कस्टम हायरिंग सेंटर (Custom Hiring Centre): श्रम और मेहनत बचाने के लिए खेती में मशीनों का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है, लेकिन छोटे व सीमांत किसान आर्थिक रूप से इतने समृद्ध नहीं होते कि वो मशीनें खरीद सकें। इसके अलावा, खेती में महिलाओं को भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है। महिला किसान या खेत में काम करने वाली अन्य महिलाओं की मेहनत मशीन व उपकरणों से कम हो जाती है। काम भी अधिक कुशलता से होता है।
इस बात की अहमियत को समझते हुए तेलंगाना के खम्मम ज़िले के सिंगरेनी में अन्नदाता कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) की स्थापना की गई, जो महिलाओं के लिए अनुकूल है। इससे छोटे व सीमांत किसानों को किफ़ायती कीमतों पर कृषि मशीनरी और उपकरण किराये पर मिल जाते हैं।
क्या है कस्टम हायरिंग सेंटर?
ये एक इकाई है, जिसका स्वामित्व FPO के पास है। इसके तहत छोटे व सीमांत किसानों को कृषि मशीनरी, उपकरण व उपकरणों के सेट किराए पर दिए जाते हैं। आसान उपलब्धता के कारण किसानों को इससे दोहरा फ़ायदा होता है। एक तो उनकी मेहनत और समय बच जाता है और दूसरा फसल का उत्पादन भी बेहतर होता है। ये किसानों के लिए सुविधाजनक वन स्टॉप सॉल्यूशन है यानि उनकी सारी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो जाता है।
“कस्टम हायरिंग सेंटर” (CHC) मॉडल की अवधारणा सोसाइटी फ़ॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी (SERP), तेलंगाना ने रखी। इसके स्वामित्व व संचालन की ज़िम्मेदारी किसान FPO के पास है। ये सुनिश्चित करता है कि जो किसान मशीनें खरीद नहीं सकते, उनकी पहुंच कस्टम हायरिंग सेंटर तक हो।

सफ़लतापूर्वक काम कर रहे CHC
सोसाइटी फ़ॉर एलिमिनेशन ऑफ़ रूरल पॉवर्टी (SERP), तेलंगाना ने 2020-21 के दौरान राज्य के 32 ज़िलों में 57 CHC (32 NRLM के तहत और 25 स्त्रीनिधि फंड के तहत) स्थापित किए, जो सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। किसान PO के पास इसका स्वामित्व और संचालन का अधिकार है जो ये सुनिश्चित करता है कि छोटे किसानों की पहुंच कस्टम हायरिंग सेंटर तक हो सके ताकि उन्हें सही समय पर सही कीमत पर कृषि उपकरण मिल सके।
किसान उत्पादक संगठनों (FPO) द्वारा एक उद्यम के रूप में कस्टम हायरिंग सेंटर चलाने और इसके प्रबंधन के लिए बिज़नेस प्लान भी बनाया गया। NRLM के तहत खम्मम ज़िले के सिंगरेनी मंडल में अन्नदाता कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। राशि स्वीकृत होने के बाद ज़िला उपार्जन समिति (District Procurement Committee) की मीटिंग के ज़रिए जिला स्तर पर उपकरण खरीदे गए।

मिलती हैं ये मशीनें
कस्टर हायरिंग सेंटर (Custom Hiring Centre) में खेती के लिए ज़मीन तैयार करने से लेकर, बुवाई, कटाई और थ्रेसिंग के उपकरण मिलते हैं। इसके साथ ही कटाई के बाद के लिए कुछ ज़रूरी उपकरणों के सेट भी उबलब्ध होते हैं।
उपलब्ध उपकरणों में शामिल हैं-
- ट्रैक्टर (Tractor)
- ट्रॉली (Trolley)
- बीज सह उर्वरक ड्रिल (Seed um Fertilizer Drill)
- डिस्क हैरो (Disc Harrow)
- मोल्ड बोर्ड हल (Mould Board Plough)
- पावर स्प्रेयर (Power Sprayer)
- हैंड स्प्रेयर (Hand Sprayer)
- ड्रम सीडर (Drum Seeder)
- धान बायलर (Rice Boiler)
- धान ट्रांसप्लांटर (Paddy Transplanter)
- रोटावेटर (Rotavator)
- टाइन कल्टीवेटर (Tine Cultivator)
