अगर आप अतिरिक्त आमदनी के लिए मछली पालन करना चाहते हैं, तो आप एक छोटे से तालाब से भी मछली पालन की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपके लिए ये जानना ज़रूरी है कि मछली पालन की लागत का एक बड़ा हिस्सा मछलियों के आहार पर खर्च होता है।
एक अनुमान के मुताबिक, लागत का 40 से 60 फ़ीसदी हिस्सा आहार पर खर्च होता है। इससे मुनाफ़े में कमी आती है। ऐसी स्थिति में मछली पालक उपलब्ध स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल करके तालाब पर ही मछलियों के लिए भोजन तैयार कर सकते हैं। इससे मछलियों को पौष्टिक आहार मिलेगा और लागत में भी कमी आएगी।
पारंपरिक आहार नहीं है काफ़ी
मछली पालक आमतौर पर मछलियों को सरसों और मूंगफली की खली, चावल और गेहूं की भूसी खिलाते हैं। ये आहार बहुत पौष्टिक नहीं होते हैं, जिससे मछलियों का तेज़ी से विकास नहीं हो पाता है और पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। किसान अपनी लागत कम करने और पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए तालाब पर ही आहार बना सकते हैं। इसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाता है। वो छोटे पैमाने पर आहार का उत्पादन कर सकते हैं। वो लोई, पिंड या सूखे पिलेट्स के रूप में मछलियों के लिए आहार तैयार कर सकते हैं, जो बाज़ार में उपलब्ध आहार से सस्ते होते हैं।
आहार के लिए ज़रूरी सामग्री
पौष्टिक आहार के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों का मिश्रण ज़रूरी होता है। प्रोटीन के स्रोत के रूप में मछली का आटा, सोयाबीन का आटा, सरसों की खली, मूंगफली की खली, तिल की खली, अलसी की खली, रेशम कीट के प्यूपा का इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि कार्बोहाइड्रेट के स्रोत के रूप में चावल का चोकर, चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, गेहूं का आटा, मकई के आटे का उपयोग किया जा सकता है। विटामिन और खनिज लवणों के लिए बाज़ार उपलब्ध इनके मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है।
आहार मिश्रण या सूत्रीकरण
तालाब पर आहार बनाने के लिए स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री को एक खास अनुपात में मिलाया जाता है। जैसे- सरसों/मूंगफली की खली और चावल/गेहूं की भूसी 1:1 या 3:2 या 7:3 के अनुपात में मिलाया जाता है। सरसों की खली, चावल की भूसी और अलसी/सूरजमूखी के बीज की खली 4:5:1 के अनुपात में मिलाया जाता है। सूरजमुखी की खली, चावल की भूसी और रेशम कीट प्यूपा 13:6:1 अनुपात में मिलाया जा सकता है। सरसों/तिल/सूरजमुखी के बीज की खली, चावल की भूसी और रेशम कीट प्यूपा 9:3:7:1 अनुपात में मिलाया जा सकता है। वसा की मात्रा बढ़ाने के लिए 2-4 प्रतिशत वनस्पति तेल मिलाया जा सकता है।
आहार बनाने का तरीका
कुचला हुआ आहार- इसके लिए आहार मिश्रण के मुताबिक सामग्री एकत्र करके उन्हें पीसकर पाउडर बनाया जाता है और इसे हाथ से मिलाया जाता है। फिर इसे एयरटाइट थैलों में भरकर रखा जाता है। ये आहार हाथ से या बोरी में भरकर आहार खिलाने की विधि के अनुसार तालाब में डाला जाता है।
पिलेट्स आहार- पिलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आहार सूत्रीकरण करना होता है। इसके बाद सभी सामग्री को पीसकर पाउडर बनाया जाता है। नमी के लिए थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। इसे एक बर्तन में डालकर आग पर पकाया जाता है। पकने के बाद इसे ठंडा किया जाता है और हाथ से चलने वाले या मोटर से चलने वाले पिलेटाइज़र मशीन की मदद से इसके पिलेट्स बनाए जाते हैं। फिर इसे धूप में सुखाकर स्टोर किया जाता है।
गीला पिंड- एकत्रित सामग्री को पीसा जाता है और थोड़ा सा पानी मिलाकर लोई बनाई जाती है। फिर लोई से छोटी-छोटी गोलिया बनाकर मछलियों को दी जाती है। इस आहार को लंबे समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये जल्दी खराब हो जाता है।
पकी हुई लोई- गीला पिंड की तरह मिश्रण को मिलाया जाता है और फिर एक बर्तन में रखकर इसे पकाया जाता है। पकने के बाद पकी हुई लोई को सीधे तालाब में मछलियों के भोजन के रूप में डाला जा सकता है।
