Top 5 Tractors for Farming: (खेती से जुड़े कार्यों के लिए 5 बेहतरीन ट्रैक्टर्स) | भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसकी दो-तिहाई आबादी आज भी अपने जीवन यापन के लिए कृषि पर निर्भर है। कृषि प्राथमिक क्रिया है, जो हमारे लिए अधिकांश खाद्यान्न पैदा करती है। इसके साथ ही कृषि पर कच्चे माल के लिए विभिन्न उद्योग भी निर्भर हैं।
भारत में मौसम के आधार पर फसलों को तीन प्रकारों में बांटा गया है:
- रबी (नवम्बर से मार्च)
- खरीफ़ (जुलाई से अक्टूबर)
- जायद (अप्रैल से जून)
तीनों प्रकारों में से खरीफ़ सीज़न का भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे ज़्यादा महत्व है। इस सीज़न के दौरान बोई जाने वाली फ़सलें खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण रोज़गार और आय सृजन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, दालें, तिलहन, कपास, गन्ना और जूट सहित ये फसलें विभिन्न तरीकों से भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
अगर नयी तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए खरीफ़ फसलों की खेती की जाए, तो उत्पादन की बढ़ोतरी होगी और इनका अर्थव्यवस्था में योगदान और भी बढ़ जाएगा। ट्रैक्टर, विज्ञान और तकनीक की एक ऐसी देन है, जिसने अपने शुरुआत से आज तक कृषि कार्यों को आसान और उन्नत तरीके से करने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। फसल बुआई से लेकर कटाई तक के कार्यों के लिए आवश्यक हर प्रकार के इम्प्लीमेंट्स को चलाने में ट्रैक्टर का अहम योगदान होता है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसे 5 बेहतरीन ट्रैक्टर्स की बात करेंगे, जिससे आप उन्नत तरीके से कृषि कार्यों को कर खरीफ़ फसलों की पैदावार बढ़ा सकते हैं।
खरीफ़ फसलों के लिए 5 बेहतरीन ट्रैक्टर्स
खेती के लिए मिट्टी की तैयारी, बीज बुआई से लेकर अनाज को मंडी ले जाने तक ट्रैक्टर अहम भूमिका अदा करते हैं। ट्रैक्टर्स से जोड़कर किसान विभिन्न प्रकार के कृषि इम्प्लीमेंट्स जैसे कि कल्टीवेटर, रोटावेटर, एमबी प्लाऊ, पडलर और अन्य इम्प्लीमेंट्स चला सकते हैं। नीचे दिए गए 5 बेहतरीन ट्रैक्टर्स, न केवल आपकी खरीफ़ फसलों के लिए आवश्यक हर ज़रूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि ये कीमत के हिसाब से भी आपके बजट के अनुकूल हैं।
स्वराज 735 FE
स्वराज 735 FE (Swaraj 735 FE) एक पॉवरफुल और मल्टी-टास्किंग ट्रैक्टर है, जो खरीफ़ फसलों से संबंधित कृषि गतिविधियों के लिए उपयुक्त है। ये ट्रैक्टर 35-40 हॉर्स पॉवर इंजन के साथ आता है, जो जुताई, बुआई, जैसे भारी-भरकम कार्यों के लिए आवश्यक इम्प्लीमेंट्स को आसानी से चलाने में सक्षम है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन है, जो ईंधन की बचत भी करते हैं। इस ट्रैक्टर का ERPM रेटिंग 1800 RPM है, जो सामान्य से अधिक है। यानी इसमें अधिक फ्यूल बर्न होगा और पॉवर भी ज़्यादा देगा। जहां तक इसकी कीमत का सवाल है, तो ये आपको 7 लाख* से 8 लाख* रूपये के प्राइस रेंज में मिल जाएगा।
फार्मट्रैक 60 वैल्यूमैक्स
खरीफ़ सीज़न फसलों के प्रोडक्शन को बढ़ाने में फार्मट्रैक 60 वैल्यूमैक्स ट्रैक्टर अहम योगदान दे सकता है। ये 50 हॉर्स पॉवर के शक्तिशाली इंजन और कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। ये ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों में ज़बरदस्त परफॉर्म करता है। 3 सिलेंडर इंजन होने के कारण ये कम डीज़ल खपत करता है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलो है, जिससे ये ट्रैक्टर हैवी इम्प्लीमेंट्स को ऑपरेट, भारी कृषि सामग्री को लोड करने और उनको ढोने जैसे कार्यों को करने में सक्षम है। अगर किसान साथी ये ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें ये 8 लाख रूपये से 9 लाख रूपये के बीच मिल जाएगा।
न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस
