जैविक खेती के साथ ही वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) बन रहा है महिलाओं की अतिरिक्त कमाई का जरिया
जैविक खाद बनाने और ज़्यादा आय कमाने का प्रशिक्षण दे रहा ATMA ग्रुप
ऑर्गेनिक फूड प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ने के साथ ही इसके लिए ज़रूरी वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) की मांग भी बढ़ गई है। महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) के साथ ATMA ग्रुप पंचकव्य, अमृता करैसल और पांच पत्ती के अर्क के उत्पादन में भी महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।
जैविक खेती के लिए ज़रूरत होती है जैविक खाद (Organic Manure) की और इसकी कमी दूर करने के लिए ही एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA) लोगों को जागरुक और प्रशिक्षित कर रहा है। वर्मीकंपोस्ट (ऑर्गेनिक खाद) का उत्पादन करके खेती के लिए जहां प्राकृतिक और पौष्टिक खाद मिलेगा, वहीं स्थानीय महिलाएं इससे कमाई भी कर सकती हैं। गोवा और कराईकल जिले में ATMA (Agriculture Technology Management Agency) ने स्थानीय महिलाओं को न सिर्फ वर्मीकंपोस्ट बनाने की तकनीक बताई, बल्कि उन्हें इसके लिए प्रेरित करके किसानों की खाद की कमी की समस्या को भी हल करने की कोशिश की है। यह खाद बनाना बेहद आसान है और यह किसानों को भी सस्ती मिल जाती है। यानी इससे दो तरफा फायदा हो रहा है।
क्या है वर्मीकंपोस्ट?
यह किचन या घर से निकलने वाले कचरे से तैयार खाद है, जिसे केंचुए (Earthworms) की मदद से बनाया जाता है। केंचुए से बनी यह खाद मिट्टी को और अधिक उपजाऊ बनाती है। वर्मीकंपोस्ट में ऐसे तत्व होते हैं जो पानी में आसानी से घुल जाते हैं, इसलिए यह खाद भूमि में अच्छी तरह अवशोषित होकर उसे उपजाऊ बनाती है।
ये भी पढ़ें: खेती-बाड़ी में कमाई बढ़ाने के लिए अपनाएँ केंचुआ खाद (वर्मीकम्पोस्ट), जानिए उत्पादन तकनीक और विधि
ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा
एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA), गोवा ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय महिलाओं को वर्मीकंपोस्ट बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके अलावा रोजा ATMA ग्रुप, जो एक महिला CIG है जिसमें कमोडिटी इंटरेस्ट ग्रुप ‘ऑर्गेनिक फार्मिंग’के तहत 16 महिला सदस्य शामिल हैं, वह भी ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मीकंपोस्टिंग के लिए महिलाओं को जागरुक कर रही है। इस ग्रुप ने व्यवसायिक आधार पर वर्मीकंपोस्ट का उत्पादन करने का निर्णय लिया है। हालांकि, ये मुख्य रूप से वर्मीकंपोस्ट का ही उत्पादन करते हैं, लेकिन साथ में पंचकव्य, अमृता करैसल और पांच पत्ती के अर्क का भी उत्पादन कर रहे हैं।

वर्मीकंपोस्ट से अतिरिक्त कमाई
वर्मीकंपोस्ट बनाकर अतिरिक्त कमाई की जा सकती है, इसके लिए कराईकल का रोजा ATMA ग्रुप और गोवा में ATMA महिला किसानों के स्वयं सहायता ग्रुप को वर्मीकंपोस्ट बनाने की तकनीक बताने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दे रहा है। जगह-जगह जाकर यह ग्रुप महिला किसानों के स्वयं सहायता ग्रुप को अपनी इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। शुरुआत में कम लागत वाली वर्मीकंपोस्ट यूनिट बनाई गई जिसमें फूस की छत और सीमेंट का फर्श था। इसके बाद समूह ने पंचकव्य, अमृता करैसल और पांच पत्ती के अर्क की बिक्री भी शुरू की। अब वह चावल का आटा, रागी का आटा, अचार, चावल के आटे से बने स्नैक्स भी बेचकर अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। गोवा में महिला किसानों को शुरुआत में गाय के गोबर की कमी की समस्या आई, जो कि खाद के लिए मुख्य कच्चा माल है, लेकिन ATMA ग्रुप ने इस समस्या को हल कर दिया।

