डेयरी उद्योग (Dairy Farming) एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो मुनाफ़ा सुनिश्चित है। चूंकि दूध की मांग हमेशा रहती है इसलिए इसमें घाटे का सवाल ही पैदा नहीं होता। बस आपको अच्छी नस्ल की गाय-भैंस रखने के साथ ही व्यवसाय के सही प्रबंधन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सूरत की रहने वाली जमनाबेन मगनभाई नाकूम कम लागत में डेयरी प्रबंधन के ज़रिए लाखों की कमाई कर रही हैं।
किस नस्ल की है गाय?
सूरत के तुकड गांव की रहने वाली जमनाबेन ने 2015 में 5 गिर गायों के साथ डेयरी फार्मिंग का व्यवसाय छोटे स्तर पर शुरू किया। 9 महीने बाद उन्होंने 4 और गायें खरीदीं। इस तरह 2017 तक धीरे-धीरे उनके पास 23 गायें हो गई। फिलहाल उनके पास 27 गिर गायें हैं। उन्होंने कच्चा फ़ार्म बनाया हुआ है। दिन के समय गायों को खुले में रखती हैं।
इनके आहार के लिए वह अपनी 3 हेक्टेयर ज़मीन पर चारे की खेती करती हैं। पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए वह हरा और सूखा चारा दोनों ही सही अनुपात में देती हैं। डेयरी उद्योग को सही तरीके से चलाने के लिए उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र सूरत से ट्रेनिंग ली हुई है।
गिर गाय की ख़ासियत
जमनाबेन जिन गिर गायों का पालन-पोषण कर रही हैं वह अधिक दूध देने के लिए जानी जाती हैं। इस प्रजाति की गाय 10 से 15 लीटर तक दूध देती हैं और यह गुजरात के गिर वन क्षेत्र में मुख्य रूप से पाई जाती हैं। गुजरात के अलावा, इस नस्ल की गाय महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पाई जाती हैं। अधिक दुधारू होने की वजह से ही डेयरी उद्योग में इस गाय की मांग अधिक है। यही नहीं, इस गाय का घी भी बहुत महंगा बिकता है। इसलिए डेयरी व्यवसाय करने वाले यदि इस गाय को पालते हैं तो उनका मुनाफ़ा कई गुना बढ़ सकता है। ध्यान रहे कि अधिक दूध प्राप्त करने के लिए गायों को चारा और दाना सही मात्रा में देना ज़रूरी है।

लाखों की कमाई
चार गायों से डेयरी उद्योग शुरू करने वाली जमनाबेन की सूरत की दूध मार्केट में अच्छी पकड़ है। उनके वहां से दूध घर-घर भेजने की भी व्यवस्था है। वह सालाना लगभग 15 लाख रुपये तक कमाई कर रही हैं।
किसानों की रोल मॉडल
कुछ सालों में ही एक सफल उद्यमी बनकर जमनाबेन आसपास के किसानों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। ख़ासतौर पर लो कॉस्ट डेयरी मैनेजमेंट की वजह से। उनकी उपलब्धियों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, सूरत ने भी उन्हें कई प्लेटफॉर्म पर पहचान बनाने और उद्योग को आगे बढ़ाने में मदद दी है।

डेयरी उद्योग में सफलता के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- इस बात में कोई दोराय नहीं है कि डेयरी उद्योग मुनाफ़े वाला व्यवसाय है, लेकिन यह भी सच है कि इसमें अधिक मेहनत और सही प्रबंधन की भी बहुत ज़रूरत होती है। व्यवसाय में सफल होने के लिए पशुओं के रखरखाव से लेकर उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।
- पशुओं का आवास साफ-सुथरा और आरामदायक होना चाहिए। साथ ही मौसम के अनुसार सर्दी, गर्मी और बारिश से बचाव की व्यवस्था होनी चाहिए।
- पशुओं के आवास में पीने के साफ पानी और नहाने के पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि पानी कहीं जमा न हो यानी जल निकासी का इंतज़ाम होना ज़रूरी है।
- हरे और सूखे चारे की पर्याप्त व्यवस्था भी ज़रूरी है। अधिक दूध उत्पादन के लिए पशुओं को पौष्टिक चारा खिलाना ज़रूरी है।
- यदि व्यवसाय में अधिक मुनाफ़ा चाहते हैं तो दुधारू पशुओं की अच्छी नस्ल खऱीदें।
- पशुओं को होने वाले रोगों की जानकारी होना भी ज़रूरी है ताकि समय रहते उसका उपचार करवाया जा सके।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।





