न्यू हॉलैंड 3630 ट्रैक्टर खरीफ़ मौसम की फसलों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस ट्रैक्टर में 55 एचपी का पॉवरफुल इंजन होता है, जो खरीफ़ मौसम में बोये जाने वाली फसलों के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकता है। न्यू हॉलैंड का ये ट्रैक्टर मॉडल कल्टीवेटर, रोटावेटर, एमबी प्लाऊ जैसे इम्प्लीमेंट्स आसानी से चला सकता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700/2000 किलो है, जिससे ये भारी-भरकम इम्प्लीमेंट्स चला सकता है। बनावट के हिसाब से न्यू हॉलैंड 3630 ट्रैक्टर मजबूत और टिकाऊ है।
इस ट्रैक्टर का इंजन रेटेड आरपीएम 2300 है, इस हिसाब से ये बहुत ही ताकतवर ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग और डबल क्लच जैसी उन्नत सुविधाएं हैं, जो इस ट्रैक्टर के परिचालन को आसान बनाती है। ये ट्रैक्टर हमारे किसान साथियों को 9 लाख से 10 लाख रूपये की प्राइस रेंज में मिल जाएगा।
महिंद्रा 575 DI
महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर अपनी मज़बूती और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ये खरीफ़ मौसम के कृषि कार्यों के लिए किसानों के पसंदीदा ट्रैक्टर्स में से एक है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर मॉडल में 45 एचपी का इंजन होता है, जो कम आरपीएम पर अधिक पॉवर जेनेरेट करता है, जो इसको ईंधन कुशल बनाता है। महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर इंजन होते हैं, जो इसे और भी पॉवरफुल बनाता है।
ये एडवांस हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ आता है, जो डिस्क हैरो, कटर मिक्सर फीडर और हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लो जैसे भारी-भरकम उपकरणों के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। महिंद्रा ब्रांड ने इस ट्रैक्टर मॉडल में पॉवर स्टीयरिंग ऑप्शन दिया हुआ है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतर कंट्रोल किया जा सकता है। ये सेफ्टी के साथ ड्राइवर की थकान को भी कम करता है।
जॉन डियर 5310 ट्रेम III
जॉन डियर का 5310 ट्रेम III ट्रैक्टर मॉडल एक विश्वसनीय और कुशल ट्रैक्टर है जो खरीफ़ सीज़न के दौरान उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। 55 हॉर्स पावर के इंजन और उन्नत सुविधाओं के साथ, ये ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों को आसानी से करने में सक्षम है। ये ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है, जिससे ट्रैक्टर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन होते हैं, जो ट्रैक्टर को हल्का बनाने के साथ-साथ ईंधन कुशल भी बनाता है।
साथ ही जॉन डियर के इस मॉडल के रखरखाव में भी कम लागत आती है। अगर इस ट्रैक्टर को खरीदना चाहते हैं, तो ये आपको बाज़ार में 7 लाख से 12 लाख रुपये के प्राइस रेंज में मिल जाएगा।
ख़रीफ़ सीज़न के दौरान कृषि कार्यों को आसान करने और फसलों के उत्पादन को बढ़ाने में सही ट्रैक्टर का चयन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऊपर बताये गए ट्रैक्टर्स आपके ट्रैक्टर चुनाव करने का निर्णय लेने में अवश्य सहयोग करेंगे। सभी ट्रैक्टर्स का चुनाव उनके परफॉर्मेंस और बाज़ार कीमत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ज़्यादा जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर के लिए देश के अग्रिम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को विज़िट कर सकते हैं।
ट्रैक्टरकारवां (Tractorkarvan) किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से संबंधित सभी जानकारी के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है। ये यूजर-फ्रेंडली सुविधाएं प्रदान करता है, जो किसानों को ट्रैक्टर खोजने, खरीदने और बेचने और ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, कृषि टायर और हार्वेस्टर के फाइनेंसिंग के प्रोसेस में मदद करता है। ट्रैक्टरकारवां पर, किसानों को स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स, प्राइस और ईएमआई और ऑथेन्टिक यूज़र रिव्यू जैसी विस्तृत, अच्छी तरह से रिसर्च की गई और क्यूरेटेड जानकारी मिलती है। ज़मीनी स्तर पर अपनी व्यापक पहुंच के माध्यम से, ट्रैक्टरकारवां भारतीय किसानों को आसानी से ट्रैक्टर चुनने, खरीदने और फाइनेंस करने में सहायता करता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















