कैसे काम करता है किसानों के डिजिटल मित्र ‘एग्रीबॉट्स’? खेती को आसान बनाने वाले Agribots
जानिए क्या हैं एग्रीबॉट्स और कैसे ये किसानों के दोस्त बनकर उभरे हैं
एग्रीबॉट्स को ही कृषि रोबोट कहा जाता है। ये मूल रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी artificial intelligence पर आधारित रोबोट हैं, जो कृषि प्रथाओं के लिए उपयोगी हैं।
किसान ऑफ़ इंडिया हमारे देश के किसानों के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां हम किसानों के डिजिटल मित्र- एग्रीबॉट्स (Agribots) या कृषि रोबोट पर दिलचस्प जानकारियां लेकर आए हैं। हमने ड्रोन द्वारा खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने, खरपतवारों को तोड़ने में मदद करने, खेत की जुताई और कटाई करने वाली मशीनें, फसलों की निगरानी करने वाले रोबोट्स के बारे में सुना है। ये सभी मशीनें एग्रीबॉट्स के अलग-अलग संस्करण हैं।
इसलिए किसानों को अब धूप में पसीना बहाने, निराई-जुताई और कटाई करने की ज़रूरत नहीं है। हर काम के लिए एक रोबोट है। ऐसा नहीं है कि किसानों को कुछ नहीं करना है, बल्कि उन्हें सबसे कठिन काम करना है यानी काम करवाना है। वो आराम से बैठकर मशीनों को ज़रूरी काम करने के निर्देश दे सकते हैं। इस तरह वे समय, श्रम और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
इसे पढ़ते-सुनते ही आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे, जैसे-
- इन एग्रीबॉट्स की लागत क्या होगी?
- क्या एग्रीबॉट्स का आकार उपयोगकर्ता के अनुकूल होगा?
- इसकी प्रामाणिकता क्या होगी?
- ये कितना विश्वसनीय होगा?
- क्या अनपढ़ किसान इसे सीख पाएंगे और उपयोग कर पाएंगे?
सौभाग्य से, ऊपर पूछे गए सभी सवालों के जवाब हाँ की तरफ़ ही हैं। कृषि क्षेत्र में, रोबोटिक्स, क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एग्रीबॉट्स क्या हैं?
एग्रीबॉट्स को ही कृषि रोबोट कहा जाता है। ये मूल रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी artificial intelligence पर आधारित रोबोट हैं, जो कृषि प्रथाओं के लिए उपयोगी हैं। वे कृषि पद्धतियों को स्वचालन यानी अपने आप काम करने के लिए तैयार करते हैं। कृषि के क्षेत्र में किसानों की मेहनत और समय के निवेश को कम करते हैं। साथ ही बेहतर आय, लाभ और भविष्य की उम्मीद बढ़ाते हैं। एग्रीबॉट्स देश में खाद्य उत्पादन के स्तर को बढ़ाने में भी सहायक साबित हुए हैं। वे फसल दक्षता बढ़ाने और शारीरिक श्रम को कम करने में मदद करते हैं, जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिलता है। हमने किसान ऑफ़ इंडिया वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनल पर एग्रीबॉट्स को लेकर कई कहानियों साझा की हैं, जिन्हें आपको पढ़ना और देखना चाहिए।
एग्रीबॉट्स क्या कर सकते हैं?
जैसा कि कहा जाता है- जहां विश्वास है, वहाँ कुछ भी असंभव नहीं है। एग्रीबॉट्स को पूरे विश्वास के साथ बनाया गया है। वे बिना थके कई काम कर सकते हैं, जैसे-
- बीज बोना
- पौधों में पानी डालना
- मृदा विश्लेषण
- खरपतवार नियंत्रण
- छँटाई और पैकिंग
- कटाई और उठान
- पर्यावरणीय निगरानी
- स्वचालित बुवाई, छंटाई, बीजाई, छिड़काव
- फसल बोना
- फसल की निगरानी और भी बहुत कुछ…
एग्रीबॉट्स के प्रकार
- i) फ़्लाइंग एग्रीबोट्स
- ii) फ़ील्ड एग्रीबोट्स
जैसा कि नाम से पता चलता है, फ़्लाइंग एग्रीबॉट्स ड्रोन हैं जो खेतों की ज़रूरत के आधार पर ऊंची और नीची उड़ान भरते हैं। वे कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव कर सकते हैं। खेतों की निगरानी कर सकते हैं। जबकि फ़ील्ड एग्रीबॉट वह हैं जो खेतों में प्रवेश कर सकते हैं और हर एक पौधे तक पहुंच सकते हैं। वे पौधों को पानी देने, निराई-कटाई करने, फसल बोने आदि में मदद करते हैं। सबसे ज़रूरी बात है कि ये खेतों में काम कैसे करेंगे, इसी बात पर ये तय होता है कि ये किसान और खेत के लिए कितने उपयोगी हैं। एग्रीबॉट्स अपनी ज़रूरत और इस्तेमाल के अनुसार अलग-अलग आकार में आते हैं।
एग्रीबॉट्स किसानों की मदद कैसे करते हैं?
