प्रमाणित बीज उत्पादन (Certified Seed Production): जिस तरह नींव मज़बूत होने पर ही कोई इमारत मज़बूत बनती है, वैसे ही बीज की क्वालिटी अच्छी होने पर ही फसल अच्छी होगी। प्रमाणित बीज खेती में अहम भूमिका निभाते हैं। ये वो बीज होते हैं जो बीज प्रमाणिकरण संस्था के सभी मानकों पर खरे उतरते हैं। प्रमाणित बीज आधार बीज की संतति होती है, जिसे प्रमाणीकरण संस्था द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार पाये जाने पर प्रमाणित किया जाता है। प्रमाणित बीज उत्पादन अच्छी खेती और गुणवत्तापूर्ण फसल की नींव है।
प्रमाणित बीज की थैलियों पर उत्पादक का दूधिया हरे रंग का लेबल और बीज प्रमाणीकरण संस्था का नीले रंग का टैग लगा होता है। इसमें संस्था के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर होते हैं। प्रमाणित बीजों के उत्पादन से किसान खुद तो अच्छी कमाई कर ही सकते हैं, साथ ही दूसरों को भी गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराते हैं, जिससे किसानों को अच्छी उपज पाने में मदद मिलती है।
प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने वाली संस्थाएं
हमारे देश में कई ऐसी संस्थाएं हैं जो किसानों को कम कीमत और सही समय पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराती हैं। ये संस्थाए हैं- राष्ट्रीय बीज निगम, राज्य बीज निगम, राज्य बीज प्रमाणिकरण संस्थाएं, कृषि विज्ञान केंद्र आदि।
किसान खुद करें बीज उत्पादन
बीज के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अगर किसान खुद ही गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करें, तो उन्हें दोबरा लाभ होगा। एक तो फसल अच्छी होगी, दूसरा बीजों को बेचकर वो अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। गुणवत्तापूर्ण बीज के लिए किसान स्वस्थ पौधों के बीजों को अगली फसल के लिए सुरक्षित रखते हैं और उन्हें अच्छी तरह सुखाकर ही स्टोर किया जाता है।
बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बीज प्रमाणिकरण का प्रावधान है, जिसकी ज़िम्मेदारी प्रदेश की बीज प्रमाणीकरण संस्था पर है। किसान बीज उत्पादन के बाद इस संस्था से प्रमाणिकरण यानी गुणवत्ता का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद उनके बीजों की कीमत अपने आप बढ़ जाती है।
अच्छे बीज का चुनाव
अगर आप बीज उत्पादन के लिए फसल लगा रहे हैं, तो हमेशा बुवाई के लिए अच्छे बीजों का ही चुनाव करें। यानी जो पूरी तरह परिपक्व हों, सूखे हों और अंकुरण की क्षमता जिसमें ज़्यादा हो। ये कीट रहित हों और इसमें दूसरी फसल या खरपतवारों के बीज न मिले हों। साथ ही इसमें कंकड़-पत्थर भी मिले न हों।
खेत का चुनाव
अगर आप प्रमाणित बीज उत्पादन करना चाहते हैं तो ऐसे खेत में बुवाई करें जिसमें पिछले एक-दो साल से फसल न लगाई गई हो, वरना खेत में पड़े उसी फसल के बीज उग जाते हैं और बीज की अनुवांशिक गुणवत्ता खराब हो जाती है।
बीज स्रोत का सत्यापन
प्रमाणित बीजों के उत्पादन के लिए आधारीय बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। बीज प्रमाणीकरण संस्था निरिक्षण के समय बिल, खाली बैग/थैली और टैग से बीज स्रोत का सत्यापन करती है।
फसल निरीक्षण ज़रूर करें
फूल निकलने या जब फसल पकने वाली हो तो उस अवस्था में फसलों का निरीक्षण बहुत ज़रूरी है। इस दौरान कम से कम दो बार निरिक्षण करना चाहिए। फसल निरीक्षण करते समय ये सुनिश्चित करें कि बीज फसल में अवांछित पौधे न हों, क्योंकि अगर अवांछित पौधे तय सीमा से ज़्यादा होंगे तो फसल निरस्त कर दी जाएगी।
लैब में टेस्ट
