पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के ग्रामीण इलाकों की महिलाएं और अन्य किसान काफ़ी पिछड़े हुए हैं। उन्हें आजीविका के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। इलाके की एक महिला किसान बंधाबी मंडल ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए न सिर्फ़ सफलता पाई, बल्कि दूसरे किसानों के लिए भी मिसाल पेश की है। उन्होंने बकरी पालन (Goat Farming) के ज़रिए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया और अच्छी कमाई कर रही हैं।
बायोटेक किसान हब परियोजना से मिली मदद
सुंदरबन के दूर-दराज के गांव साहेबखाली की रहने वाली बंधाबी मंडल ने ब्लैक बंगाल बकरियों का पालन शुरू किया। उनकी राह आसान नहीं थी। अच्छी गुणवत्ता वाली बकरियों की उपलब्धता न होने और ज़रूरी इनपुट्स की कमी और बकरियों के स्वास्थ्य से जुड़े खतरों की वजह से वह हमेशा चिंतित रहती थीं। बायोटेक किसान हब (सरकारी परियोजना) की गतिविधियां शुरू होने के बाद उनकी सारी समस्याएं खत्म हो गई। इतना ही नहीं, उनकी सफलता ने अन्य किसानों को भी प्रेरित किया।

ट्रेनिंग से मिली मदद
बायोटेक किसान हब परियोजना के तहत उन्हें बकरी पालन से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई। इसमें बकरियों की बीमारियों व प्राथमिक उपचार, आवास, प्रबंधन, आहार, टीकाकारण सहित वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन के बारे में बताया गया। उन्होंने तीन ब्लैक बंगाल बकरियों और एक हिरण के साथ अपने पशुपालन व्यवसाय की शुरुआत की थी। फिर स्थानीय बाज़ार से चार और बकरियां खरीदीं।
कम समय में मिली सफलता
आज की तारीख में उनके पास 16 ब्लैक बंगाल बकरियां और एक हिरण है। ब्लैक बंगाल बकरियों की बिक्री से उन्होंने बकरियों के लिए करीब 20 हज़ार रुपये में कंक्रीट का शेड बनवाया। इसके अलावा, उन्होंने 25 हज़ार रुपये में 10 कट्ठा कृषि भूमि भी खरीदी। बकरी पालन से उनकी पारिवारिक आय में बढ़ोतरी हुई है। कम समय में मिली सफलता से वह अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। वह इलाके में प्रगतिशील महिला किसान और मास्टर ट्रेनर के रूप में जानी जाती हैं।
मास्टर ट्रेनर होने के नाते वह अन्य साथी किसानों को वैज्ञानिक बकरी पालन से जुड़ी ट्रेनिंग देती हैं। वह बहुत कम शुल्क में अन्य बकरी मालिकों को बकरियों के प्रजनन के लिए अपने बकरे भी देती हैं। मंडल की सफलता को देखकर आसपास की करीब 100 महिला किसानों ने ब्लैक बंगाल बकरियों का पालन शुरू किया है।

ब्लैक बंगाल बकरियों की ख़ासियत
इस नस्ल की बकरियां पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और बिहार में होती हैं। इन बकरियों के पैर छोटे होते हैं और रंग काला होता है। हालांकि, कुछ इलाकों में यह सफेद और भूरे रंग की भी पाई जाती हैं। व्यस्क नर बकरी का वजन 20-25 किलो और मादा बकरी का वजन 15-20 किलो तक होता है। बकरी 3 से 4 महीने तक 300 से 400 मिलीलीटर दूध देती है। यह बकरी ख़ासतौर पर मांस के लिए पाली जाती है और इनकी खाल भी अच्छी होती है। इस नस्ल की बकरी साल में दो बार बच्चे देती है और एक बार में दो या उससे अधिक बच्चे देती है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Pressure Irrigation System: उत्तर प्रदेश में अब पानी के लिए नहीं तरसेंगे खेत, शुरू हुई ‘प्रेशर सिंचाई प्रणाली’ परियोजनाएंउत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या ये थी कि पारंपरिक नहरों में पानी या तो आता ही नहीं था, या आता भी था तो रिसाव और वाष्पीकरण (evaporation) के कारण आधा पानी बर्बाद हो जाता था। लेकिन प्रेशर सिंचाई प्रणाली इसका शानदार समाधान है।