जब एग्रीबॉट्स फसलों के उत्पादन के लिए आवश्यक सभी बुनियादी और उन्नत कार्य करते हैं, तो वो बहुत मददगार होते हैं।
- ट्रैक्टर पर रखे गए एग्रीबॉट्स खेतों में अंदर जाकर तय कर सकते हैं कि बीज को कहां रोपना है, कब कटाई करनी है और खेत को पार करने के लिए सबसे अच्छा रास्ता कैसे चुनना है।
- फसलों की सिंचाई और उन्हें खाद देने के लिए पारंपरिक तरीकों में बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होगी। जबकि एग्रीबॉट्स की सहायता से पानी का कम इस्तेमाल होगा क्योंकि पानी की बर्बादी कम से कम होगी। जमीन पर मौजूद रोबोट खेत में आगे बढ़ेंगे और सीधे ज़रूरतमंद पौधे को ही पानी देंगे।
- रोबोट पौधों में खाद डालने में भी मदद कर सकते हैं। फ़्लाइंग रोबोट इस काम को सबसे अच्छे तरीके से कर सकते हैं। मकई की खेती के मामले में, पौधे तेजी से बढ़ते हैं और उन्हें समय पर खाद देना मुश्किल हो जाता है। तो, एग्रीबॉट्स हर पौधे की जड़ तक नाइट्रोजन पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
- जानकार मानते हैं कि खरपतवार को हटाने के लिए पूरे खेत में कीटनाशक का छिड़काव करना सही नहीं है। एग्रीबॉट्स फसल पर जड़ी-बूटियों की ज़रूरी मात्रा में सूक्ष्म छिड़काव का अभ्यास करते हैं। इससे उपयोग किए जाने वाले कीटनाशकों की मात्रा कम लगती है, जिससे किसान का खर्च कम हो जाता है।
- दूसरे एग्रीबॉट्स कंप्यूटर विजन डिटेक्शन की मदद से खरपतवार का पता लगाकर उसे उखाड़ सकते हैं।
एग्रीबॉट्स अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से विकसित किए जा रहे एक तरह के रोबोट हैं। एग्रीबॉट्स सहित किसी भी रोबोट के आमतौर पर पाँच हिस्से होते हैं:
सेंसर- ये मूल रूप से रोबोट की इंद्रियां हैं, जिसके माध्यम से वो अपने आस-पास के माहौल को महसूस करते हैं। सेंसर का काम होता है कंट्रोलर यानी नियंत्रक को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के रूप में सूचनाएं भेजना।
कंट्रोलर या नियंत्रक- ये रोबोट का मस्तिष्क होता है। ये आसपास के माहौल के बारे में सेंसर से संकेत प्राप्त करता है। इसके अलावा, रोबोट के इस हिस्से को जानकारी या आदेश, कमांड के रूप में पाने के लिए डिज़ाइन और प्रोग्राम किया जाता है।
ड्राइवर/एक्ट्यूएटर- ये रोबोट का इंजन है, जो मशीन को गति देने में मदद करता है।
भुजाएँ- ये ठीक वैसे ही हैं जैसे कंधे, कोहनी, कलाई और उंगलियों के साथ हमारा हाथ। ये रोबोट को दिए गए आदेश का पालन करते हैं और सभी काम करते हैं।
एंड इफेक्टर्स- ये रोबोट का वो हिस्सा है जो काम के माहौल के साथ बात करता है।
एग्रीबॉट्स के फ़ायदे
एग्रीबॉट्स की चर्चा करते हुए, पहले ही इसके कुछ फ़ायदे आपको गिना दिए हैं। फिर भी, यहां इसके फ़ायदों की एक सूची बना लेते हैं।
- काम आसान करना
- काम में सटीकता लाना
- जल्दी और आसानी से काम को करना
- हर एक पौधे की देखभाल के लिए उपयोगी
- कीटनाशकों, उर्वरकों, पानी, दवाओं आदि का छिड़काव करना
- उत्पादकता बढ़ाना
- उपज की गुणवत्ता को बढ़ाना
- उत्पादन की लागत कम करना
- युवाओं को खेती के लिए प्रेरित करना
- किसानों के लिए मल्टीटास्किंग का समर्थन करना
- खेती के साथ-साथ पशुपालन जैसे नए क्षेत्रों की खोज करने के लिए किसानों को प्रेरित करना
- विपरीत परिस्थितियों में काम करना
- कभी भी बीमार न होना, कभी न थकना… इसलिए ब्रेक की मांग न करना
- एक बार निवेश करने से लंबे समय तक आसानी रहेगी
एग्रीबॉट्स की कमियां
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसी तरह एग्रीबॉट्स किसानों के लिए उपयोगी तो होते हैं लेकिन कई बार कुछ मुश्किलें भी पैदा करते हैं। जैसे-