बीज तैयार होने के बाद प्रमाणीकरण संस्था द्वारा नमूने लेकर लैब में टेस्ट के लिेए भेजा जाता है। अगर कोई नमूना यानि सैंपल बीज मानकों के अनुरूप न हो, तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है। जो बीज सभी मानकों पर खरे उतरते हैं उन्हें सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। नमूना पास हो जाने के बाद बीजों को निर्धारित पैकिंग में डाला जाता है और बीज पर प्रमाणीकरण संस्था से प्राप्त टैग लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Certified Seed Farming (बीज उत्पादन): जानिए बीज-फ़सल की खेती कैसे करें और कमाएँ शानदार मुनाफ़ा?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Solar Panel Subsidy Scheme: दिल्लीवालों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली! जानें कैसे उठाएं फायदा?केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर आपको सोलर पैनल (Solar Panel Subsidy Scheme) लगवाने पर 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही हैं। साथ ही, हर महीने 300 यूनिट तक बिजली भी फ्री।
- मूंगफली बीज उपचार: फंगल और बैक्टीरियल बीमारियों से कैसे करें बचाव?मूंगफली बीज उपचार से फ़सल को रोगों से बचाएं और पैदावार बढ़ाएं। जानें पारंपरिक, जैविक व आधुनिक उपचार के प्रभावी तरीके।
- White Revolution 2.0 : गोबर से लेकर मृत पशुओं तक, अब सहकारी समितियां बदलेंगी डेयरी क्षेत्र का गेमकेंद्र सरकार ने डेयरी क्षेत्र में (White Revolution 2.0) एक बड़ा कदम उठाया है। अब तीन नई मल्टी-स्टेट सहकारी समितियां (Three new multi-state cooperative societies) बनाई जाएंगी
- Jamun Variety Goma Priyanka: जामुन की क़िस्म गोमा प्रियंका से किसानों को कैसे मिल रहा है ज़बरदस्त मुनाफ़ाजामुन की क़िस्म गोमा प्रियंका (Jamun Variety Goma Priyanka) किसानों के लिए बेहतर विकल्प है, कम पानी में ज़्यादा पैदावार और बढ़िया मुनाफ़ा देती है।
- New Dairy Policy Of Uttar Pradesh: दूध उत्पादन में क्रांति, किसानों को मिलेंगे करोड़ों के अनुदान!अगर आप भी डेयरी व्यवसाय (New Dairy Policy of Uttar Pradesh) शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं कि यूपी सरकार की यह नई नीति किसानों और उद्यमियों के लिए कैसे गेम-चेंजर साबित होगी।
- ICAR-IIMR के हाइब्रिड मक्का के बीज से किसानों को मिला फ़ायदा, कम लागत में मिल रहा बेहतर उत्पादनICAR-IIMR के हाइब्रिड मक्का के बीज किसानों तक कम कीमत पर पहुंचाकर मक्का की खेती को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं।
- International Tea Day : भारत की चाय-एक सुगंधित विरासत जो दुनिया को लुभा रही है! लेकिन किसानों की सामने चुनौतियां भीआइए, जानते हैं International Tea Day के मौके पर भारत में चाय उत्पादन की वर्तमान स्थिति, किसानों की चुनौतियां और कैसे भारत अपनी चाय को एक वैश्विक ब्रांड बना रहा है।
- International Tea Day : चाय की महक से जुड़ी अनोखी दास्तां, जानें एक प्याली में छुपी कितनी बड़ी अर्थव्यवस्थाInternational Tea Day : क्या आप जानते हैं कि चाय की खोज कैसे हुई? भारत चाय उत्पादन में कैसे अव्वल बना? आइए, चाय के रोचक इतिहास और इसके वैश्विक प्रभाव पर एक नज़र डालते हैं।
- Groundnut Cultivation: मूंगफली की खेती के लिए जल प्रबंधन रणनीतियां, सूखाग्रस्त क्षेत्रों पर केंद्रित उपायसूखे क्षेत्रों में मूंगफली की खेती (Groundnut Cultivation) को सफल बनाने के लिए जानें जल प्रबंधन की वैज्ञानिक और व्यवहारिक रणनीतियां।
- महाराष्ट्र से ‘वन नेशन, वन एग्रीकल्चर’ की शुरुआत, शिवराज सिंह चौहान ने किया विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभशिवराज सिंह ने नागपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान (Vikasit Krishi Sankalp Abhiyan) की शुरुआत की, किसानों को मिली नई तकनीक और समर्थन की बड़ी सौगात।