इन उपकरणों को रखने के लिए मेन रोड पर जगह की पहचान की गई, ताकि वहां से आसानी से लोगों तक इसे पहुंचाया जा सके। यहां ऑफिस की जगह के साथ ही, इलेक्ट्रिक फीटिंग, रनिंग वॉटर, ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों को रखने के लिए गैराज और शटर की सुविधा उपलब्ध है।
सैकड़ों किसान उठा रहे लाभ
Custom Hiring Centre के उपकरणों की बदौलत लगभग 1300 एकड़ ज़मीन की ज़रूरतें पूरी हो रही हैं। बुवाई/रोपाई और कटाई/थ्रेसिंग जैसे अहम कामों के लिए मशीनों व उपकरणों की उपलब्धता से फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है। एक जारी आंकड़ें के मुताबिक, 2020-21 में बिज़नेस मॉडल होने की वजह से CHC ने 8 महीने में 3,75,000 रुपये की सकल आय अर्जित की। इसमें से 1,50,000 रुपये खर्च निकालने के बाद शुद्ध मुनाफ़ा 2,25,000 रुपये का हुआ।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में महिलाओं का एकमात्र कस्टम हायरिंग सेंटर कैसे बदल रहा स्थानीय किसानों की ज़िंदगी
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।
- Soil Carbon Payments से किसानों को अतिरिक्त आय की नई पहलSoil Carbon Payments के ज़रिए पंजाब और हरियाणा के 2500 से ज़्यादा किसानों को 2.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मिलेगा।
- Reimagining Indian Agriculture रिपोर्ट में ख़ुलासा : देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन बंजर!देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन ख़राब हो रही है। रिपोर्ट में ICAR-Indian Institute of Soil Science के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
- त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद: सरकार घटा सकती है खाद्य तेल पर आयात शुल्कभारत अपनी खाद्य तेल की ज़रूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा करता है। ये आयात मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन से होता है।
- बिहार में बाढ़ से फ़सल नुक़सान का जायज़ा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और किसानों को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- सिवनी का जम्बो सीताफल: जीआई टैग के साथ बदलेगी किसानों की तकदीर,इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की तैयारी शुरूसिवनी का जम्बो सीताफल (Seoni’s Jumbo Custard Apple) औसतन 200 से 650 ग्राम का होता है, लेकिन भूतबंधानी क्षेत्र में कई फल 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के मिलते हैं।
- World Circular Economy Forum 2026 में भारत की सर्कुलर इकॉनमी पर वैश्विक चर्चाWorld Circular Economy Forum 2026 में 62 देशों के 3600 से अधिक stakeholders ने Circular Economy पर चर्चा की।
- किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना: 32 साल इंतज़ार के बाद ऐतिहासिक समझौता,जानिए किस राज्य को मिलेगा सबसे बड़ा लाभकिशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना (Kishau Multipurpose Project) की नींव 1994 के ऊपरी यमुना जल समझौते में रखी गई थी, लेकिन आर्थिक बोझ और राज्यों के हितों के टकराव ने इसे आठ साल तक ठप कर दिया।
- खेती के साथ मधुमक्खी पालन: पाएं 1.28 लाख का अनुदान,1.92 लाख रुपये की लागत में शुरू करें अपना ख़ुद का बिज़नेसमधुमक्खी पालन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए आपको बड़े खेत या अलग ज़मीन की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर के आसपास, बगीचे में, पेड़-पौधों वाली जगह पर आसानी से यह यूनिट लगा सकते हैं।





















