बचपन से दिव्यांग लीला शाही ने वैज्ञानिक तकनीक से खेती करके कृषि को अपनी आमदनी का ज़रिया बना दिया
आत्मबल की धनी लीला शाही अन्य महिलाओं को करती है प्रेरित
किसी ने सच ही कहा है कि यदि दिल में कुछ करने की लगन हो तो कोई भी मुश्किल आपका रास्ता नहीं रोक सकती। उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले की महिला किसान लीला शाही ने इस बात को सच कर दिखाया है। अपनी शारीरिक अक्षमताओं को पीछे छोड़ते हुए वह कृषि क्षेत्र में पहचान बनाकर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक से खेती के तरीकों को अपनाया है।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी असफलताओं और बुरे हालात के लिए परिस्थितियों व किस्मत को कोसते रहते हैं और कुछ ऐसे होते हैं कि अपनी मेहनत और लगन से मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों को भी बदल देते हैं और मिसाल बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है बागेश्वर ज़िले के असौं गाँव की रहने वाली दिव्यांग महिला लीला शाही ने। खेती, पशुपालन और मशरूम उत्पादन की बदौलत उन्होंने न सिर्फ़ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि अब वह दूसरी महिलाओं को भी वैज्ञानिक तकनीक से खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं।
वैज्ञानिक तकनीक से खेती करके फ़ायदा
लीला शाही बचपन से ही दिव्यांग हैं और कम उम्र में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद उनकी ज़िंदगी में की मुश्किलें आईं। मगर उन्होंने हालात के आगे घुटने नहीं टेके और कठिनाइयों के बावजूद डिस्टेंस एजुकेशन से अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार की आमदनी का मुख्य स्रोत खेती थी, इसलिए वह शुरू से ही कृषि कार्यों से जुड़ी रहीं। उनके परिवार के पास खेती के लिए मात्र 0.16 हेक्टेयर भूमि ही थी, जिसपर उनका परिवार सब्ज़ी व फल के उत्पादन के साथ ही पशुपालन भी करता था, मगर पारंपरिक तरीके के कारण बहुत आमदनी नहीं हो पाती थी।

कृषि विज्ञान केन्द्र से मिली मदद
लीला शाही प्रगतिशील महिला किसान हैं और वह हमेशा से कृषि से जुड़े प्रशिक्षण व जागरुकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहती थीं। इससे उन्हें नई-नई जानकारियां मिलती रहती थी। कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर के संपर्क में आने के बाद उन्हें खेती की नई तकनीकों और उन्नत बीजों के बारे में जानकारी मिली। फिर उन्होंने पारंपरिक तरीका छोड़कर वैज्ञानिक तकनीक से खेती करनी शुरू कर दी। जल्द ही उन्हें इसका परिणाम भी देखने को मिला। अब सब्ज़ियों की खेती के साथ ही वह पौध उगाकर भी बेचती हैं। इसके अलावा, वह घर पर ही बटन मशरूम उत्पादन भी कर रही हैं।

पॉलीहाउस में सब्ज़ियों की खेती
लीला शाही सब्ज़ियों की खेती पॉलीहाउस में करती हैं। बागवानी विभाग की मदद से उन्होंने अपने खेत में पॉलीहाउस बनवाया है, जिसमें वह खीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी जैसी सब्जियां उगा रही हैं। वह अच्छी क्वालिटी के बीजों का इस्तेमाल करती हैं।
उन्नत किस्मों का उत्पादन
वह धान, सोयाबीन, गेहूं, मड़वा, मसूर आदि फसलें उगाती हैं। धान की वीएल 154, 62, 65 किस्म, गेहूं की वीएल 957, 829, 953, मसूर की वीएल 126, सोयाबीन की वीएल 47, 65 आदि उन्नत किस्मों का उत्पादन कर रही हैं।