गोवा में मिली सफलता
ATMA ग्रुप को गोवा में बड़ी सफलता मिली। किरलापाल डाबल के स्वयं सहायता समूहों ने वर्मीकंपोस्ट बनाने के लिए प्लास्टिक के (12x3x2 फीट) के चार बेड तैयार किए और 2 महीने में वर्मीकंपोस्ट बनकर तैयार हो गया। समूह ने खुद के रोज़गार के लिए इस काम को जारी रखा है और पिछले डेढ़ साल में 9-10 टन वर्मीकंपोस्ट की बिक्री कर चुके हैं। अब ये ग्रुप और प्लास्टिक बेड बनाकर अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं।
मुनाफ़े के साथ ही पूरी हो रही खाद की कमी
वर्मीकंपोस्ट बनाने में अतिरिक्त लागत नहीं आती है और इससे महिला किसानों की अच्छी आमदनी भी हो रही है। साथ ही स्थानीय किसानों को अब ऑर्गेनिक खाद की कमी भी नहीं होती, क्योंकि आसपास ही इसका अच्छा उत्पादन होने से उन्हें कम कीमत में पौष्टिक वर्मीकंपोस्ट मिल जाता है। गोवा में महिला किसानों का स्वंय सहायता समूह वर्मीकंपोस्ट का अपना ब्रांड बनाने की सोच रहा है, जिससे बाज़ार में उनकी पहचान बनेगी। साथ ही वह इसे नए बाज़ार तक पहुंचाने की भी कोशिश कर रही हैं, जिससे आमदनी में इज़ाफा हो।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2021: साल 2021 में खेती-किसानी में इन महिलाओं ने कायम किया अपना दबदबा, किसान ऑफ इंडिया विशेष
अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या Kisanofindia.mail@gmail.com ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

ये भी पढ़ें:
- Poplar Tree Farming: पोपलर के पेड़ लगाकर पाएँ शानदार और अतिरिक्त आमदनीपोपलर, सीधा तथा तेज़ी से बढ़ने वाला वृक्ष है। सर्दियों में इसकी पत्तियों के झड़ जाने से रबी की फ़सलों को मिलने वाली धूप की मात्रा में कोई ख़ास कमी नहीं होती। इसी तरह, पोपलर की छाया से ख़रीफ़ फ़सलों को भी कोई ख़ास नुकसान नहीं पहुँचता है।
- बेमौसम बारिश और बदलते मौसम से फसलों पर पड़ता असर, ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की खबरेंमध्य प्रदेश अपने समृद्ध कृषि उद्योग के लिए जाना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में बार-बार होने वाली ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ा है।
- Onion Processing: प्याज़ की खेती के साथ ही इसकी प्रोसेसिंग से बढ़ेगी किसानों की आमदनीप्याज़ की खेती कर रहे किसानों को अक्सर फसल नुकसान से दो-चार होना पड़ता है। लगभग हर साल प्याज़ की फसल खराब होने पर बाज़ार में इसके दाम आसमान छूने लगते हैं। इस समस्या से निपटने का एक तरीका है प्याज़ को हिडाइड्रेट करके स्टोर करना। जब फसल ज़्यादा हो तो प्याज़ की प्रोसेसिंग करके इसके टुकड़ों को डिहाइड्रेट कर लें या इसका पाउडर बनाकर रख लें।
- World Forest Day: विश्व वन दिवस पर जानिए कैसे वन संपदा से समृद्ध हो रहा है जीवनइस बार विश्व वन दिवस 2023 की थीम ‘वन और स्वास्थ्य’ (Forests and Health) रखी गई है। भारत में वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, कुल 80.9 मिलियन हेक्टेयर भूमि वन और वृक्षों से भरा है। ये देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 फीसदी है। साल 2019 से लेकर 2021 के बीच के 2 वर्षों में भारतीय वन क्षेत्र में 2261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- प्लास्टिक मल्चिंग (Plastic Mulching) तकनीक से महिला किसान सरोजा ने टमाटर की उन्नत किस्म उगाकर की अच्छी कमाई, जानिए कैसे?कर्नाटक की प्रगतिशील महिला किसान सरोजा ने KVK की मदद से कई सब्ज़ियों में प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक अपनाई और अपने क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई हैं। जानिए कैसे हुआ उन्हें मुनाफ़ा?
