आज के समय में खेती की लागत बढ़ने और मुनाफा कम होने के कारण बहुत से किसान खेती छोड़ अन्य काम करने लगे हैं। लेकिन बहुत से किसान ऐसे भी हैं जो न सिर्फ़ खेती कर रहे हैं, बल्कि उसे बेहतर बनाने के लिए केमिकल छोड़ ऑर्गेनिक खेती (Organic Farming) अपना चुके हैं। ऐसे ही एक किसान हैं आंध्र प्रदेश के गड्डे सतीश बाबू, जो पशुओं पर आधारित ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। पशु आधारित जैविक खेती का यह हुनर उन्होंने अपने पिता से सीखा और अब इलाके के लोगों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं।
कौन हैं सतीश बाबू?
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी ज़िले के सीथमपेटा गाँव के रहने वाले सतीश कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। नौकरी के पीछे न जाते हुए उन्होंने अपनी पारंपरिक खेती को आगे बढ़ाने का फैसला किया। सतीश 16 एकड़ में नारियल, 19 एकड़ में धान और 20 एकड़ में मक्के की खेती करते हैं। उनके पास 37 भैंसें भी हैं। उन्होंने पशु आधारित खेती का गुण अपने पिता से सीखा और वह मानते हैं कि यही खेती का बेहतरीन तरीका है, साथ ही पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। इसे जुड़े जोखिम और अनिश्चितता के बावजूद उन्होंने खेती के इस तरीके को जारी रखा, क्योंकि 1990 से उन्होंने अपने परिवार को सफलतापूर्वक जैविक खेती करते देखा है।

जैविक खेती के लाभ
सतीश मानते हैं कि पशु आधारित जैविक खेती कई तरह से फ़ायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से महंगे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता खत्म हो जाती है, जिससे उत्पादन लागत में कमी आती है और लाभ बढ़ जाता है। साथ ही ऊर्जा की बचत करती है और लंबे समय में पर्यावरण की भी रक्षा होती है। सतीश का मानना है कि पशु आधारित जैविक खेती से बाहरी चीज़ों पर निर्भरता कम होती है और श्रम की भी बचत होती है। आज के समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए ऑर्गेनिक चीज़ों की मांग भी बढ़ रही है। इसके अलावा, खेती के इस तरीके से फसलों पर कीटों और बीमारियों का प्रभाव भी कम पड़ता है।
खुले में चरने से पशुओं को फ़ायदा
सतीश दिन के समय पशुओं को चरने के लिए खुला छोड़ देते हैं और रात के समय लंबी रस्सी से बांध देते हैं। रस्सी लंबी रखी जाती है ताकि पशु अपनी सुविधानुसार बैठ सकें। साथ ही इससे पशुओं का गोबर और मूत्र मिट्टी में अवशोषित होता रहता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और खरपतवार की समस्या कम होती है। खुले में चराने के अलावा जब हरे चारे की कमी होती है तो वह उन्हें धान की भूसी भी खिलाते हैं। सतीश का कहना है कि श्रम की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है और इस समस्या से निपटने के लिए वह नारियल के बागों में सिंचाई की बेसिन पद्धति का उपयोग करते हैं। खुले में चरने के साथ-साथ वह पशुओं को चारे की कमी वाले सीज़न के दौरान धान की भूसी खिलाते हैं। उनका कहना है कि पशुओं के खुले में चरने और कुदरती चारा खाने के कारण उन्हें फर्टिलिटी या प्रजनन संबंधी किसी तरह की समस्या नहीं आती है।

जैविक धान की अच्छी कीमत
बिना किसी केमिकल के पूरी तरह से जैविक खेती के ज़रिए बेहतरीन गुणवत्ता वाली धान की उपज की उन्हें अच्छी कीमत मिलती है। उनके मुताबिक, धान 80 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। वह 19 एकड़ में बिना किसी केमिकल के धान की खेती करते हैं। मिट्टी को पोषित करने के लिए धान के अवशेषों का इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना है कि जैविक तरीके से धान की खेती करने से बेहतरीन गुणवत्ता और स्वाद वाले चावल प्राप्त होते हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पशु आधारित जैविक खेती के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है।