गीला आहार- ऐसा आहार मुख्य रूप से मांसाहारी मछलियों को खिलाया जाता है। इसे सीधे ही मछलियों को खिलाया जाता है। गीले आहार में कचरा मछली, मत्स्य पालन अपशिष्ट, मांस अपशिष्ट आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
छोटे किसान जो बाज़ार से मछलियों का आहार खरीद नहीं सकते, वो इस तरीके से तालाब पर ही मछलियों का आहार तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: मछली के साथ बत्तख पालन यानी दोगुना लाभ, एक्सपर्ट एनएस रहमानी से जानिए कैसे शुरू करें Fish Cum Duck Farming
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- प्राकृतिक खेती अपनाकर सेब की खेती में सफल हुए हिमाचल के प्रगतिशील किसान भगत सिंह राणाप्राकृतिक खेती से सेब की खेती को नया जीवन देने वाले भगत सिंह राणा की कहानी पढ़ें और जानिए खेती में बदलाव की राह।
- कैसे विदेशी सब्ज़ियों की खेती में पुलवामा के किसान ग़ुलाम मोहम्मद मीर ने हासिल की कामयाबीकश्मीर की ज़मीन पर विदेशी सब्ज़ियों की खेती ने दस्तक दी है। शोपियां के ग़ुलाम मोहम्मद मीर ने पुलवामा में ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, चाइनीज़ गोभी और केल की खेती कर मिसाल पेश की है। किसान उनके फ़ार्म को देखने और उनसे सीखने भी आते हैं।
- Analog Cheese का धोखा: दूध की जगह प्लांट-बेस्ड मिलावट! FSSAI ने कसी नकेल, जानिए कैसे करें नकली पनीर की पहचान?असली पनीर 100 फीसदी दूध से बनता है, जबकि एनालॉग पनीर (Analog cheese) में दूध की जगह सोया प्रोटीन, वनस्पति तेल, टैपिओका स्टार्च, नारियल तेल और केमिकल्स मिलाए जाते हैं। ये पनीर दिखने में तो असली जैसा लगता है, लेकिन स्वाद और पोषण में बिल्कुल फर्क होता है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना से झुंझुनूं के 1500 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का तोहफ़ा, 60% सब्सिडीप्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Scheme) से झुंझुनूं के 1500 किसानों को मिलेगा सोलर पंप, सरकार दे रही है 60% सब्सिडी और 5 साल की वारंटी।
- ICAR और NBFGR ने अरब सागर से खोजी नई गहरे पानी की सर्पमीन (ईल) प्रजाति Facciolella SmithiICAR–National Bureau of Fish Genetic Resources (NBFGR) के शोधकर्ताओं ने अरब सागर में केरल के तट से एक नई प्रजाति की सर्पमीन (New species of eel) खोजी है, जिसका नाम Facciolella smithi रखा गया है।
- International Plastic Bag Free Day पर जानिए, क्यों खेती को चाहिए प्लास्टिक से मुक्तिInternational Plastic Bag Free Day पर जानिए कैसे प्लास्टिक खेती को कर रहा है नुकसान और किसान कैसे इस बदलाव के अगुआ बन सकते हैं।
- Shivraj Singh Chouhan’s Visit To Jammu And Kashmir: केसर उत्पादन से लेकर क्लीन प्लांट सेंटर तक केंद्र सरकार बदलेगी किसानों की तकदीर!केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan) 3 और 4 जुलाई 2025 को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, जहां आज उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं Agricultural Revolution In Jammu And Kashmir) की समीक्षा की।
- Mission Mausam: भारत को मिलेगा Weather Update का सटीक अनुमान, देश अब मौसम की मार से बचने को तैयार!देश के कई हिस्सों में आए भीषण मौसम के बीच उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन मौसम’ (MISSION MAUSAM) के तहत भारत का पूर्वानुमान तंत्र अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सिस्टम्स की कतार में शामिल हो रहा है।
- What is Precision Farming: स्मार्ट तकनीक से Agriculture Revolution! क्यों ये है भविष्य की खेती? पढ़ें डीटेल मेंप्रिसिजन फार्मिंग (Precision Farming) एक ऐसी आधुनिक तकनीक जो GPS, सेंसर, ड्रोन और AI का इस्तेमाल करके खेती को ‘इंच-इंच सटीक’ बना देती है।
- गुरेज़ घाटी में खेती और बागवानी को मिली नई पहचान, MIDP और HADP Schemes से आई हरियाली की बहारगुरेज़ घाटी में MIDP और HADP Schemes से खेती में आई क्रांति, किसान अब उगा रहे हैं सेब, चेरी और सर्दियों की सब्ज़ियां।
