राजस्थान में 7.7 मिलियन भूमि खेती योग्य है। पिछले 3 दशक में सिंचित क्षेत्र में यहाँ 140 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि से बागवानी और कई फसलों के साथ पेड़ों की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ा है। इस कारण पौधों की मांग भी बढ़ी है। इसी मांग को पूरा करने के लिए राज्य में मॉडल नर्सरी स्थापित की गई। कई किसानों को रोज़गार मिला और लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे इस नर्सरी से मिल रहे हैं।
किसानों को जाना पड़ता था दूर
स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और बीमारी मुक्त पौधों की कमी के कारण किचन गार्डनिंग करने वाले लोगों और किसानों को अच्छे पौधे खरीदने के लिए दूर जाना पड़ता था। राज्य में वर्तमान में जितनी भी रजिस्टर्ड नर्सारियां हैं, वो मांग का सिर्फ़ एक-तिहाई ही पूरा कर पाती हैं। बाकी के लिए असंगठित क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस समस्या के हल के लिए जोधपुर स्थित आईसीएआर-केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (Central Arid Zone Research Institute, CAZRI) ने भोपालगढ़ तहसील के पालड़ी राणावतन गांव में 0.02 हेक्टेयर क्षेत्र में एक मॉडल नर्सरी विकसित की।

बनाया किसानों का समूह
संस्थान ने 10 किसानों का एक समूह बनाया, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। इन किसानों को व्यवसायिक नर्सरी प्रबंधन पर स्किल ट्रेनिंग दी गई। कटिंग, बडिंग और ग्राफ्टिंग तकनीक, कीट और रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया। समूह को मार्केटिंग के तरीके भी सिखाए गए। इसके अलावा, उन्हें नर्सरी के लिए ज़रूरी चीज़ें जैसे फेंसिंग, शेड हाउस, मदर प्लांट, सिंचाई की सुविधा और दूसरे इनपुट जैसे नर्सरी उपकरण, बीज, नर्सरी मीडिया, खाद, पॉली बैग, प्रोट्रे जैसे कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।
आमदनी में हुआ इज़ाफा
समूह के सदस्यों ने मांग के आधार पर नर्सरी में फलों, सब्ज़ियों और मसालों के बीज और पौधे तैयार करने शुरू कर दिए। इससे सिर्फ़ दो साल के अंदर ही समूह के सदस्यों की आमदनी दो गुना बढ़ गई। उन्होंने मॉडल नर्सरी में लगभग 77,055 पौधे तैयार किए। इसे बेचकर लगभग 6 लाख 83 हज़ार रुपये की आमदनी हुई। समूह की एक महिला सदस्य बाबु देवी इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले सालाना 20 हज़ार रुपये कमाती थी। अब उन्हें सालाना 40 हज़ार रुपये की आमदनी हो रही है। ये उनकी 120 दिनों की आमदनी है। आज की तारीख में ग्रुप का हर सदस्य 100-150 दिन काम करके 30,000 से 40,000 रुपये की कमाई कर रहा है।

रोजगार बढ़ाने में मददगार
नर्सरी शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर बढ़े हैं। नर्सरी की सफलता से उत्साहित समूह के सदस्य इसे और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। सदस्यों को बिक्री के लिए सोशल मीडिया और दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में भी सिखाया गया है। इससे उन्हें न सिर्फ़ आसपास के गांव, बल्कि दूसरे ज़िलों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
नर्सरी बनी मॉडल
ICAR की पहल से पालड़ी राणावतन गांव में शुरू की गई नर्सरी अब आसपास के गावों के लिए मॉडल बन चुकी है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह की नर्सरी स्थापित करने से न सिर्फ़ बेरोज़गारी की समस्या हल होगी, बल्कि मज़दूरों का पलायन रोकने जैसी बड़ी समस्या हल हो सकती है।
नर्सरी स्थापित करने से मिट्टी के कटाव रोकने और भूमि को उर्वरक बनाने में भी मदद मिलती है। लगभग 72,917 अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों की बिक्री ने राजस्थान में उन्नत कृषि वानिकी प्रणाली (Agro-Forestry System) के तहत भूमि के क्षेत्र को 365 हेक्टेयर तक बढ़ा दिया गया है। कृषि वानिकी प्रणाली के तहत फसलों के साथ कई पेड़-पौधे लगाए जाते हैं।
राजस्थान जैसे मरुस्थलीय इलाके में जहां पानी की कमी के कारण खेती हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है, वहां सिंचाई की सुविधाएन विकसित करके और गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिशिचित करके खेती की समस्या को हल किया जा सकता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।





