ऑर्गेनिक खेती की अच्छी समझ रखने वाले सतीश एक प्रगतिशील किसान हैं जो अपने अनुभव दूसरे किसानों से बेझिझक साझा करके उन्हें भी जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- इंदौर में होगा BRICS Agriculture Summit 2026, कृषि और फूड सिक्योरिटी पर जुटेंगे दुनिया के बड़े देशBRICS Agriculture Summit 2026 जून में इंदौर में होगा, जहां कृषि, फूड सिक्योरिटी और नई तकनीकों पर वैश्विक चर्चा होगी।
- Noor Jahan Mango: आमों की रानी, जिसका वजन 4 किलो और कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरानअगर आपने दशहरी या हापुस खाया है, तो उससे बिल्कुल अलग अनुभव है नूरजहां आम। इसकी सबसे ख़ासियत है इसका स्वाद, जिसमें हल्की केसर और शहद जैसी सुगंध होती है। गूदा बेहद मुलायम, रसदार और बिना रेशों वाला होता है, जो मुंह में जाते ही घुल जाता है।
- Pig Farming: मिक्स्ड ब्रीड सूअर पालन से रायपुर के अंगीरा ठाकुर ने 5 साल में हासिल किया 20 लाख का टर्नओवरPig Farming: कुछ समय पहले तक मुर्गी पालन और बकरी पालन की तुलना में सूअर पालन को अच्छा नहीं माना जाता था और पढ़े-लिखे लोग इसमें जाने से कतराते थे, मगर अब ऐसा नहीं है। अब पढ़े-लिखे युवा भी इसे व्यवसाय के तौर पर चुन रहे हैं
- किसानों के लिए बड़ी खबर: शिवराज सिंह चौहान का सख़्त फरमान, MSP पर हर हाल में होगी ख़रीद!शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक अंदाज में कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान को उसकी उपज (Yield) का न्यायसंगत मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस लक्ष्य में किसी भी स्तर की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।’
- Earth Mango : केरल के पलक्कड़ में ‘ज़मीन के अंदर छुपी आम’ जैसी फंगस, वैज्ञानिक हैरान!नाम सुनकर ये मत सोचिएगा कि ये कोई (Earth Mango) आम है, नहीं, बल्कि एक अजीब फंगस है। सामान्य मशरूम बारिश के बाद ज़मीन के ऊपर उग आते हैं, लेकिन यह पूरी तरह मिट्टी के अंदर रहती है।
- The coastline of Andhra Pradesh: अब Seaweed Farming से बदलेगी मछुआरों और महिलाओं की किस्मतसरकार ने अकेले दम पर नहीं, बल्कि देश के टॉप संस्थानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की योजना बनाई है। CSIR-CSMCRI, NIOT और ICAR-CIBA के विशेषज्ञ वैज्ञानिक तरीके और उन्नत उत्पादन मॉडल तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन संस्थानों से पहले ही चर्चा कर ली है, ताकि खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग पर भी जोर दिया जा सके।
- केंद्र सरकार लाएगी “मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी”, 32 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदाप्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी” को मंजूरी दे दी है। इस मिशन पर सरकार अगले पांच वर्षों में ₹5659.22 करोड़ खर्च करेगी।
- APEDA Organic Farmer Verification: जैविक किसानों को बड़ी राहत, अब 3 जुलाई 2026 तक का मिला मौकापिछले कुछ सालों में जैविक खेती (Organic Farming) तेजी से बढ़ी है। देश-विदेश में जैविक अनाज, फल, सब्जियों और मसालों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार चाहती है कि बाजार में वही उत्पाद “जैविक” कहलाएं जो बिना रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों (Chemical fertilizers and toxic pesticides) के उगाए गए हों।
- फ्रूट होराइजन 2026 में शिवराज सिंह चौहान ने फल निर्यात बढ़ाने पर दिया ज़ोरफ्रूट होराइजन 2026 में शिवराज सिंह चौहान ने फल निर्यात, गुणवत्ता और प्रोसेसिंग बढ़ाने पर किसानों व विशेषज्ञों से चर्चा की।