- किसानों के लिए महंगा सौदा
- रखरखाव में ध्यान देना ज़रूरी
- अनुसंधान और विकास की लागत
- समय प्रबंधन ज़रूरी
- बिजली कटौती के कारण रोबोट का उपयोग मुश्किल हो जाता है
- निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती है
- गरीब किसानों की एग्रीबॉट्स तक पहुंच नहीं है
अब हम जानते हैं कि रोबोट और विशेष रूप से एग्रीबॉट्स क्या होते हैं। ये खेती से संबंधित फैसले लेने में ज़रूरी भूमिका निभाते हैं। एग्रीबॉट्स के बारे में दी गई जानकारी से आपको उसके बारे में फ़ैसले लेने में आसानी होगी। हालांकि, एग्रीबॉट्स की लागत एक गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन विशेषज्ञ इसे एकमुश्त निवेश कहते हैं। उनका रखरखाव बहस का एक और मुद्दा हो सकता है, लेकिन इसका जवाब इस्तेमाल करने, करते रहने और समय के साथ ही दिया जा सकता है।
आने वाली पीढ़ियां इस तकनीकी बदलाव को लेकर उत्सुक हैं। पुरानी पीढ़ी के किसान विकास का आनंद ले रहे हैं और आज की दिक्कतों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि किसान ऑफ़ इंडिया की इस कोशिश से आपको कृषि रोबोट के बारे में जानने में मदद मिली होगी।
हमारी वेबसाइट पर यहां साझा किए गए लिंक के साथ एग्रीबॉट्स के बारे में पढ़ते रहें:
‘एग्रीबोट’: सरकारी मंजूरी पाने वाला भारत का पहला कृषि ड्रोन, जानिए इसके बारे में सब कुछ
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Poplar Tree Farming: पोपलर के पेड़ लगाकर पाएँ शानदार और अतिरिक्त आमदनीपोपलर, सीधा तथा तेज़ी से बढ़ने वाला वृक्ष है। सर्दियों में इसकी पत्तियों के झड़ जाने से रबी की फ़सलों को मिलने वाली धूप की मात्रा में कोई ख़ास कमी नहीं होती। इसी तरह, पोपलर की छाया से ख़रीफ़ फ़सलों को भी कोई ख़ास नुकसान नहीं पहुँचता है।
- बेमौसम बारिश और बदलते मौसम से फसलों पर पड़ता असर, ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की खबरेंमध्य प्रदेश अपने समृद्ध कृषि उद्योग के लिए जाना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में बार-बार होने वाली ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ा है।
- Onion Processing: प्याज़ की खेती के साथ ही इसकी प्रोसेसिंग से बढ़ेगी किसानों की आमदनीप्याज़ की खेती कर रहे किसानों को अक्सर फसल नुकसान से दो-चार होना पड़ता है। लगभग हर साल प्याज़ की फसल खराब होने पर बाज़ार में इसके दाम आसमान छूने लगते हैं। इस समस्या से निपटने का एक तरीका है प्याज़ को हिडाइड्रेट करके स्टोर करना। जब फसल ज़्यादा हो तो प्याज़ की प्रोसेसिंग करके इसके टुकड़ों को डिहाइड्रेट कर लें या इसका पाउडर बनाकर रख लें।
- World Forest Day: विश्व वन दिवस पर जानिए कैसे वन संपदा से समृद्ध हो रहा है जीवनइस बार विश्व वन दिवस 2023 की थीम ‘वन और स्वास्थ्य’ (Forests and Health) रखी गई है। भारत में वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, कुल 80.9 मिलियन हेक्टेयर भूमि वन और वृक्षों से भरा है। ये देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 फीसदी है। साल 2019 से लेकर 2021 के बीच के 2 वर्षों में भारतीय वन क्षेत्र में 2261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- प्लास्टिक मल्चिंग (Plastic Mulching) तकनीक से महिला किसान सरोजा ने टमाटर की उन्नत किस्म उगाकर की अच्छी कमाई, जानिए कैसे?कर्नाटक की प्रगतिशील महिला किसान सरोजा ने KVK की मदद से कई सब्ज़ियों में प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक अपनाई और अपने क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई हैं। जानिए कैसे हुआ उन्हें मुनाफ़ा?
