सांवा की खेती (Barnyard Millet): सांवा को चावल का विकल्प कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि उत्तर भारत में पहले लोग सांवा का चावल बड़े चाव से खाते थें, इसकी खीर तो ख़ासतौर पर पसंद की जाती थी, लेकिन आधुनिकता के दौर में पौष्टिक सांवां कहीं पीछे छूट गया और इसकी खेती भी कम हो गई। अब पिछले कुछ सालों से मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है, क्योंकि ये न सिर्फ़ किसानों के लिए फ़ायदेमंद है, बल्कि ये सेहत के लिए भी गेहूं और चावल से ज़्यादा लाभदायक है।
सांवा में पानी की ज़रूरत अन्य फसलों की अपेक्षा कम होती है। सांवा का उपयोग चावल की तरह ही किया जाता है। साथ ही पशु चारे के रूप में भी इसका उपयोग होता है। इसमें चावल की तुलना में पोषक तत्व तो अधिक होते ही हैं, साथ ही पचाने योग्य प्रोटीन भी 40 फ़ीसदी तक होता है। इसकी खेती कम पानी और लागत में की जा सकती है, इसलिए किसानों के लिए फ़ायदेमंद होती है।
जलवायु और मिट्टी
सांवा की फसल कम उपजाऊ वाली मिट्टी में भी लगाई जा सकती है। इसे नदी किनारे की निचली भूमि में भी उगाया जा सकता है, लेकिन बलुई दोमट और दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे अधिक उपयुक्त मानी जाती है। जबकि सांवां की खेती के लिए हल्की नम और उष्ण जलवायु उपयुक्त होती है। ये खरीफ़ मौसम की फसल है।
खेत की तैयारी और बुवाई
मानसून शुरू होने से पहले खेत की जुताई करें। मानसून शुरू होने के बाद रोटावेटर से पहली जुताई करें। 2-3 जुताई कल्टीवेटर से करके खेत तैयार कर लें। इसे अधिक उपजाऊ बनाने के लिए 60-70 किलो गोबर की सड़ी हुई खाद मिलाएं। सांवा की बुवाई 15 जून से 15 जुलाई के बीच करें। मानसून शुरू होते ही इसकी छिड़काव विधि से या कतार में की जा सकती है। कतार में बुवाई करने पर पंक्तियों के बीज 25 सेन्टीमीटर की दूरी रखें। बुवाई के लिए प्रति हेक्येटर 8-10 किलो बीज की ज़रूरत होती है।
बीजामृत से करें बीजों का उपचार
सांवा की खेती पूरी तरह से कुदरती तरीके से करना ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है। बुवाई से पहले बीजों को बीजामृत से उपचारित करने से बीज में लगने वाले रोग 40-50 फ़ीसदी तक कम हो जाते हैं। उपचार के लिए 5 किलो गोबर, 5 लीटर गोमूत्र, 50 ग्राम चूना और बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे जीवाश्म वाली मिट्टी एक मुट्ठी को 20 लीटर पानी में घोलकर एक दिन के लिए रखें। इसे दिन में दो बार लकड़ी से घोलें। इस घोल में 100 किलो बीज को उपचारित करें और फिर छांव में सुखाकर बुवाई करें। अच्छे उत्पादन के लिए सांवा की मदिरा 21, मदिरा 29 और चंदन प्रजाति लगाएं।

कुदरती खाद
खेती में प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना फ़ायदेमंद होता है। इससे मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ते हैं, साथ ही जल धारण की क्षमता भी बढ़ती है। मानसून के बाद पहली जुताई के समय 5-10 टन प्रति हेक्टेयर की दर से कंपोस्ट खाद खेत में मिलाएं।
जीवामृत का इस्तेमाल
अच्छी फसल प्राप्त करने में जीवामृत भी सहायक होता है। एक एकड़ खेत में 200 लीटर जीवामृत को टपक विधि से डालें या धीरे-धीरे खेत में बहा दें। पहला छिड़काव बुवाई के एक महीने बाद करें। इसके लिए 100 लीटर पानी में 5 लीटर जीवामृत मिलाएं। दूसरा छिड़काव 21 दिन बाद करें। इसके लिए 150 लीटर पानी में 10 लीटर जीवामृत मिलाएं। आखिरी छिड़काव तब करें जब सांवा के दाने दूधिया हो जाएं। इसके लिए 200 लीटर पानी में 5-10 लीटर छाछ मिलाएं।
घन जीवामृत
ये जीवाणुयुक्त सूखी खाद होती है। इसे बुवाई के समय या पानी देने के 3 दिन बाद भी डाला जा सकता है। इसे बनाने के लिए 100 किलो गोबर, 1-2 किलो गुड़, उड़द, मक्का, मूंग या चने का बेसन 1-2 किलो, बरगद या पीपल के पेड़ की जीवाश्म वाली एक मु्ट्ठी करीब 100 ग्राम और 5 लीटर के करीब गोमूत्र मिलाकर खाद को पेस्ट जैसा बना लें। इसे 48 घंटे तक छाया में बोरी से ढककर रखें। फिर छाया में ही फैलाकर सुखा लें और बोरी में भरकर रख दें, ये 6 महीने तक चलता है। एक एकड़ में एक क्विंटल घन जीवामृत की ज़रूरत होती है।
सिंचाई और कटाई
आमतौर पर सांवा की फसल को सिंचाई की ज़रूरत नहीं होती है, लेकिन बारिश अगर लंबे समय से नहीं हो रही है, तो फूल आने के समय एक सिंचाई कर देनी चाहिए। और यदि बारिश अधिक होने से खेत में जलभराव हो गया है तो पानी निकालने की व्यवस्था करें। पकने के बाद फसल की कटाई जड़ से ही की जाती है और इसका गट्ठर बनाकर खेत में ही एक हफ्ते के लिए सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है, इसके बाद मड़ाई की जाती है। प्रति हेक्टेयर 10-20 क्विंटल दाना और 20-25 क्विंटल भूसा प्राप्त होता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