- इंडिया का पहला AI-Based Basmati Paddy Survey Project हुआ लॉन्च, 40 लाख हेक्टेयर ज़मीन होगी कवरExperts का मानना है कि सरकार अब बासमती के Geographical Indication (GI) क्षेत्र की पूरी क्षमता का दोहन करने की तैयारी कर रही है। GI क्षेत्र तो पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी UP, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 60 लाख हेक्टेयर से अधिक में फैला है। लेकिन अब तक इसका सही आकलन नहीं हो पाया था।
- अब वही भारतीय मसाला कंपनी यूरोप में राज करेगी,जो Digital Traceability और Green Certification में आगे होगीहाल ही में दक्षिण भारत में Consulate General of the Netherlands और विश्व मसाला संगठन (WSO) ने एक बड़ा सेमिनार किया। विषय था। “Sustainable Spice Value Chain” यानी टिकाऊ मसाला चेन। यूरोप और भारत के जानकारों ने साफ कहा कि भारतीय मसाला कंपनियों के लिए अब नियम बदल चुके हैं।
- डायनामिक डीएम हीरा लाल, जिन्होंने जनसहयोग से बदली बांदा की तस्वीरडॉ. हीरा लाला 2018 में बांदा जिले में डीएम के रूप में गए और वहां उन्होंने अपने शासन काल में जल सरंक्षण, पेड़ लगाओं, पेड़ जियाओ अभियान चलाए और तालाबों पुनर्निमाण का काम करवाया।
- Natural Farming से बदली किसान की तकदीर, नवरूप सिंह का मॉडल बना मिसालनवरूप सिंह का Natural Farming और पारंपरिक जीवनशैली पर आधारित मॉडल आज चर्चा में है।
- आंध्र प्रदेश की ताकत बनेगा 5.11 लाख करोड़ का ‘Large Credit Plan, NABARD ने किसानों और कारोबारियों को दी नई ताकतNABARD ने साल 2026-27 के लिए 5.11 लाख करोड़ रुपये का Large Credit Plan बनाकर राज्य के विकास का नक्शा ही बदल दिया है। पिछले साल ये रकम 4.24 लाख करोड़ थी, यानी करीब 20 फीसदी का उछाल।
- देशभर में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘One Meal a Day with Millets’ अभियान शुरूदेश में पोषक अनाज यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। Millet Marvels, Indian Institute of Millets Research (IIMR) और Nutrihub के सहयोग से ‘One Meal a Day with Millets’ नामक राष्ट्रीय अभियान लॉन्च किया गया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक आहार में… Read more: देशभर में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘One Meal a Day with Millets’ अभियान शुरू
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को बड़ी राहत, 464 कृषकों को मिली ₹2.45 करोड़ की क्षतिपूर्तिविकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खरीफ 2025 और रबी 2025-26 के दौरान फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई।
- भारत की कॉफी ने दिखाया दम, एक्सपोर्ट में 26.6 फीसदी का उछाल, Robusta बना ‘चैंपियन’सिर्फ 4 महीनों में भारत ने करीब 37,000 टन अतिरिक्त कॉफी विदेश भेजी। ये इतनी बड़ी मात्रा है कि करीब 40 लाख छोटे-बड़े कैफे रोजाना एक कप कॉफी इस्तेमाल करते हैं, उनकी 6 महीने की ज़रूरत पूरी हो सकती है। इसमें Robusta कॉफी का सबसे अहम रोल है।
- MSP: सूरजमुखी और चना खरीद को मंज़ूरी, किसानों को ₹4,886 करोड़ से अधिक की सुरक्षाकेंद्र सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत खरीद को मजबूत किया है।
- मध्यप्रदेश बनेगा देश का ‘Milk Capital’ : पशुपालकों की होगी कमाई, सरकार ने उठाए बड़े कदममुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन (State-Level Conference of Livestock Farmers and Milk Producers) में ऐलान किया कि अब सरकार पशुपालकों से भरपूर मात्रा में दूध खरीदेगी और उन्हें उचित दाम दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
- उत्तराखंड में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना में डिजिटल भुगतान से किसानों को मिलेगा सीधा लाभदेहरादून में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना में Central Bank Digital Currency के ज़रिए किसानों को सीधे सब्सिडी मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।





