- Ornamental Fish Farming: सजावटी मछली पालन का वैज्ञानिक तरीका अपनाया, इस युवक की आमदनी में हुआ इज़ाफ़ामछली पालन के मामले में भारत, चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता ह। ऐसे में किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से सजावटी मछलियों को पालें तो अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, क्योंकि सजावटी मछली पालन (Ornamental Fish Farming) की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
- Barley Farming: अनाज, चारा और बढ़िया कमाई एक साथ पाने के लिए करें जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेतीजौ की ज़्यादा पैदावार लेने के लिए जौ की नयी और उन्नत किस्में अपनायी जाएँ। इसका चयन क्षेत्रीय उपयोग और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर करना चाहिए। नयी किस्मों, उत्पादन तकनीकों में विकास और गुणवत्ता में सुधार की वजह से जौ की पैदावार में ख़ासा सुधार हुआ है। इसीलिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेती के लिए क्या करें, कब करें, कैसे करें, क्यों करें और क्या नहीं करें?
- Soil properties: अच्छी होगी मिट्टी की सेहत तो फसल उत्पादन बेहतर, कैसे पोषक तत्वों का खज़ाना बनती है मिट्टी?प्रकाश संश्लेषण के तहत धूप, हवा, पानी और मिट्टी से प्राप्त पोषक तत्वों के बीच रासायनिक क्रियाएँ करके पौधे अपना भोजन पकाते या निर्मित करते हैं। मिट्टी से पौधों को 16 पोषक तत्वों की सप्लाई होती है। किसी भी फ़सल का अच्छा विकास और खेती से होने वाले लाभ का दारोमदार इन्हीं पोषक तत्वों पर होता है।
- Bio-pesticides: खेती को बर्बादी से बचाना है तो जैविक कीटनाशकों का कोई विकल्प नहींजैविक कीटनाशकों में ‘एक साधे सब सधे’ वाली ख़ूबियाँ होती हैं। इसका मनुष्य, मिट्टी, पैदावार और पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और फ़सल के दुश्मन कीटों तथा बीमारियों से भी क़ारगर रोकथाम हो जाती है। इसीलिए, जब भी कीटनाशकों की ज़रूरत हो तो सबसे पहले जैविक कीटनाशकों को ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- Hydroponic Farming: जानिए हाइड्रोपोनिक उपज से कैसे होती है ‘जैविक खेती’ जैसी कमाई?बड़े शहरों में मौजूद सुपर मार्केट्स के अलावा ऑनलाइन मार्केटिंग के मामले में भी हाइड्रोपोनिक विधि से तैयार कृषि उत्पादों की बिक्री तेज़ी बढ़ रही है। अब नामी-गिरमी होटलों, रेस्त्राँ, क्लाउड किचन, कॉरपोरेट कैंटीन आदि में रोज़ाना बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक खेती के उत्पाद खरीदे जा रहे हैं।
- बकरी पालन में कैसे करें उन्नत नस्ल का चुनाव? जानिए Goat Farming व्यवसाय से जुड़ी अहम बातेंबकरी पालन किसानों की अतिरक्त आमदनी का बेहतरीन ज़रिया है। इसके दूध और मांस को बेचकर किसान अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं, बशर्ते उन्हें इसकी नस्ल की सही जानकारी हो।
- कृषि व्यवसाय (Agri Business) में इन बातों का ध्यान रखकर तेलंगाना की महिला किसान लक्ष्मी ने पाई सफलतालक्ष्मी ने कृषि व्यवसाय के ज़रिए अपने परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया और अब दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। खेती के कौन से तरीकों को उन्होंने अपनाया है, जानिए इस लेख में।
- जंगली गेंदे की खेती है बेजोड़, प्रति हेक्टेयर 35 हज़ार लागत और 75 हज़ार रुपये मुनाफ़ादक्षिण अफ्रीका के बाद भारत, जंगली गेंदे के तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। देश में फ़िलहाल, जंगली गेंदे के तेल का कुल सालाना उत्पादन क़रीब 5 टन है। बीते दशकों में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश के तराई के इलाकों में जंगली गेंदे की व्यावसायिक खेती की लोकप्रियता बढ़ी है।
