हरी खाद है खेती के लिए ‘संजीवनी बूटी’, कृषि वैज्ञानिक डॉ. भूपेन्द्र सिंह से जानिए कैसे कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन
जानिए किन महीनों में करें हरी खाद की बुवाई
कैसे हरी खाद मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने में कारगर है? कैसे हरी खाद के इस्तेमाल से किसान फसलों की अच्छी पैदावार ले सकते हैं? इस बारे में किसान ऑफ़ इंडिया ने मध्य प्रदेश स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बुराहनपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. भूपेन्द्र सिंह से ख़ास बातचीत की।
फसल में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से न केवल हमारी सेहत खराब हो रही है, बल्कि इसके चलते मिट्टी की उपजाऊ क्षमता भी दिन-ब-दिन घट रही है। किसानों की आमदनी का एक हिस्सा तो रासायानिक उर्रवकों पर ही खर्च हो जाता है। इसलिए अब ज़रूरी हो गया है कि किसान रासायनिक उर्वरकों के विकल्प की ओर जाएं। किसान वो तरीके अपनाएं, जिससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़े और ज़्यादा लागत भी न लगे। मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने के लिए हरी खाद एक अच्छा विकल्प है। कैसे हरी खाद मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने में कारगर है? कैसे हरी खाद के इस्तेमाल से किसान फसलों की अच्छी पैदावार ले सकते हैं? इन सब बिंदुओं पर किसान ऑफ़ इंडिया ने मध्य प्रदेश स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बुराहनपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. भूपेन्द्र सिंह से ख़ास बातचीत की।

डॉ. भूपेन्द्र सिंह बताते हैं कि गेहूं की कटाई के बाद मई-जून के महीने में अमूमन खेत खाली रहते हैं। इस दौरान कई तरह के नुकसानदेह खरपतवार खेतों में जमा हो जाते हैं। इस वजह से मिट्टी के पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही लगातार असंतुलित खाद और फर्टीलाइज़र देने की वजह से भी मिट्टी की सेहत पर बूरा असर पड़ता है। डॉ. भूपेन्द्र सिंह कहते हैं इस वजह से किसान जो भी फ़सल लगाएंगे, उसमें उनको मुश्किल होगी।
डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इन तमाम समस्याओं से निपटने का एक आसान हल है Green Manure यानी हरी खाद। इसके तहत खेतों में मई-जून के महीनों में कुछ ऐसी मोटी पत्तेदार फ़सलें लगाई जाती हैं, जो जल्दी पनप जाती हैं। ये खरपतवारों को बढ़ने नहीं देतीं। डेढ़-दो महीने की इन लहलहाती फ़सलों को खेतों में जुताई कर मिला दिया जाता है। इससे खेतों को हरी खाद मिल जाती है और उनका स्वास्थ्य सुधर जाता है। आसान भाषा में कहें तो हरी खाद के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों से होने वाली लागत को कम किया जाता है। हरी खाद उस सहायक फसल को कहते हैं, जिसकी खेती मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाने और उसमें जैविक पदार्थों को पूरा करने के लिए की जाती है।
कैसे लगाएं हरी खाद फसलें?
डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले खरीफ़ सीज़न के लिए किसान खेतों में हरी खाद के लिए सनई, ढैंचा, लोबिया, मूंग और ग्वार की फसलें लगा सकते हैं। जहां अधिक वर्षा होती है, उन इलाकों में सनई की बुवाई की जाती है। ढैंचा को कम बारिश वाले इलाकों में उगाया जा सकता है। ग्वार की फसल कम वर्षा वाले यानी रेतीली मिट्टी और कम उपजाऊ इलाकों में लगाई जा सकती है। लोबिया को अच्छे जल निकास वाले क्षेत्र में लगा सकते हैं। मूंग और उड़द को खरीफ़ या गर्मी के मौसम में लगाया जाता है।
ढैंचा की फसल के लिए प्रति एकड़ 25 किलो बीज की ज़रूरत होती है। सनई के लिए 32 से 36 किलो प्रति एकड़ चाहिए होता है। मिश्रित फसल में 12 से 16 किलो प्रति एकड़ की बीज की ज़रूरत होती है।
कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, हरी खाद वाली फसलों की बुवाई खेत में हल्की सिंचाई या हल्की बारिश के बाद करनी चाहिए। हरी खाद की फसलों की बुवाई का सही समय अप्रैल से जुलाई है। बुवाई से पहले खेत को अच्छी तरह जोतकर भुरभुरा कर लें। बुवाई करने से पहले ज़मीन में अच्छी नमी होनी ज़रूरी है। पंक्ति से पंक्ति का फासला 45 सेंटीमीटर रखना चाहिए। बीज की गहराई 3-4 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं बीज को बोने से पहले उसे एक रात के लिए पानी में भिगोकर रखें। फास्फोरस 16 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से डालें। इसमें नाइट्रोजन वाली खाद का प्रयोग नहीं किया जाता है। हालांकि, पहली बार फसल के विकास के लिए 4 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से नाइट्रोजन का प्रयोग कर सकते हैं।
कम लागत में मिले ज़्यादा खाद
डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि ढैंचा की फसल को जुलाई के पहले हफ़्ते तक जोत कर फिर खेतों में मिलाकर धान की अच्छी पैदावार ली जा सकती है। इनकी पत्तियां वजनदार और घनी होती हैं। फसल तैयार होने में लगभग 40-50 दिनों का समय लगता है। फूल आने से पहले फसल की लंबाई तीन फिट तक हो जाती है। खड़ी फसल को हैरो से बारीक काट कर मिट्टी में मिला देना चाहिए। इसकी कटाई के समय खेत में पानी लगा देना चाहिए। पानी लगने से बहुत जल्दी सड़कर ये मिट्टी में मिल जाता है। मिट्टी की भौतिक संरचना यानी उपज क्षमता को बढ़ाता है। ये प्रक्रिया बहुत ज़्यादा खर्चीली भी नहीं है। बीज और जुताई की लागत लगाकर प्रति एकड़ डेढ़ हज़ार रुपये से ज़्यादा का खर्चा नहीं आता है। इससे सैकड़ों क्विंटल हरी खाद मिलती है। उन्होंने बताया कि इन फसलों को हल या कल्टीवेटर से खेत में पलट कर पाटा से कर सकते हैं। अगर खेत में 5-6 सेंटीमीटर पानी भरा रहता है तो पलटने और मिट्टी में दबाने में कम मेहनत लगती है। जुताई उसी दिशा में करनी चाहिए जिस तऱफ से पौधों को गिराया गया हो। इसके बाद खेत में आठ-दस दिन तक 4-6 सेंटीमीटर तक पानी भरा होना चाहिए।
हरी खाद पोषक तत्वों की करेगा भरपाई
डॉ. भूपेन्द्र सिंह के अनुसार इस तरह ढैंचा से प्रति एकड़ 34-42 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़ प्राप्त की जा सकती है। सनई से 35-52 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़, लोबिया से 30-35 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़, ग्वार से 27-35 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़, मूंग से 14-20 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़ प्राप्त की जा सकती है। दलहनी फसलों वाली हरी खाद की जड़ों में गांठे होती हैं, जो मिट्टी को बांटने का काम करती हैं। खेत में हरी खाद पलटने के बाद जो भी फसल ली जाएगी, उसके पौधों का विकास अच्छा होगा और उसकी गुणवत्ता अच्छी होगी। फसल में रोग संक्रमण भी कम रहेगा।
दरअसल, गेहूं और धान फसल चक्र के चलते ज़मीन की उपजाऊ क्षमता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। किसी ज़माने में बेहतर फसल चक्र के लिए साल में कम से कम एक दलहनी फसल लगाई जाती थी। आज की तारीख में सालभर में 3 से 4 फसलें तक ली जाती हैं, लेकिन बदले में ज़मीन में डीएपी, यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरक डाले जाते हैं। अब ज़रूरत ज़मीन से लेने के साथ ही उसे कुछ वापस देने की भी है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Poplar Tree Farming: पोपलर के पेड़ लगाकर पाएँ शानदार और अतिरिक्त आमदनीपोपलर, सीधा तथा तेज़ी से बढ़ने वाला वृक्ष है। सर्दियों में इसकी पत्तियों के झड़ जाने से रबी की फ़सलों को मिलने वाली धूप की मात्रा में कोई ख़ास कमी नहीं होती। इसी तरह, पोपलर की छाया से ख़रीफ़ फ़सलों को भी कोई ख़ास नुकसान नहीं पहुँचता है।
- बेमौसम बारिश और बदलते मौसम से फसलों पर पड़ता असर, ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की खबरेंमध्य प्रदेश अपने समृद्ध कृषि उद्योग के लिए जाना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में बार-बार होने वाली ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ा है।
- Onion Processing: प्याज़ की खेती के साथ ही इसकी प्रोसेसिंग से बढ़ेगी किसानों की आमदनीप्याज़ की खेती कर रहे किसानों को अक्सर फसल नुकसान से दो-चार होना पड़ता है। लगभग हर साल प्याज़ की फसल खराब होने पर बाज़ार में इसके दाम आसमान छूने लगते हैं। इस समस्या से निपटने का एक तरीका है प्याज़ को हिडाइड्रेट करके स्टोर करना। जब फसल ज़्यादा हो तो प्याज़ की प्रोसेसिंग करके इसके टुकड़ों को डिहाइड्रेट कर लें या इसका पाउडर बनाकर रख लें।