उन्नत बीज, सही समय पर बुवाई, पंक्ति में बुवाई, खाद की सही मात्रा का उपयोग और विशेषज्ञों की सलाह मानकर खेती करने पर उन्हें अधिक उपज प्राप्त हो रही है। उनकी सफलता देखकर इलाके की अन्य महिला किसान भी वैज्ञानिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित हुई हैं और लीला उन्हें जागरुक करने का काम कर रही हैं।
पशुपालन भी अपनाया
उन्होंने संकर नस्ल की दो गाय और भैंसे रखी हैं, जिससे मिलने वाले दूध को वो डेयरी में बेचकर अतिरिक्त कमाई करती हैं। वह कृषि विज्ञान केन्द्र के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ी हैं, जिससे उन्हें कृषि के साथ ही पशुपालन से जुड़ी जानकारियां जैसे पशुओं की देखरेख, चारा प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी मिलती रहती है।

ये भी पढ़ें- Dairy Farming: टीचर की नौकरी छोड़कर शुरू किया डेयरी व्यवसाय, जानिए कैसे छोटे स्तर पर आप भी खोल सकते हैं डेयरी
वैज्ञानिक तकनीक से खेती करके आमदनी में हुई बढ़ोतरी
सब्ज़ी उत्पादन से सालाना करीबन 36 हज़ार रुपये, पशुपालन से 1,01,500 रुपये, फसल से 6,800 रुपये, मशरूम उत्पादन से 37,500 रुपये की आमदनी हो रही है। यानी वह सालाना 1,81,800 रुपये की कमाई कर रही है, जो पहले सिर्फ़ 66,400 रुपये ही थी।
वह न केवल एक प्रगतिशील कृषक महिला हैं, बल्कि वह अपने क्षेत्र में एक समाज सेवी के रूप में भी सामने आई हैं। महिला किसानों को प्रेरित कर समूह बनवाना, कृषि की उन्नत तकनीकों, योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमीनार आदि से जोड़कर जागरूक करने का कार्य भी करती हैं।
लीला शाही को कृषि में उनके योगदान के लिए ब्लॉक स्तर पर 2018-19 में ‘किसान श्री’ और जिला स्तर पर 2020-21 में ‘किसान भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ़ 300 रुपये से शुरू की थी मशरूम की खेती, जानिए कैसे ये महिला किसान बनी दूसरों के लिए मिसाल
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Gerbera Farming: जरबेरा फूल की खेती से इन ग्रामीण महिलाओं ने शुरू किया अपना बिज़नेस, जानिए इस फूल की ख़ासियतजरबेरा फूल ने उड़ीसा के गंजम ज़िले की महिला किसानों की ज़िंदगी किस तरह से बदल दी और उन्हें आजीविका का साधन दिया, जानिए इस लेख में।
- Millets Farming: बाजरे की खेती में रिज फेरो तकनीक का इस्तेमाल किया, उत्पादन भी बढ़ा और आमदनी भीआमतौर पर किसी भी फसल की अच्छी खेती के लिए अच्छी बरसात ज़रूरी है, मगर बाजरे की खेती कम बरसात वाली जगह में ज़्यादा फलती-फूलती है। बाजरे की फसल गर्म इलाकों और कम पानी वाली जगहों पर अच्छी तरह होता है।
- जानिए कैसे मांगुर मछली पालन छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बेहतरीन आमदनी का ज़रिया बन रहा हैमीठे पानी की मांगुर मछली की बाज़ार में काफ़ी मांग है और ये पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होती है। ऐसे में मांगुर मछली पालन और इसकी हैचरी यानी बीज उत्पादन से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- Blue Oyster Mushroom: जानिए ब्लू ऑयस्टर मशरूम की खेती करने का सरल तरीका और लागत-मुनाफ़े का गणितपौष्टिक गुणों से भरपूर होने के कारण मशरूम की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे किसानों को कम लागत में अतिरिक्त आमदनी का एक अच्छा ज़रिया मिल गया है। मशरूम की एक नई किस्म हैं ब्लू ऑयस्टर मशरूम जिसे बहुत ही कम लागत के साथ आसानी से उगाकर अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।