- नई दिल्ली में होगा GCWAS-2026 सम्मेलन, कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक चर्चाGCWAS-2026 सम्मेलन में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी, जो महिला किसानों हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष से जुड़ा अहम आयोजन है।
- IARI Pusa Krishi Taksay को मिला National Intellectual Property Award 2025, कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सम्मानIARI Pusa Krishi Taksay को Best Incubator श्रेणी में National Intellectual Property Award 2025 से सम्मानित किया गया।
- व्यापार का नया रास्ता: कैसे DDGS एक्सपोर्ट India-US रिश्तों को देगा मज़बूतीडीडीजीएस (DDGS) कोई गेहूं या चावल नहीं है, जो सीधे हमारी रसोई या खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हो। ये Ethanol production (मुख्यतः मक्का से) का एक उप-उत्पाद (By-products) है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में पशु आहार के रूप में होता है।
- Crisil Report: भारत का झींगा निर्यात 50,000 करोड़ के पार, जानिए कैसे मिली कामयाबी?ताजा आंकड़ों और उद्योग रिपोर्ट्स (Crisil Report) के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का झींगा निर्यात 50,000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगा। ये पिछले साल की तुलना में करीब 13 से 15 फीसदी की उछाल है, जो तीन साल की सुस्ती के बाद आई है।
- VB-G RAM G मिशन के लिए शुरू हुआ Logo design Competition, विजेता को मिलेगा 50 हज़ार रुपये का इनामVB-G RAM G मिशन के लिए MyGov पर logo design competition शुरू, विजेता को मिलेगा 50 हज़ार रुपये का पुरस्कार।
- Cow Protection In Uttar Pradesh: अब महिलाएं और एफपीओ संभालेंगे गोशालाओं की कमान, मिलेगा रोज़गारCow Protection In Uttar Pradesh: गो-संरक्षण के तहत प्रदेश भर में संचालित हो रहे लगभग 7,500 गो आश्रय स्थलों के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अब धीरे-धीरे महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को हस्तांतरित की जाएगी।
- Punjab Budget 2026-27 : धान छोड़ मक्का उगाएंगे किसान, डीएसआर, बागवानी और डेयरी को बढ़ावासरकार ने कुल मिलाकर खेती-किसानी के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि (Punjab Budget 2026-27) का प्रावधान कर पंजाब के अन्नदाताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित की है।
- Post Budget Dialogue: 60 साल पुराने नारियल के पेड़ होंगे ‘रिटायर’! कृषि मंत्री ने चेन्नई में रखी बड़ी योजनापोस्ट बजट संवाद (Post Budget Dialogue) में मंत्री ने साफ किया कि सरकार अब नारियल की खेती को सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक ग्लोबल बिज़नेस के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- AI in Agriculture: नई तकनीक के सहारे नए दौर की ओर बढ़ता किसानखेती में सबसे बड़ी समस्या फसलों में लगने वाली बीमारियां और कीट होते हैं। कई बार किसान को बीमारी का पता तब चलता है जब नुकसान काफ़ी हो चुका होता है। AI इस समस्या का समाधान देने की कोशिश कर रहा है।
- मात्र 1.5 लाख रुपए में शुरू कर सकते हैं Ornamental Plants नर्सरी बिज़नेस, जानिए खिलावन साहू सेखिलावन साहू जो एक नर्सरी केयरटेकर है वो बताते हैं कि उनकी नर्सरी में ज़्यादातर सजावटी पौधे बाहर से मंगाए जाते हैं, हालांकि कुछ पौधे वो कलम से भी तैयार करते हैं।