- 10 Years Of Digital India : e-NAM के ज़रीये किसानों की बदल रही जिंदगी, नई टेक्नोलॉजी से आई डिजिटल क्रांतिडिजिटल क्रांति (10 Years Of Digital India) ने किसानों की जिंदगी को कैसे बदला है? ई-नाम (e-NAM) एक ऐसी ही क्रांतिकारी पहल है, जिसने कृषि व्यापार (Agricultural Business) को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करके किसानों को सीधा बाजार से जोड़ दिया है।
- ‘Ek Bagiya Maa Ke Naam’ Project: मध्य प्रदेश सरकार की मदद से महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आज़ादी‘एक बगिया मां के नाम’ (‘Ek Bagiya Maa Ke Naam’ Project) नाम की इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की हज़ारों महिलाओं को अपनी ज़मीन पर फलदार पौधे लगाने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रदेश हरा-भरा बनेगा।
- VIV ASIA Poultry Expo 2026: भारत में पहली बार होने जा रहा है लाइव स्टॉक एक्सपो का महाकुंभ!दुनिया के सबसे बड़े लाइव स्टॉक और पोल्ट्री एक्सपो (The world’s largest livestock and poultry expo) में से एक, VIV ASIA, (VIV ASIA Poultry Expo 2026) अब भारत में होने जा रहा है। ये पहली बार है जब ये प्रतिष्ठित एक्सपो थाईलैंड और यूरोप से निकलकर भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- हेम्प वेस्ट से बन रही बायो-प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया सहाराहेम्प वेस्ट से बन रही बायो-प्लास्टिक (Bio-plastic being made from hemp waste) दे रही पर्यावरण को राहत और गांवों को रोज़गार, संभल में शुरू हुआ हरित नवाचार।
- 200 Years of Assam Tea: स्वाद, विरासत और इनोवेशन संग न्यूयॉर्क में जश्न, धूमधाम से मना असम चाय का द्विशताब्दी समारोहन्यूयॉर्क में समर फैंसी फूड शो 2025 (Summer Fancy Food Show 2025) में असम चाय के 200 साल पूरे (200 Years of Assam Tea) होने का भव्य उत्सव मनाया।
- National Turmeric Board Inaugurated: किसानों को मिली बिचौलियों से मुक्ति, अब दुनियाभर में धाक जमाएगी ‘निज़ामाबाद की हल्दी’केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Cooperation Minister Amit Shah) ने ‘राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड’ (National Turmeric Board) का उद्घाटन किया। ये कदम दशकों से हल्दी किसानों की मांग को पूरा करने वाला साबित होगा।
- गुना का गुलाब अब महकेगा पेरिस और लंदन तक – गुलाब की खेती से किसानों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाज़ारगुलाब की खेती से गुना के किसान अब पेरिस और लंदन में गुलाब भेजने को तैयार हैं। गुना का गुलाब देगा अंतरराष्ट्रीय पहचान।
- Obesity in India: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की ‘कम तेल,अच्छी सेहत’ की अपील, FSSAI ने दिये मोटापा कम करने के ज़बरदस्त टिप्स!मोटापे की बढ़ती समस्या (Obesity in India) पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी मुहिम शुरू करने का आग्रह किया है। यह सिर्फ एक सुझाव नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। साथ ही, FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) और AIIMS की विशेषज्ञ डॉ. स्वप्ना चतुर्वेदी ने स्वस्थ खानपान के ऐसे ऑप्शन सुझाए हैं, जो न सिर्फ आसान हैं बल्कि सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
- डोंडुबाई हन्नू चव्हाण जिन्होंने अपनाई एकीकृत कृषि प्रणाली और बदल दी ज़िंदगीएकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर डोंडुबाई चव्हाण ने खेती की तस्वीर बदली, कम ज़मीन में हासिल की लाखों की कमाई और सम्मान।
- Agri Infra Fund (AIF): किसानों और उद्यमियों के सपनों को कृषि इंफ्रा फंड दे रहा नई उड़ान, जानिए कैसे करें अप्लाईकृषि अवसंचना कोष (Agri Infra Fund – AIF) के जरिए सरकार किसानों, एग्री-उद्यमियों, FPOs (किसान उत्पादक संगठनों) और कृषि व्यवसायियों को वित्तीय सहायता देकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद कर रही है।