प्राकृतिक कृषि के तरीकों की बात करें तो इसके महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन और व्हापासा। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी पूरी तरह से प्राकृतिक होती हैं जैसे गाय का गोबर, गौ मूत्र, बेसन, गुड़ आदि। इनसे खाद, मिट्टी की उर्वरक क्षमता और बीज संरक्षण को बेहतर करने में मदद मिलती है।
देशभर में कई किसानों ने अपनाई प्राकृतिक खेती की विधि
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड ज़िले के मशहूर किसान प्रेम सिंह का इस पर कहना है कि “किसान पाले गोरू और गोरू पाले खेत और खेत से ही सधते किसान के सब हेत”। राजस्थान के नौसर गांव के एक्सपर्ट जैविक किसान भी जैविक खाद बनाने से लेकर प्राकृतिक तरीके से सफेद शकरकंद जैसी नई किस्मों को सफल तरीके से उगा रहे हैं। आइये अब जानते हैं कि प्रकृति के इस अमृत का कैसे कर सकते हैं खेती में इस्तेमाल।
प्राकृतिक खेती में जीवामृत बनाने का तरीका (How to make Jeevamrut in Natural farming)
जीवामृत एक प्रभावशाली जैविक खाद है और प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण चार स्तंभों में से एक है। इसकी मदद से भूमि को पोषक तत्व मिलते हैं और ये एक उत्प्रेरक एजेंट (Catalytic Agent) के रूप में भी कार्य करता है। इसकी वजह से मिट्टी में सूक्ष्म जीवों (micro-organisms) की गतिविधि बढ़ जाती है। इसके अलावा जीवामृत की मदद से पेड़ों और पौधों को कवक (Fungus) और जीवाणु (Bacteria) से उत्पन्न रोग होने से भी बचाया जा सकता है। इससे पौधे स्वस्थ बने रहते हैं और अच्छी पैदावार मिलती है।
जीवामृत को बनाने के लिए सबसे पहले गोबर, गुड़ और बेसन के साथ पानी या गौ मूत्र के उपयोग से लिक्विड बना लें। इस लिक्विड को ड्रम में डालकर एक लकड़ी से घोलें। घोलने के बाद 2 से 3 दिन इसे छाया में रख दें। प्रतिदिन इस घोल को हिलाना ज़रूरी है। इसके बाद बोरियों का इस्तेमाल करके इसे ढक दें।
जीवामृत बनाने के लिए सामग्री:
- 10 किलो देसी गाय का गोबर
- 8 से 10 लीटर देसी गाय का मूत्र
- 1.5 से 2 किलो गुड़
- 1.5 से 2 किलो बेसन
- 180 लीटर पानी
- मुट्ठी भर फ़सल या पेड़ के नीचे की मिट्टी
जीवामृत को 2 से 3 बार लगभग 200 लीटर प्रति एकड़ पानी के साथ सिंचाई के समय देना फायदेमंद है। इसके अलावा फल वाले पेड़ों पर दोपहर 12 बजे के आसपास महीने में एक बार देना चाहिए। हर पेड़ पर 2-4 लीटर जीवामृत गोलाई से ज़मीन पर डालना चाहिए। इससे मिट्टी स्वस्थ रहती है और भूमिगृत जल में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा जीवामृत के इस्तेमाल से खेत में गहरी जुताई की जरूरत नहीं पड़ती और केंचुओं की संख्या भी बढ़ती है।
घनजीवामृत बनाने का तरीका (How to make Ghanjeevamrut)
ये जीवामृत का सूखा स्वरूप है। इसे खाद के साथ इस्तेमाल किया जाता है। घनजीवामृत को बनाने के लिए सबसे पहले धूप में 200 किलोग्राम ताज़ा गोबर को सूखा लें। इसके बाद इसमें 20 लीटर जीवामृत मिलाकर दो दिन के लिए छाया में रख दें। इसके बाद डंडे या किसी और उपकरण के इस्तेमाल से महीन कर दें। इस तरह तैयार हुए घनजीवामृत को 1 एकड़ ज़मीन में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ज़्यादा ज़मीन हो तो उसी अनुपात में सामग्री को बढ़ा कर लेना होगा।

प्राकृतिक खेती में बीजामृत बनाने का तरीका (How to make Beejamrut in natural farming)