- वैज्ञानिक तरीके से करें बकरी पालन तो लागत से 3 से 4 गुना होगी कमाई, इन बातों का रखें ध्यानवैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करके पशुपालक किसान अपनी कमाई को दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बकरी की उन्नत नस्ल का चयन करना, उन्हें सही समय पर गर्भित कराना और स्टॉल फीडिंग विधि को अपनाकर चारे-पानी का इन्तज़ाम करना बेहद फ़ायदेमन्द साबित होता है।
- बैकयार्ड मुर्गी पालन (Poultry Farming): कभी खेतिहर मज़दूरी किया करती थी पुष्पा, मुर्गी की ये उन्नत नस्ल बनी कमाई का ज़रियाबैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए सही नस्ल की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। क्या वो मुर्गी उस क्षेत्र के हिसाब से ठीक है या नहीं, इसके बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जानिए कैसे तेलंगाना की रहने वाली पुष्पा ने मुर्गी की उन्नत नस्ल से अपने आप को आत्मनिर्भर बनाया।
- Climate change: जलवायु परिवर्तन क्यों है खेती की सबसे विकट समस्या और क्या है इससे उबरने के उपाय?जलवायु परिवर्तन (Climate change) की वजह से जैविक और अजैविक तत्वों के बीच प्राकृतिक आदान-प्रदान से जुड़ा ‘इकोलॉजिकल सिस्टम’ भी प्रभावित हुआ है। इससे मिट्टी के उपजाऊपन में ख़ासी कमी आयी है। सिंचाई की चुनौतियाँ बढ़ी हैं। इसीलिए किसानों को जल्दी से जल्दी पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाना चाहिए।
- Lemongrass Farming: लेमनग्रास की खेती से इन ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा, एक बार लगाएं और 5 साल तक आरामलेमनग्रास भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय न हो, मगर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने का यह अच्छा ज़रिया है। लेमनग्रास की खेती बंजर भूमि में भी आसानी से की जा सकती है।
- बकरी के साथ मुर्गी पालन करने से किसान राजेश कुमार की आमदनी तीन गुना बढ़ी, जानिए क्या है इसके फ़ायदेएकीकृत पोल्ट्री और बकरी पालन से सीमित संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। बकरी के साथ मुर्गी पालन करने के कई फ़ायदे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले के रहने वाले राजेश कुमार इस एकीकृत प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं।
- जैविक खेती के साथ ही वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) बन रहा है महिलाओं की अतिरिक्त कमाई का जरियाऑर्गेनिक फूड प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ने के साथ ही इसके लिए ज़रूरी वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) की मांग भी बढ़ गई है। महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) के साथ ATMA ग्रुप पंचकव्य, अमृता करैसल और पांच पत्ती के अर्क के उत्पादन में भी महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।
- वाराणसी के मशरूम उत्पादक महिला समूह को FPO आधारित एक्सटेंशन डिलीवरी मॉडल से मिली सफलताकिसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले फसल के उत्पादन से ज़्यादा चुनौतीपूर्ण काम है अपनी फसल की उचित कीमत पाना। इसकी वजह होते हैं बिचौलिए, जो किसानों के मुनाफ़े में हिस्सेदार बन जाते हैं। ऐसे में FPO आधारित एक्सटेंशन डिलीवरी मॉडल किसानों के लिए फायदेमंद है।