मशरूम की मांग शहरी क्षेत्रों में ज़्यादा है। बड़े-बड़े होटलों में ख़ासतौर पर मशरूम के व्यंजन बनते हैं। मशरूम भले ही विदेशी सब्ज़ी हो, लेकिन पिछले कुछ साल में यह भारतीयों के बीच बहुत लोकप्रिय हो चुकी है। करीब एक दशक में इसके उत्पादन में भी काफ़ी वृद्धि हुई है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में मुख्य रूप से व्यापारिक स्तर पर मशरूम की खेती (Mushroom Cultivation) की जाती है। मशरूम की मांग बढ़ रही है, ऐसे में इसकी खेती फ़ायदे का सौदा साबित हो सकती है। इस बात को समझते हुए बिहार के दरभंगा ज़िले की प्रतिभा झा ने भी इसे उगाने का फैसला किया और अब वह इससे अच्छी-खासी कमाई करने के साथ ही दूसरों को भी ट्रेनिंग दे रही हैं।
होममेकर से बनीं सफल महिला किसान
दरभंगा ज़िले की प्रतिभा झा एक किसान परिवार से हैं और उनके पति खेती के साथ, पशुपालन, मछलीपालन और वर्मीकंपोस्ट बनाने का काम करते हैं। 12वीं तक पढ़ीं प्रतिभा घर के काम के साथ ही पति को उनके हर काम में मदद करती थीं, लेकिन वह इतने से संतुष्ट नहीं थी। वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जिससे परिवार व समाज की आर्थिक मदद हो सके। प्रतिभा झा ने मशरूम की खेती के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उन्होंने ATMA दरभंगा के ज़रिए समस्तीपुर स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से 2 से 3 दिन की ट्रेनिंग ली। इसके अलावा, ATMA संस्था के सहयोग से उन्हें विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों और किसान मेलों में जाने का अवसर मिला, जिससे जानकारी के साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा।

ऐसे शुरू की मशरूम की खेती
ट्रेनिंग और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाने के बाद अक्टूबर 2016 में उन्होंने सिर्फ़ 300 रुपये से मशरूम की खेती की शुरुआत की। अब वह 3 किस्म की मशरूम की खेती कर रही हैं, जिसमें ऑयस्टर, बटन और मिल्की मशरूम शामिल हैं। वह पूरे साल मशरूम का उत्पादन करती हैं और रोज़ाना 2 से 3 मज़दूर इस काम में लगे रहते हैं। इससे दिहाड़ी मज़दूरों को भी आर्थिक मदद मिल जाती है।
मशरूम से बनाती हैं ढेरों चीज़ें
प्रतिभा न सिर्फ़ मशरूम की खेती तक सीमित हैं, बल्कि उन्होंने मशरूम से 31 व्यंजन बनाना भी सीख लिया है। वह अदौरी (बड़ी), पापड़, मशरूम सत्तू, मशरूम बेसन, पेड़ा, गुलाब जामुन, मशरूम की जलेबी जैसी कई चीज़ें बनाती हैं।

तैयार करती हैं बीज, कम दरों में किसानों को हैं बेचती
प्रतिभा प्रति बैच में मशरूम के लगभग 1000 बैग तैयार करती हैं। हर दिन 10 किलो मशरूम की फसल प्राप्त करती हैं। वह 100 से 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से इसे बेचती हैं। इसके अलावा, वो मशरूम के स्पॉन यानी बीज का उत्पादन भी करती हैं, जिसे वो किसानों को बेचती हैं।
ख़ास बात यह है कि वह अपने उत्पाद बाज़ार में जाकर नहीं, बल्कि घर से ही खुदरा मूल्य पर बेचती हैं। जब उत्पादन अधिक और बिक्री कम होती हैं तो वह मशरूम को सुखाकर रखती हैं। मशरूम की खेती ने प्रतिभा को आत्मनिर्भर बनाया है। वह प्रतिमाह 30 हज़ार रुपये की कमाई कर रही हैं। उनका लक्ष्य आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का है। अपने इलाके में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं। 2017 में मशरूम दिवस के मौके पर उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में ‘बाबू जगजीवन राम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। बिहार राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान उन्हें 2018 में राज्य स्तरीय ‘सर्वश्रेष्ठ मशरूम किसान पुरस्कार’ से भी नवाज़ा गया।
महिलाओं को दे रहीं आत्मनिर्भर बनने की सीख
“मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है”, अपने इस कथन के साथ वह महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं। उन्होंने कई महिलाओं को मशरूम की उत्पादन तकनीक सीखाकर छोटी इकाई खोलने में भी मदद की है।
ये भी पढ़ें: मशरूम की खेती के मशहूर ट्रेनर तोषण कुमार सिन्हा से मिलिए और जानिये उनकी टिप्स, ट्रेनिंग भी देते हैं बिल्कुल मुफ़्त
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।






















Mushroom 🍄 ki kheti par aapne bahut achcha bataya hua hai aur aapke dwara di gyi jankari de logo ka bahut fayda ho sakta h
क्या बता सकते h ki koi mushroom ki खेती करना चाहे तो वह साल में कितना रूपया 1 बीघे में कमा लेगा