- जैविक खाद: कभी रासायनिक खाद का इस्तेमाल करने वाले रंजीत सिंह ने क्यों चुनी Organic Fertilizers की राह? जानिए कैसे बनाएं खादजैविक खाद बनाने के लिए सबसे ज़रूरी है देसी गायों को पालना। गाय का गोबर और मूत्र जैविक खेती के आवश्यक तत्व हैं। गाय के गोबर की खाद खेतों के लिए बेहतरीन पोषण का काम करती है, वहीं गोमूत्र का इस्तेमाल कीटनाशकों के रूप में होता है। वो खेती में नये प्रयोग भी करते हैं और अपने अनुभवों के ज़रिये इसे बेहतर बनाने के लिए सलाह-मशविरा भी देते हैं।
- उन्नत कृषि तकनीक: आर्थिक तंगी के चलते नहीं कर पाए 12वीं के बाद पढ़ाई, अब 8 लाख रुपये तक की आमदनीज़्यादा ज़मीन और सारी सुविधाओं के बावजूद भी किसानों को यदि खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती है, तो इसकी वजह है उन्नत तकनीक की कमी। उन्नत कृषि तकनीक के इस्तेमाल से ही राजस्थान के एक किसान ने सफलता की ऐसी मिसाल पेश की है, कि अब उनकी गिनती अपने इलाके के प्रगतिशील किसानों में होती है।
- एकीकृत कृषि: झूम खेती पर निर्भर थे किसान, सही तकनीक के इस्तेमाल से मिली तरक्कीमिज़ोरम के आदिवासी इलाकों में खेती की पारंपरिक तकनीक यानी झूम खेती लोकप्रिय है, मगर इससे न सिर्फ़ मिट्टी की उर्वरता कम होती है, बल्कि वनस्पतियों को जलाने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) मिज़ोरम के किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है।
- औषधीय पौधे सिरोपिजिआ बल्बोसा के बारे में जानते हैं आप? इसकी खेती के कई फ़ायदेशहरीकरण, जागरुकता की कमी और वनस्पतियों के दोहन के कारण कई महत्वपूर्ण वनस्पतियां लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। इन्हीं में से एक है सिरोपिजिआ बल्बोसा। औषधिय गुणों से भरपूर इस पौधे की खेती से जैव विविधता को बचाए रखा जा सकता है।
- बायोफ्लॉक मछली पालन तकनीक से Fish Farming करना हुआ आसान, कम पानी कम जगह में बढ़िया उत्पादनमछली पालन अतिरिक्त आमदनी का अच्छा ज़रिया है, लेकिन जिन इलाकों में अच्छी बरसात नहीं होती वहां नदी, तालाब व जलाशयों में मछली पालन करने में कठिनाई आती है। ऐसी जगहों के लिए बायोफ्लॉक मछली पालन तकनीक अच्छा विकल्प है।
- सेब की नर्सरी चलाने वाले पवन कुमार ने अपनाई रूटस्टॉक मल्टीप्लीकेशन तकनीक, चार गुना बढ़ी आमदनीपारंपरिक रूटस्टॉक वाले सेब के पौधों की मांग घटने से हिमाचल के रहने वाले पवन कुमार गौतम का सेब की नर्सरी का उद्योग डगमगा गया था, मगर इस तकनीक ने उन्हें नई राह दिखाई। जानिए क्या है रूटस्टॉक मल्टीप्लीकेशन तकनीक।
- गन्ने की खेती में करें प्राकृतिक हार्मोन्स का इस्तेमाल, पाएँ दो से तीन गुना ज़्यादा पैदावार और कमाईइथ्रेल और जिबरैलिक एसिड जैसे पादप वृद्धि हार्मोन्स के इस्तेमाल से सिंचाई और अन्य पोषक तत्वों की ज़रूरत भी कम पड़ती है। हालाँकि, यदि सिंचाई और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिले तो पैदावार अवश्य ज़्यादा होता है, लेकिन इससे खेती की लागत बेहद बढ़ जाती है। गन्ने की पैदावार कम होने का दूसरा प्रमुख कारण कल्लों का अलग-अलग समय पर बनना भी है। यदि कल्लों का विकास एक साथ हो तो वो परिपक्व भी एक साथ होंगे तथा उनका वजन भी ज़्यादा होगा, उसमें रस की मात्रा और मिठास भी अधिर होगी। लिहाज़ा, गन्ने की खेती में यदि कल्ले बेमौत मरने से बचा जाएँ तभी किसान को फ़ायदा होगा।
- मोती की खेती में लागत से लेकर सीप तैयार करने तक, आमदनी का गणित जानिए ‘किसान विद्यालय’ चलाने वाले संतोष कुमार सिंह सेसंतोष कुमार कहते हैं कि किसी और काम को करते हुए आप मोती की खेती (Pearl Farming) की शुरुआत कर सकते हैं। फिर चाहे आप पहले से कोई नौकरी कर रहे हों, डेयरी बिज़नेस में हों या किसी और फ़ील्ड में काम कर रहे हों।