- World Bee Day 2025: क्यों हैं मधुमक्खियां किसानों की सच्ची दोस्त? मधुमक्खी पालन में सफलता की कहानियां और सरकारी योजनाएं20 मई, विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day 2025) पर जानिए कैसे ये छोटी-सी मेहनती जीव हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था की ‘अनसुनी हीरो’ बनी हुई है। मधुमक्खियां न सिर्फ शहद बनाती हैं, बल्कि 80 फीसदी फसलों की उपज बढ़ाने में मदद करती हैं।
- World Bee Day 2025: प्रकृति के सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियर मधुमक्खियों के बिना धरती की कल्पना अधूरी20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day 2025) के रूप में मनाकर हम इनकी अहमियत को समझते हैं और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते हैं।
- Uttarakhand’s New Poultry Policy : अंडे-मुर्गी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता देवभूमि! महिलाओं को प्राथमिकतामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में ‘नई पोल्ट्री नीति’ (Uttarakhand’s New Poultry Policy) को मंजूरी मिल गई है। जिसके तहत अब सूबे में 55 बड़े पोल्ट्री फार्म खोले जाएंगे।
- महाराष्ट्र में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक, शिवराज सिंह ने दिए किसान हित में बड़े निर्देशकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों के लिए मौसम आधारित फ़सलें और फार्मर आईडी अनिवार्य, केंद्र देगा महाराष्ट्र को पूर्ण सहयोग।
- Foodtech Kerala 2025: फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की अद्भुत दुनिया का ग्रैंड शो! नई टेक्नोलॉजी और बिजनेस का संगमफूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग एक्सपो, फूडटेक केरला (Foodtech Kerala 2025),अपने 16वें संस्करण के साथ वापस आ रहा है। ये भव्य आयोजन 22 से 24 मई 2025 तक कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा
- Integrated Aqua Park: PMMSY के तहत त्रिपुरा में एकीकृत जल पार्क की नींव, मछली उत्पादन को कैसे मिलेगा बढ़ावा?केंद्रीय मंत्री ने बताया कि त्रिपुरा की मछली उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2 लाख टन तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जो राज्य की मांग (1.5 लाख टन) से अधिक है। इसका उद्देश्य मछली निर्यात की दिशा में त्रिपुरा को अग्रणी बनाना है।
- Laser Land Leveler Machine: यूपी सरकार दे रही लेज़र लैंड लेवलर पर सब्सिडी, किसानों की बढ़ेगी आमदनीकिसानों को लेज़र लैंड लेवलर (Laser Land Leveler Machine) पर 50 फीसदी या अधिकतम 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।
- National Soil Spectral Library : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय मृदा स्पेक्ट्रल लाइब्रेरीशिवराज सिंह चौहान देश की पहली ‘राष्ट्रीय मृदा स्पेक्ट्रल लाइब्रेरी’ (National Soil Spectral Library)’ का उद्घाटन करेंगे, जो डिजिटल कृषि की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
- Protecting Crops from Heavy Rains: भारी बारिश में फ़सल कैसे बचाएं? जानिए खेती को नुक़सान से बचाने के असरदार उपायभारी बारिश से फ़सलों का बचाव (Protecting Crops from Heavy Rains) करने के लिए जानिए आसान और असरदार उपाय जो आपकी फ़सल को नुक़सान से बचा सकते हैं।
- त्रिपुरा का Integrated Aqua Park मछली पालन में क्रांति, क्या है Hi-Tech Fish Farming का प्लान?इस एक्वा पार्क को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत बनाया जा रहा है। इसमें ₹42.4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ये केंद्र पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।