- Ornamental Fish Farming: सजावटी मछली पालन का वैज्ञानिक तरीका अपनाया, इस युवक की आमदनी में हुआ इज़ाफ़ामछली पालन के मामले में भारत, चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता ह। ऐसे में किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से सजावटी मछलियों को पालें तो अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, क्योंकि सजावटी मछली पालन (Ornamental Fish Farming) की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
- Barley Farming: अनाज, चारा और बढ़िया कमाई एक साथ पाने के लिए करें जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेतीजौ की ज़्यादा पैदावार लेने के लिए जौ की नयी और उन्नत किस्में अपनायी जाएँ। इसका चयन क्षेत्रीय उपयोग और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर करना चाहिए। नयी किस्मों, उत्पादन तकनीकों में विकास और गुणवत्ता में सुधार की वजह से जौ की पैदावार में ख़ासा सुधार हुआ है। इसीलिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि जौ की उन्नत और व्यावसायिक खेती के लिए क्या करें, कब करें, कैसे करें, क्यों करें और क्या नहीं करें?
- Soil properties: अच्छी होगी मिट्टी की सेहत तो फसल उत्पादन बेहतर, कैसे पोषक तत्वों का खज़ाना बनती है मिट्टी?प्रकाश संश्लेषण के तहत धूप, हवा, पानी और मिट्टी से प्राप्त पोषक तत्वों के बीच रासायनिक क्रियाएँ करके पौधे अपना भोजन पकाते या निर्मित करते हैं। मिट्टी से पौधों को 16 पोषक तत्वों की सप्लाई होती है। किसी भी फ़सल का अच्छा विकास और खेती से होने वाले लाभ का दारोमदार इन्हीं पोषक तत्वों पर होता है।
- Bio-pesticides: खेती को बर्बादी से बचाना है तो जैविक कीटनाशकों का कोई विकल्प नहींजैविक कीटनाशकों में ‘एक साधे सब सधे’ वाली ख़ूबियाँ होती हैं। इसका मनुष्य, मिट्टी, पैदावार और पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और फ़सल के दुश्मन कीटों तथा बीमारियों से भी क़ारगर रोकथाम हो जाती है। इसीलिए, जब भी कीटनाशकों की ज़रूरत हो तो सबसे पहले जैविक कीटनाशकों को ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- Hydroponic Farming: जानिए हाइड्रोपोनिक उपज से कैसे होती है ‘जैविक खेती’ जैसी कमाई?बड़े शहरों में मौजूद सुपर मार्केट्स के अलावा ऑनलाइन मार्केटिंग के मामले में भी हाइड्रोपोनिक विधि से तैयार कृषि उत्पादों की बिक्री तेज़ी बढ़ रही है। अब नामी-गिरमी होटलों, रेस्त्राँ, क्लाउड किचन, कॉरपोरेट कैंटीन आदि में रोज़ाना बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक खेती के उत्पाद खरीदे जा रहे हैं।
- बकरी पालन में कैसे करें उन्नत नस्ल का चुनाव? जानिए Goat Farming व्यवसाय से जुड़ी अहम बातेंबकरी पालन किसानों की अतिरक्त आमदनी का बेहतरीन ज़रिया है। इसके दूध और मांस को बेचकर किसान अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं, बशर्ते उन्हें इसकी नस्ल की सही जानकारी हो।
- कृषि व्यवसाय (Agri Business) में इन बातों का ध्यान रखकर तेलंगाना की महिला किसान लक्ष्मी ने पाई सफलतालक्ष्मी ने कृषि व्यवसाय के ज़रिए अपने परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया और अब दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। खेती के कौन से तरीकों को उन्होंने अपनाया है, जानिए इस लेख में।
- जंगली गेंदे की खेती है बेजोड़, प्रति हेक्टेयर 35 हज़ार लागत और 75 हज़ार रुपये मुनाफ़ादक्षिण अफ्रीका के बाद भारत, जंगली गेंदे के तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। देश में फ़िलहाल, जंगली गेंदे के तेल का कुल सालाना उत्पादन क़रीब 5 टन है। बीते दशकों में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश के तराई के इलाकों में जंगली गेंदे की व्यावसायिक खेती की लोकप्रियता बढ़ी है।