बीजामृत एक अद्भुत जैविक घोल है। इसका उपयोग रोगों से बीजों को बचाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल बीज या पौध रोपण के समय करते हैं। इससे नन्हें पौधों की जड़ों को कवक (Fungus) तथा मिट्टी से मिलने वाली बीमारियों से बचाया जाता है।
बीजामृत को बनाने के लिए सबसे पहले गोबर, गौ मूत्र, चूने और मिट्टी के साथ पानी या गौ मूत्र के उपयोग से लिक्विड बना लें। इस द्रव्य यानी लिक्विड को एक रात के लिए रख दें और फिर आवश्यकता अनुसार इसमें बीज डालें। एक दिन इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस बीज को बुवाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बीजामृत बनाने के लिए सामग्री:
- 5 किलो देसी गाय का गोबर
- 5 लीटर देसी गाय का मूत्र
- 50 ग्राम बुझा हुआ चूना
- मुट्ठी भर फ़सल के मिट्टी
- 20 लीटर पानी
ये भी पढ़ें: फल-सब्ज़ी की खेती में लागत घटाने का बेजोड़ नुस्ख़ा है प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक, जानिए कैसे?
प्राकृतिक कृषि में आच्छादन कैसे बनायें (How to make mulching in natural farming)
मिट्टी की नमी को संरक्षित रखने के लिए आच्छादन यानि मल्चिंग का सहारा लिया जाता है। इसकी वजह से खेती के दौरान मिट्टी की गुणवत्ता को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। आच्छादन से पानी की कम खपत होती है और जीवाणु तथा केचुओं की गतिविधि भी बढ़ती है। मल्चिंग से खरपतवार (Weed) की समस्या का भी समाधान हो जाता है। इसके अलावा ज़मीन से कार्बन उत्सर्जन को रोकने और भूमि की जैविक कार्बन क्षमता को बढ़ने में मदद मिलती है।

प्राकृतिक खेती में आच्छादन (mulching) का इस्तेमाल तीन प्रकार से कर सकते हैं –
- मिट्टी आच्छादन (Soil Mulching) – मिट्टी की बाहरी सतह को किसी भी तरह की हानि से बचाने के लिए मिट्टी आच्छादन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें खेत के सतह पर ज़्यादा मिट्टी को एकत्रित करके रकते हैं। इससे मिट्टी की जल प्रतिधारण क्षमता (Water retaining capacity) बेहतर बनती है।
- स्ट्रा आच्छादन (Straw Muching) – इस प्रक्रिया में धान या गेहूँ के भूसे का इस्तेमाल करते हैं। इससे सब्ज़ी की अच्छी फसल पाने में मदद मिलती है।
- लाइव आच्छादन (Live Mulching) – इस प्रक्रिया में अलग-अलग तरह के पौधे एक साथ लगाये जाते हैं। इसके अंदर ऐसे दो पौधों को एक साथ लगाया जाता है जिनमें एक पौधा दूसरे पौधे को छाया प्रदान करता है। यह सारे पौधे अपने साथ के पौधों को बढ़ने में मदद करते हैं। जैसे, कॉफ़ी के साथ लौंग का पेड़।
प्राकृतिक खेती में व्हापासा (Whapasa) का इस्तेमाल
सुभाष पालेकर के शोध से साबित हुआ कि कई पौधों को बढ़ने के लिए इतना कम पानी चाहिए कि व्हापासा यानी भाप की मदद से भी बढ़ सकते हैं। व्हापासा, ऐसी दशा है जिसमें पौधे हवा और मिट्टी में मौजूद मामूली सी नमी से भी पोषण पा लेते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है ज़ीरो बजट खेती? (Zero Budget Natural Farming) पीएम मोदी ने क्यों किया इसका ज़िक्र?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Dairy Farming: छत्तीसगढ़ के विष्णु प्रसाद यादव का डेयरी पालन मॉडल बना पशुपालकों के लिए प्रेरणाबलौदा के विष्णु प्रसाद यादव ने डेयरी पालन (Dairy Farming) में आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाया और बेहतर आय हासिल की।
