सब्ज़ियों की सरंक्षित खेती भी करते हैं, जिसमें वह टमाटर, आलू, शिमला मिर्च, धनिया, लेट्यूस और स्ट्रॉबेरी उगाते हैं। उन्होंने 1000 स्क्वायर मीटर में 2 पॉलीहाउस बना रखे हैं, जिसमें टमाटर और खीरे जैसी सब्ज़ियां उगाते हैं। उन्होंने बीजरहित खीरे की नर्सरी भी विकसित की, जिसे बाद में हाइड्रोपोनिक तकनीक में तब्दील कर दिया गया। मशरूम के सफल उत्पादक का दर्जा प्राप्त कर चुके यूसुफ़ ख़ान की मशरूम इकाई का सालाना टर्नओवर 70 से 80 लाख रुपये है।

मिल चुके हैं कई अवॉर्डस
2006 में उन्हें दिव्य हिमाचल द्वारा ‘प्रगतिशील किसान’ अवॉर्ड और 2010 में CSKHP पालमपुर यूनिवर्सिटी द्वारा ‘कृषि उद्यमी पुरस्कार’ मिल चुका है। ऑल इंडिया मशरूम एसोशियन द्वारा उन्हें ‘एक्सीलेंट मशरूम ग्रोअर’का अवॉर्ड मिल चुका है। यूसुफ़ ख़ान का मानना है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल करके ही सफलता पाई जा सकती है। यूसुफ़ ख़ान कहते हैं कि एग्रीकल्चर ग्रेजुएटस कृषि से जुड़े व्यवसाय को अपनाएं। इससे वो ग्रामीण क्षेत्र में हज़ारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें- Mushroom Processing: कैसे होती है मशरूम की व्यावसायिक प्रोसेसिंग? जानिए, घर में मशरूम कैसे होगी तैयार?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।





