- वैज्ञानिक तरीके से करें बकरी पालन तो लागत से 3 से 4 गुना होगी कमाई, इन बातों का रखें ध्यानवैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करके पशुपालक किसान अपनी कमाई को दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बकरी की उन्नत नस्ल का चयन करना, उन्हें सही समय पर गर्भित कराना और स्टॉल फीडिंग विधि को अपनाकर चारे-पानी का इन्तज़ाम करना बेहद फ़ायदेमन्द साबित होता है।
- बैकयार्ड मुर्गी पालन (Poultry Farming): कभी खेतिहर मज़दूरी किया करती थी पुष्पा, मुर्गी की ये उन्नत नस्ल बनी कमाई का ज़रियाबैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए सही नस्ल की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। क्या वो मुर्गी उस क्षेत्र के हिसाब से ठीक है या नहीं, इसके बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जानिए कैसे तेलंगाना की रहने वाली पुष्पा ने मुर्गी की उन्नत नस्ल से अपने आप को आत्मनिर्भर बनाया।
- Climate change: जलवायु परिवर्तन क्यों है खेती की सबसे विकट समस्या और क्या है इससे उबरने के उपाय?जलवायु परिवर्तन (Climate change) की वजह से जैविक और अजैविक तत्वों के बीच प्राकृतिक आदान-प्रदान से जुड़ा ‘इकोलॉजिकल सिस्टम’ भी प्रभावित हुआ है। इससे मिट्टी के उपजाऊपन में ख़ासी कमी आयी है। सिंचाई की चुनौतियाँ बढ़ी हैं। इसीलिए किसानों को जल्दी से जल्दी पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाना चाहिए।
- Lemongrass Farming: लेमनग्रास की खेती से इन ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा, एक बार लगाएं और 5 साल तक आरामलेमनग्रास भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय न हो, मगर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने का यह अच्छा ज़रिया है। लेमनग्रास की खेती बंजर भूमि में भी आसानी से की जा सकती है।
- बकरी के साथ मुर्गी पालन करने से किसान राजेश कुमार की आमदनी तीन गुना बढ़ी, जानिए क्या है इसके फ़ायदेएकीकृत पोल्ट्री और बकरी पालन से सीमित संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। बकरी के साथ मुर्गी पालन करने के कई फ़ायदे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले के रहने वाले राजेश कुमार इस एकीकृत प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं।
- जैविक खेती के साथ ही वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) बन रहा है महिलाओं की अतिरिक्त कमाई का जरियाऑर्गेनिक फूड प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ने के साथ ही इसके लिए ज़रूरी वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) की मांग भी बढ़ गई है। महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) के साथ ATMA ग्रुप पंचकव्य, अमृता करैसल और पांच पत्ती के अर्क के उत्पादन में भी महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।
- वाराणसी के मशरूम उत्पादक महिला समूह को FPO आधारित एक्सटेंशन डिलीवरी मॉडल से मिली सफलताकिसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले फसल के उत्पादन से ज़्यादा चुनौतीपूर्ण काम है अपनी फसल की उचित कीमत पाना। इसकी वजह होते हैं बिचौलिए, जो किसानों के मुनाफ़े में हिस्सेदार बन जाते हैं। ऐसे में FPO आधारित एक्सटेंशन डिलीवरी मॉडल किसानों के लिए फायदेमंद है।