चंदन के बारे में तो आपने सुना ही होगा, पूजा में तिलक लगाने से लेकर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और परफ्यूम बनाने में इसका खूब इस्तेमाल होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में चंदन का खूब इस्तेमाल किया जाता है। चंदन के पौधे को पेड़ बनने में 14 से 15 साल का वक़्त लगता है। आज हम आपको सफेद चंदन के बारे में बताने जा रहे हैं। किसान उन्नत तरीके से सफेद चंदन की खेती करें तो करोड़पति बन सकते हैं। आमतौर पर सफेद चंदन की खेती दक्षिण भारत में अधिक होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट पांडे उत्तर भारत में इसकी खेती को बढ़ावा दे रहे रहे हैं। इस बारे में उन्होंने किसान ऑफ़ इंडिया के संवाददात परमेन्द्र मोहन से बात की और सफेद चंदन की खेती की विस्तार से जानकारी ली।
आय बढ़ाने का बेहतरीन ज़रिया
उत्कृष्ट पांडे उत्तर भारत में सफेद चंदन की खेती को प्रमोट कर रहे हैं और ऐसा करने के पीछे उनका मकसद है किसानों की आय बढ़ाना। उन्होंने बताया कि सफेद चंदन की खेती पूरे भारत में हो सकती है। ध्यान रखने वाली बात है कि ऐसी जगह में सफेद चंदन की खेती करें जहां मिट्टी का पीएच 6 से 8.5 के बीच हो, मिट्टी में जलभराव न हो और बर्फ़ न गिरती हो। हालांकि, रेतिली मिट्टी में इसकी खेती नहीं हो सकती।
उत्कृष्ट पांडे के मुताबिक, यह सिर्फ एक भ्रांति है कि सफेद चंदन केवल दक्षिण भारतीय राज्यों में ही होता है। इसकी खेती उत्तर भारत में भी हो रही है लेकिन कम मात्रा में। उत्कृष्ट पांडे ने बताया कि उन्होंने एग्रो-फॉरेस्ट मॉडल के तहत प्रतापगढ़ ज़िले में एक फ़ार्म हाउस में 300 से 400 पौधे तैयार कर दिए हैं। इसके अलावा, 500 पौधे लगाएं भी दिए हैं। इस तरह से वह 1000 पौधे तैयार कर रहे हैं। उनके फ़ार्म हाउस में सफेद चंदन की खेती में रुचि रखने वाले किसान अक्सर आते हैं। यहां उन्हें चंदन की खेती से जुड़ी सारी जानकारी दी जाती है।

पेड़ कितने दिनों में तैयार होता है?
चंदन की लड़की सबसे महंगी लकड़ी है। इसकी एक किलो लकड़ी 25 ले 30 हज़ार रूपए में बिकती है। पेड़ के परिपक्व होने पर आराम से एक पेड़ से 15-20 किलो लकड़ी प्राप्त हो जाती है। अब आप मुनाफ़े का अंदाज़ा खुद ही लगा लीजिए। उकृष्ट पांडे का कहना है कि पौधे को पेड़ बनने में 14 से 15 साल का वक़्त लगता है और परिपक्व होने पर एक पेड़ की कीमत करीब एक से सवा लाख रुपए होती है। एक एकड़ में आप चंदन के करीब 250 पौधे लगा सकते हैं।
साथ में उगा सकते हैं कई फसलें
उत्कृष्ट पांडे बताते हैं कि चंदन के पौधे 14-15 फीट की दूरी पर लगाए जाते हैं, जिसमें किसान इंटरक्रॉपिंग कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त सकते हैं। धान और केले जैसी बहुत अधिक पानी की ज़रूरत वाली फसलों को छोड़कर अन्य फसलें लगा सकते हैं।

शुरुआत के लिए कितनी लागत चाहिए?
सफेद चंदन की खेती शुरू करने के लिए कम से कम एक लाख रुपये की लागत लगेगी। फिर हर साल इसमें खाद आदि डालने में 25 हज़ार रुपये का खर्च आएगा और 14-15 साल बाद आपको अपनी लागत का मुनाफ़ा मिलेगा।
अगर कोई किसान सफेद चंदन की खेती करना चाहता है और उससे जुड़ी किसी तरह की जानकारी चाहिए तो उत्कृष्ट पांडे से जुडने के लिए आप हम से नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उत्कृष्ट पांडे चंदन के पौधों की बिक्री भी करते हैं।

चंदन के पौधों की एक और ख़ासियत यह है कि इसे जीवित रखने के लिए अन्य पौधों के साथ लगाना ज़रूरी है, क्योंकि यह दूसरे पौधों की जड़ों से भोजन प्राप्त करता है। चंदन के पौधों के सही विकास के लिए इसके साथ नीम, मीठी नीम, सहजन, लाल चंदन आदि लगा सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।





