- World Forest Day: विश्व वन दिवस पर जानिए कैसे वन संपदा से समृद्ध हो रहा है जीवनइस बार विश्व वन दिवस 2023 की थीम ‘वन और स्वास्थ्य’ (Forests and Health) रखी गई है। भारत में वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, कुल 80.9 मिलियन हेक्टेयर भूमि वन और वृक्षों से भरा है। ये देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 फीसदी है। साल 2019 से लेकर 2021 के बीच के 2 वर्षों में भारतीय वन क्षेत्र में 2261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- प्लास्टिक मल्चिंग (Plastic Mulching) तकनीक से महिला किसान सरोजा ने टमाटर की उन्नत किस्म उगाकर की अच्छी कमाई, जानिए कैसे?कर्नाटक की प्रगतिशील महिला किसान सरोजा ने KVK की मदद से कई सब्ज़ियों में प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक अपनाई और अपने क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई हैं। जानिए कैसे हुआ उन्हें मुनाफ़ा?
- Ornamental Fish Farming: सजावटी मछली पालन का वैज्ञानिक तरीका अपनाया, इस युवक की आमदनी में हुआ इज़ाफ़ामछली पालन के मामले में भारत, चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता ह। ऐसे में किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से सजावटी मछलियों को पालें तो अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, क्योंकि सजावटी मछली पालन (Ornamental Fish Farming) की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
- Barley Farming: अनाज, चारा और बढ़िया कमाई एक साथ पाने के लिए करें जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेतीजौ की ज़्यादा पैदावार लेने के लिए जौ की नयी और उन्नत किस्में अपनायी जाएँ। इसका चयन क्षेत्रीय उपयोग और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर करना चाहिए। नयी किस्मों, उत्पादन तकनीकों में विकास और गुणवत्ता में सुधार की वजह से जौ की पैदावार में ख़ासा सुधार हुआ है। इसीलिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेती के लिए क्या करें, कब करें, कैसे करें, क्यों करें और क्या नहीं करें?
- Soil properties: अच्छी होगी मिट्टी की सेहत तो फसल उत्पादन बेहतर, कैसे पोषक तत्वों का खज़ाना बनती है मिट्टी?प्रकाश संश्लेषण के तहत धूप, हवा, पानी और मिट्टी से प्राप्त पोषक तत्वों के बीच रासायनिक क्रियाएँ करके पौधे अपना भोजन पकाते या निर्मित करते हैं। मिट्टी से पौधों को 16 पोषक तत्वों की सप्लाई होती है। किसी भी फ़सल का अच्छा विकास और खेती से होने वाले लाभ का दारोमदार इन्हीं पोषक तत्वों पर होता है।
- Bio-pesticides: खेती को बर्बादी से बचाना है तो जैविक कीटनाशकों का कोई विकल्प नहींजैविक कीटनाशकों में ‘एक साधे सब सधे’ वाली ख़ूबियाँ होती हैं। इसका मनुष्य, मिट्टी, पैदावार और पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और फ़सल के दुश्मन कीटों तथा बीमारियों से भी क़ारगर रोकथाम हो जाती है। इसीलिए, जब भी कीटनाशकों की ज़रूरत हो तो सबसे पहले जैविक कीटनाशकों को ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- Hydroponic Farming: जानिए हाइड्रोपोनिक उपज से कैसे होती है ‘जैविक खेती’ जैसी कमाई?बड़े शहरों में मौजूद सुपर मार्केट्स के अलावा ऑनलाइन मार्केटिंग के मामले में भी हाइड्रोपोनिक विधि से तैयार कृषि उत्पादों की बिक्री तेज़ी बढ़ रही है। अब नामी-गिरमी होटलों, रेस्त्राँ, क्लाउड किचन, कॉरपोरेट कैंटीन आदि में रोज़ाना बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक खेती के उत्पाद खरीदे जा रहे हैं।
- बकरी पालन में कैसे करें उन्नत नस्ल का चुनाव? जानिए Goat Farming व्यवसाय से जुड़ी अहम बातेंबकरी पालन किसानों की अतिरक्त आमदनी का बेहतरीन ज़रिया है। इसके दूध और मांस को बेचकर किसान अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं, बशर्ते उन्हें इसकी नस्ल की सही जानकारी हो।