- हिमाचल सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब ‘हिम परिवार रजिस्टर’ से हर किसान को मिलेगा सीधा फायदाहिमाचल के 2.23 लाख किसान और बागवानी परिवार अब पूरी तरह या आंशिक रूप से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। ये खेती राज्य की 99.3 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है। यानी लगभग हर गांव में किसान अब रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं।
- Uttar Pradesh में खरीफ सीजन में सब्सिडी पर मिलेंगे बीज, किसानों के लिए सुनहरा मौका!सरकार ने बीज छूट का रास्ता दे दिया है, अब ज़रूरत है उस रास्ते पर चलने की। खरीफ सीजन जुलाई-अगस्त में शुरू होता है, और बीज वितरण पहले से चालू हो गया है। देर न करें, तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
- Golden Era of Cooperative Dairies: गांधीनगर में अमित शाह ने राष्ट्र को समर्पित किया Automated Milk Plant, 2.5 लाख लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंगभारत में डेयरी सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, लेकिन जरूरत थी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की। यह प्लांट उसी कमी को पूरा करता है। इसमें लगी आधुनिक मशीनें कम समय में अधिक उत्पादन करने में सक्षम हैं। इससे दूध की सप्लाई चेन (सप्लाई चेन) मजबूत होगी और उत्पादों की गुणवत्ता वैश्विक स्तर की हो जाएगी।
- शिवराज सिंह चौहान ने ली ICAR के साथ हाई-लेवल मीटिंग, कृषि मंत्री खेती को बनाएंगे मुनाफे का धंधाकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ICAR के महानिदेशक और डेयर सेक्रेटरी डॉ. एम.एल. जाट (Dr. M.L. Jat, Director General of ICAR and Secretary, DARE) ने पूरे देश में चल रहे ICAR के प्रोग्रामों और गतिविधियों की पूरी जानकारी दी।
- Natural Farming: प्राकृतिक खेती अपनाकर संगत राम ने खेती को बनाया टिकाऊ और लाभकारीप्राकृतिक खेती (Natural Farming) अपनाकर संगत राम ने खेती की लागत घटाई, फ़सलों की गुणवत्ता बढ़ाई और किसानों को नई राह दिखाई।
- Rizia (Lucerne): डेयरी और पशुपालन को मज़बूत करेगी हरे चारे की नई किस्म IGFRI-DL-2जलवायु परिवर्तन, बढ़ती लागत और पशुओं के लिए चारे की कमी जैसी चुनौतियों के बीच IGFRI-DL-2 जैसी उन्नत किस्म किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।
- Hybrid Paddy Seeds: हाइब्रिड धान के बीजों पर क्या कहा गया, क्यों उठी Denotification की मांग?पंजाब सरकार का मानना है कि जब धान की गुणवत्ता भारतीय खाद्य निगम यानी Food Corporation of India (FCI) के मानकों के अनुरूप नहीं होती, तब किसानों की फसल की खरीद और उठान में परेशानी आती है।
- पंजाब के किसानों को लेकर केंद्र और राज्य में बड़ी चर्चा, शिवराज सिंह चौहान ने दिया पूरा सहयोग का भरोसाशिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों के हित में फ़सल विविधीकरण, जल संरक्षण और टिकाऊ खेती पर केंद्र के सहयोग का भरोसा दिया।
- ICAR महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट को मिला ‘मारवाड़ रत्न’ सम्मानडॉ. एम.एल. जाट को कृषि अनुसंधान, जलवायु अनुकूल खेती और किसानों के हित में योगदान के लिए ‘मारवाड़ रत्न’ सम्मान मिला।