- जानिए सब्जियों की खेती में दिल्ली से हिमाचल गया युवा कैसे बना मिसाल, अच्छी नौकरी छोड़ी अपनाई खेतीसब्ज़ियों की खेती अगर सही तरीके से और वैज्ञानिकों की सलाह से की जाए तो इससे अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश के किसान रमेश कुमार इसकी बेहतरीन मिसाल हैं, जिन्होंने नौकरी छोड़ खेती को पेशा बनाया।
- एकीकृत कृषि को अपनाकर आप कैसे ले सकते हैं फ़ायदा? रिटायर्ड फौजी का रहे लाखों की कमाईअगर इंसान में कुछ करने की चाहत हो, तो उम्र या हालात कोई मायने नहीं रखते। इसकी बेहतरीन मिसाल हैं जम्मू-कश्मीर के रिटायर्ड फौजी नसीब सिंह, जो 78 साल की उम्र में भी खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों से लाखों की कमाई कर रहे हैं।
- अनार की फसल पर लगने वाले बैक्टीरियल ब्लाइट रोग का ऐसे किया प्रबंधन, अनार उत्पादकों की बढ़ी आमदनीफलों में अनार काफी महंगा मिलता है और सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह खून बढ़ाने में मददगार है। कर्नाटक के तुमकुरू जिले में अनार की अच्छी पैदावार होती है, मगर पिछले कुछ सालों से यहां के किसान अनार में लगने वाले बैक्टीरियल ब्लाइट रोग से परेशान है जिससे फसल की बहुत हानि होती है। मगर कृषि विज्ञान केंद्र ने अब इसका भी हल निकाल लिया।
- Potato Planter Machine: पोटैटो प्लांटर मशीन क्यों है आलू की खेती में फ़ायदेमंद? जानिए इसकी ख़ासियत और दामपहले हाथ से ही आलू की बुवाई की जाती थी, जो किसानों के लिए एक धीमी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया हुआ करती थी। अब एडवांस पोटैटो प्लांटर की मदद से आलू की बुवाई की प्रक्रिया सहज हो गई है।
- Poultry Farming: मुर्गी पालन के लिए चुनी उन्नत नस्ल, जानिए कैसे अंडमान के इन किसानों की तकदीर बदल रहा ‘वनराजा’कई ऐसे किसान हैं, जिनके पास खेती के लिए ज़मीन नहीं है या बहुत कम ज़मीन हैं, तो उनके लिए मुर्गी पालन आमदनी का बेहतरीन ज़रिया है। लेकिन इसके लिए सही नस्ल और वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी ज़रूरी है।
- Makhana Farming: मखाने की खेती आप कई तरह से कर सकते हैं, जानिए इससे जुड़ी सभी बातेंमखाने की खेती के लिए गर्म मौसम और पानी की भरपूर उपलब्धता ज़रूरी है, तभी तो तालाब और पोखर वाले इलाके में इसकी खूब खेती होती है। इसकी खेती की कई उन्नत तकनीकें कृषि संस्थानों ने सुझाई हैं। क्या हैं वो तकनीकें? जानिए इस लेख में।
- परवल की खेती (Pointed Gourd): जानिए परवल की उन्नत किस्मों के बारे में, बाज़ार में अच्छा चल रहा परवल का भावपरवल की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। इसका उपयोग मुख्य रूप से सब्जी, अचार और मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। क्या इसका दाम है? देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे इसकी खेती जाती है? परवल की खेती से जुड़ी है कई अहम बातों के बारे जानिए।
- वैज्ञानिक सूअर पालन में किन बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी? Pig Farming में झारखंड का ये युवा बना मिसालकम लागत में अधिक मुनाफ़ा कमाने का अच्छा ज़रिया है सूअर पालन, मगर पारंपरिक तरीका अपनाने पर इस व्यवसाय से अधिक लाभ नहीं होता। यदि आप बढ़िया मुनाफ़ा चाहते हैं तो झारखंड के इस युवा की तरह वैज्ञानिक तरीके से सूअर पालन का व्यवसाय करें।