- कृषि व्यवसाय (Agri Business) में इन बातों का ध्यान रखकर तेलंगाना की महिला किसान लक्ष्मी ने पाई सफलतालक्ष्मी ने कृषि व्यवसाय के ज़रिए अपने परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया और अब दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। खेती के कौन से तरीकों को उन्होंने अपनाया है, जानिए इस लेख में।
- जंगली गेंदे की खेती है बेजोड़, प्रति हेक्टेयर 35 हज़ार लागत और 75 हज़ार रुपये मुनाफ़ादक्षिण अफ्रीका के बाद भारत, जंगली गेंदे के तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। देश में फ़िलहाल, जंगली गेंदे के तेल का कुल सालाना उत्पादन क़रीब 5 टन है। बीते दशकों में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश के तराई के इलाकों में जंगली गेंदे की व्यावसायिक खेती की लोकप्रियता बढ़ी है।
- वैज्ञानिक तरीके से करें बकरी पालन तो लागत से 3 से 4 गुना होगी कमाई, इन बातों का रखें ध्यानवैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करके पशुपालक किसान अपनी कमाई को दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बकरी की उन्नत नस्ल का चयन करना, उन्हें सही समय पर गर्भित कराना और स्टॉल फीडिंग विधि को अपनाकर चारे-पानी का इन्तज़ाम करना बेहद फ़ायदेमन्द साबित होता है।
- बैकयार्ड मुर्गी पालन (Poultry Farming): कभी खेतिहर मज़दूरी किया करती थी पुष्पा, मुर्गी की ये उन्नत नस्ल बनी कमाई का ज़रियाबैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए सही नस्ल की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। क्या वो मुर्गी उस क्षेत्र के हिसाब से ठीक है या नहीं, इसके बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जानिए कैसे तेलंगाना की रहने वाली पुष्पा ने मुर्गी की उन्नत नस्ल से अपने आप को आत्मनिर्भर बनाया।
- Climate change: जलवायु परिवर्तन क्यों है खेती की सबसे विकट समस्या और क्या है इससे उबरने के उपाय?जलवायु परिवर्तन (Climate change) की वजह से जैविक और अजैविक तत्वों के बीच प्राकृतिक आदान-प्रदान से जुड़ा ‘इकोलॉजिकल सिस्टम’ भी प्रभावित हुआ है। इससे मिट्टी के उपजाऊपन में ख़ासी कमी आयी है। सिंचाई की चुनौतियाँ बढ़ी हैं। इसीलिए किसानों को जल्दी से जल्दी पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाना चाहिए।
- Lemongrass Farming: लेमनग्रास की खेती से इन ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा, एक बार लगाएं और 5 साल तक आरामलेमनग्रास भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय न हो, मगर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने का यह अच्छा ज़रिया है। लेमनग्रास की खेती बंजर भूमि में भी आसानी से की जा सकती है।
- बकरी के साथ मुर्गी पालन करने से किसान राजेश कुमार की आमदनी तीन गुना बढ़ी, जानिए क्या है इसके फ़ायदेएकीकृत पोल्ट्री और बकरी पालन से सीमित संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। बकरी के साथ मुर्गी पालन करने के कई फ़ायदे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले के रहने वाले राजेश कुमार इस एकीकृत प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं।
- जैविक खेती के साथ ही वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) बन रहा है महिलाओं की अतिरिक्त कमाई का जरियाऑर्गेनिक फूड प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ने के साथ ही इसके लिए ज़रूरी वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) की मांग भी बढ़ गई है। महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) के साथ ATMA ग्रुप पंचकव्य, अमृता करैसल और पांच पत्ती के अर्क के उत्पादन में भी महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।
- वाराणसी के मशरूम उत्पादक महिला समूह को FPO आधारित एक्सटेंशन डिलीवरी मॉडल से मिली सफलताकिसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले फसल के उत्पादन से ज़्यादा चुनौतीपूर्ण काम है अपनी फसल की उचित कीमत पाना। इसकी वजह होते हैं बिचौलिए, जो किसानों के मुनाफ़े में हिस्सेदार बन जाते हैं। ऐसे में FPO आधारित एक्सटेंशन डिलीवरी मॉडल किसानों के लिए फायदेमंद है।