- Kharif Crops MSP 2026-27: किन फसलों में हुई सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी और क्यों?साफ़ संकेत मिलता है कि सरकार सिर्फ़ धान और गेहूं तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि तिलहन और दलहन की खेती को भी बढ़ावा देना चाहती है।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लॉन्च की नई AI तकनीक, अब 10 दिन पहले मिलेगा लोकल मौसम अपडेटभारत मौसम विज्ञान विभाग ने AI आधारित नई मौसम प्रणाली लॉन्च की, जिससे किसानों को 10 दिन पहले सटीक लोकल मौसम जानकारी मिलेगी।
- IMD ने लॉन्च किया ‘Hyper Local Forecast System’, ब्लॉक स्तर पर मिलेगी सटीक मौसम की जानकारीभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नया ‘Hyper Local Forecast System’ शुरू किया है, जिसके जरिए किसानों को ब्लॉक स्तर पर 10 दिन पहले तक बारिश और मौसम की जानकारी मिल सकेगी।
- Potato processing करके कैसे बनाए जाते हैं विभिन्न उत्पाद, जानिए प्रक्रियाPotato processing: आलू के किसानों को सीधे बाज़ार में बिक्री करने पर उतनी अच्छी कीमत शायद न मिले जितनी की किसी कंपनी को बेचने पर मिलती है। दरअसल, कई कंपनियां आलू की प्रोसेसिंग के ज़रिए विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करती है और ऐसी कंपनियां सीधे किसानों से आलू खरीदती है।
- खेती से स्वास्थ्य तक भारत की नई पहल: दिल्ली में लॉन्च हुआ “सेहत मिशन”दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि “सेहत मिशन” भारत की नीति-निर्माण प्रक्रिया में एक बड़े बदलाव का संकेत है।
- कैसे स्प्रिंकलर सिंचाई से मटर की उन्नत खेती कर रहे हैं, जानिए नैनीताल के किसान अल्ताफ हुसैनउत्तराखंड के नैनीताल जिले के धर्मपुर गांव के किसान अल्ताफ हुसैन लगभग 100 बीघा क्षेत्र में मटर की उन्नत खेती कर रहे हैं।
- प्राकृतिक खेती अपनाकर ओम प्रकाश ने एग्रो टूरिज्म का सफल मॉडल तैयार कियाप्राकृतिक खेती अपनाकर ओम प्रकाश ने एग्रो टूरिज्म से खेती को जोड़ा और किसानों के लिए नया मॉडल तैयार किया।
- दुनिया के महासागर जल रहे हैं! अप्रैल 2026 में बना रिकॉर्ड, El Niño बनेगा और ख़तरनाक?वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रशांत महासागर (Pacific ocean) में अल नीनो (El Niño) की स्थिति धीरे-धीरे बन रही है। अल नीनो का मतलब है कि समुद्र की सतह सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाती है। इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है।
- किसानों से PM मोदी की अपील: प्राकृतिक खेती से लेकर सोलर एनर्जी तक क्या कदम उठाने होंगे?प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग घटाकर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने सोलर पंप, मिट्टी संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए कहा कि टिकाऊ खेती से विदेशी मुद्रा की बचत होगी और धरती माँ को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।
- सौर ऊर्जा से संवर रही किसानों की तकदीर, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादनऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री कुसुम योजना अब झारखंड के चतरा जिले में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सिमरिया ब्लॉक के इचाक पंचायत में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था ने किसानों की खेती और… Read more: सौर ऊर्जा से संवर रही किसानों की तकदीर, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन






















