मोटे अनाज की खेती millets farmingआमतौर पर देखा गया है कि देश में उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद बहुत से युवा बेहतर भविष्य की चाह में विदेशों का रूख कर लेते हैं, मगर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो विदेश की सुख-सविधाएं त्यागकर अपनी मिट्टी से जुड़ना चाहते हैं और यहां के किसान साथियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहते हैं। ऐसी ही एक महत्वकांक्षी और जिंदादिल महिला हैं बेसिलिया ऑर्गेनिक्स की मैनेजिंग डायरेक्टर शर्मिला ओसवाल। जैविक खेती को बढ़ावा देने और लोगों के बीच ऑर्गेनिक व हेल्दी फ़ूड पहुंचाने के लिए उन्होंने बेसिलिया ऑर्गेनिक्स कंपनी बनाई और वन ऑर्गेनिक्स ब्रांड के तहत यह अपने उत्पाद बाज़ार में बेचती हैं। यही नहीं शर्मिला किसानों की ज़िंदगी बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार काम कर रही हैं। शर्मिला ओसवाल ने किसान ऑफ़ इंडिया से बातचीत के दौरान अपने विदेश से देश के सफर और किसानों के साथ जुड़ाव के बारे में बताया।

20 सालों से किसानों के साथ कर रहीं काम
इंग्लैंड और कनाडा में सालों रहने के बाद भी शर्मिला दिल से देसी ही रहीं और देश की मिट्टी की खुशबू व किसानों के लिए कुछ करने का जज़्बा उन्हें भारत खींच लाया। शर्मिला करीबन 20 साल से किसानों के साथ पानी, एग्रीकल्चर, उनकी क्षमता बढ़ाने, फूड सिक्योरिटी, बीज में सुधार आदि मुद्दों पर काम करने के साथ ही किसानों को ट्रेनिंग देने का भी काम कर रही हैं।
क्यों किसानों के साथ काम करना चुना?
शर्मिला कहती हैं, “मैं खुद को ‘डॉटर ऑफ़ सॉइल’ यानी कि मिट्टी की बेटी मानती हूं। मैं मूल रूप से राजस्थान की हूं और जन्म कोंकण (महाराष्ट्र) में हुआ। मैं बहुत साल विदेश में रहीं, कनाडा की नागरिकता भी थी जिसे मैंने सरेंडर कर दिया। मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहती थी, इसलिए देश लौटकर किसानों के साथ काम करना शुरू किया। मैंने महाराष्ट्र के विदर्भ ज़िले के किसानों के साथ भी काम किया, जहां के किसान आत्महत्या कर रहे थे। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान के किसानों के साथ काम किया। मेघालय में एग्रीकल्चर बहुत असंगठित सेक्टर रहा है, हमने यहां भी काम किया और ख़ासतौर पर महिला किसानों को जागरुक किया और खेती में उनकी भागदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

मिलेट किसानों के लिए फ़ायदेमंद
शर्मिला ओसवाल कहती हैं कि मिलेट यानी रागी, ज्वार, बाजरा जैसे मोटे अनाजों की खेती किसानों के लिए बहुत फ़ायदेमंद हैं, क्योंकि यह हर मौसम में आसानी से उगा सकते हैं। बारिश, सूखे आदि की टेंशन नहीं रहती और इन अनाजों के मूल्य संवर्धन उत्पाद बनाकर किसान अपनी आमदनी में इज़ाफा कर सकते हैं।
मिलेट के मूल्य संवर्धन उत्पाद (Value Addition Crops)
रागी के बिस्किट, लड्डू, नूडल्स, ज्वार की नमकीन, पॉपकॉर्न, चिप्स और बाजरा से भी चिप्स, नमकीन आदि बनाकर किसान अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। शर्मिला कहती हैं कि ये सारे अनाज बहुत पौष्टिक है और हर कोई अपने परिवार को पौष्टिक चीज़ें खिलाना चाहता है। ऐसे में प्रोसेसिंग के ज़रिए मूल्य संवर्धन उत्पाद बनाकर किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो सकती हैं। उन्होंने कई कोऑपरेटिव्स बनाए हैं जहां महिलाओं को फ़ूड पैकेजिंग, ग्रेडिंग आदि सिखाई जाती है। महिला किसानों की क्षमता का विकास किया जाता है, जिससे वह अतिरिक्त आय प्राप्त करके अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें।

शर्मिला ओसवाल कहती हैं कि आज के युवा पौष्टिक आहार में अगर मॉर्डन फ्लेवर और टेस्ट जोड़ दिया जाते है तो वो उसे पसंद करते हैं। वो जो उत्पाद तैयार करती हैं उसमें उन्होंने ज्वार के पॉपकॉर्न में मैक्सिकन पिज्ज़ा चीज़ एंड जेलिपेनो फ्लेवर इस्तेमाल किया है। मिलेट से नूडल्स व पास्ता बनाएं, जो बच्चों का पसंदीदा फूड है। उनका मानना है कि आज की जनरेशन के हिसाब से फ्लेवर डालने पर युवाओं को यह हेल्दी चीज़ें टेस्टी भी लगेंगी। उनके सारे उत्पाद लगभग सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर वन ऑर्गेनिक नाम से उपलब्ध हैं।
जैविक खेती को दे रहीं बढ़ावा
किसानों की क्षमता विकास और उन्हें ट्रेनिंग देने के साथ ही शर्मिला जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम कर रही हैं। उनका कहना है कि गुड़ व छाछ के अर्क का इस्तेमाल करके जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए इस पर वह काम कर रही हैं। फिलहाल उनके साथ 7 हज़ार किसान जुड़े हैं। किसानों को जोड़ने के लिए उन्होंने अलग-अलग क्लस्टर बनाए हैं।
शर्मिला मानती हैं कि मिलेट हमारी प्राकृतिक संपदा हैं, जो बहुत ही समृद्ध है और विदेशी भी जिसके कायल हो चुके हैं। ऐसे में हमें इसके उत्पादों को बढ़ावा देने की ज़रूरत है। उनके मिलेट उत्पाद विदेश में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान से हिमाचल के किसानों को घर बैठे मिलेगी फसल बीमा की पॉलिसी, जानिए प्रोसेसआंकड़ों पर नजर डालें तो ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान काफी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिले में कृषि लोन लेने वाले कुल 13,241 किसानों ने अपनी मक्का और धान की फसलों का बीमा कराया है।
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।




