- IFFCO’s SAP-III plant: उर्वरक उत्पादन में नई क्षमता और टिकाऊ भविष्य की ओर कदमIFFCO’s SAP-III plant: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 मार्च को ओडिशा के दौरे पर कई अहम विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान वह पारादीप में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट SAP-III को राष्ट्र को समर्पित किया। सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के तहत आयोजित इस… Read more: IFFCO’s SAP-III plant: उर्वरक उत्पादन में नई क्षमता और टिकाऊ भविष्य की ओर कदम
- GM और Gene-Edited फसलें: कपास के बाद सरसों पर बढ़ी चर्चाICAR और अन्य अध्ययनों के अनुसार बीटी कपास तेजी से अपनाई गई। 2010 के बाद भारत के 90 प्रतिशत से अधिक कपास क्षेत्र में बीटी किस्में बोई जाने लगीं। शुरुआती वर्षों में पैदावार बढ़ी और भारत कपास निर्यात में आगे बढ़ा।
- दादी-नानी का खाना, अब साइंस का जादू: 10 मार्च को दिल्ली में होगा 4th Plant-Based Foods Summitनई दिल्ली के भव्य भारत मंडपम में आयोजित होने वाला चौथा प्लांट-बेस्ड फूड्स समिट (4th Plant-Based Foods Summit) सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक आंदोलन का केंद्र बिंदु है।
- महाराष्ट्र के किसान अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे E-crop Registration, सरकार ने शुरू की नई सुविधाराजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की कमी, सर्वर डाउन और जीपीएस से जुड़ी समस्याओं के कारण किसानों को E-crop Registration में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन चुनौतियों को देखते हुए अब डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) सिस्टम को Active कर दिया गया है।
- गोरखपुर के राम मिलन ने बनाई बिना बिजली चलने वाली Mini Rice Mill Machine, छोटे किसानों के लिए है लाभकारीगोरखपुर के रहने वाले राम मिलन MIT इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ में नीति आयोग के अंतर्गत नवाचार का काम करते हैं। वो पिछले 4 सालों से कॉलेज में नवाचार का काम कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने Mini Rice Mill Machine बनाई है।
- Scheduled Tribes युवाओं को 100 फीसदी सब्सिडी की मुफ़्त मदद, शुरू करें अपना Dairy Business!अगर आप अनुसूचित जनजाति वर्ग (Scheduled Tribes) से आते हैं और रोज़गार की तलाश में हैं, तो ये ख़बर सिर्फ आपके लिए है।
- समझदारी से बीज सौंपना: किसान की खोज अब बाज़ार तकवाराणसी के खेतों से बाज़ार के बीज तक – भारतीय किसानों के लिए इसका क्या मतलब है। भारत की खेती हमेशा दो मजबूत आधारों पर खड़ी रही है – विज्ञान और किसान का अनुभव। एक तरफ़ कृषि संस्थान नई और बेहतर किस्में तैयार करते हैं, तो दूसरी तरफ़ किसान अपने खेतों में प्रयोग करके नई… Read more: समझदारी से बीज सौंपना: किसान की खोज अब बाज़ार तक
- Fertilizer Revolution: बम बनाने की तकनीक ने कैसे बचाई लाखों लोगों की जान? Second World War के मलबे से उगी हरित क्रांतिप्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध (First and Second World Wars) के दौरान अमेरिका में बड़े पैमाने पर अमोनिया प्लांट (Ammonia Plant) लगाए गए। इन कारखानों में अमोनियम नाइट्रेट (NH₄NO₃) का प्रोडक्शन होता था, जो विस्फोटकों का Main components है।
- Google-Microsoft को टक्कर: भारत का ‘Anna Chakra’ किसानों के लिए बना गेम-चेंजर तो दुनिया के लिए मिसालअन्न चक्र एक स्मार्ट रूट प्लानर (Anna Chakra a smart route planner) है, जो ये तय करता है कि अनाज से भरा ट्रक किस रास्ते से चले, कितनी दूरी तय करे और किस गोदाम में सामान उतारे ताकि सबसे कम समय में, सबसे कम खर्च में और सबसे ज्यादा लोगों तक अनाज पहुंच सके।





















